Abbas Ansari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा, जा सकती है विधायकी
मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में एमपी एमएलए न्यायालय ने दोषी करार देते हुये दो साल की कैद और 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एमपी एमएलए कोर्ट न्यायाधीश डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह ने सुबह ही बाहुबली स्वर्गीय मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी व उनके एक सहयोगी मंसूर अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिया था। दोषी करार देने के साथ ही दोनों लोगों को पुलिस द्वारा अभिरक्षा में ले लिया गया। विभिन्न धाराओं में दोषी पाते हुए अब्बास अंसारी को 2 साल की कैद व अलग-अलग धाराओं से जोड़े गए कुल रकम 11 हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई गई। वहीं विधायक अब्बास अंसारी के इलेक्शन एजेंट व सहयोगी मंसूर अंसारी को 120बी के तहत छह माह की सजा और एक हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया गया। अब दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद अब अब्बास अंसारी की विधायकी पर भी तलवार लटक गई है। जानकारों की माने तो अब्बास अंसारी की विधायकी जा सकती है।

विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान मऊ सदर विधानसभा सीट से सुभासपा-सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी तीन मार्च 2022 की शाम नगर क्षेत्र के पहाड़पूरा मैदान में चुनावी जनसभा संबोधित कर रहे थे। सम्बोधन के दौरान मंच से उन्होंने कहा कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव के बाद रोक कर सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि सपा अध्यक्ष से कह रखा है कि सपा सरकार बनने के बाद किसी का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। सबको यही रखकर हिसाब किताब किया जाएगा।

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसआई गंगाराम बिंद के तहरीर पर शहर कोतवाली में अपराध संख्या 97 / 22 धारा 506 171 च भादवि के तहत एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने विवेचना में मामले में धारा 506 171 एफ 186 189 153 ए 120 बी भादवि में सदर विधायक अब्बास अंसारी व मंसूर अंसारी निवासी पुरानी कचहरी यूसुफपुर मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में पेश हुए थे।

सपा नेतृत्व करेगा अब्बास अंसारी के बारे में फैसला: शिवपाल सिंह यादव
बलिया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) विधायक अब्बास अंसारी को दल में शामिल कराने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व पर टालते हुए कहा है कि अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी।

यादव ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को सपा में शामिल करने के सवाल पर कहा कि ''अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी  मगर इस फैसला भी राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्ञानवापी को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा ''योगी और भारतीय जनता पार्टी के लोगों से क्या उम्मीद करेंगे। जब मामला न्यायालय में है और हम कहें कि ये मस्जिद है तो क्या मान लेंगे। जब बाबरी मस्जिद मामले में न्यायालय का फैसला आया तो न्यायालय के आदेश को हम सब लोगों ने स्वीकार किया है। उन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए था।"

उन्होंने कहा ''भारतीय जनता पार्टी के लोग कोर्ट, संविधान, लोकतंत्र को मानते नहीं, न्यायालय का इंतजार कर नहीं सकते। भाजपा के लोग लोकतंत्र व संविधान विरोधी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान पूरी तरह से न्यायालय की अवमानना है।"

ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राजभर पहले अपना जहूराबाद सीट बचायें, वो बहुत है। स्वामी प्रसाद मौर्य के धार्मिक स्थलों को लेकर बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वामी ने जो भी बयान दिया है वो उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है, लेकिन हम इस सब धार्मिक मामलों में नहीं जाना चाहते हैं । हम केवल समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करके भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से हटाने का काम करेंगे ।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में शिवपाल ने सपा संगठन को मजबूत कर 50 सीटें जीताने का दावा किया है। शिवपाल यादव ने कहा '' हम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करके पूरे उत्तर प्रदेश में कम से कम 50 सीटें जीतेंगे। पिछली बार मैं पार्टी में था भी नहीं लेकिन इस बार संगठन को और मजबूत करेंगे।"

राम मन्दिर में दर्शन के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि पहले मंदिर पूरा तो हो जाए फिर जरूर दर्शन करेंगे। आजमगढ़ से चुनाव लडऩे के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जो भी राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला होगा वो मुझे स्वीकार होगा ।

विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में नीतीश, ममता, शरद पवार, राहुल गांधी, सोनिया जैसे की चेहरे हैं और हमारे नेता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से ज्यादा पढ़े लिखे भी हैं। कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार करने के सवाल पर कहा कि हमारा इण्डिया गठबंधन है और गठबंधन जो फैसला लेगा हम वो स्वीकार करेंगे।