manohar lal khattar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब जाना जाएगा इस नाम से
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के नये परिसर का उद्घाटन किया था और इसी समारोह में उद्योग मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ करने की घोषणा की गयी थी।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम नए कॉम्प्लेक्स के अनुरूप बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया जाएगा।

यह मेट्रो स्टेशन नए बने पीएमओ से लगभग 650 मीटर दूर है और यह नए पीएमओ का सबसे नजदीकी मेट्रो सम्पर्क बिुदं है। मनोहर लाल खट्टर ने इस मौके को एक ऐतिहासिक पल बताया है। उन्होंने कहा था, आज एक पवित्र और शुभ मौका है। यह बदलाव का मौका है। हम सब एक ऐसे पल के गवाह बन रहे हैं जो सालों में नहीं बल्कि कभी-कभी सदियों में आता है। हम खुशकिस्मत हैं कि हम इस दिन का हिस्सा हैं।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया। नये परिसर में पीएमओ , कैबिनेट सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिवालय हैं। प्रधानमंत्री ने कल ही कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का भी उद्घाटन किया था। इन इमारतों में वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, विधि एवं कानून और कृषि जैसे अहम मंत्रालय हैं।

भारतीयों के निर्वासन पर बोले खट्टर : अमेरिका ने पहले भी लोगों को किया है निर्वासित, इस बार का तरीका ठीक नहीं
भोपाल। अमेरिका से पिछले दिनों वापस भेजे गए भारतीयों के निर्वासन के तरीके पर देश भर में छिड़े विवाद को लेकर केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अमेरिका ने पहले भी ऐसा किया है, लेकिन इस बार इस प्रक्रिया के तरीके को लेकर ऐतराज दर्ज कराया गया है। खट्टर केंद्र सरकार के बजट से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देने के लिए भोपाल आए थे। यहां उन्होंने बजट से जुड़े लगभग सभी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

इसी दौरान देश में अवैध बांग्लादेशियों और उन्हें यहां से निर्वासित किए जाने से जुड़े सवालों पर खट्टर ने कहा कि इस प्रकार अवैध तरीके से किसी भी देश में जाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ने आसाम से बहुत से ऐसे लोगों को वापस भेजा है। इसके लिए कई औपचारिकताएं होती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीयों के संदर्भ में कहा कि अमेरिका ने पहले भी ऐसा निर्वासन किया है, लेकिन इस बार इसके तरीके पर ऐतराज दर्ज कराया गया है। ये विषय किसी भी देश के लिए ठीक नहीं है।

बिरला के प्रयासों से राज्य को मिलेगी 265 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
दिल्ली। राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाकर बिजली संकट के स्थायी समाधान के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे। स्पीकर बिरला की मौजूदगी में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल के बीच आयोजित बैठक में ऊर्जा विभाग की योजनाओं, राज्य में नए प्रोजेक्ट सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, इस बैठक में केंद्र की ओर से राजस्थान को अतिरिक्त बिजली देने का निर्णय लिया गया है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से राजस्थान के अनावंटित पूल से यह अतिरिक्त बिजली मिलेगी। अतिरिक्त बिजली मिलने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, इसके अलावा विशेष रूप से रबी की फसल में किसानों को सिंचाई के लिए गत वर्ष की अपेक्षा अधिक समय तक दिन में बिजली उपलब्ध होगी।  स्पीकर बिरला ने कहा कि राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। निर्बाध बिजली के साथ किसानों को समय पर कृषि कनेक्शन और सिंचाई के लिए आवश्यक बिजली उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से राजस्थान को हर संभव मदद की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री नागर ने स्पीकर बिरला और केंद्रीय मंत्री खट्टर को राजस्थान में बिजली की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए केन्द्रीय बिजलीघरों के अनावंटित कोटे से बिजली आवंटित कराने का आग्रह किया था। केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय ने राजस्थान को पश्चिम रीजन से 30 सितम्बर तक यह बिजली उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिए। अब प्रदेश को इस कोटे से 1 हजार मेगावाट बिजली उपलब्ध होगी।

नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमने सोलर प्लांट की क्षमता बढ़ाने पर काम शुरू कर दिया है वहीं 4 संयुक्त उपक्रमों की स्थापना को मंजूरी दी गई है, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने केंद्र के स्तर पर जल्द स्वीकृति के लिए आश्वस्त किया है। नागर ने प्रदेश में बैटरी स्टोरेज क्षमता विकसित करने में केन्द्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। खट्टर ने आश्वस्त किया कि 2 हजार मेगावाट बैटरी स्टोरेज क्षमता विकसित करने में केन्द्र सरकार लागत राशि का 20 प्रतिशत तक सहयोग प्रदान करेगी।

सीएम गहलोत ने खट्टर पर साधा निशाना बोले- हिंसा को रोकने में नाकाम है खट्टर सरकार
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया में बयान देते हैं कि राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेंगे परन्तु जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया बल्कि राजस्थान पुलिस पर FIR तक दर्ज कर ली। जो आरोपी फरार हैं उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही।

खट्टर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और अब सिर्फ लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं जो उचित नहीं है।