fake news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम फडणवीस को निशाना बनाने वाले एआई-जनरेटेड वीडियो मामले में युवक गिरफ्तार, अजीत पवार विमान दुर्घटना से जुड़ा है कनेक्शन
मुंबई। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने जालना से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बदनाम करने वाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से जुड़े विमान दुर्घटना के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने वाला एआई-जनरेटेड वीडियो बनाने एवं प्रसारित करने का आरोप है। अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि उद्धव भगवान काप्से नामक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसे डिलीट किए जाने से पहले लगभग 1.5 लाख बार देखा गया था। जांचकर्ताओं ने पाया कि वीडियो में मुख्यमंत्री फडणवीस को निशाना बनाते हुए भ्रामक एवं मानहानिकारक सामग्री डाली गई थी, साथ ही विमान दुर्घटना से संबंधित तथ्यों को भी गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था। आरोप है कि वीडियो में कई समाचार चैनलों के क्लिप को मिलाकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरणों का उपयोग करके एक भ्रामक कहानी गढ़ी गई थी। इसमें कथित तौर पर विवादास्पद बयान शामिल हैं और यह सीधे मुख्यमंत्री को निशाना बनाता है।

उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे तभी बारामती हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पवार और छह अन्य लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनसे संदेह एवं अटकलें लगने लगीं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा दुर्घटना की जांच चल रही है। फरवरी में मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में कहा था कि अब तक के निष्कर्षों से किसी भी प्रकार की साजिश का संकेत नहीं मिला है लेकिन उन्होंने जांच पूरी होने तक इंतजार करने का आग्रह किया।

बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुये एक बार फिर साफ किया कि उनकी पार्टी 2027 का चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी।

मायावती ने गुरुवार को कहा कि कुछ राजनीतिक दल और मीडिया के कुछ वर्ग जानबूझकर यह भ्रम फैला रहे हैं कि बसपा किसी गठबंधन की तैयारी में है। उन्होंने इसे पूरी तरह फेक न्यूज बताते हुए कहा कि इस प्रकार की खबरें जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि नौ अक्टूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इसके बावजूद गठबंधन की चर्चा को उन्होंने विरोधियों की साजिश करार दिया।

मायावती ने कांग्रेस, सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों की सोच संकीर्ण है और वे परमपूज्य भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों के अनुरूप राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि बीएसपी का मूल एजेंडा सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के सशक्तिकरण पर आधारित है, जबकि अन्य दल केवल राजनीतिक स्वार्थ साधने में लगे हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वे किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें। मायावती ने दिल्ली में उन्हें टाइप-8 का बंगला आवंटित किए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं को भी गलत और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से यह आवंटन किया गया है और इसे लेकर फैलाई जा रही बातें निराधार हैं। बसपा अध्यक्ष ने दोहराया कि पार्टी 2027 के मिशन में पूरी मजबूती से जुटी है और किसी भी प्रकार के गठबंधन की चर्चा का कोई आधार नहीं है।

Fake News: अमेरिका में कोई कॉन्सर्ट नहीं, शो की खबर को सलमान ने बताया फ़ेक
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का कहना है कि वह अमेरिका में किसी भी शो में शिरकत नहीं कर रहे हैं। कुछ समय से अफवाहें सामने आ रही हैं कि सलमान खान अमेरिका में एक शो में प्रदर्शन करते नजर आयेंगे। सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को अमेरिका में होने वाले शो को फर्जी बताने और ऐसी खबर के बारे में चेतावनी देने के लिए एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक बयान पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, आधिकारिक सूचना! आप सभी को यह सूचित किया जाता है कि न तो मिस्टर सलमान खान और न ही उनकी कोई संबद्ध कंपनी या टीम 2024 में अमेरिका में कोई आगामी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस तरह के तमाम दावे जो यह सुझाव देते हैं कि मिस्टर खान प्रदर्शन करेंगे, पूरी तरह से झूठे हैं। कृपया ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने वाले किसी भी ईमेल, संदेश या विज्ञापन पर भरोसा न करें। धोखाधड़ी के उद्देश्यों के लिए सलमान खान के नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फेक न्यूज पर लगाम के लिए निर्वाचन विभाग का क्विक रेस्पॉन्स मैनेजमेंट
जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए फेक न्यूज एवं हेट स्पीच मॉनिटरिंग के लिए निर्वाचन विभाग 360 डिग्री प्रयास कर रहा है। सोशल मीडिया पर ईवीएम, कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची एवं मतदान सहित चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं को प्रभावित करने संबंधी सूचनाओं पर निर्वाचन विभाग की पैनी नजर है। इन सूचनाओं पर निगाह रखने के लिए राज्य और जिला स्तर एवं पुलिस विभाग में गठित कमेटियां लगातार निगाह रख रही है। इन समितियों के नोडल अधिकारी के रूप में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी सोशल मीडिया गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय समिति
भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, गलत और भ्रामक सूचनाओं पर लगाम के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने क्विक रेस्पॉन्स मैनेजमेंट प्लान बनाया है। इसके तहत भ्रामक सूचनाओं को भारत निर्वाचन आयोग तक पहुंचाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तीन सदस्यीय कमेटी कार्य कर रही है। ये कमटी प्रदेश स्तर पर निर्वाचन से संबंधी सूचनाओं पर निगाह रखती है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया एवं फैक्ट चैक टीम के सहयोग से 24 घंटे सोशल मीडिया, न्यूज चैनल्स, समाचार पत्र, एफएम एवं अन्य स्त्रोतों पर प्रसारित एवं प्रकाशित सूचनाओं को जांचा जाता है एवं आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाती है। राज्य स्तर पर निगरानी रख रही इन टीमों को सोशल मीडिया पर कोई भी संदिग्ध सूचना मिलती है, तो उसका फैक्ट चैक संबंधित जिलों से करवाया जाता है। यदि यह सूचना गलत और भ्रामक पाई जाती है, तो 3-4 घंटे में इसे हटवाने या अग्रिम कार्रवाई हेतु भारत निर्वाचन आयोग को क्लिकेबल लिंक के साथ भिजवायी जाती है। इस प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए राज्य का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इस ग्रुप में जिला और राज्य स्तर पर फेक्ट चेक के लिए गठित कमेटियों के नोडल अधिकारी और उनकी टीम के सदस्य शामिल हैं जो इस तरह के समाचारों पर त्वरित कार्यवाही करती है।

जिला स्तरीय समिति
गुप्ता ने बताया कि सभी जिलो में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के समन्वय में सोशल मीडीया एवं फैक्ट चैक टीम जिला स्तर के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स, स्थानीय न्यूज चैनल्स, स्थानीय समाचार पत्र एवं अन्य स्त्रोतों पर प्रसारित एवं प्रकाशित सूचनाओं का सूक्ष्मता से विश्लेषण करती है एवं आवश्यकतानुसार कार्यवाही  के लिए राज्य स्तरीय समिति को प्रस्तुत करते है।

फेक न्यूज पर लगाम, पुलिस कर रही साकार
गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक न्यूज, गलत और भ्रामक सूचनाओं पर लगाम लगाने के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने नवाचार किया है। लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर फेक्ट चेक लिए निर्वाचन विभाग और पुलिस द्वारा साझा प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय स्तर तक मॉनिटरिंग के लिए प्रदेशभर में करीब 80 पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। राज्य स्तर पर पुलिस महानिरीक्षक शरत कविराज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। यह अधिकारी भारतीय दंड संहिता और न्यायालयों के निर्णयों के अनुसार इन प्रकरणों में कार्यवाही करेंगे।

Fake News फैलाने वाले डिजिटल और वेब मीडिया पर कार्रवाई के लिए कानून बनाने की संसद में मांग
नई दिल्ली। डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच आज राज्यसभा में गलत और फर्जी खबर देने वाले डिजिटल एवं वेब मीडिया के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने का प्रावधान किये जाने की मांग की गयी।

बीजू जनता दल की सुलता रिपीट सुलता देव ने सदन में प्रेस एवं नियत कालिक पत्रिका पंजीयन विधेयक 2023 पर चर्चा की शुरूआत करते हुये यह मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के साथ ही डिजिटल मीडिया को भी गति मिली है और अब बड़े पैमाने पर डिजिटल और वेब मीडिया आया है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से सही खबर दिया जाता है जो उचित है लेकिन कुछ वेब मीडिया गलत और फर्जी खबर देते है। कभी कभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर भी फर्जी और गलत खबर दे दी जाती है। इसके साथ ही कुछ खबरों को बढ़ाचढ़ा कर दिखाया जाता है जिससे बहुत परेशानी होती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि उसके गृह प्रदेश ओडिशा में एक बार बारिश हो रही थी लेकिन वेब मीडिया में दिखाया गया है इस बारिश के कारण एक पानी की टंकी धंस रही है। जब अधिकारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो वहां ऐसा कुछ नहीं था बल्कि वह फोटो कहीं और का था। इसके मद्देनजर इस तरह की मीडिया के विरूद्ध कार्रवाई का प्रावधान भी इसमें किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल और वेब मीडिया का भी पंजीयन होना चाहिए और इसके लिए भी कानून होनी चाहिए।

वाईएसआरसीपी के एस निरंजन रेड्डी ने भी डिजिटल और वेब मीडिया के पंजीयन के लिए कानून बनाये जाने की आवश्यकता बताते हुये कहा कि इसके लिए अलग से कानून बनाया जाना चाहिए।