tilak verma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह हुई भस्म आरती में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा शामिल हुए।

चारों खिलाड़ियों ने नंदी हॉल से बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया। करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल होने के बाद चारों खिलाड़ी इंदौर के लिए रवाना हो गए। भस्म आरती के बाद जितेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं और समय मिलने पर उनके दर्शन करने आ जाता हूं, यहां आकर मुझे अछ्वुत आनंद की प्राप्ति होती है। रवि बिश्नोई ने कहा कि बाबा महाकाल के मंदिर और यहां होने वाली भस्म आरती के बारे में सुना तो था और आज पहली बार इसमें शामिल होने और दिव्य दर्शन करने का अवसर मिला है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा: अय्यर, राहुल की वापसी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  (बीसीसीआई) ने 50 ओवर के एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।

इसी महीने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले तिलक वर्मा को भी 17 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है, जबकि संजू सैमसन को अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की लंबी चोट के बाद वापसी हुई है।

दूसरे विकेटकीपर के तौर पर सैमसन की जगह ईशान किशन को चुना गया, हालांकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि राहुल अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं इसलिए सैमसन एक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में श्रीलंका की यात्रा करेंगे। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम में जगह नहीं बना सके, जबकि कुलदीप यादव को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

भारत अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत दो सितंबर को कैंडी में ग्रुप ए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (अतिरिक्त खिलाड़ी)।