kajol movies - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अच्छी कहानी पर आधारित फिल्म में काम करना चाहती है काजोल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि वह ऐसी फिल्म में काम करना चाहती है जिसकी कहानी अच्छी हो। काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये तीन दशक हो गये हैं।काजोल ने कहा, इंडस्ट्री ने काफी बदलाव आया है,जिसे हम आसानी से महसूस कर सकते हैं। मुझे एक अच्छी कहानी चाहिए बस। जब मैं कहानी सुनूं तो उस रोल में अपनी कल्पना कर पाऊं।मैं अच्छे दौर में काम कर रही हूं। मुझे दूसरों का पता नहीं, लेकिन मेरे पास ऐसे रोल आ रहे हैं, जो मेरे लिए ही लिखे गए हैं। वह रोल अच्छे भी हैं।

काजोल ने कहा,जिनका साथ मुझे नहीं पसंद है, मैं उनके साथ काम नहीं करती हूं, क्योंकि मुझे लगता है की मेरा समय बर्बाद हो रहा है। जब मैं खुद खुश नहीं, तो मैं खुद को वैसी जगह क्यों रखूं, फिर चाहे कहानी कितनी भी अच्छी क्यों न हो। मैं अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करती हूं।अच्छी कहानी में यदिएक सीन भी होगा तो कर लूंगी, लेकिन वह रोल ऐसा होना चाहिए कि मैं ना न कर सकूं। मैं मुख्य रोल में रहूं और रोल ही अच्छा न हो, तो क्या फायदा।

Kajol: 49 साल की हुई काजोल
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल आज 49 साल की हो गयी। 05 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मी काजोल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सोमु मुखर्जी निर्माता जबकि मां तनुजा जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण काजोल अक्सर अपनी मां के साथ शूङ्क्षटग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी। काजोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ कान्वेंट पंचगनी से की।इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म बेखुदी से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका कमल सदाना ने निभायी लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई।

साल 1993 में काजोल को अब्बास-मुस्तान की फिल्म बाजीगर में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका शाहरूख खान ने निभायी थी। यूं तो पूरी फिल्म शाहरूख खान पर केन्द्रित करके बनायी गयी है लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। साल 1994 काजोल के सिने कैरियर में अहम साबित हुआ। इस साल उनकी उधार की जिंदगी, ये दिल्लगी और करण अर्जुन जैसी फिल्म प्रदर्शित हुयी।

उधार की जिंदगी टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। वही बांबे फिल्म जर्नलिस्ट ऐशोसियेशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

साल 1994 में ही काजोल को यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म ये दिल्लगी में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने निभायी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। साल 1995 में काजोल को यश चोपड़ा की ही फिल्म (दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगे) में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने कैरियर के लिये मील का पत्थर साबित हुई। काजोल और शाहरूख खान के बेहतरीन अभिनय से सजी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

साल 1997 में काजोल को निर्माता निर्देशक राजीव राय की फिल्म गुप्त में काम करने का अवसर मिला। वह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।फिल्म गुप्त (में काजोल का किरदार ग्रे शेडस लिये हुये था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का पहला मौका था जब किसी अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। साल 1998 में काजोल के सिने करियर की एक और अहम फिल्म दुश्मन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में काजोल ने अपने सिने करियर में पहली बार दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गई।

साल 1998 में ही काजोल की प्यार तो होना ही था और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। इन दोनों फिल्मों के लिये भी वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। यह उनके सिने करियर में पहला अवसर था जब एक साल में तीन फिल्मों के लिये उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया था। साल 1999 में काजोल को सतीश कौशिक निर्देशित फिल्म 'हम आपके दिल में रहते है में काम करने का मौका मिला।

फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये काजोल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी की गयी। इसी वर्ष काजोल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया।

साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म कभी खुशी कभी गम के बाद काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2006 में काजोल ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म फना के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धमाकेदार वापसी की। काजोल के सिने कैरियर में उनकी जोड़ी अभिनेता शाहरूख खान के साथ खूब जमी। काजोल अपने सिने कैरियर में चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है। साल 2011 में काजोल पदमश्री पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी।

काजोल ने साल 2015 में प्रदर्शित फिल्म दिलवाले से कमबैक किया। रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले में शाहरूख के साथ काजोल की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म दिलवाले टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई। साल 2018 में काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर इला प्रदर्शित हुयी लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा सकी। साल 2020 में काजोल ने अजय देवगन के साथ की फिल्म तानाजी : द अनसंग हीरो : में काम किया जो सुपरहिट साबित हुयी। काजोल की हाल ही में वेबसीरीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा प्रदर्शित हुयी है। काजोल की आने वाली फिल्मों में दो पत्ती प्रमुख है।