Kamal Nath - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुझे नहीं लगता कि कमलनाथ पार्टी छोड़ेंगे, वे इंदिरा गांधी के तीसरे पुत्र माने जाते थे: दिग्विजय सिंह
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के कमल के साथ जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कमलनाथ पार्टी छोड़ेंगे।

राज्यसभा सांसद सिंह ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि कमलनाथ जैसे व्यक्ति ने अपनी शुरूआत कांग्रेस के साथ की थी। वे इंदिरा गांधी के तीसरे पुत्र माने जाते थे। उन्होंने कांग्रेस का हमेशा साथ दिया। वे कांग्रेस के स्तंभ रहे। केंद्र सरकार में मंत्री रहे। संगठन में महामंत्री रहे। प्रदेश अध्यक्ष बने और फिर मुख्यमंत्री भी बने। सारे पद उन्हें मिले हैं। सिंह ने कहा कि इसलिए उन्हें नहीं लगता कि वे कांग्रेस छोड़ेंगे।

सिंह ने कहा कि जिस तरह ईडी, आईटी और सीबीआई का दबाव सब पर है, वो उन पर (कमलनाथ पर) भी है। लेकिन कमलनाथ का चरित्र दबाव में आने वाला नहीं रहा। इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कमलनाथ कह चुके हैं कि ज्वाइन नहीं किया और इस्तीफा नहीं दिया। फिर और क्या खंडन चाहते हैं।

इसके पहले कल सिंह ने जबलपुर में कहा था कि उनकी स्वयं कमलनाथ से बात हुयी है और वे कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नहीं है। इस बीच कमलनाथ कल से दिल्ली में हैं। वे छिंदवाड़ा से भोपाल होते हुए शनिवार को अपरान्ह दिल्ली पहुंचे हैं। राजनैतिक गलियारों में अटकलें हैं कि कमलनाथ अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ के कट्टर समर्थक माने जाने वाले राज्य के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट चर्चा का विषय बनी है। उन्होंने जय राम के नारे के साथ अपना फोटो पोस्ट किया है। इसमें वे लिखते हैं कि तेरे राम, मेरे राम, तुझमें भी राम, मुझमें भी राम, जय राम।

BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। कमलनाथ आज दिल्ली भी पहुंच गए हैं जिससे अब इन अटकलों को और बल मिल गया है।

सूत्रों के अनुसार कमलनाथ अपने पुत्र नकुलनाथ के साथ पिछले कुछ दिन से छिंदवाड़ा में थे। इसी बीच आज वे हेलीकॉप्टर से भोपाल आए। इसके बाद अब उनके विशेष विमान से अपराह्न तक दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ। बताया जा रहा है कि कमलनाथ, उनके पुत्र नकुलनाथ अपने कई समर्थकों के साथ दिल्ली में भाजपा आलाकमान के समक्ष भाजपा अधिवेशन के बाद पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस का कोई भी नेता इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी अभी तक किसी की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे इन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सिंह ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कमलनाथ ङ्क्षछदवाड़ा में है। उनकी (सिंह की) कल रात उनसे (कमलनाथ से) बात हुई है। जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की थी, वे उस समय उनके साथ खड़े थे, जब पूरी जनता पार्टी की सरकार इंदिरा गांधी को जेल भेज रही थी। इसी क्रम में वे संवाददाताओं से कह रहे हैं कि आप कैसे उम्मीद कर सकते है कि वे कांग्रेस और इंदिरा-सोनिया के परिवार को छोड़कर जाएंगे।

कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, विधानसभा सत्र के दौरान थे अनुपस्थित
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। कमलनाथ विधानसभा के सत्र के दौरान किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहने के चलते विधायक पद की शपथ नहीं ले पाए थे। इसी के चलते उन्होंने सोमवार को शपथ ली।

शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वे अब भी मध्य प्रदेश में ही सक्रिय रहेंगे और दिल्ली नहीं जाएंगे। कमलनाथ अब तक राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद पिछले दिनों उनके स्थान पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को ये जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कमलनाथ से इसी घटनाक्रम के मद्देनजर सवाल पूछा गया था।

इंडिया गठबंधन की चर्चा के बारें में कमलनाथ ने कहा कि बातचीत चल रही है, जरूर कुछ निचोड़ निकलेगा। उन्होंने कहा कि वे इंडिया गठबंधन की चर्चा में शामिल नहीं हैं।

पद छोड़ना चाहिए नीतीश को, माफी से काम नहीं चलेगा : शिवराज
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए विवादित बयान को लेकर आज कहा कि सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, उन्हें पद छोडऩा चाहिए।

चौहान ने वीडियो संदेश जारी करते हुए श्री कुमार और इंडिया गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने स्वयं के संदर्भ में कहा कि वे बेटियों की पूजा करते हैं, बहनों के पैर धोते हैं। कांग्रेस के लोग कई बार इसका भी मजाक उड़ाते हैं। कमलनाथ और दिग्विजय ङ्क्षसह कहते हैं,मुख्यमंत्री नाटक करता है।

उन्होंने कहा कि कन्याओं का पूजन और बहन का सम्मान नाटक-नौटंकी है क्या। ये हृदय का भाव है, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग बहनों के बारे में क्या विचार रखते हैं। कांग्रेस का जिनसे गठबंधन है, उन नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के बारे में कितनी अमर्यादित और अश्लील टिप्पणी की, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज तक कांग्रेस ने उन टिप्पणियों का विरोध नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो मां बहन और बेटियों के बारे में ऐसी अमर्यादित टिप्पणियां करे, उसको मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पद छोडऩा चाहिए, सिर्फ माफी मांगने से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि भारत वो धरती है, जहां एक द्रोपदी का अपमान हुआ तो महाभारत हो गया और एक वंश का विनाश कर दिया गया। यहां तो सभी माताओ-बहनों का अपमान हुआ है।

Madhya Pradesh Election: चुनावों से पहले सांसद नकुलनाथ ने दिया कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण
छिेंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ का आज एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सामने बैठे लोगों से ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वे आगामी सात दिसंबर को भोपाल में कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आएं।

वीडियो में नकुलनाथ श्रोताओं से ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उनके साथ पिछले 17-18 साल में बहुत अत्याचार हुआ है। इसके साथ ही वे कह रहे हैं कि सभी लोग मात्र 17-18 दिन रुक जाएं, उसके बाद कांग्रेस की सरकार आते ही उनके साथ न्याय होगा।

इसी क्रम में वे आगे कह रहे हैं कि सभी लोग सात दिसंबर को कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भोपाल पहुंचें।

नकुलनाथ के इस वीडियो को कांग्रेस के नेता तेजी से वायरल कर रहे हैं।

जब भारत की 82 फीसदी आबादी हिंदु तो हिंदु राष्ट्र कहने की आवश्यकता क्या है, ये तो आंकड़े बताते है- कमलनाथ
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि विश्व की सबसे बड़ी हिंदू आबादी वालेे भारत में 82 फीसदी हिंदू हैं और ऐसे में हिंदू राष्ट्र कहने की क्या आवश्यकता है, ये तो स्वयं आंकड़े बताते हैं। कमलनाथ ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि विश्व की सबसे बड़ी हिंदू आबादी अपने देश में हैं, देश में 82 फीसदी हिंदू निवास करते हैं, अब ऐसे में हिंदू राष्ट्र कहने की क्या आवश्यकता है, इसमें कोई बहस का मुद्दा नहीं है, ये तो स्वयं आंकड़े बताते हैं।

कमलनाथ ने इस दौरान आदिवासी आबादी के माध्यम से प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े आदिवासी प्रदेश होते हुए भी मध्यप्रदेश में किस प्रकार आदिवासियों का शोषण और उन पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसी कई घटनाएं तो देश-दुनिया तक पहुंच भी नहीं पाती। सिंगरौली में विधायक के बेटे ने एक आदिवासी पर गोली चलाई। सरकार को प्रदेश चलाने से मतलब नहीं है।

कमलनाथ ने हिंदुत्व को लेकर स्वयं पर लग रहे आरोपों पर कहा कि उन्होंने प्रदेश का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर छिंदवाड़ा में 15 साल पहले बना दिया था। उस समय कोई चुनाव नहीं थे।

Rahul Gandhi की संसद सदस्यता बहाल होने पर कमलनाथ बोले- राहुल का मंत्र याद रखो, डरो मत
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने की लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि गांधी का डरो मत का मंत्र ही सभी कांग्रेसजनों को याद रखना है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली का फ़ैसला स्वागतयोग्य है।

उन्होंने कहा कि अब संसद में हमें फिर वह सिंह गर्जना सुनने को मिलेगी जो जनता को अभय और लोकतंत्र विरोधियों को भय देती है। गांधी का एक ही मंत्र सबको याद रखना है,'डरो मत'।