Union Cabinet Expansion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोदी कैबिनेट का बदला चेहरा, मेगा विस्तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, 36 नए चेहरे
नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है, इसमें हम मेगा कैबिनेट विस्तार भी कह सकते हैं। बुधवार शाम 6 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के 43 मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई, जिसमें 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्री शामिल हैं। शपथ लेने के लिए 34 ने हिंदी को और 9 ने अंग्रेजी भाषा को चुना। डेढ़ घंटे चले शपथ ग्रहण में 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिपरिषद में युवाओं और प्रशासिनक क्षमता वाले नेताओं को शामिल किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित और उपराष्ट्रपति सहित कई सांसद और मंत्री मौजूद रहे। राष्ट्रपति भवन में सभी मंत्रियों ने शपथ ली।

मोदी सरकार 2.0 में पहले मंत्रिमंडल विस्तार में चुनावी राज्यों को तरजीह मिली, तो दूसरी तरफ सहयोगी दलों को भी साधने का प्रयास किया गया। असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे, कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। वहीं सहयोगी दलों से जेडीयू से आरसीपी सिंह, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, एलजेपी के बागी धड़े से पशुपति कुमार पारस को भी नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में कई मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। कुल 7 मंत्री ऐसे हैं जिनका राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री में प्रमोशन हुआ है। इनमें अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी, मनसुख मंडाविया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरुषोत्तम रुपाला का नाम शामिल है।

कैबिनेट विस्तार में डॉ. वीरेंद्र कुमार, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, राज कुमार सिंह, पंकज चौधरी, डॉ. सत्यपाल सिंह, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह, दर्शन विक्रम, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवसिंह चौहान, भगवंत, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिकी, डॉ. सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराडी, डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, डॉ. भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर, शांतनु ठाकुर, डॉ. मुंजापारा महेंद्र, जॉन बरला, डॉ. एल मुरुगन और निसिथ प्रमाणिक ने भी शपथ ली।

दूसरे दलों से आए नेताओं को भी मिला मौका
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार से बगावत करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना तय था। इसी प्रकार कभी शिवसेना के दिग्गज नेता रहे नारायण राणे भी अब मोदी कैबिनेट का हिस्सा हो गए हैं। इसी प्रकार साल 2013 में असम गण परिषद से आए एवं असम के सीएम रहे सर्बानंद सोनोवाल को भी फिर से मौका दिया गया है।

मंत्रिमंडल में अब 11 महिलाएं
मोदी टीम में अब सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल, कर्नाटक से शोभा करंदलाजे, गुजरात से दर्शना विक्रम जरदोश, दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, झारखंड से अन्नपूर्णा देवी, ओडिशा से प्रतिमा भौमिक, महाराष्ट्र से भारती प्रवीण पवार ने शपथ ली। कैबिनेट में पहले से ही चार महिला मंत्री हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, खाद्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री रेणुका देवी हैं। नए और पुराने को मिलाकर मंत्रिमंडल में 11 महिलाएं हो गई हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद जदयू में टूट होना तय, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नहीं रोक सकते: चिराग
पटना। बिहार के जमुई से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद एवं पार्टी (चिराग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को दावा किया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को टूटने से कोई नहीं बचा सकता। पासवान ने अपनी आशीर्वाद यात्रा के अगले चरण में बुधवार को समस्तीपुर के लिए रवाना होने से पूर्व मीडिया से बातचीत में कहा कि जदयू में टूट होना तय है। इसे स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नहीं रोक सकते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जैसे ही केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जदयू में टूट शुरू हो जाएगी।

लोजपा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जदयू के सांसदों को केंद्र में मंत्री बनाने की जगह लोजपा से निष्कासित हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस को मंत्री पद दिलाने के लिए लगे हैं। इससे नीतीश कुमार के अपने ही सांसदों में मतभेद है और जदयू में बिखराव होना तय है। जदयू की तरफ से लोकप्रियता हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री कुमार का नाम लिए जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि वह अपने उन हारे हुए विधायकों तथा प्रत्याशियों से पूछे कि चिराग की लोकप्रियता कैसी है। चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री को इतनी फुर्सत भी नहीं मिली कि लोजपा संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि तक दे सकें। श्रद्धांजलि देना तो दूर की बात है, कुमार ने उनके लिए एक ट्वीट तक करना जरूरी नहीं समझा।

सांसद ने सवालिया लहजे में कहा कि ऐसे लोगों के साथ खड़े चाचा पारस लोजपा को बचाने की बात करते हैं, जो हमारे नेता का सम्मान भी नहीं करते हैं। चाचा पारस के इस कदम से स्पष्ट हो गया है कि वह सिर्फ केंद्र में मंत्री बनने के लिए नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं। चाचा पारस को लोजपा के संस्थापक या पार्टी के सिद्धांतों से कोई मतलब नहीं रह गया है। चिराग पासवान ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चाचा पारस को लोजपा के कोटे से केंद्र में मंत्री बनाया जाता है तो वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। पारस के साथ ही पार्टी के बागी सांसदों को निष्कासित कर दिया गया है और ऐसे में उन्हें लोजपा कोटे से मंत्री बनने का अधिकार नहीं रह गया है। यदि मंत्री बनना है तो वे पहले जदयू में शामिल हो जाएं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है कि ऐसी स्थिति नहीं आएगी और लोजपा कोटे से चाचा पारस को मंत्री नहीं बनाया जाएगा।