Orientation program - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मणिपाल यूनिवर्सिटी में स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू
जयपुर। मणिपाल यूनिवर्सिटी ने सत्र 2025-26 के पहले वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत लॉ, साइंस, एमसीए, एमएससी साइबर सिक्योरिटी और बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्रों के साथ हुई। लॉ और साइंस संकायों के लिए समानांतर सत्र आयोजित किए गए।

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला संकाय के डीन प्रो.कुलदीप सांगवान ने विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। लॉ संकाय की डीन प्रो. भारती ने विधि विद्यार्थियों को कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विधिक शिक्षा के मूल्यों से अवगत कराया। एमयूजे केअध्यक्ष प्रो.नीति निपुण शर्मा ने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यार्थियों से जिम्मेदारी के साथ अपने शैक्षणिक सफ र की शुरुआत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा-छात्र हमारे विश्वविद्यालय के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। प्रो.प्रेसिडेंट प्रो. करुणाकर ए.कोटेगर ने प्रेरणादायक अनुभवों और कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने और ज्ञान की गहराई में उतरने की सलाह दी।

रजिस्ट्रार प्रो.अमित सोनी ने मणिपाल यूनिवर्सिटी की एक संस्थान से लेकर एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त शैक्षणिक केंद्र तक का सफ र के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्रोवोस्ट प्रो. नीतू भटनागर ने विद्यार्थियों और उनके परिजनों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने मणिपाल समूह की विरासत, समृद्ध कैंपस जीवन और छात्र सहायता प्रणालियों की जानकारी साझा की। सत्रों का समापन प्रो. प्रकाश रमानी और डॉ.सोनू अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

पारस्परिक कौशल का हुनर न्यू एज मैनेजर्स के लिए जरूरी: वीसी अल्पना कटेजा
जयपुर। आर ए पोद्दार प्रबंधन संस्थान में गोल्डन जुबिली बैच के ओरियंटेशन कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति अल्पना कटेजा द्वारा की गई । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रहे पूर्व आई एफ एस अफसर तथा संस्थान के 1978 बैच के गोल्ड मेडलिस्ट गौरी शंकर गुप्ता तथा पोद्दार संस्थान के एलुमनी एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अनुबंध रॉय रहे।

संस्थान के डीन प्रोफेसर प्रदीप शर्मा ने अतिथियों का और नए बैच का स्वागत किया और कहा की संस्थान के पचास वर्ष के बैच को संबोधित करते हुए उन्हें अपार हर्ष हो रहा है। प्रदीप शर्मा ने यह भी कहा की हाल ही में उनकी अध्यक्षता में इंडस्ट्री की डिमांड और बदलते समय के अनुसार नया सिलेबस लागु किया है, जो मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के स्किल डेवलपमेंट के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

गौरी शंकर ने विद्यार्थियों को इस नई यात्रा की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा डिसिप्लिन लाइफ के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स होने के नाते न सिर्फ प्रोफेशनल दक्षता होनी जरूरी है, बल्कि लाइफ स्किल मैनेजमेंट भी उतना ही जरूरी है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने इंटरपर्सिनल स्किल्स को डेवलप करने पर जोर दिया साथ ही कहा, की संस्थान के गोल्डन बैच के लिए शीघ्र ही एक रोड मैप तैयार किया जायेगा जो आगे तक संस्थान के विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल बनेगा।

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत
जयपुर। एजुकेशन अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन स्किल उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। कॉलेज व यूनिवर्सिटीज आपको एजुकेशन दे सकते हैं, लेकिन स्वयं के लिए उपयुक्त स्किल्स आपको खुद चुननी होगी। यह कहना था चीफ ऑफ स्टाफ, साउथ वेस्टर्न कमांड, जयपुर लेफ्टिनेंट जनरल ए. अरुण (वाईएसएम, एसएम, वीएसएम) का। वे आज पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'उद्गम 2023 (UDGAM 2023)' में फ्रेशर्स को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने प्रेरक शब्दों से यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले करीब 3000 स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया और उनके बीच जाकर सीधा संवाद किया। लेफ्टिनेंट जनरल ए. अरुण (वाईएसएम, एसएम, वीएसएम) ने अपने इस 894वें सैशन में स्टूडेंट्स को दुनिया में हो रहे निरंतर बदलाव के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने एक बेहतर लीडर बनने के टिप्स दिए और कहा कि लीडर को खुशियां बांटना आना चाहिए।

मुख्य अतिथि ने जीवन को वर्तमान में जीने और जो कुछ है उसे भरपूर एंजॉय करने पर जोर दिया और कहा कि आपकी खुशियों की चाबी हमेशा अपने पास ही होनी चाहिए। जीवन में लोगों को उतना रेस्पेक्ट दो, जितना आप स्वयं चाहते हो। जो कुछ आपके सामने है या दिखाई दे रहा है, हमेशा उससे थोड़ा आगे देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि आपके नाम और आपके पैदा होने पर भले ही आपका कंट्रोल ना हो, लेकिन जन्म से मृत्यु तक आपने क्या कुछ किया है, यह सब कुछ आप पर ही निर्भर करता है।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम में पे स्प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर एस. आनंद; द हाई टेक गियर्स लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट व हेड (एचआर) शरद मिश्रा तथा रेड हेट के पब्लिक सेक्टर (एशिया पैसिफिक) के हेड संजय श्रीवास्तव गेस्ट ऑफ ऑनर थे। सभी ने फ्रेशर्स को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन शशिकांत सिंघी, प्रेसीडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी, प्रो—प्रेसीडेंट डॉ. मनोज गुप्ता व रजिस्ट्रार डॉ. चांदनी कृपलानी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के तहत यूनिवर्सिटी के ड्रोन क्लब व पूर्णिमा पैंथर स्टोर की शुरुआत की गई और यूनिवर्सिटी की फैकल्टी की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।