farmers of Rajasthan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहा राजस्थान का किसान, मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रहा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान का किसान अब केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से कृषि क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे खेती अधिक लाभकारी और सुविधाजनक बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान ड्रोन तकनीक, स्मार्ट फार्मिंग, डिजिटल उपकरणों और आधुनिक कृषि मशीनों का उपयोग कर उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं।

इससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है, वहीं फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण, अनुदान और डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित राजस्थान की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। आधुनिक तकनीक से सशक्त किसान न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नवाचार आधारित खेती राजस्थान को कृषि विकास के नए शिखर तक पहुंचाएगी।

राजस्थान के किसानों के पैसे लौटने के लिए आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी रिफंड पोर्टल हो लॉन्च: देवजी
नई दिल्ली। जालोर- सिरोही से सांसद देवजी पटेल ने मोदी सरकार से आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी से निवेशको की जमा पुंजी वापस दिलवाने व रिफन्ड पोर्टल बनाने का आग्रह किया है। देवजी ने कहा कि सहारा इंडिया के निवेशको के पैसे लौटाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहारा इंडिया पोर्टल लॉन्च किया है, उसी तर्ज पर राजस्थान के किसानों के पैसे लौटने के लिए आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी रिफंड पोर्टल लॉन्च  करें।

देवजी ने सहकारिता राज्य मंत्री बीएल शर्मा को खत लिख कर बताया है कि उनके संसदीय क्षे़त्र सहित देशभर के गरीब किसान को लाभकारी योजनाओ का झासा देकर आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी में धन जमा करवा रही थी, परिपक्व होने पर राशि चुकाने के बजाय हाथ खडे कर दिये है, ऐसे मे आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी मे लोगो की करोडो की धनराशि डूब गई है। राजस्थान में उक्त सोसायटी की 309 शाखाओं में करीब 10 लाख निवेशको द्वारा लगभग 8 हजार करोड रूपये का निवेश किया गया हैं। क्षेत्र के गरीब, दैनिक मंजदूर, ठेले वाले, रिक्शा वाले, फेरी वाले, नरेगा मजदूर, छोटे किसान, छोटे व्यापारियों, रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी मेहनत की गाढी कमाई यह सोच कर आर्दश को-ऑपरेटीव सोसायटी में निवेश किया था कि कुछ साल बाद यह पैसा दुगुना होगा परन्तु आर्दश को-ऑपरेटीव सोसायटी ने उन सब अरमानो पर पानी फेरते हुए राजस्थान में करीब 8 हजार करोड रूपये की निवेशित रकम अपनी शैल कंपनी में निवेश कर उक्त गरीबों को धोखा दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में आम लोगों का भरोसा बढ गया है, आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटीव सोसायटी के निवेशको के पैसे लौटाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।