UP Assembly Session - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूपी विधानसभा में योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- लोकतंत्र में भरोसा नहीं, सदन की गरिमा लगातार कर रहे तार-तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है, वही संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने वाली संस्थाओं का लगातार अपमान और अवमानना कर रहे हैं। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि समाजवादी पार्टी और विपक्ष का आचरण न केवल असंवैधानिक है, बल्कि शर्मनाक भी है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यसूची पहले से निर्धारित थी और उसके अनुसार विधायी कार्य होने थे, लेकिन विपक्ष ने उन पर चर्चा में कोई रुचि नहीं दिखाई और सदन के बहुमूल्य समय को नष्ट करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रवैया उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के साथ खिलवाड़ है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रही है और सदन के माध्यम से महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को आगे बढ़ाना चाहती है। योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का आचरण पूरा प्रदेश देख रहा है। उनका लोकतांत्रिक मूल्यों में कभी विश्वास नहीं रहा और वह जानबूझकर सदन की अवमानना कर लोकतांत्रिक व्यवस्था की खिल्ली उड़ाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी विषयों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन विपक्ष को भी संसदीय परंपराओं और सदन की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को जैसे ही मुख्यमंत्री योगी बोलने के लिए खड़े हुए वैसे ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।

अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विधायक का आचरण संसदीय मर्यादा के अनुरूप नहीं था। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले को विधानसभा की आचार समिति (एथिक्स कमेटी) के पास भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में नियमों और सदन की मर्यादा के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित सदस्य के विरुद्ध सदस्यता समाप्त करने सहित नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखने और संसदीय परंपराओं का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन सदन की कार्यवाही बाधित करना और नियमों की अवहेलना स्वीकार्य नहीं है।

आराधना मिश्रा का योगी सरकार पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर चर्चा से बचना चाहती है सरकार, तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रामलला के मंदिर में चढ़ावा और दान से जुड़े मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं कराना चाहती। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि भगवान रामलला के मंदिर में चढ़ावे की चोरी केवल लूट नहीं, बल्कि “डकैती” है। यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और इस पर सदन में गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन में रुकने के बजाय चर्चा से बच रहे हैं। उनका कहना था कि यदि सरकार इस मुद्दे को वास्तव में महत्वपूर्ण मानती, तो वह स्वयं इस विषय पर चर्चा कराने के लिए आगे आती। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा लगातार इस मामले पर जवाब देने से बच रही है, जबकि यह केवल वित्तीय अनियमितता का नहीं, बल्कि देशभर के रामभक्तों की आस्था का प्रश्न है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले पर सदन में विस्तृत चर्चा कराए और तथ्यों को सार्वजनिक करे। सरकार की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह मामला विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है।

UP Assembly Session News: CM योगी बोले- शिवपाल के साथ अन्याय हुआ, 2024 में फिर से बनेगी डबल इंजन की सरकार
लखनऊ। यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी। 2024 में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के साथ अन्याय हुआ है। अभी भी समय है कि वे अपना रास्ता सोच लें।

इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा में मंहगाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा था। अखिलेश यादव ने आलू, मंडी, अंडे की मार्केट, दूध के बंद पड़े प्लांट को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला था।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने कल सदन में मोबाइल ऑन किया तो अचानक खबर दिखी कि मेरठ में बेडरूम में घुसकर एक कारोबारी की हत्या कर दी गई। सरकार कानून व्यवस्था का हवाला देती हैं। उन्होंने कहा कि आखिर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले कर क्या रहे हैं।

सीएम योगी ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। जन्म से चांदी की चम्मच में खाने के आदी लोग गरीब की पीड़ा को क्या समझेंगे। ऐसे लोग पिछड़ों के दर्द को क्या समझेंगे। योगी ने चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि चरण सिंह कहते थे कि देश की प्रगति का रास्ता खेत, खलियान और गलियों से होकर जाता है। अगर समाजवादी पार्टी ने इस बात को ध्यान में रखा होता तो सपा के कार्यकाल में किसानों ने सबसे ज्यादा आत्महत्या ना की होती।