roscosmos - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूसी अंतरिक्ष यात्री के साथ 'क्रू-13' मिशन सितंबर के मध्य से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये होगा रवाना : नासा
वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई टेटेरयातनिकोव के साथ नासा का 'क्रू-13' मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये नवंबर के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले ही प्रक्षेपित किया जाएगा। बयान के अनुसार, "नासा के स्पेस-एक्स क्रू-13 मिशन के हिस्से के रूप में, तीन अंतरिक्ष एजेंसियों के चार चालक दल सदस्य एक लंबी अवधि के वैज्ञानिक अभियान के लिये सितंबर के मध्य से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिये उड़ान भरेंगे।" नासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका वॉटकिंस और ल्यूक डेलाने क्रमशः अंतरिक्ष यान कमांडर और चालक की भूमिका निभाएंगे, जबकि कनाडा के अंतरिक्ष यात्री जोशुआ कुट्रिक और रूसी अंतरिक्ष यात्री टेटेरयातनिकोव मिशन विशेषज्ञ के रूप में सेवा देंगे।

वर्ष 2022 में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस और नासा ने क्रॉस-कंट्री उड़ानों (एकीकृत चालक दल मिशनों) पर एक समझौता किया। इस समझौते का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी आपात स्थिति या समय-सारणी में बदलाव के बावजूद अंतरिक्ष स्टेशन पर हमेशा कम से कम एक रूसी कॉस्मोनॉट और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मौजूद रहे, ताकि वे स्टेशन के रूसी और अमेरिकी दोनों हिस्सों का संचालन संभाल सकें।

रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त
मॉस्को। रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लगभग 50 वर्ष बाद इस देश का यह पहला चंद्र अभियान था।

मानवरहित यह अंतरिक्ष यान सोमवार को  चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला था।

इस अंतरिक्ष यान को चंद्रमा के एक भाग का पता लगाने के लिए सोमवार को चांद की सतह पर  साफ़्ट लैंडिंग करना था, जिसके बारे में वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां पर जमे हुए पानी और कीमती तत्व हो सकते हैं। रूस के सरकारी अंतरिक्ष कॉर्पोरेशन, रोस्कोस्मोस ने कहा कि समस्याग्रस्त होने के कुछ ही देर बाद उनका संपर्क लूना-25 से टूट गया।

Russia ने करीब 50 वर्षों बाद पहले यान को चंद्रमा के लिए किया प्रक्षेपित
व्लादिवोस्तोक। रूस ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का पता लगाने के लिए एक ऐतिहासिक मिशन की शुरुआत करते हुए लूना-25 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। वर्ष 1976 के बाद रूस का पहला लूना-25 मून लैंडर हैं।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बताया कि बिना वापिसी कैप्सूल वाले लूनर लैंडर को रूस के सुदूर पूर्व के अमूर ओब्लास्ट में वोस्तोचन कोस्मोड्रोम से फ्रेगेट ऊपरी चरण के लिए सोयुज-2.1बी रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया। उड़ान भरने के नौ मिनट बाद लूना-25 लैंडर से फ़्रीगेट ऊपरी चरण रॉकेट के तीसरे चरण से अलग हो गया।

करीब एक घंटे बाद लूना-25 फ़्रीगेट ऊपरी चरण से अलग हो गया और  चंद्रमा के उड़ान पथ में प्रवेश के साथ मिशन का पहलाप चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इसका 23 अगस्त को चंद्रमा पर पहुंचने की उम्मीद है। भारत के  चंद्रयान-3 भी 23 अगस्त को साउथ पोल पर लैंडिंग कर सकता है। एजेंसी के अनुसार लूना-25 और चंद्रयान-3 एक-दूसरे के रास्ते में नहीं आएंगे।  दोनों मिशन में लैंडिंग के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की योजना है।