Anurag Thakur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना: बोले-राहुल और प्रियंका का “खटाखट मॉडल” अब “खटारा मॉडल” बन गया
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जोरदार हमला बोला है। इसी कड़ी में संसद भवन परिसर में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का “खटाखट मॉडल” अब “खटारा मॉडल” बन गया है। इससे पहले भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करके हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमला बोला था।

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमत पर प्रति लीटर पांच रुपये की बढ़ोतरी से आम आदमी पर सीधा असर पड़ेगा और इससे जनता की जेब पर सालाना 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले ही दो बार में 10 रुपए से अधिक वैट बढ़ाया गया था और अब पांच रुपये का सेस जोड़कर कुल 15 रुपये का अतिरिक्त भार जनता पर डाला गया है। अनुराग ठाकुर ने इसे जनविरोधी फैसला बताते हुए कांग्रेस सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की है।

लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
नई दिल्ली। गुरूवार को संसद के शीतकालीन सत्र में उस समय हंगामा मच गया जब अनुराग ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए टीएमसी सांसद पर ई सिगरेट पीने का आरोप लगाया, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उस सांसद पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से शिकायत करते हुए कहा कि, टीएमसी सांसद ई सिगरेट पी रहे हैं, जिस पर स्पीकर ने भरोसा दिलाया कि संसद के नियमों के उल्लंघन को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उस शख्स के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसके आगे भाजपा सांसद ने लोकसभा में मामले को उठाते हुए कहा कि संसद में कार्रवाई के ऐसा करना केवल नियमों का उल्लंघन ही नहीं बल्कि सदन की मर्यादा के भी विपरित है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तक उनको ऐसी कोई भी औपचारिक शिकायत तो नहीं मिली है लेकिन यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है और उसका सबूत भी मिलता है तेा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि कुछ साल पहले देश में ई सिगरेट पर बैन लगा दिया गया था, क्योंकि इससे स्वास्थय को कई सारे नुकसान होते हैं।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- कांग्रेस कार्यकाल में आतंकवादियों का सम्मान किया जाता था
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादियों का सम्मान तक किया जाता रहा था। ठाकुर नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी शिविर और 11 एयरबेस तबाह कर दुनिया में भारत की ताकत का डंका बजाया और दुनिया को भारत की ताकत से अवगत करवाया है। इसके विपरीत कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादियों का सम्मान तक किया जाता रहा था।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सीट से सांसद ठाकुर ने मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक सिर्फ ‘गरीबी हटाओ’ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि हकीकत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की अंत्योदय नीति को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

सरकार का बड़ा एलान, खेलो इंडिया में भाग लेने वाले खिलाड़ी होंगे सरकारी नौकरी के पात्र
नई दिल्ली। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि खेलो इंडिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलेगी।

ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया पैरा गेम्स और खेलो इंडिया विंटर गेम्स के सभी खेलों के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में मौका मिलेगा। खेल मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुरूप एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र के दृष्टिकोण को जमीनी स्तर पर प्रतिभा का पोषण करना और खेल को एक आकर्षक और व्यवहार्य कैरियर विकल्प में बदलना। खेलो इंडिया एथलीट अब सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे।"

उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, इंडिया स्पोर्ट्स के परामर्श से यह अभूतपूर्व कदम अब खेलो इंडिया गेम्स- यूथ,यूनिव से पदक विजेताओं की सरकारी नौकरियों के लिए पात्रता बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न खेलों में समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए खेलों और आयोजनों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। ये संशोधित नियम भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने में हमारे एथलीटों का समर्थन करने में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक हैं।

इंडी अलायंस गठबंधन नहीं केवल एंटरटेनमेंट है: अनुराग ठाकुर
लखनऊ। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इंडी अलायंस को गठबंधन नहीं सिर्फ इंटरटेनमेंट बताते हुए कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा एक छलावा है और कांग्रेस पार्टी के अंदर कांग्रेसी नेताओं को ही न्याय नहीं मिल रहा है।

अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम से पूर्व मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा छलावा है। आज जिस कांग्रेस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी लोगों को न्याय दिलाने की बात करते हैं वहां कांग्रेस के नेताओं को ही न्याय नहीं मिल रहा है। एक के बाद एक बड़ा नेता कांग्रेस को छोड़ रहा है। कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद जी, अश्विनी कुमार, हिमंता बिस्वा शर्मा, सुरेश जाखड़, आरपीएन सिंह, अनिल एंटोनी, हार्दिक पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ दी है। अपनी पार्टी में ही न्याय न मिलने के कारण आज कांग्रेस छोड़ने वालों की लंबी लाइन लगी है। भारतीय जनता पार्टी में सभी को सम्मान मिला है। हम अच्छे लोगों को अपना परिवार मानते हैं। यही कारण है की आज कोई मुख्यमंत्री है, कोई केंद्रीय मंत्री है, कोई सांसद है, कोई विधायक है। आज लोग मोदी जी के विकास के साथ जुडऩा चाहते हैं।

इंडी गठबंधन और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली करारी शिकस्त के बाद आज सहयोगी दल भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में कतरा रहे हैं। डूबते जहाज पर कोई सवारी नहीं करना चाहता। कांग्रेस तो डूबी ही है, अपने साथ अन्य दलों को भी डूबा रही है। गठबंधन तो बना लिया मगर सीट शेयरिंग के नाम पर कोई सीटें देने को तैयार नहीं हैं। यह गठबंधन नहीं सिर्फ इंटरटेनमेंट है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कऱने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की  नीतियों के चलते आज भारत खेलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमेशा से एक समृद्ध खेल परंपरा रही है और यह देखना हर्षदाई है कि अब उत्तर प्रदेश भारत में खेलों का केंद्र बन रहा है। आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्यों के साथ  लखनऊ में 19वें एशियन गेम्स 2022, चौथे पैरा एशियन गेम्स 2022 और 37वें नेशनल गेम्स 2023 में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश का मान बढ़ाने वाले यहाँ के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों सम्मानित करने का सुअवसर मिला। केंद्र सरकार, राज्य सरकार की मदद और खिलाड़ियों की मेहनत से एशियाई और पैरा एशियाई में मैडल जीतने  के नए कीर्तिमान स्थापित किए है।

बंगाल में जनता की भलाई के लिए आए पैसे को लूटने का पूरा इंतजाम है: अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली/ कोलकता (एजेंसी)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो पैसा जनता की भलाई के लिए आता है उसे लूटने का पूरा प्रबंध यहां है। भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर भी यहां पथराव और मारपीट कर उनका सर फोडऩे का काम किया जाता है। पश्चिम बंगाल की सरकार भ्रष्टाचारियों की पनाहगार है। क्या ममता बनर्जी ने अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को लूट की खुली छूट दे रखी है या यह लोग इनकी सुनते नहीं हैं? पश्चिम बंगाल में अगर किसी पुलिस अधिकारी के ऊपर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं तो ममता बनर्जी उसको बचाने के लिए सड़क पर उतर आती हैं। करोड़ों रुपए बरामद होते हैं। टीएमसी के ही लोगों का नाम उसमें क्यों आता है?

'बंगाल में हिंदुओं को खुशियां नहीं मानने दी जा रही'
उन्होंने कहा कि कल पूरे भारत में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव मनाया गया लेकिन पश्चिम बंगाल के युवाओं को इनमें शामिल नहीं होने दिया गया। बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की पराकाष्ठा खड़ी कर दी है। आज जब पूरे देश में राम नाम की गूंज है तब पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को खुशियां भी नहीं मानने दिया जा रहा। यहां कफ्र्यू जैसी स्थिति लगा दी गई है। अब ङ्क्षहदू साधुओं के साथ मारपीट और उनकी हत्या के प्रयास के मामले सामने आए हैं। लगातार मीडिया में खबर चलाने के बाद अब जाकर कार्रवाई हुई है। सु बनर्जी बताएं यह हिंदू विरोधी सोच क्यों?

'केजरीवाल ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता फैलाई'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग कभी कांग्रेस के भ्रष्टाचार और देश से भ्रष्टाचार हटाने की बात करते थे वह आज स्वयं भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हैं। आज उनके उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद सब जेल में हैं। किसी को जमानत नहीं मिल रही। केजरीवाल जी ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता फैलाई है। जब जांच होती है तो यह लोग भागने का काम करते हैं।

'घमंडियां गठबंधन का अहंकार सर चढ़कर बोल रहा'
अनुराग ने विपक्ष दलों के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि आज घमंडियां गठबंधन का अहंकार सर चढ़कर बोल रहा है। एक नेता दूसरे से बात नहीं करता। पश्चिम बंगाल में ही अधीर रंजन चौधरी साहब कुछ और कहते हैं, ममता बनर्जी कुछ और कहती हैं। इनके पास ना नेता है, ना नीति है, ना नियत है। उत्तर प्रदेश में भी बुआ और बबुआ की ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। आज सभी कैंप के नेता कमाई करने में लगे हैं। इसमें हर कोई एक दूसरे को संरक्षण दे रहा है।

कांग्रेस के राज में एसएमएस में शव को कफन तक नसीब नहीं : अनुराग
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। केंद्रीय सूचना, प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को जयपुर में हवामहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महंत बालमुकुंदाचार्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार को कानून व्यवस्था, तुष्टिकरण, महिला अत्याचार, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामले में घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। आज प्रदेश में महिलाएं घर, बाजार, अस्पताल, खेत और सड़क पर कहीं भी सुरक्षित नहीं है। न्याय की गुहार लगाने पुलिस थानों में पहुंचने पर वहां भी रिश्वत के रूप में महिलाओं की अस्मत मांगी जा रही है। कांग्रेस प्रदेश की जनता को गारंटियों के नाम पर गुमराह करती है, जबकि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में शव ढकने के लिए कफन का कपड़ा तक नहीं है। इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा। ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार महिला अपराधों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हुई है। महिला अपराधों पर सवाल पूछने पर सदन में कांग्रेस के मंत्री राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताकर ठहाके लगाते हैं। बहन-बेटियों पर अत्याचार तब ही रुकेगा, जब यहां से कांग्रेस की विदाई होगी। भाजपा राज में हर बहन-बेटी को सुरक्षित वातावरण और सम्मान मिल सकता है। इसकी गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है औैर मोदी की बात ही गारंटी है। राजस्थान में अपनी तिजोरी भरने के लिए कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों ने पेपर लीक माफियाओं को बढ़ावा दिया, जिससे प्रदेश के 70 लाख युवाओं का भविष्य चौपट हो गया। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है युवाओं और किसानों सहित महिलाओं में इस सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। काले कारनामों वाली लाल डायरी का पार्ट दो भी जनता के सामने आ गया है, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री कहते हैं कि लाल डायरी में कुछ नहीं है।

मनोरंजन उद्योग को जीवित रखने के लिए पायरेसी को समाप्त करना जरूरी : अभय सिन्हा
मुंबई। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (इम्पा) के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया और कहा कि मनोरंजन उद्योग को जीवित रखने के लिए पायरेसी को समाप्त करना जरूरी है।

फिल्म चोरी को नियंत्रित करने और उससे निपटने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसको लेकर इम्पा के अभय सिन्हा ने पत्र लिख कर भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

इस पत्र के माध्यम से उन्होंने लिखा है कि हम आपको फिल्म पाइरेसी के खतरे को नियंत्रित करने और समाप्त करने के लिए वास्तविक और सकारात्मक कदम उठाने के लिए धन्यवाद देते हैं, जो कॉपीराइट अधिनियम और अन्य एटी पाइरेसी कानूनों का खुलेआम उल्लंघन करने के लिए जिम्मेदार है क्योंकि आज तक इसके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसका परिणाम यह होता है कि हर फिल्म रिलीज होने से पहले ही पाइरेटेड हो जाती है।

उन्होंने कहा कि मनोरंजन उद्योग को जीवित रखने के लिए पायरेसी को समाप्त करने की आवश्यकता है।पायरेसी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सिनेमैटोग्राफ अधिनियम में संशोधन करने के आपके प्रयासों के लिए हम आपके बेहद आभारी है।

अब तक किसी ने भी इस बात पर विचार नहीं किया था कि विभिन्न पायरेसी नियंत्रण रणनीतियों को कैसे किया जाए, इसलिए हम वास्तव में आपके निर्णय से प्रसन्न है। हम हर क्षेत्र में अधिकारियों की नियुक्ति से खुश और संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सुव्यवस्थित करने के आपके सभी प्रयासों में हम हमेशा आपके साथ है और हमें यकीन है कि हमेशा आपके मनोरंजन उद्योग के लिए लाभकारी विभिन्न कदम उठाने के लिए तत्पर रहेंगे।

Modi Cabinet Meeting: मेरा युवा भारत स्वायत्त इकाई के गठन को सरकार की मंजूरी
नई दिल्ली। सरकार ने युवाओं में कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी, सेवाभाव और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करने के लिए मेरा युवा भारत नाम से एक स्वायत्त इकाई के गठन को बुधवार को मंजूरी दी।

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने और सभी युवाओं को समान अवसर देने के मकसद से इस संस्थान के गठन को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने युवा विकास और युवा नेतृत्व वाले विकास के लिए प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित एक व्यापक एवं सक्षम तंत्र के रूप में कार्य करने तथा युवाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए इस स्वायत्त इकाई का गठन किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरा युवा भारत का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं के विकास के लिए एक संपूर्ण और व्यापक मंच तैयार करना है जिसका संचालन खुद सरकार करे। इस नयी व्यवस्था के तहत देश के युवाओं की संसाधनों तक पहुंच बढेगी और अवसरों से जुड़ सकेंगे, युवा समुदाय परिवर्तन का प्रहरी बनकर राष्ट्र निर्माता बनेगा और युवा वर्ग सरकार तथा देश के नागरिकों के बीच युवा सेतु के रूप में कार्य कर सकेगा। इसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए अपार युवा ऊर्जा का उपयोग करना है।

Modi Cabinet Approval: उज्ज्वला योजना में सब्सिडी 200 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर
नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों और त्योहारी सीजन से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी राशि 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर करने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुये सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने हमारे देश की महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज के फैसले से उन्हें फायदा होगा।

समक्का सरक्का केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में समक्का सरक्का केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 में संशोधन के प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इससे समक्का सरक्का केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इस विश्वविद्यालय के लिए 889 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। मोदी ने हाल मेें इसकी घोषणा तेलंगाना की यात्रा के दौरान की थी।

ठाकुर ने कहा कि संयुक्त आंध्र प्रदेश विभाजन के समय तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के लिए एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का वादा किया गया था। मोदी सरकार ने तेलंगाना में यह वादा पूरा कर दिया है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी के किशन रेड्डी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया।

केबिनेट द्वारा लिए गए फैसले इस प्रकार है-

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृष्णा नदी के जल में तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश के हिस्से के निर्धारण के विषय में दूसरे कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण के लिए शर्तें निर्धारित की

हल्दी का व्यापार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी

उज्ज्वला योजना का 3 साल के लिए विस्तार; 1650 करोड़ रूपए स्वीकृत, 75 लाख नए रसोई गैस कनेक्शन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विस्तार के लिए 1650 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है जिससे अगले तीन वर्ष में 75 लाख नये रसोई गैस-एलपीजी कनेक्शन दिये जाएगें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2025-26 तक तीन वर्षों में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसका कुल व्यय 1650 करोड़ रुपये होगा।

ठाकुर ने कहा कि गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन से स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच मिलेगी, जिससे लकड़ी, कोयला, गोबर आदि जैसे खाना पकाने के ईंधन के पारंपरिक स्रोतों के उपयोग के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इससे महिलाओं की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि कुछ पात्र परिवारों के पास अभी भी एलपीजी कनेक्शन नहीं है। इसके कारण बढ़ती जनसंख्या, विवाह, प्रवासन, परिवारों का विभाजन, बचे हुए घर, अत्यंत दूरस्थ स्थान आदि है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त 2023 तक 15 लाख पीएमयूवाई कनेक्शन की मांग थी। पीएमयूवाई से देश में एलपीजी की पहुंच बढ़ाने में प्रमुख योगदान दिया है।

उज्ज्वला योजना में 14.2 किलोग्राम एक सिलेंडर के लिए 2200 रुपये प्रति कनेक्शन, पांच किलोग्राम के दो  सिलेंडर के लिए 2200 रुपये प्रति कनेक्शन और पांच किलोग्राम सिलेंडर 1300 रुपये प्रति कनेक्शन व्यय किये जाते हैं।

उज्ज्वला के मौजूदा तौर-तरीकों के अनुसार, उज्ज्वला लाभार्थियों को पहला सिलेंडर और चूल्हा भी मुफ्त प्रदान किया जाता है।

राज्य सरकार ने खेल-खिलाड़ियों के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया : चांदना
जयपुर। युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। खेल हितेषी नई नीतियों और खेल बजट में दस गुना बढ़ोतरी के साथ ग्रामीण और शहरी ओलंपिक जैसे अनूठे खेल आयोजनों की शुरुआत की गई है, जिससे प्रदेश के खेल क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहा है।  चांदना बुधवार को यहां एसएमएस स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राजस्थान के खेलो इंडिया केंद्रों के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
चांदना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य में खेलों का माहौल बनाने और खेल-खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले राजस्थान का खेल बजट करीब 50 से 60 करोड़ रुपए हुआ करता था, जिसे 10 गुना बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए से अधिक कर दिया गया है। प्रदेश में जयपुर और जोधपुर में स्पोर्ट्स स्कूल शुरू किए जा चुके हैं और शेष संभाग के लिए स्वीकृत हो चुके हैं। इनके लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। साथ ही, जोधपुर में 60 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट बन रहा है, जहां खिलाड़ियों को आधुनिक खेल तकनीक के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा।

राजस्थान के ओलंपिक मॉडल को पूरे देश में लागू करने का आग्रह
चांदना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिट राजस्थान, फिट राजस्थान की संकल्पना के साथ लोगों को खेल मैदान में पहुंचाने और खिलाड़ियों की नर्सरी विकसित करने के लिए 'राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक' के अनूठे आयोजन की शुरुआत की थी, जिसमें पहले साल 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस वर्ष 58.54 लाख खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनमें 24.50 लाख महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने लोगों को खेलों से जोड़कर 'फिट सोसायटी' बनाने और खेलों का माहौल तैयार करने के लिए राजस्थान के ओलंपिक मॉडल को पूरे देश में लागू करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री का आभार जताया
चांदना के आग्रह पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नए बने जिलों सहित राजस्थान में कुल 51  'खेलो इंडिया केंद्र' बनाने की घोषणा की। चांदना ने राज्य में नए 'खेलो इंडिया केंद्र' और नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने की घोषणा करने पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर का आभार व्यक्त किया। इससे पहले, श्री चांदना ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य में शुरू किए जा रहे 'खेलो इंडिया केंद्र' ग्राउंड लेवल पर खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग और खेल तकनीक मुहैया कराएंगे, जिनसे भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेगा।