government teachers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का: सरकारी शिक्षकों द्वारा ट्यूशन करने का मामला, सरकारी शिक्षकों के विरुद्ध आदेश जारी
बकानी। झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे सहित क्षेत्र में कुछ सरकारी शिक्षकों के द्वारा ट्यूशन पढ़ाई एवं कोचिंग क्लासेस चलाई जा रही है, जिसको लेकर 22 जनवरी के अंक में दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसको लेकर खबर प्रकाशित होने के दिन ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने ट्यूशन और कोचिंग क्लासेस चलने वाले सरकारी शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए क्षेत्र के समस्त पीईईओ एवं संस्था प्रधानों के नाम पत्रावली प्रस्तुत करने का पत्र जारी किया। खबर का असर दिखाई दिया ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा द्वारा ब्लॉक बकानी के समस्त पीईईओ एवं संस्था प्रधानों के नाम जारी पत्र में बताया कि विभागीय निर्देशानुसार राजकीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों द्वारा ट्यूशन व कोचिंग क्लासेज चलाना गैर कानूनी है। जिस पर उच्चाधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिया गया है अत: आदेशित किया जाता है कि आपके अथवा आपके परिक्षेत्र के किसी भी राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों द्वारा ट्यूशन व कोचिंग क्लासेज नहीं चलाई जाए तथा उक्त कार्य में लिप्त अध्यापको के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्रावली अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करे अन्यथा आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

अब गुरुजी देंगे इंग्लिश की परीक्षा
कोटा। जिले के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने से पहले शिक्षकों को लिखित परीक्षा देनी होगी। पास होने के बाद साक्षात्कार से गुजरना होगा। इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से इन स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग, इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए हिन्दी मीडियम के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों  व प्राचार्यों का चयन लिखित परीक्षा के  आधार पर करेगा। इस प्रक्रिया से शिक्षकों की अंगे्रजी में दक्षता परखी जाएगी। निर्धारित मापदंड पर खरा उतरने वाले शिक्षकों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। दरअसल, नया शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही विभाग ने जिले के 52 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी।

पास होने के लिए 40% अंक जरूरी
महात्मा गांधी प्रकोष्ठ की उप निदेशक शशि मीणा ने बताया कि लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। जिसमें पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। वर्तमान जिले में कार्यरत शिक्षक की ओर से उसी जिले के इंग्लिश मीडियम स्कूल का विकल्प भरने पर उसे 10% अतिरिक्त बोनस अंक दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा में चयनित कार्मिकों का स्कूलों में पदस्थापन ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए किया जाएगा। स्कूलवार रिक्त पदों की सूचना काउंसलिंग से पहले प्रकाशित की जाएगी। संबंधित शिक्षक को अपने मूल पद और विषय के अनुसार ही आवेदन करना होगा।

इन पदों के लिए होगी परीक्षा
यह परीक्षा प्रिंसिपल, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, लेवल वन व सेकंड, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक, पीटीआई, कंप्यूटर टीचर आदि पदों के लिए होगी। परीक्षा के जरिए अंग्रेजी में दक्ष शिक्षक मिलने से महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग, इंटरव्यू नहीं
इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पदस्थापन के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है। प्रत्येक गलत उत्तर या एक से अधिक उत्तर के 1/4 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा का परिणाम बीकानेर मुख्यालय द्वारा घोषित किया जाएगा।

यह शिक्षक नहीं होंगे आवेदन के पात्र
राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक स्कूलों में पहले से चयनित शिक्षक आवेदन के पात्र नहीं होंगे। वहीं, नॉन टीएसपी क्षेत्र के शिक्षक नॉन टीएसपी और टीएसपी क्षेत्र के शिक्षक टीएसपी क्षेत्र में ही आवेदन कर सकेंगे। चयनित कार्मिकों को रिक्त पदों पर ही पदस्थापन दिया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों की परीक्षा पदस्थापन स्थान से संबंधित जिले में ही होगी। परीक्षा केंद्र से संबंधित सूचना अलग से जारी की जाएगी।

प्रिंसिपल से शिक्षक  कर सकेंगे आवेदन
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में लगने के लिए शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रिंसिपल से लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शाला दर्पण पोर्टल पर स्टाफ लॉगिन के जरिए शिक्षक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 15 जुलाई से शुरू होंगे, जो 22 जुलाई रात 12 बजे तक जारी रहेंगे।

शिक्षकों का विकल्प भरना जरूरी
ऑनलाइन आवेदन में तृतीय श्रेणी शिक्षक कैडर के कार्मिक अधिकतम पांच जिलों का विकल्प भर सकेंगे। वरिष्ठ अध्यापक एक मंडल के समस्त जिलों का विकल्प दे सकेंगे। प्रिंसिपल व व्याख्याता न्यूनतम एक और अधिकतम 50 जिलों का विकल्प दे सकेंगे।आवेदक द्वारा जिले का विकल्प भरना अनिवार्य है।

विद्यार्थियों को मिलेगी क्वालिटी एजुकेशन
अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में पदस्थापन के लिए लिखित परीक्षा होगी। जिसमें शामिल होने के लिए शिक्षक 15 जुलाई से 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिले में 52 तथा संभाग में 183 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं।
- शशि मीणा, उप निदेशक, महात्मा गांधी प्रकोष्ठ, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा

शिक्षक स्कूल में नहीं ला सकेंगे मोबाइल, पढाई होती है प्रभावित: दिलावर
जयपुर। सरकारी शिक्षक अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल नही ले जा सकेंगे। स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। दिलावर का तर्क है कि स्कूलों में टीचर पूरे दिन मोबाइल पर शेयर मार्केट और अन्य चीजें देखते रहते हैं। शिक्षक उसमें उलझे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। मोबाइल एक बीमारी जैसा हो गया है।

अब कोई शिक्षक गलती से मोबाइल लेकर आ जाता है तो उसे अपना मोबाइल प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा। केवल प्रिंसिपल को ही स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति होगी। इमरजेंसी की स्थिति में प्रिंसिपल के पास फोन आएगा, वह शिक्षक को सूचना देगा। अगर बात करानी होगी तो कराएगा। पढ़ाने से पहले शिक्षक पढ़कर आएं। दिलावर ने कहा हम कोई बड़ा फैसला नहीं ले रहे हैं। जो पहले से नियम बने हुए हैं, उनकी पालना करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

न सिफारिश चलेगी न जैक लगेगा, टैलेंट को मिलेगी मंजिल
कोटा। गवर्नमेंट हिन्दी मीडियम से इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग पाने के लिए अब न जैक लगेगी और न ही सिफारिश चलेगी।  पहले लिखित परीक्षा फिर इंटरव्यू में पास होने के बाद ही सरकारी शिक्षकों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग मिलेगी। सरकार के इस प्रयास से जहां क्वालिटी एजुकेशन मेनटेंन होगी वहीं, बच्चों के बीच टैलेंट पहुंचेगा। वेल एजुकेटेड शिक्षकों की नॉलेज व मेहनत से गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूलों के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे सकेंगे। दरअसल, कोटा जिले को 15 नए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की सौगात मिली है। इनमें से 13 विद्यालय ग्रामीण अंचल के हैं। इन स्कूलों में काबिल शिक्षक ही पहुंचे, इसके लिए सरकार ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की व्यस्था की है। इसके जरिए ही शिक्षकों को महात्मा गांधी स्कूलों में पोस्टिंग मिलेगी। इस व्यवस्था से पोस्टिंग के लिए सिफारिश व जैक लगाने पर अंकुश लग सकेगा।

सभी नए स्कूलों में लगाए शिक्षक
शिक्षा विभाग ने पांचवे चरण के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में खोले सभी महात्मा गांधी स्कूलों में 31 जुलाई को ही शिक्षक लगाकर अध्यापन कार्य शुरू करवा दिया है। इन विद्यालयों में शुरूआती फेस में कक्षा एक से आठवीं तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाया जा रहा है। जिसके लिए लेवल-1 व लेवल-2 के शिक्षकों की नियुक्ती की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के अयाना, खातौली, बपावर, कनवास, सुकेत और बिशनपुरा गांव के महात्मा गांधी विद्यालयों में सम्पूर्ण विषय अंग्रेजी में पढ़ाने के लिए लेवल-2 के शिक्षक लगाए गए हैं। वहीं, कनवास, सुकेत, बिशनपुरा, अयाना, खातौली, बपावरकलां और खैराबाद में एक-एक शिक्षक गणित व विज्ञान के लगाए गए हैं।

अभिभावकों में खुशी, सपने हुए साकार
मजदूरी कर परिवार चलाने वाली स्टेशन निवासी लीना परिवर्तित नाम का कहना है, सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी कभी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने जाएगी। सरकार ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर उनके परिवार को संबल दिया है। रेफिजरेटर मिस्त्री शिवपुरा निवासी गणपत लाल व रंग तालाब निवासी सुहैल अहमद कहते हैं, उनके लिए अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाना सपने जैसा था, आर्थिक तंगी के कारण बच्चों को प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा पा रहे थे लेकिन सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर हमारे सपने पूरे किए। भीमगंजमंडी निवासी सददाम, हिमांशु, योगेश ने बताया कि बच्चों में बच्चों में अंग्रेजी सीखने की ललक बढ़ने के साथ ड्रेसअप सेंस भी बढ़ा है। बच्चों की एक्टिवीटी, व्यवहार में बदलाव देखने को मिला है।

इन इलाकों में खुले महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल
स्टेशन स्थित गांधी कॉलोनी, गुमानपुरा, मंडावरा, झाड़गांव, बंबूलिया कलां, तालाब क्षेत्र, ढीपरी चंबल, लुहावद, गणेशगंज, करवाड़, अयानी, दुर्जनपुरा, डडवाड़ा रास्ता इटावा व इटावा कस्बे में नए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए हैं। यानी, इन इलाकों के हिन्दी माध्यम के विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम में बदला गया है। इन सभी विद्यालयों में शिक्षक लगाकर नई व्यवस्था के तहत अध्यापन कार्य शुरू करवा दिया गया है। सरकार के इस प्रयास से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का मौका मिला।

15 में से 13 स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में
सरकार ने गत माह 26 जुलाई को जिले में 15 नए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले हैं। जिनमें से 13 स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में है। यहां के विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों की तरह ही क्वालिटी एजुकेशन मिल सकेगी। वहीं, इससे पूर्व खुले स्कूलों में अहम बदलाव नजर आ रहे हैं। विद्यार्थी प्राथमिक स्तर पर ही अंग्रेजी सीख रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में संविदा पर लगाए गए सभी शिक्षक इंग्लिश मीडियम स्कूल-कॉलेजों में पढ़ें हैं, उन्हें इंटरव्यू में पास होने के बाद ही पोस्टिंग दी गई है। यह शिक्षक समय की मांग के अनुरूप विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।

एक्सपर्ट व्यू...
तीसरी कक्षा का बच्चा पढ़ रहा इंग्लिश की किताब
सरकार की मंशा है कि हर तबके का बच्चा इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़े। बदलते वक्त के साथ टेक्नोलॉजी से अपग्रेड रहे ताकि बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए शहर से गांवों तक महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए हैं। यहां शिक्षक भी ऐसे लगाए हैं, जो खुद इंग्लिश मीडियम से पढ़े है। इंटरव्यू में पास होने के बाद उन्हें बच्चों के बीच भेजा है। ऐसे में वे जिस टेक्निक से पढ़े उसी टेक्निक के साथ वे बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वहीं, सरकार ने शिक्षकोें के लिए अब रिटर्न पेपर और इंटरव्यू अनिवार्य कर दिया है। इसमें पास होने वाले लेवल-1 व लेवल-2 के शिक्षकों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी। क्वालिटी एजुकेशन के प्रति सरकार गंभीर है। इन विद्यालयों के खुलने से निश्चित रूप से बदलाव आया है। बच्चों की लर्निंग स्किल, सीखने की ललक, ड्रैसअप सेंस बढ़ा है। बारां जिले के महात्मा गांधी स्कूल में तीसरी कक्षा का स्टूडेंट्स अंगे्रजी की किताब पढ़ रहे हैं। शहर का मल्टीपरपज स्कूल के स्टूडेंट्स प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। आगामी समय में गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र कॉन्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों की बराबरी पर होंगे।
- शशि मीणा, उप निदेशक, महात्मा गांधी प्रकोष्ठ, सहायक निदेशक कार्यालय शिक्षा विभाग

प्रार्थना-प्रतिज्ञा सब इंग्लिश में
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में काफी बदलाव आया है। पहले के हिन्दी माध्यम के स्कूल जो आज इंग्लिश मीडियम में तब्दील हो गए, उनकी तस्वीर में रात दिन का अंतर आया है। यहां विद्यार्थी प्रार्थना, प्रतिज्ञा व कविताएं भी अंगे्रजी में ही बोल रहे हैं। नर्सरी से पहली कक्षा तक बच्चे स्पेलिंग लिखना तक सीख गए। कई अभिभावक ऐसे हैं जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पढ़ा नहीं पाते। सरकार ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर ऐसे अभिभावकों का सपना साकार किया है।
- मनोज बैरवा, व्याख्याता, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल नयापुरा