student union election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीन साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं, वसूली फिर भी जारी
क ोटा। कोटा विश्वविद्यालय में पिछले चार वर्षों में से तीन साल तक छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाए गए हैं। वहीं, इस सत्र में भी अब तक छात्रसंघ चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यूनिवर्सिटी ने पिछले तीन सालों में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के बावजूद स्टूडेंट्स से फीस में छात्रसंघ चुनावी फंड के मद में कुल 10 लाख रुपए की वसूली कर चुकी है। इसके बावजूद विद्यार्थी सुविधाओं को तरस रहे हैं। विवि ने दस लाख रुपए स्पोर्ट्स, कल्चर, फाउंडेशन-डे, जॉब फेयर व अकेडमिक एक्टिविटी मदों में खपा दिए।  जबकि, स्टूडेंट्स लाइब्रेरी में किताबों, क्लासों में फर्नीचर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  हैरत की बात यह है कि छात्रसंघ फंड की राशि के स्टूडेंट्स की सुविधाओं में उपयोग नहीं होने के बावजूद छात्र संगठनों ने चुप्पी साध रखी है।

तीन सत्र से चुनाव बंद फिर कर रहे वसूली
कोटा विवि में कोरोना काल में वर्ष 2020 व 2021 में लगातार दो साल छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाए गए। इसके बाद वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के कारण से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए। ऐसे में पिछले चार सालों में से तीन साल छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए, मगर विवि प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव के मद में लगातार वसूली जारी रखी। ऐसे में तीन सत्रों में करीब 10 लाख रुपयों की वसूली की गई। इस राशि का छात्र सुविधाओें में उपयोग नहीं किया गया। क्लासों में बैठने के लिए टेबल-कुर्सी तक नहीं है। प्रेक्टिकल लैब में कक्षाएं लग रहीं हैं। इस साल भी अगस्त का आधा माह बीत चुका है लेकिन अब तक छात्रसंघ चुनाव की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्रतिवर्ष 3.30 लाख की वसूली
कोटा यूनिवर्सिटी के फीस स्ट्रेक्चर के मुताबिक,  विवि में यूजी व पीजी के विभिन्न कोर्सों को मिलाकर कुल 1086 सीट हैं। जिनमें से प्रतिवर्ष औसतन 1650 सीटों पर एडमिशन होते हैं। एडमिशन फीस में स्टूडेंट यूनियन मद में प्रति छात्र 200 रुपए वसूले जाते हैं। इस तरह 1650 विद्यार्थियों से प्रतिवर्ष 3 लाख 30 हजार रुपए छात्रसंघ चुनाव फंड में वसूले गए। इसके बावजूद विवि में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

लाइब्रेरी में रैक तो क्लासों में टेबल-कुर्सी नहीं
छात्रसंघ महासचिव रोहिताश मीणा ने बताया कि पिछले तीन सालों में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के बावजूद विवि ने स्टूडेंट यूनियन मद में लाखों रुपए वसूल लिए। इसके बावजूद छात्र असुविधाओं से जूझ रहे हैं। लाइब्रेरी में किताबे रखने के लिए रैक नहीं है। जिसकी वजह से प्रमुख किताबें पढ़ने को नहीं मिल रही। वहीं, संस्कृति भवन में यूजी व पीजी की कक्षाएं लगती हैं। जिनमें 4.50 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। जिसके मुकाबले टेबल-कुर्सियां आधी भी नहीं है। ऐसे में प्रैक्टिकल लेब में कक्षाएं लगानी पड़ रही है।

इस बार भी चुनाव के आसार नहीं
विश्वविद्यालय व कॉलेजों में वर्तमान सत्र में भी छात्रसंघ चुनाव होने के आसार नजर नहीं आ रहे। अमूमन चुनाव  अगस्त माह में होते हैं लेकिन अभी तक अगस्त का आधा माह बीत चुका है, पर चुनाव को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है। हालांकि, प्रदेशभर में चुनाव करवाने की मांग को लेकर छात्र संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हालांकि, आयुक्तालय की ओर से इस संबंध में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

10 मदों में प्रति स्टूडेंट से 1000 रुपए की वसूली
विवि में दाखिले के दौरान एडमिशन फीस के अलावा विभिन्न 10 मदों में प्रति छात्र से 1000 रुपए वसूले जाते हैं। जो इस प्रकार है।

मद                            फीस
स्टूडेंट यूनियन            200
स्टूडेंट एसोसिएशन      100
स्टूडेंट आईकार्ड           100
स्टूडेंट अस्टिेंट फंड      100
मेडिकल अस्टिेंट         100
कॅरियर काउंसलिंग     100
एंड प्लेसमेंट
टेक्निकल अस्टिेंट       100
पार्किंग फीस              100
विभिन्न मद में           100

जल मंदिर का पानी खराब
कैम्पस में दो जल मंदिर हैं। जिनमें पुराने खस्ताहाल वाटरकूलर लगे हैं, जो पहले खराब हो चुके थे, नए लगाने की जगह उसी को रिपेयर करवाकर लगा दिया। इसमें पानी फिल्टर नहीं होने से दुर्गंध आती है। इसका पानी पीने योग्य नहीं है। विवि जितनी फुर्ति वसूली करने में दिखाता है, उतनी ही सुस्ती सुविधाएं देने में दिखाता है। यह विद्यार्थियों के साथ अन्याय है।

क्या कहते हैं छात्र प्रतिनिधि
चुनाव नहीं तो वसूली क्यों?
पिछले तीन सत्रों से छात्रसंघ संस्कृति भवन में यूजी-पीजी के 4.50 छात्रों की कक्षाएं लगती हैं, जिनमें बीएससी, एमएससी जूलॉजी, बोटनी, एमए में ज्योग्राफी, ड्राइंग एंड पेंटिंग, लोकप्रशासन, इतिहास आदि शामिल हैं। टेबल कुर्सी नहीं होने से प्रेक्टिकल लैब में कक्षाएं लगती हैं। लाइब्रेरी में किताबों को रखने के लिए रैक नहीं है, जिसकी वजह से नई किताबें खरीद नहीं जा रही।
- रोहिताश मीणा, छात्रसंघ महासचिव, कोटा विवि

गर्मी में धूप में तपते हैं छात्र
कैम्पस में 101 नम्बर का रूम है, जहां परीक्षा से संबंधित कार्य किए जाते हैं। इस विंडों पर छात्रों की कतारें लगी रहती है। भरी गर्मी में भी उन्हें धूप में ही तपना पड़ता है। विवि प्रशासन द्वारा टेंट लगाकर छाया तक की व्यवस्था नहीं करवाता। बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए कैम्पस में कॉमन सुविधाघर तक नहीं है। ऐसे में उन्हें भटकना पड़ता है।
- देवकीनंदन मेहता, छात्र प्रतिनिधि कोटा विवि

छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए तो क्या हुआ, हमने छात्र कल्याण को लेकर कई तरह की एक्टिविटी करवाई है। जिसमें गत तीन सत्रों में एकत्रित हुई स्टूडेंट यूनियन फंड की कुल राशि से ज्यादा ही राशि विवि खर्च कर चुका है।  स्टूडेंट एक्टिविटी में स्पोर्ट्स, कल्चर, फाउंडेशन-डे, अंगदान महादान, जॉब फेयर, शैक्षणिक भ्रमण सहित अकेडमिक एक्टिवीटी करवाई गई है। हरियाणा में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधि में भाग लेने स्टूडेंट्स भेजे हैं, जिनकी प्रेक्टिस करवाते हैं, ट्रैनर को भी फीस देते हैं। सिर्फ चुनाव करवाना ही नहीं बल्कि स्टूडेंट्स के डवलपमेंट पर भी फोकस किया गया है। वहीं, बेहतर सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही है।
- डॉ. नीलू चौहान, डीएसडब्ल्यू प्रभारी, कोटा विवि

विवि में सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी है। चाहे वो फर्नीचर से संबंधित हो या भवन निर्माण से। यह सभी सुविधाएं विद्यार्थियों को केंद्र में रखकर दी जा रही है।
- प्रो. रीना दाधीच, कुल सचिव कोटा विवि

गहलोत ने की एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
जयपुर। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एनएसयूआई पर पुलिस के लाठीचार्ज की निंदा की है। गहलोत ने कहा कि जयपुर में छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग करना घोर निंदनीय है। राज्य सरकार को बताना चाहिए कि किस वजह से वो छात्रसंघ चुनाव करवाने से पीछे हट रही है। यह समझ से परे भी है। विद्यार्थियों की जायज मांग को पुलिस-प्रशासन का भय दिखाकर दबाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बल प्रयोग में एनएसयूआई के कई छात्रनेताओं को गंभीर चोटें आई हैं। मैं उनके जल्द स्वास्थ्यलाभ की कामना करता हूं।

RU के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन
जयपुर। छात्र राजनीति एक बार फिर मुद्दा बनती जा रही है। छात्रों ने अपने हक के लिए धरना-प्रदर्शन और आंदोलन को दिन प्रतिदिन तेज कर दिया है। आज राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग सहित विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि विद्यार्थी कई परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मेडिकल सुविधा कैंपस में नाम मात्र की है, जिसको बढ़ाने, स्पोर्ट्स  की सुविधाओं का विस्तार करने सहित 12 मांगों को लेकर विरोध किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

छात्र नेता मोहित यादव ने बताया कि जब तक सरकार छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं करते तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वही जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की 12 मांगी पूरी नहीं करेगा तब तक विरोध जारी रहेगा।

हनुमान बेनीवाल बोले- सचिन पायलट फौजमार कप्तान हो गए हैं, वसुंधरा का पति कहां है इतनी सी बात पर पार्टी से निकाल दिया
जयपुर। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने छात्र संघ हुंकार रैली में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन छात्र नेताओं की उम्र पूरी हो जाएगी वे अगली बार चुनाव कैसे लड़ेंगे। अशोक जी आप अपने बेटे को भी नेता बनाना चाहते हो। ये रैली रोजगार दिलाने के लिए भी है। हमारी मांग है कि खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाए। हर क्रांति के नायक नौजवान रहे है। मंगल पांडे और भगत सिंह जैसे नौजवानों ने लड़ाई लड़ी।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सीएम बताए कि चुनाव बंद क्यों करा रहे है। हमारे छोटे भाईयों को चुनाव लड़ने से क्यों रोका जा रहा है? अशोक गहलोत ने राजस्थान में पेपर लीक की नई दुकान खोल दी। जो छात्रनेता विधायक का चुनाव लड़ेगा उसकी जमानत जब्त हो जाएगी।

लाल डायरी के मामले पर बोलते हुए बेनीवाल ने कहा कि अब ये मामला कैसे थम गया। इस डायरी में बीजेपी के नेताओं के नाम थे इसलिेए लाल डायरी लाने वाले नेता को दूसरी पार्टी में भेज दिया गया। अबकी बार तीसरा मोर्चा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट फौजमार कप्तान हो गए है। वे अपनी ही सेना को नुकसान पहुंचा रहे है। मैंने उनकी दो बार मदद की। पायलट ने मुझे कहा था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कह दो कि अगर कांग्रेस मुझे सीएम बनाएगी तो आरएलपी के तीनों विधायक कांग्रेस का साथ देंगे। जब पायलट मानेसर गए तो मैंने कहा कि अगर पायलट को सीएम बनाया जाएगा तो मेरे विधायक साथ देंगे। बेनीवाल ने कहा कि मैं गहलोत को जानता हूं वो चाहते हैं कि उनके 5 साल आराम से निकल जाए। जनता भाड़ में जाए।

ये भूल गए हैं कि राजस्थान में तीसरा मोर्चा भी है। बीजेपी और कांग्रेस के अलावा भी एक और पार्टी है जिसे किसानोंं के बेटों ने अपने खून-पसीने से सींचा है। जो मेरे लोगों को जो परेशान करता है उसे मैं जरुर परेशान करता हूं। कभी क्लीन बोल्ड नहीं होता, सीधे छक्का लगाता हूं।

बेनीवाल ने बीजेपी से निकाले जाने के मामले पर कहा कि मैंने केवल इतना पूछा था कि वसुंधरा के पति कहां है। इसमें क्या गलत था। इतनी सी बात पर मुझे बीजेपी से निकाल दिया गया। कई लोग मुझ पर आरोप लगाते है कि मैंने कांग्रेस की मदद की। मैंने तो गहलोत के बेटे को चुनाव हरावाया था।

छात्रसंघ चुनाव रोक के खिलाफ पीआईएल
जयपुर। राज्य सरकार की ओर से मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रदेश के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका पेश की गई है। शांतनू पारीक की ओर से दायर इस पीआईएल पर हाईकोर्ट आगामी दिनों में सुनवाई करेगा। वहीं मामले में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता विभूति भूषण शर्मा ने भी हाईकोर्ट में कैवियट दायर कर मामले में कोई भी अंतरिम आदेश देने से पहले सरकार का पक्ष सुनने का आग्रह किया है।  पीआईएल में प्रमुख उच्च शिक्षा सचिव को पक्षकार बनाते हुए कहा गया है कि छात्रसंघ चुनाव के जरिए छात्रों को उनका प्रतिनिधि चुनने का मौलिक अधिकार है। यह अधिकार उन्हें संविधान के अनु छेद 19(1) (अ) व अनुच्छेद 21 से मिला हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में इसे मौलिक अधिकार का दर्जा दिया था। राज्य सरकार की ओर से केवल एक परिपत्र से ही तर्कहीन व असंवैधानिक कारणों से छात्रसंघ चुनावों को नहीं कराने का निर्णय लिया है, जो गलत है। इस परिपत्र में कहा है कि उच्च शिक्षा नीति की क्रियान्विति, कई विश्वविद्यालयों के परीक्षा परिणाम में देरी और मौजूदा शैक्षणिक सत्र में देरी से प्रवेश के कारण अध्यापन कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने का निर्णय लिया है। वहीं सरकार ने यह भी कहा है कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की पालना भी नहीं हो पा रही है। जबकि इन सिफारिशों की पालना करवाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार, विवि और कॉलेज प्रशासन की है। हर विवि ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों पर एक कोड आॅफ कंडक्ट के नियम बना रखे हैं और यदि इन नियमों की अवहेलना होती है तो नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे में प्रदेश के विवि और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाए।

CM गहलोत ने दिए संकेत, प्रदेश में नहीं होंगे छात्रसंघ चुनाव !
जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने छात्रसंघ के चुनाव नहीं कराने का संकेत दिया है। सीएम ने शनिवार को जेकेके के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए इस बात की ओर इशारा किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजकल छात्र नेता चुनावों में अंधा पैसा खर्च करते है। जोधपुर विश्वविद्यालय की घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वहां एबीवीपी के छात्र नेताओं ने गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया था।

प्रदेश मेें छात्रसंघ के चुनाव कराने को लेकर आंदोलन भी हो रहे है। अगर चुनाव नहीं हुए तो छात्र नेताओं को बड़ा झटका लगेगा। मुख्यमंत्री गहलोत की बातों से ये मायने निकाले जा रहे है कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे।