pawan kheda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीजेपी नेता अपने बच्चों को लंदन में पढ़ाते हैं, राजस्थान में फ्री इंग्लिश मीडियम पढ़ाई से परेशान हो रहे है: पवन खेड़ा
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा ने गहलोत सरकार की 7 गारंटी पर भाजपा नेताओं के बयानों पर जुबानी हमला बोला। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा नेता गहलोत सरकार की योजनाओं का सामना नहीं कर पा रहे हैं। खेडा ने कहा कि गारंटी शब्द का अपना अलग ही महत्व है। गहलोत की गारंटी भी अपने आप में बडी महत्व वाली है। इंग्लिश मीडियम स्कूलों खोलकर गहलोत सरकार ने अगली पीढ़ी को मजबूत करने का काम किया है। भाजपा के नेता खुद के बच्चों को लंदन पढ़ने भेजते हैं और वो नहीं चाहते कि गरीब का बच्चा ऐसी शिक्षा नहीं ले पाए। भाजपा से सवाल पूछना चाहता हूं कि वे अपने बच्चों को विदेश से कब वापस बुला रहे हैं और यंहा कब फ्री एडमिशन कराएंगे। गहलोत सरकार ने पुरानी त्रुटियों को दूर कर नए स्कूल खोले हैं। गहलोत सरकार की शिक्षा की गारंटी ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मुझे घर वालों ने चार दशक पहले इंग्लिश मीडियम स्कूल में पेट काटकर पढ़ाया तो हमने अच्छा मुकाम हासिल किया। गहलोत सरकार चाहती है कि हर गरीब का बच्चा ऐसा कर पाए। पार्टी में टिकट को लेकर उठ रहे विरोध को लेकर कहा कि कई बार पार्टी ऐसे मामलों को देखकर निर्णय लेती है। सभी पर हमारे नेताओं की नजर बनी हुई है। पार्टी में अलग अलग सर्वे और विश्लेषण के बाद टिकट तय किए जाते हैं। कई बार विरोध भी होता है, लेकिन पार्टी सबकी बात सुनती है। तिजारा में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि योगी से खुद के राज्य की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही और राजस्थान में आरोप लगा रहे हैं। राजस्थान में बेहतर कानून व्यवस्था के लाभ जनता को मिल रहा है। ईडी कार्यवाही पर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर मोदी यंहा चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन राजस्थान में ये ऐसा नहीं कर पाएंगे। फ्री योजनाओं पर भाजपा नेताओं के बयानों पर कहा कि भाजपा नेताओं को लगता है कि सूरज 2014 के बाद से ही उगता है। जनता को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार का कर्तव्य होता है, जिसे गहलोत सरकार निभा रही है।

संघ का आदमी मुझसे बोला- इस बार राजस्थान में रिवाज बदलेगा: पवन खेड़ा
जयपुर। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीसीसी में प्रेस वार्ता कांग्रेस की सरकार रिपीट होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने मंहगाई से राहत दी है।

वोटिंग वाले दिन संघ की शाखा में जाने वाले लोग भी कांग्रेस को वोट देंगे
पवन खेड़ा ने कहा कि आज जब मैं दिल्ली से आ रहा था तब दिल्ली एयरपोर्ट पर मुझे एक सज्जन मिले उन्होंने मेरे पास आकर कहा कि मैं संघ से हूं लेकिन मेरा ये कहना है कि राजस्थान में इस बार रिवाज बदलेगा। मेरा साफ कहना है कि वोट पड़ने वाले दिन आप देखेंगे संघ की शाखा में जाने वाला व्यक्ति भी कांग्रेस को वोट देते हुए नजर आयेगा।

बीजेपी में बहुत दूल्हे है: पवन खेड़ा
खेड़ा ने कहा कि भाजपा में दूल्हे बहुत हैं और अगले 5 साल भी विपक्ष में रहकर ये मजबूत होंगे क्योंकि अगले 5 साल भी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भाजपा से ऐसे शर्मनाक उदाहरण मिलते है जिनमें ये लोग कश्मीर के कठुआ और यूपी के उन्नाव में अपराधियों के बचाव में उतरे थे।

पेट्रोल भारत पेट्रोलियम से भराओं या इंडियन ऑयल से, महंगा ही मिलेगा
भारत और इंडिया के विवाद पर खेड़ा ने कहा कि शब्दावली अलग-अलग है और बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। संविधान में भी जब इंडिया दैट भारत लिखा हुआ है तो विवाद किस बात का है। ये केवल विपक्ष को मूल मुद्दों से भटकाने की साजिश है। पेट्रोल भारत पेट्रोलियम से भराओं या फिर इंडियन ऑयल से पेट्रोल तो महंगा ही मिलना हैं।

सनातन विवाद पर ये कहा
खेडा ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में दो हजार साल से चली आ रही सामाजिक त्रुटियों की बात कही थी। धर्म की कमियों पर बात कही थी। यही बात तो डीएमके ने कही और सामाजिक विषमताओं को दूर करने की बात कही। ऐसे में ये विवाद किस आधार पर बना रहे हैं।

हमारे लोग ही विपक्ष की भूमिका निभाते है
मंत्री अशोक चांदना के धरना देने और विधायक भरत सिंह के मुद्दे पर खेड़ा ने कहा कि जहां विपक्ष कमजोर होता हैं, वहां हमारे ही लोग विपक्ष की भूमिका निभाते है। इससे ब्यूरोक्रेसी दवाब में रहती है।

पवन खेड़ा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सरकार ने मंहगाई को कम करने के लिए कुछ नहीं किया है। बीजेपी नेताओं में आपस में ही लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने हर एक वर्ग को छूने की कोशिश की है। अशोक गहलोत सरकार की नीयत एकदम साफ है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार अपराध के खिलाफ नो टोलरेंस की नीति अपनाती है। खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में।

गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव- खेडा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा ने बयान दिया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए खेडा ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री बैठे हुए होते हैं, वंहा चेहरे का सवाल नहीं उठते। यंहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकप्रिय नेता हैं, उनके विषय पर सवाल की जरूरत नहीं है। चेहरे की बात तो तब उठती है, जब विपक्ष में होते हैं। भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार की योजनाओं का विपक्ष के पास कोई तोड़ नही है। इस बार रिवाज टूटेगा और जनता की भावनाओं के मुताबिक सरकार रिपीट होगी। भाजपा में 10 नेता हैं तो वंहा 11 गुट हैं। खुद के उदयपुर में चुनाव लडने के सवाल पर कहा कि मैं उदयपुर में सक्रिय राजनीति में नहीं हूं। वंहा 20-25 साल से जो सक्रिय कार्यकर्ता हैं,उनका टिकट का हक बनता है।

छात्रसंघ चुनाव पर रोक को लेकर कहा कि कानून व्यवस्था बिगडने की नौबत के चलते यह निर्णय लिया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती के आरोपों पर कहा कि उनके पास राजस्थान को लेकर सही तथ्य सामने नहीं पहुंचे। हम उन्हें सही तथ्य भेज देंगे और राजस्थान आकर दौरा करने के लिए आमंत्रित करेंगे।  वो चाहे तो अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से यंहा की कानून व्यवस्था और योजनाओं की जानकारी ले सकती हैं। पीएम मोदी के राजस्थान में दौरों को लेकर कहा कि वे मणिपुर में जाकर दौरे क्यों नहीं करते। मोदी अक्सर चुनावी लाभ के लिए ही दौरे करते हैं। जंहा जंहा चुनाव होते हैं, वंहा दौरे करते हैं। मणिपुर में जब चुनाव होंगे तो शायद तब जाएंगे।