rajasthan congress cm face - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव- खेडा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा ने बयान दिया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए खेडा ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री बैठे हुए होते हैं, वंहा चेहरे का सवाल नहीं उठते। यंहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकप्रिय नेता हैं, उनके विषय पर सवाल की जरूरत नहीं है। चेहरे की बात तो तब उठती है, जब विपक्ष में होते हैं। भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार की योजनाओं का विपक्ष के पास कोई तोड़ नही है। इस बार रिवाज टूटेगा और जनता की भावनाओं के मुताबिक सरकार रिपीट होगी। भाजपा में 10 नेता हैं तो वंहा 11 गुट हैं। खुद के उदयपुर में चुनाव लडने के सवाल पर कहा कि मैं उदयपुर में सक्रिय राजनीति में नहीं हूं। वंहा 20-25 साल से जो सक्रिय कार्यकर्ता हैं,उनका टिकट का हक बनता है।

छात्रसंघ चुनाव पर रोक को लेकर कहा कि कानून व्यवस्था बिगडने की नौबत के चलते यह निर्णय लिया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती के आरोपों पर कहा कि उनके पास राजस्थान को लेकर सही तथ्य सामने नहीं पहुंचे। हम उन्हें सही तथ्य भेज देंगे और राजस्थान आकर दौरा करने के लिए आमंत्रित करेंगे।  वो चाहे तो अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से यंहा की कानून व्यवस्था और योजनाओं की जानकारी ले सकती हैं। पीएम मोदी के राजस्थान में दौरों को लेकर कहा कि वे मणिपुर में जाकर दौरे क्यों नहीं करते। मोदी अक्सर चुनावी लाभ के लिए ही दौरे करते हैं। जंहा जंहा चुनाव होते हैं, वंहा दौरे करते हैं। मणिपुर में जब चुनाव होंगे तो शायद तब जाएंगे।