Elvish Yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की प्राथमिकी, सांप के जहर का इस्तेमाल और रेव पार्टियों में शामिल होने का लगा था आरोप
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज उस आपराधिक मामले को खारिज कर दिया, जिसमें उन पर वीडियो शूट में सांप के जहर का इस्तेमाल करने और रेव पार्टियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने यह फैसला सुनाया।

न्यायालय ने कहा कि जिस पदार्थ (जहर) की बात की जा रही है, वह वैधानिक अनुसूची में शामिल नहीं है। पीठ ने इस दलील पर भी गौर किया कि एल्विश यादव के पास से व्यक्तिगत रूप से कोई बरामदगी नहीं हुई। आरोप पत्र में केवल यह दावा किया गया कि उन्होंने अपने एक सहयोगी के जरिए ऑर्डर दिया था। पीठ ने कहा कि इन कानूनी आधारों पर प्राथमिकी का आधार नहीं बनता, लेकिन उसने आरोपों के गुण-दोष पर विचार नहीं किया है। न्यायालय ने सक्षम अधिकारियों को यह छूट दी है कि वे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 55 के तहत उचित शिकायत दर्ज करने सहित कानून के अनुसार नयी कार्यवाही शुरू कर सकते हैं।

करण कुंद्रा-एल्विश यादव बनें ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, जानें कौन रहे रनर-अप
मुंबई। करण कुंद्रा और एल्विश यादव कलर्स पर प्रसारित होने वाले कुकिंग रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 के विजेता बन गए हैं। ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 का फिनाले 27 जुलाई को हुआ। करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शुरूआत में एल्विश की जोड़ी अब्दू रोजिक संग बनी थी, हालांकि बीच में अब्दू ने शो को छोड़ दिया, जिसके बाद करण की एंट्री हुई थी। करण और एल्विश की जोड़ी ने शानदार परफॉर्म किया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारती सिंह इस शो को होस्ट करती थी और शेफ हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते थे। फिनाले एपिसोड में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी बतौर गेस्ट बनकर आए थे।

फिनाले एपिसोड में शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सारे कंटेस्टेंट को इस सीजन का आखिरी डिश एक मिठाई बनाने के लिए कहा। इसमें करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने सबसे अच्छा डिश बनाया। इसके बाद करण कुंद्रा और एल्विश यादव को विजेता घोषित किया गया। अली गोनी और रीम शेख रनर-अप रहे।

करण कुंद्रा ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 जीतने के बाद कहा- सीजन 2 में वापसी करना मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा। इस सेट पर एक ऐसी सहजता थी, जिसे शब्दों में बताना मुश्किल है, न कोई दबाव, न ज्यादा सोच-विचार, बस लोग सच में काम का मजा ले रहे थे। ऐसा लगा जैसे मैं एक ऐसे परिवार में लौट रहा हूं, जिसने मुझे मिस किया हो।

एल्विश यादव ने कहा- जब मैंने ‘लाफ्टर शेफ्स’ जॉइन किया, तो सोचा था बस मस्ती करनी है, हंसी-ठिठोली करनी है और फिर घर लौट जाना है, लेकिन शो ने मुझे अपनी वाइब में खींच लिया। करण से मिलकर ऐसा लगा कि हम पहले से टीम हैं. हमने ज्यादा सोचा नहीं, बस आए, पकाया और इंजॉय किया। मेरे लिए सबसे प्यारा पल वो था, जब मेरी मां ने मेरा सफर देखा- मेरी गलतियां, मेरी ग्रोथ और मेरी जीत। मुझे उन लोगों के लिए बहुत इज्जत है, जो रोज किचन में मेहनत करते हैं।

पुलिस एस्कॉर्ट मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एल्विश से होगी पूछताछ
जयपुर। जयपुर शहर में यू-ट्यूबर एल्विश यादव द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जयपुर पुलिस के एस्कॉर्ट मिलने का वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस जल्द ही उससे पूछताछ करेगी। इस संबंध में पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे नोटिस जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एल्विश को यह नोटिस इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से तामील कराया है। पुलिस का नोटिस मिलने के बाद एल्विश ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दूसरा वीडियो अपलोड कर दिया। इस वीडियो में शराब बिकना बताया जा रहा है। वीडियो में दिखा कि प्रताप नगर इलाके में रात आठ बजे बाद शराब बिक रही है।

वीडियो में एल्विश कह रहा है कि मेरे दोस्त को जयपुर में रात को शराब की जरूरत हुई, तो किसी के बताने पर हम प्रतापनगर पहुंच गए। वहां एक आंटी बाल्टी में शराब बेचती मिली। ज्ञातव्य है कि जयपुर घूमने के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट मिलने की बात कहकर एल्विश ने अपने सोशल अकाउंट पर पुलिस के गाड़ी के साथ वीडियो अपलोड किया था। इस संबंध में जयपुर पुलिस ने कहा कि एल्विश को किसी तरह की सुरक्षा और एस्कॉर्ट नहीं दिया गया। इसी आधार पर पुलिस ने एल्विश के खिलाफ पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी।

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: Elvish Yadav ने हिला दिया सिस्टम, बने बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर
Elvish Yadav Bigg Boss OTT 2 के विनर बन गए है। 5 कंटेस्टेंट्स ने फायनल में जगह बनाई थी। विनर बनने वाले एल्विश यादव को 25 लाख रुपये मिले है। फायनल में सिंगर और रैपर बादशाह ने अपने अंदाज से माहौल बनाया। कृष्णा अभिषेक ने भी अपनी कॉमेडी से सभी को गुदगुदाया।

सबसे पहले बाहर हुई पूजा भट्ट
टॉप 5 में से सबसे पहले पूजा भट्ट बाहर हुई थी। सलमान खान के घोषणा करते ही पूजा भट्ट का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया। सलमान ने उन्हें विदा करते हुए कहा कि बिग बॉस का ये सीजन पूजा भट्ट के नाम से जाना जाएगा। उनके बाद बेबिका बाहर हुई। उसके बाद मनीषा रानी बाहर हुई।

सलमान खान ने विनर के नाम का ऐलान करने से पहले सभी की तारीफ की। उन्होंने एल्विश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सच में सिस्टम हिला दिया।