tiranga yatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा
जयपुर। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए आज किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देशभक्ति, एकता और जवानों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बनी। यात्रा में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, महापौर कुसुम यादव, विधायक प्रत्याशी चन्द्र मनोहर बटवाड़ा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, नगर निगम के चेयरमैन, पार्षद और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए। भाजपा के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी इस आयोजन का हिस्सा बने।

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गया। क्षेत्रवासियों की बड़ी भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी लोगों के दिलों में प्रबल है। यात्रा ने न केवल भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मानित किया, बल्कि समाज में एकता और देशप्रेम के संदेश को भी बल प्रदान किया।

सांगानेर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम, कहा- हमारी सेना ने पाक में अदम्य साहस से आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया
जयपुर। भाजपा की ओर से सेना की हौंसला अफजाई के लिए रविवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सीएम भजनलाल शर्मा सहित कई नेता इसमें शामिल हुए। यात्रा में सीएम भजन लाल खुद तिरंगा लेकर पैदल चले। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में भारी संख्या में लोग तिरंगा हाथ में लेकर शामिल हुए। इस दौरान देश भक्ति के गीतों से माहौल में जोश नजर आया। इस बीच लोगों ने भारत जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सेना के पक्ष में भी जमकर नारेबाजी हुई। यात्रा में आए लोगों को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देशभर में हमारे वीर सपूत सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

पहलगाम में आतंकियों ने जो कायराना हरकत की उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि इसका बदला लिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर आतंकवादियों को मार गिराया गया। हमारी सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया। इसलिए हमारी सेना के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में जो परिवर्तन आया है वो सभी ने देखा है। सबसे पहले हमारा देश है। इसका स्वाभिमान और सम्मान सर्वोच्च है। इसलिए हम भारत माता की पूजा करते हैं। मोदी मां भारती का गौरव बढ़ा रहे हैं।

शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि
सीएम ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूत सैनिकों को सांगा बाबा सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित की। यात्रा सांगा बाबा सर्किल से रवाना होकर सांगानेर मेन मार्केट से होते हुए मालपुरा गेट पर जाकर सम्पन्न हुई। सांगानेर मेन मार्केट में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा पर जमकर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में कर्नल प्रताप सिंह राठौड़, कमांडर प्रवीण गोस्वामी, महापौर सौम्या गुर्जर, उप महापौर पुनीत कर्णावट, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल, तिरंगा यात्रा संयोजक भूपेन्द्र सैनी, सह संयोजक रघुनाथ नरेड़ी, सुरेश मिश्रा, बिरधीचंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विद्याधर नगर में तिरंगा यात्रा, दिया कुमारी सहित कई नेता हुए शामिल
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना की हौसला अफजाई के लिए चलाए जा रहे भाजपा की तिरंगा यात्रा के तहत रविवार को विद्याधर नगर में यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वधर्म और सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत वार्ड 28 स्थित उद्योग नगर पार्क से हुई, जो सब्जी मंडी निवारू रोड तक निकली। इसमें राष्ट्र भक्ति और राष्ट्रीय एकता के लिए जमकर नारेबाजी हुई। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी यात्रा में तिरंगा झंडा लेकर चलीं। उन्होंने भारत की सैन्य एवं कूटनीतिक उपलब्धियों को रेखांकित किया और ऑपरेशन सिन्दूर को देश की सुरक्षा नीति की ऐतिहासिक जीत बताया। यात्रा में जयुपर सांसद मंजू शर्मा, क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं पूर्व प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यगण, मंडल पदाधिकारी शामिल हुए।

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा
जयपुर। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने शुक्रवार को पीसीसी मुख्यालय से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली। सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकताओं ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष जाकिर बुलंद खान ने बताया कि अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई है। यात्रा से पहले पीसीसी मुख्यालय में सेवादल कार्यकर्ता इकठ्ठे हुए और शहीदों के देश के लिए बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

यात्रा समापन के बाद प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि सेवादल हर साल शहीदों की याद में यह यात्रा निकालता है। देश की आजादी में शहीदों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज देश में लोकतंत्र इन्हीं शहीदों के बलिदान की देन है। आज विश्व आदिवासी दिवस भी है और हमने वीर आदिवासियों को भी याद करते हुए प्रकृति पूजा में उनके योगदान को याद किया है।

रामकल्याण ने सीने पर गोली खाई पर फिर भी थामे रहे तिरंगा
बूंदी। 11 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के सामने निकाली गई तिरंगा यात्रा पर अंग्रेजों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे तिरंगा यात्रा में भगदड़ मच गई। फायरिंग के बावजूद नेतृत्व कर रहे शहीद राम कल्याण तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। अंग्रेजों की चेतावनी के बावजूद स्वतन्त्रता सैनानी राम कल्याण ने तिरंगा नहीं छोड़ा और सीने में गोली खाकर अपना बलिदान दे दिया। जहां पर यह शहीद हुए वहां इनका स्मारक बना हुआ है और मूर्ति स्थापित हैं और सर्किट हाउस से खोजा गेट वाले रोड़ का नामकरण भी शहीद राम कल्याण के नाम पर किया गया हैं।भारत देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरे देश भर में अमृत महोत्सव को लेकर उत्साह है। जोर शोर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। घर-घर तिरंगे लगाए जा रहे हैं। देश की स्वतन्त्रता की बलिवेदी पर न्योछावर होने वाले शहीदों, स्वतन्त्रता सैनानियों को याद कर रहे हैं। उन तमाम ज्ञात अज्ञात सैनानियों के त्याग और बलिदान से आने वालीं पीढ़ी को बताया जा रहा हैं। ऐसे में उन स्वतन्त्रता सैनानियों की चर्चा आवश्यक हो जाती हैं, जिनके त्याग और बलिदान को हम विस्मृत कर चुके हैं -शहीद राम कल्याण के दोहिते सौभाग्य शर्मा बताते हैं कि 1912 में जन्में शहीद राम कल्याण के पिता बून्दी के राजपरिवार के लिए खाना पकाने का काम करते थे। स्वयं मेहनत मजदूरी करते हुए पढ़ाई की और वकीलों के पास मुंशी का काम करते हुए ही वकील बने। शहीद राम कल्याण बूंदी प्रजा मंडल के अध्यक्ष और बूंदी नगर पालिका में उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए थे। इनके विवाह भंवरी बाई से हुआ था, जिनसे दो संताने हुई। सौभाग्य शर्मा ने बताया कि 11 अगस्त 1947 को अपनी तांगे से सुबह करीब नौ बजे घर से हिंडोली कोर्ट के लिए निकले। राम कल्याण अपनी दोनों पुत्रियों को विद्यालय छोड़कर बूंदी के नाहर चोहट्टा स्थान तक पहुंचे। जहां जानकारी मिली थी आज मोटर व्यवसाय एसोसिएशन के आंदोलन के जुलूस का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में राम कल्याण त्वरित निर्णय लिया और अपने तांगे वाले को वापस लौटा दिया और खुद पैदल जुलूस का नेतृत्व करने के लिए निकल गए।

अंग्रेजी प्रशासन द्वारा शहर के परकोटे में धारा 144 लगा देने से मोटर व्यवसाय एसोसिएशन के आंदोलन के जुलूस शहर के परकोटे के बाहर निकाला गया, जिसे थोड़ा आगे बढ़ने पर अंग्रेज पुलिस ने रोक दिया गया। शहीद रामकल्याण शर्मा जुलूस में सबसे आगे तिरंगा थामे चल रहे थे। पुलिस द्वारा जुलूस रोकने के बाद जुलूस में शामिल लोगों पर हवाई फायरिंग करने से मची भगदड़ मच गई। ऐसे में बचने के लिए लोग इमली के पेड़ों पर चढ़ गए। लेकिन शहीद रामकल्याण शर्मा झंडे को लिए कुछ लोगों के साथ वही डटे रहे। अंग्रेजों द्वारा उनसे जुलूस बंद करने, झंडे को छोड़कर परिवार की दुहाई देते हुए चले जाने को कहा। लेकिन राम कल्याण ने भारतीय तिरंगे को नहीं छोड़ा और कई चेतावनी के बाद भी शहीद रामकल्याण शर्मा जीवन की परवाह किए बिना वहीं डटे रहे। आखिर में पुलिस द्वारा उन पर गोली चला दी गई और वह तिरंगे को सीने से लगाए धरती पर गिर पड़े। देखते ही देखते सारी भीड़ तीतर भीतर हो गई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और आजादी के दिवस से महज 4 दिन पूर्व उन्होंने तिरंगे की शान में अपना बलिदान दे दिया।

आंख में गोली लगने से अभय शंकर गुजराती की रोशनी चली गई
जिस आंदोलन में शहीद राम कल्याण ने अंग्रेजों की गोली खाकर अपना बलिदान दिया, उसी आंदोलन में पुलिस ने गोलीबारी में अभय शंकर गुजराती ने अपनी आंखों की रोशनी चली गई। गुजराती के पौत्र विकास शर्मा बताते हैं कि 11 अगस्त 1947 को हुई गोलीबारी में एक गोली उनकी आंख में लगी और गोली के कारतूस से अभय शंकर गुजराती की कलाई और जांघ घायल हो गई। इनकी आंख में लगी गोली तो डॉक्टरों ने निकाल ली लेकिन बाकी दो गोले उनके आखिरी समय तक उनके शरीर में मौजूद रहे। अभय शंकर गुजराती का जन्म 21 नवंबर 1913 को बूंदी जिले के जमींदार घराने में मूलचंद एवं भंवरी बाई उर्फ जाना बाई के घर हुआ था। लेकिन बाल्यावस्था में ही पिता की मौत के बाद मां की शिक्षा ने आजादी की लड़ाई में कूदने के लिए प्रोत्साहित किया। 12 वर्ष की उम्र से ही इनके मन में दासता से मुक्त होने की लहरें उमड़ने लगी थी। इनके स्वतंत्रता आंदोलनों में व्यस्त रहे, जिसके कारण उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया ताक कछ को अंग्रेजों ने जब्त कर लिया। परिणामस्वरूप, उन्हें जीवन यापन के लिए एक ब्रिटिश इलेक्ट्रिक कंपनी में बस मैकेनिक और बस ड्राइवर की नौकरी करनी पड़ी। वर्ष 1926 में एक सभा के दौरान ब्रिटिश सेना के लाठीचार्ज में अभय शंकर गुजराती गंभीर रूप से घायल हो गये। कांग्रेस की नीति और सिद्धांत से प्रभावित जानकारी हुई तो 18 वर्ष की आयु में पार्टी के सदस्य बनकर गोष्ठियां, प्रभात फेरी आयोजित करने लगे। ऋषि दत्त मेहता, केसरी लाल कोटिया से कांग्रेस के उद्देश्यों सीखने वाले अभय शंकर गुजराती को हरावल दस्ते के रूप में जाना जाता था। देश को मिली आजाद के बाद अभय शंकर गुजराती स्वतंत्र भारत में सेनानी तो बन गए, लेकिन सरकार ने उनकी कोई कदर नहीं की। गुजराती के पुत्र मुकुट बिहारी गुजराती बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए राज्य सरकार ने 2 अक्टूबर 1987 को ताम्रपत्र से सम्मानित किया और 14 नवम्बर 1987 को स्वतंत्रता सेनानी पेंशन प्रदान की। स्वतंत्रता सेनानी अभय शंकर गुजराती का निधन 3 फरवरी 2004 को हुआ था। जिनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।  हांलाकि इनके मन में सरकार की उदासीनता को लेकर खिन्नता भी हैं कि 750 बीघा जमीन के मालिक होने के बावजूद आराम की जिन्दगी जीने की जगह उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ लुटा दिया।