Mahila Congress - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
धमतरी। छत्तीसगढ़ में धमतरी शहर के गांधी मैदान में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लकड़ी से चूल्हा जलाकर प्रतीकात्मक रूप से अपनी नाराज़गी जताई और जमकर नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर रोज़ाना सैकड़ों लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि गैस संकट के कारण लोगों को फिर से पारंपरिक चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी स्थिति को दर्शाने के लिए उन्होंने गांधी मैदान में लकड़ी जलाकर चूल्हा चलाया और सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

गौरतलब है कि, हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस की कमी को लेकर एक अन्य प्रदर्शन भी किया था, जिसमें नाले से गैस निकालकर सिलेंडर जलाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया था। महिला कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन को उसी क्रम की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

राजस्थान में महिला अत्याचार के बढ़ते मामलों में लड़ेंगे सड़कों पर लड़ाई: खान
जयपुर: महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नूरी खान ने महिला अत्याचार के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार में महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हम इसके खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे।

महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पहले रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान सहित देश भर में महिला अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं,उन्नाव पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए जब हमारी राजस्थान की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरी तो पुलिस ने उन्हें घसीटा, हमारी कई महिला कार्यकर्ताओं को चोटे आई हैं।

आगामी दिनों में हम महिला अत्याचार,मनरेगा और एसआईआर जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। खान ने कहा कि चाहे महिला सुरक्षा का मुद्दा हो, महंगाई का मुद्दा हो,इन सब मुद्दों पर हम संघर्ष करेंगे। मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी किया गया है और 125 दिन के रोजगार के बाद कही है, लेकिन जिस तरह से हमारी सरकार ने 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी थी, महिला मजदूरों को समान वेतन दिया था और गर्भवती महिलाओं और शिशु स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए शेल्टर बनाए थे, उन सब को इस सरकार ने खत्म करने का काम किया है। 125 दिन के रोजगार की बात की जा रही है, लेकिन गारंटी नहीं दी जा रही है।

ग्राम पंचायत के भी अधिकार छीन लिए गए हैं। इन सब मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। मनरेगा संग्राम की लड़ाई को हमने शहरों से शुरू किया था और इसे हम ग्राम पंचायत तक लेकर पहुंचे हैं। राजस्थान में प्रदेश कार्यकारिणी और शेष बचे जिलाध्यक्षों को लेकर कहा कि लगातार इसकी घोषणा हो रही और जो शेष बचे जिलाध्यक्ष हैं उनकी भी जल्द घोषणा कर दी जाएगी।

महिला अपराधों पर महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, नए सदस्य बनाकर बढ़ाएंगे ताकत: गौतम
जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय पर अपना 40वां स्थापना दिवस मनाया। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम और पर्यवेक्षक नूरी खान ने इस अवसर पर महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान और महिला कांग्रेस की वेबसाइट की लॉन्चिंग भी की।

स्थापना दिवस पर मीडिया से बात करते हुए गौतम ने कहा कि भजनलाल सरकार में महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। महिला कांग्रेस सभी जिलों में भजनलाल सरकार के खिलाफ विरोध में सड़कों पर उतरेगी। पिछले एक साल में सरकार के खिलाफ कोई बड़ा आंदोलन नहीं करने के सवाल पर कहा कि जंहा जंहा महिला अपराध के मामले सामने आते हैं, वहां महिला कांग्रेस आंदोलन करती है। आगे भी हम भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। आज हमने सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग भी की है, जिससे प्रदेशभर में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाएंगे। इसके बाद कांग्रेस की रीति नीति को हर घर तक पहुंचाएंगे। महिला कांग्रेस की वेबसाइट भी लॉन्च की,जिससे एक क्लिक पर पूरे संगठन की जानकारी मिल सकेगी।

कांग्रेस उठाएगी महिलाओं की आवाज: नूरी खान
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नूरी खान ने महिला आरक्षण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। महिला आरक्षण बिल का यूपीए सरकार के समय का बताकर दावा किया कि मोदी केवल महिलाओं के आरक्षण के नाम पर छलावा कर रहे हैं।

पीसीसी में महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची नूरी खान ने कहा कि यूपीए सरकार में सोनिया गांधी महिला आरक्षण बिल लेकर आईं। मोदी ने बिल पास तो कर दिया लेकिन लागू नही करके महिलाओ के साथ छलावा किया है। देश प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर कहा कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने हाल ही में इस मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन किया था, जिसमें राजस्थान से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। राजस्थान में भजनलाल सरकार में बढ़ते महिला अपराध मामलों में हम सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। आगामी दिनों में हम और भी बड़े आंदोलन करेंगे।

जब तक आधी आबादी को हक नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा: लाम्बा
नई दिल्ली। महिला कांग्रेस की हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘महिला आरक्षण कानून’ लागू करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि जब तक आधी आबादी को न्याय नहीं मिलता है महिला कांग्रेस का अभियान थमेगा नहीं। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने जंतर मंतर पर देशभर से आई हजारों महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विधानसभा तथा संसद में महिलाओं के लिए नए संसद भवन में धूम धड़ाके से 33 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक पारित करवा कर ठंडे बस्ते में डाल दिया है और उसे क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है।

गांव-गांव तक पहुंचेगा आंदोलन
लाम्बा ने कहा कि यह अभियान जंतर-मंतर से शुरू हुआ है और देश के हर राज्य, हर जिले, हर शहर तथा हर गांव तक पहुंचेगा और जब तक आधी आबादी को उनका हक नहीं मिलता आंदोलन रुकेगा नहीं। मोदी सरकार ने 2024 के आम चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून पारित कर दिया लेकिन इसके क्रियान्वयन को लंबित रख दिया था। महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाना चाहिए ताकि हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र - जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं वहां की महिलाओं को इस कानून का लाभ मिल सके।

महिला कांग्रेस का पीसीसी में 11 अगस्त को लहरिया उत्सव, महिला विधायक भी होंगी शामिल
जयपुर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की तरफ से 11 अगस्त को पीसीसी मुख्यालय पर जयपुर महानगर एवं प्रदेश की सभी महिला कांग्रेसियों का लहरिया उत्सव कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस से सभी महिला कार्यक्रताओं को लहरिया के दुपट्टे ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। देश प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालातों और महिलाओं की संगठन में भागीदारी को लेकर भी चर्चा होगी।

आयोजन समिति में अरुणा गौड़ प्रदेश महासचिव, रानी लुबना अध्यक्ष हेरिटेज, गुंजन शर्मा प्रदेश सचिव (जयपुर महानगर महिला कांग्रेस) शामिल हैं। कार्यक्रम में विधायक अनीता जाटव, संगीता गर्ग राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस, प्रियंका मेघवाल पूर्व जिला प्रमुख, बाड़मेर, आरती मीणा प्रदेश उपाध्यक्ष, मीनाक्षी सेठी सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रजिया बानों पूर्व प्रधान जिला महासचिव गंगापुर सिटी, गीता रानी शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष हिंडौन, लीना शर्मा प्रदेश महासचिव धौलपुर, रज्जो मीना ब्लॉक अध्यक्ष नादौंती, अनीता मीना जिला महासचिव गंगापुर, मंजू शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड सहित अनेक महिला नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगी।

महिला कांग्रेस ने किया नारी न्याय का कैम्पेन शुरू, हर जिले में सुनी जाएगी समस्या
जयपुर। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और महिला कांग्रेस की गतिविधियों को लेकर जानकारी दी।

गौतम ने नारी न्याय, तैयार हैं हम अभियान को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध, अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। हम विपक्ष के नाते पीडित महिलाओं की आवाज बुलंद करेंगे। महिलाओं पर अत्याचार मामलों को देखते हुए महिला कांग्रेस की तरफ से हर जिले में दौरे किए जा रहे हैं। हर जिले में पीडित महिलाएं मुझे, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी को सीधे अपनी पीडा बता सकती हैं। हम उनकी आवाज को सरकार के समक्ष उठाते हुए न्याय दिलाएंगे। लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए गौतम ने पार्टी से 10 से 15 सीटों की दावेदारी जताई है।

गौतम ने भाजपा सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला सशक्तिकरण का काम कांग्रेस सरकार के कारण ही हुआ। आज पंचायतीराज से सांसद तक महिलाओं की गूंज है। बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार का इसमें कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं है। आज पीएम से लेकर बीजेपी के दूसरे नेताओं को मणिपुर जाने का वक्त ही नहीं है। भीलवाड़ा के कोटड़ी की घटना का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने उस मामले में तत्काल कार्रवाई की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी पर निशाना- हमने 70 साल तक लोकतंत्र बचाए रखा तो मोदी बन सके प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब वह पूछते हैं कि कांग्रेस ने इस देश को क्या दिया तो इसका सीधा जवाब यही है कि कांग्रेस ने 70 साल से लोकतंत्र बचाए रखा इसलिए मोदी देश के प्रधानमंत्री बन पाए हैं।खडगे ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन प्रतिज्ञा उज्ज्वल भारत की के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा मोदी बार बार सवाल करते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया जबकि इस दौरान और कई दलों की सरकार रही है लेकिन वह कांग्रेस से ही अक्सर सवाल पूछते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी बोलते हैं- कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। हमने लोकतंत्र और संविधान को बचाकर रखा, इसलिए आप प्रधानमंत्री बन पाए। यदि कांग्रेस लोकतंत्र को बचाए नहीं रखते तो मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते और वह गुजरात में ही रहते।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी के अगले साल भी लाल किला पर तिरंगा फहराने को लेकर हमला किया और कहा कि मोदी जी ने कहा कि वह 2024 में भी 15 अगस्त को लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। मुझे लगता है कि वह तिरंगा तो जरुर फहराएंगे, लेकिन लाल किले पर नहीं, अपने घर पर फहराएंगे। आश्चर्य की बात यह है कि मोदी उस पार्टी के लिए यह बात कहते हैं जिस पार्टी ने देश के लिए कुर्बानी दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता के लिए काम किया है और पार्टी के शीर्ष नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोपरि बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट रखने के लिए इंदिरा जी और राजीव जी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने देश के लिए अपनी जान दी। भाजपा के पास कौन सा ऐसा नेता है।