Iranian President - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन का भारत दौरा: BRICS Summit में होंगे शामिल, क्यों खास होगी ये यात्रा?
नई दिल्ली। सिंतबर में नई दिल्ली मे होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ईरानी राष्ट्रपति का भारत दौरा फाइनल हो चुका हैं। सूत्रों के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जबकि मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव और हिंसा का माहौल हैंं। इस बार भारत कर रहा है ब्रिक्स 2026 की मेजबानी और इसका आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में होगा।

ईरानी राष्ट्रपति का भारत दौरा भारत और ईरान के बीच बढ़ते कूटनीतिक संबंधों के लिए भी काफी अहम माना जा रहा हैं। साथ ही बता दें कि, साल 2024 में ही ईरान ने ब्रिक्स की सदस्यता हासिल की थी। वर्तमान में ब्रिक्स (BRICS) के कुल 11 पूर्ण सदस्य देश हैं।

ईरानी राष्ट्रपति से पहले भी कई नेता हुए हवाई हादसों का शिकार
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत के बाद हादसे की वजह की जांच की जा रही है। शुरूआती रिपोर्ट में कहा गया है कि खराब मौसम के चलते रईसी के हेलीकॉप्टर को हार्ड लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी दौरान हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हालांकि कई तरह की साजिशें का अंदेशा भी कुछ लोगों ने इस हादसे के पीछे जताया है, इसमें इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष की ओर भी इशारा किया गया है। इस तरह की थ्योरी को इसलिए भी ताकत मिलती है क्योंकि राष्ट्रपति के पास देश के बेड़े के अच्छे हेलीकॉप्टर, सर्वश्रेष्ठ पायलट और रखरखाव दल होता है। ऐसे में राष्ट्रपति जैसे पद पर बैठे लोगों के साथ दुर्घटना कई शंकाओं को जन्म देती है। हालांकि रईसी पहले ऐसे नेता नहीं हैं, जो इस तरह के क्रैश में मारे गए हैं। कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और सैन्य शासकों का अंत विमान दुर्घटनाओं से हुआ है और इन घटनाओं पर कई तरह की थ्योरी सामने आती रही हैं। इनमें एक नाम एक दशक तक पाकिस्तान पर शासन करने वाले जनरल जिया उल हक का भी है।

1936: स्वीडन पीएम अरविद लैंडमैन
सॉलोमन अरविद अचेट्स लिंडमैन स्वीडिश रियर एडमिरल थे। साथ ही वो प्रभावशाली नेता थे, जो कि दो बार देश के प्रधानमंत्री भी रहे। लेकिन 9 दिसंबर 1936 में एक विमान दुर्घटना में उन्होंने अपनी जान गवां दी।

1957: फिलीपींस राष्ट्रपति मैग्सेसे
फिलीपींस के सातवें राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे 17 मार्च 1957 में विमान दुर्घटना में अपनी जान गवां बैठे। वे सी-47 विमान में सवार थे। सेबू शहर में मााउंट मानुंगगल में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में सवार 25 यात्रियों में से एक ही जीवित बचा था।

1958: ब्राजील राष्ट्रपति रामोस
16 जून 1958 में ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत नेरू रामोस का भी विमान दुर्घटना में निधन हुआ। रामोस क्रुजेइरो डो सुल एयरलाइनर पर यात्रा कर रहे पराना राज्य में कूर्टिबा अफोंसो पेना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई।

1961: यूएन महासचिव हैमरस्कजॉल्ड
स्वीडिश राजनयिक, संयुक्त राष्ट्र महासचिव डैग हैमरस्कजॉल्ड 18 सितंबर, 1961 को डीसी-6 यात्री विमान की दुर्घटना में मारे गए थे। जाम्बिया में विमान हादसे में में 16 लोग मारे गए थे।

1966: इराकी राष्ट्रपति आरिफ
इराक के दूसरे राष्ट्रपति अब्दुल सलाम आरिफ की मृत्यु भी विमान दुर्घटना में हुई। आरिफ ने 1958 की क्रांति में भूमिका निभाई। उन्होंने राजशाही को उखाड़ फेंका। ईराकी वायु सेना का विमान डी हैविलैंड डीएच 104 डोव बसरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

1967: ब्राजील राष्ट्रपति ब्रैंको
18 जुलाई, 1967 को ब्राजील के 26वें राष्ट्रपति हम्बर्टो डी अलेंकर कैस्टेलो ब्रैंको का निधन हो गया। कैस्टेलो ब्रैंको का पाइपर पीए -23 एज्टेक हवा में ब्राजीलियाई वायु सेना से टकरा गया। लॉकहीड टी-33, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

1971: चीनी नेता लिन बियाओ
साल 1971 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के उपाध्यक्ष लिन बियाओ की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। बताया गया कि विमान हॉकर सिडली एचएस-121 ट्राइडेंट मंगोलिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

1980: संजय गांधी
भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बेटे संजय का निधन भी विमान दुर्घटना में हुआ। 23 जून, 1980 को संजय दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे का नियंत्रण खो गया। इससे उनकी जान चली गई।

1981: पनामा प्रेसीडेंट उमर
पनामा के राष्ट्रपति उमर टोरिजोस की 31 जुलाई 1981 को मौत हो गई थी, जब उनका विमान पनामा के पेनोनोम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के लापता होने की सूचना देने में एक दिन लग गया और दुर्घटनास्थल का पता लगाने में कई दिन लग गए।

1987: लेबनान पीएम राशिद करामी
लेबनान के सबसे अधिक बार चुने वाले प्रधानमंत्री राशिद कारामी। जो कि लेबनानी गृहयुद्ध के दौरान एक प्रमुख भूमिका में रहे थे। उन्होंने 1 जून 1987 विमान दुर्घटना में अपनी जान गवांई। जब बेरूत के रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर में एक बम विस्फोट हुआ। इसमें राशिद करामी की मौत हो गई।

1988: हक की मौत पर सवाल
पाकिस्तान में सैन्य तानाशाह जिया उल हक की राष्ट्रपति रहते हुए ही 17 अगस्त 1988 को एक विमान हादसे में मौत हो गई। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक का विमान सी-130 बहावलपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

2001: माधवराव सिंधिया
कांग्रेस के सदस्य माधवराज सिंधिया भी विमान दुर्घटना का शिकार होने के कारण हुई थी। 30 सितंबर 2001 को उनके निजी बीचक्राफ्ट किंग एयर सी 90 में हवा में आग लग गई थी।  यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास हुई थी।

2005: दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति माबियोर
दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति जॉन गारंग डी माबियोर 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए थे। उन्होंने सूडान के क्रूर शासन से मुक्त होने के लिए दक्षिण सूडान के संघर्ष के दौरान सूडान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी/मूवमेंट का नेतृत्व किया था, जिसे अब दक्षिण सूडान पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज के रूप में जाना जाता है।

2021: जनरल की आखिरी सवारी
भारत के पहले चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ रहे जनरल बिपिन रावत का नाम बरबस ही दिमाग में कौंध जाता है।  8 दिसंबर 2021 को जब तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में एक हेलिकॉप्टर क्रैश की खबर टीवी स्क्रीन पर फ्लैश हुई तो किसी ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी, लेकिन कुछ ही मिनटों में ये खबर बिग ब्रेकिंग न्यूज हो गई। जानकारी आई कि इस हेलिकॉप्टर में भारत के तत्कालीन सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी समेत सवार थे।

2024: चिली राष्ट्रपति पिनेरा
चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिमेरा का फरवरी 2024 में विमान दुर्घटना में निधन हुआ। पिनेरा का हेलीकॉप्टर दक्षिणी चिली की एक झील में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। बता दें कि वे चिली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। उन्होंने बतौर राष्ट्रपति दो कार्यकाल तक देश की सेवा की थी।

2024: केन्या आर्मी चीफ ओगोला
हवाई हादसों में इसी साल एक और नाम जुड़ा केन्या के आर्मी चीफ का। 8 अप्रैल 2024 को केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। उनके साथ 9 और सैन्य अधिकारियों की भी मौत हो गई। ओगोला का हेलीकॉप्टर चेसेगॉन गांव से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की टेलीफोन पर चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रियासी के साथ टेलीफोन पर बात की और चाबहार बंदरगाह के उपयोग बढ़ाने सहित दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मामलों पर चर्चा की। मोदी ने कहा कि भारत-ईरान संबंध करीबी ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों पर आधारित है, जिसमें लोगों के बीच मजबूत संपर्क भी शामिल है।

दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी हब के रूप में चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता का दोहन करने सहित द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने ब्रिक्स के विस्तार सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा की और दक्षिण अफ्रीका में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अपनी बैठक के प्रति उत्सुकता का इजहार किया।