accident Horrific road - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हादसा स्थल पर दूसरा हादसा : ट्रोले ने बाइक को रौंदा, युवती की मौत ; लगातार दूसरे दिन बड़े सड़क हादसे से दहशत
जयपुर। जयपुर में तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को फुटपाथ पर बैठे परिवार को ट्रेलर से कुचलने की दर्दनाक घटना के अगले ही दिन बुधवार को उसी जगह जयपुर-अजमेर रोड पर एक और भीषण हादसा हो गया। श्याम नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।

पुलिसकर्मी वीरेन्द्र ने बताया बुधवार दोपहर करीब 3.45 बजे जयपुर-अजमेर रोड स्थित हीरापुरा 200 फीट बाइपास पर हादसा हुआ। यहां तेज गति से आ रहे ट्रोले ने बाइक को जोरदार टकर मार दी। युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जांच में सामने आया कि मृतका भारती सैनी (19) पुत्री जगदीश सैनी भांकरोटा की रहने वाली थी और यहां महेन्द्रा सेज में नौकरी करती थी। उसने भांकरोटा जाने के लिए रेपिडो बाइक सेवा बुक की थी। हादसे के समय वह ओला बाइक चालक नवदीप के साथ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रोले की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

चार की हो चुकी है मौत
इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को ही हीरापुरा 200 फीट बाईपास क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार को कुचल दिया था। उस दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई थी जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

अजमेर रोड हादसे का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार, वाहन मालिक भी हिरासत में
अजमेर रोड पर अमर पैलेस होटल के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक आरोपी चालक सतवीर सिंह (42) निवासी आजडोली डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार कर लिया। घटना में चंद्रप्रकाश बागरिया और उनके तीन बच्चों गोपाल, रमेश तथा दीपक की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी कैलाशी देवी के दोनों पैरों में गंभीर चोटेंआई हैं।। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रेलर भी जब्त कर लिया है और वाहन मालिक से पूछताछ जारी है। डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह करीब 8.45 बजे दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहे ट्रेलर के चालक ने अमर पैलेस होटल के सामने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे एक परिवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। खुलासा हुआ कि पूरा परिवार चित्रकूट क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रहकर झाड़ू बनाने का काम करता था और उस सुबह अपने गांव राजसमंद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। मृतक के साले पन्नालाल की रिपोर्ट पर श्याम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ  वर्ष 2011 का सड़क दुर्घटना से जुड़ा एक आपराधिक मामला भी लंबित है।

तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर : हादसे में 4 लोगों की मौत, घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
फलोदी। जिले में देर रात फलोदी-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ट्रक की टक्कर से एक टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कपास तोडऩे वाले श्रमिक लोडिंग टैक्सी से देर रात बीकानेर मार्ग से जा रहे थे। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित कुल 15 लोग सवार थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। इससे टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी और 11 घायल हो गये। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि वहां होटल में मौजूद लोगों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात को जोधपुर भेज दिया गया जबकि चार को छुट्टी दे दी गयी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जो हर वर्ष कपास के सीजन में फलोदी क्षेत्र में मजदूरी करने आते हैं।

मातम में बदली खुशियां : भाई की शादी कर लौट रहे थे परिजन, दो गम्भीर जोधपुर रेफर
जैतारण। अक्षय तृतीया पर भाई की शादी करा वापस गांव लौट रहे परिवार की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब एक लहराते हुए ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही उनकी कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में मौके पर ही मां की मौत हो गई जबकि बेटी ने रास्ते में अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं 1 साल के मासूम सहित 6 अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें दो गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया हैं। हादसा शाम 5 बजे ब्यावर पाली हाईवे पर बसिया गांव के निकट हुआ। रायपुर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की बांगड़ चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से दो गंभीर घायल काम्या व जितेंद्र को जोधपुर रेफर किया गया। चंदावल के एसएचओ  किसनाराम ने बताया, हादसे में 30 साल की शारदा सहित उनकी 8 साल की बेटी सोनू की मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। शारदा का शव चंडावल अस्पताल व सोनू का पाली के बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी  में रखवाया गया। शारदा के पति सचिन ने बताया, वह पाली के बांगड़ स्टेडियम के पास रहते हैं आखातीज पर पत्नी बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ताऊजी के बेटे विजयराज की शादी में शामिल होकर पैतृक गांव सिंगपुरा गए थे। वहां से परिवार के साथ लुडावास की ओर जा रहे थे कि हादसा हो गया।  उन्होंने बताया कि बीच की सीट पर शारदा व 8 साल की बेटी सोनू बैठी थी। जबकि आगे मेरे पास मां थी तथा पीछे की सीट पर बैठे जितेंद्र और दो मासूम घायल हो गए। मां तमिया व जितेंद्र को जोधपुर रेफर किया हैं। हादसे में एक साल के मासूम निशांत सहित दिव्या प्रतिक्षा व संतोष भी घायल हो गए।

बारात नहीं पहुंचने पर पसरा मातम
वहीं जिला परिषद में यूडीसी सचिन आखातीज पर अपने ताऊ के बेटे विजय राज की शादी से दोपहर 4 बजे लूणावास से निकले। जहां बासिया गांव के पास हादसा हो गया नवविवाहित जोड़ा गांव पहुंचा ही नहीं था कि हादसे की सूचना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

भीषण सडक़ हादसा : बीमार बेटी के लिए दवाई लेने कार में आ रहा था परिवार, हादसे में दंपती, बेटा की मौत
जोधपुर। जिले के खेड़ापा पुलिस थाना क्षेत्र चटालिया गांव की सरहद में भीषण सडक़ हादसे में परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि परिवार की बेटी और कार का चालक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया है। हादसा नेशनल हाइवे 62 पर हुआ।

खेड़ापा थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि नागौर जिले के गिगालिया स्थित बुगालियों की ढाणी के रहने वाले 55 साल के रामकरण पुत्र पूनाराम जाट सोमवार की अलसुबह नाागौर से अपनी बेटी मोनिका के लिए दवाई लेने के लिए कार से जोधपुर के लिए निकले थे। कार में बेटी मोनिका के साथ पत्नी 52 साल की चंदूडी, बेटा 27 साल का रामनिवास भी साथ थे। कार चालक कमल किशोर कार लेकर जब नेशनल हाइवे 62 पर चटालिया गांव की सरहद में पहुंचा तब एक स्लीपर बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रामकरण, उनकी पत्नी चंदूड़ी, बेटा रामनिवास की मौत हो गई। जबकि बीमार मोनिका और कार का चालक कमल किशोर हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल जोधपुर के एमडीएम अस्पताल भेजा गया।

थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक रामकरण की पुत्री मोनिका के बीमारी के चलते जोधपुर दवाई लेने आ रहे थे। हादसे के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर थाने भिजवाया गया। इस बारे में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। बस जोधपुर से नागौर की तरफ जा रही थी, जबकि कार में सवार लोग जोधपुर की तरफ आ रहे थे। शवों को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।