asia cup 2023 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एशिया कप से बाहर होने के बाद बाबर और अफरीदी में हुई नोंकझोंक
नई दिल्ली। एशिया कप के सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ हारने के बाद पाकिस्तान की टीम टूनार्मेंट से बाहर हो चुकी है। आखिरी गेंद पर मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तानी खेमे में सबकुछ ठीक नहीं है। मैच के बाद कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच ड्रेसिंग रूम में कहासुनी हो गई। हाल ही में आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने वाली पाकिस्तानी टीम विश्व कप जीतने की दावेदार के तौर पर देखी जा रही थी, लेकिन एशिया कप में हार के बाद अब सब कुछ टीम के अंदर ठीक नहीं है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, श्रीलंका से टीम की हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बाबर की शाहीन शाह अफरीदी के साथ तीखी बहस हुई। बाबर और शाहीन की इस बहस को विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शांत कराया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बाबर सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान टीम के वरिष्ठों के सामने अपनी नाराजगी स्पष्ट की और उनसे बेहतर प्रदर्शन करने का आग्रह किया।

अफरीदी ने कप्तान को टोका
कथित तौर पर स्थिति तब बेकाबू हो गई जब शाहीन शाह अफरीदी ने बाबर से कहा कि उन्हें कम से कम उन खिलाड़ियों की प्रशंसा करनी चाहिए जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की है। शाहीन द्वारा बीच में बोले जाने से बाबर खुश नहीं थे। कप्तान ने जवाब देते हुए कहा कि वह अच्छी तरह से जानते थे कि कौन नहीं खेल रहा है और किसे आगे बढ़ने की जरूरत है।

पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं खतरे के बादल
कोलंबो। कोलंबों के आकाश में मंडरा रहे बादल पाकिस्तान की एशिया कप यात्रा को विराम दे सकते हैं। गुरुवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का अहम मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान को फाइनल में जगह बनाने के लिए इस मुकाबले को जीतना जरूरी है जबकि अगर मैच वर्षा के कारण निरस्त होता है तो श्रीलंका नेट रन रेट के हिसाब से स्वत: ही फाइनल में पहुंच जायेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारिश  मैच में बाधा पहुंचा सकती है। एक्यूवेदर के अनुसार कोलंबों में गुरुवार को बारिश की 93 प्रतिशत संभावना है जबकि 56 प्रतिशत संभावना तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की है। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट ने बारिश के दो अलग-अलग दौर की भविष्यवाणी की है जिनमें से एक स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे बारिश की 53 प्रतिशत संभावना है जबकि दूसरा स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे 51 प्रतिशत वर्षा के आसार हैं। वर्षा के कारण यदि कल खेल रद्द हुआ तो पाकिस्तान एशियाई चैंपियनशिप से बाहर हो जाएगी क्योंकि पाकिस्तान  नेट-रन-रेट के आधार पर सुपर फोर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।

सबसे तेज 150 एक दिवसीय विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने कुलदीप
कोलंबो। अपनी कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत भारत को आसानी से एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचने में मदद करने वाले कुलदीप यादव एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज गति से 150 विकेट के आंकड़े को छूने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

चाइनामैन गेंदबाज ने एशिया कप के सुपर फोर मुक़ाबले में श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। मैच में कुलदीप ने 9.3 ओवर में 4.52 की इकोनॉमी रेट से 43 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा और चैरिथ असलांका के महत्वपूर्ण विकेट लिए। बाद में उन्होंने कासुन राजिथा और मथीशा पथिराना को भी सस्ते में निपटा कर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

अब तक 88 एकदिवसीय मैचों में, कुलदीप के नाम 25.64 की औसत से 150 विकेट हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/25 है। उन्होंने एकदिवसीय में भारत के लिए सात बार चार विकेट और दो बार पांच विकेट लिए हैं।

वह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं, जिन्होंने 80 मैचों में 150 विकेट हासिल किए। साथ ही, कुलदीप इस मुकाम को छूने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

कुलदीप 150 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज स्पिनर हैं, उनसे ऊपर श्रीलंका के अजंता मेंडिस (84 मैच), राशिद खान (80 मैच) और सकलैन मुश्ताक (78 मैच) हैं। चार मैचों में नौ विकेट के साथ, कुलदीप मौजूदा टूर्नामेंट में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में सोमवार को पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच विकेट लिए थे।

रोहित शर्मा वनडे में 50 अर्धशतक लगाने वाले आठवें भारतीय
कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने 49 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए। रोहित ने अपने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक पूरा किया। वह ऐसा करने वाले भारत के आठवें बल्लेबाज हैं। भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में ही छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

रोहित के अलावा भारत के सात और बल्लेबाजों ने 50 या उससे अधिक अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन के नाम 96 अर्धशतक हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान और वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ के खाते में 83 अर्धशतक हैं।

एशिया कप में सचिन-कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एशिया कप में लगातार दूसरे मैच में भारत के लिए शतकीय साझेदारी की है। दोनों ने नेपाल के खिलाफ 147 रन जोड़े थे। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 121 रन की साझेदारी की। रोहित और गिल की जोड़ी भारत के लिए एशिया कप में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ियों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। इन दोनों से पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की जोड़ी के नाम दो शतकीय साझेदारियां दर्ज हैं।

IND vs PAK Live: पाकिस्तान की करारी हार, भारत ने 228 रन से जीता मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वो पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। भारत की टीम में इस मैच के लिए 2 बदलाव किए गए है। आज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करते दिखाई देंगे। श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर किया गया। केएल राहुल ने उनकी जगह ली है। ये मुकाबला दिलचस्प होने वाला है क्योंकि पाकिस्तान इस मैच में 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है।

IND vs PAK Live Score Update:

भारत की ओर से रोहित शर्मा और गिल ओपनिंग करने उतरे। रोहित शर्मा ने छक्के के साथ पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 6 रन रहा।

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गिल का कैच छूट गया। वहीं रोहित ने एक चौका जड़कर दूसरे ओवर में भारत के स्कोर को 11 पर पहुंचाया। तीसरे ओवर में शुभमन गिल ने लगातार 2 चौके मारकर शाहीन आफरीदी को परेशानी में डाल दिया। स्ट्राइक मिलने पर रोहित ने भी एक चौका जड़ दिया। तीन ओवर तक भारत का स्कोर 23/0

पाकिस्तान ने अपना रिव्यू गवांया। पाक ने रोहित शर्मा के कैच आउट होने का रिव्यू लिया था। 4 ओवर तक भारत का स्कोर 24/0

शुभमन गिल 26 और रोहित 10 रन पर नाबाद। 7 ओवर तक भारत का स्कोर 38/0

8वें ओवर में गिल दूसरी बार आउट होने से बचे। स्लीप में खड़े दोनों खिलाड़ियों में से किसी ने भी कैच लपकने की कोशिश नहीं की। गिल ने इस ओवर में 2 चौके मारे। 8 ओवर तक भारत का स्कोर 47/0

शुभमन गिल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते जा रहे है। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने अपनी पारी का नौंवा चौका मारा। 9 ओवर तक भारत का स्कोर 53/0

गिल ने तेजी से रन बनाते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 13वें ओवर में 2 छक्के जड़कर रफ्तार पकड़ ली। 13वें ओवर में 19 रन आए। 14वे ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया। रोहित शर्मा अपने अर्धशतक से 6 रन दूर है। 14वें ओवर तक भारत का स्कोर 103/0

15वें ओवर तक भारत का स्कोर 115/0, रन रेट 7.67

17वें ओवर मेें रोहित शर्मा 56 रन बनाकर कैच आउट हो गए। उनके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए। 17वें ओवर तक भारत का स्कोर 122/1

रोहित के बाद शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए है। शाहीन आफरीदी ने उन्हें चलता किया। कोहली और राहुल क्रीज पर मौजूद है। 19वें ओवर तक भारत का स्कोर 131/2

बारिश के कारण 25वें ओवर में खेल रुक गया है। 24.1 ओवर तक भारत का स्कोर 147/2

रिजर्व डे पर भी बारिश होने के कारण मैच शुरु नहीं हो पाया है। मैदान पर कवर लगाए गए है।

बारिश रुकने के बाद 4:40 पर मैच शुरु हुआ। कोहली और राहुल क्रीज पर जमे है। 28 ओवर तक भारत का स्कोर 163/2

कोहली और राहुल ने शानदार बैटिंग करते हुए भारत का स्कोर 200/2 के पार पहुंचाया।

के एल राहुल ने शानदार बैटिंग करते हुए फिफ्टी बनाई। भारत का स्कोर 211/2

राहुल और कोहली ने शतकीय साझेदारी करते हुए दोनो ने फिफ्टी लगाई। भारत का स्कोर 254/2

राहुल और कोहली दोनों शतक के करीब पहुंच गये है। भारत का स्कोर 300/2

के एल राहुल ने 100 गेंदों में शतक जड़ा, विराट अपने शतक के बेहद करीब। भारत का स्कोर 319/2

विराट कोहली ने अपना शतक पूरा करते हुए एकदिवसीय करियर मेें 13 हजार रन पूरे किए। भारत का स्कोर 330/2

राहुल और कोहली के नाबाद शतक के बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 357 का लक्ष्य दिया है। शतक के साथ ही विराट कोहली के सबसे तेज 13 हजार रन पूरे हो गए है।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अपना पहला विकेट गवां दिया है। पाक का स्कोर 17/1

कप्तान बाबर आजम भी हार्दिक की बॉल पर बोल्ड हो गए। स्कोर 44/2

ये है पाकिस्तान की प्लेइंग 11
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।

प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने जीते 23 मैच, पाक ने 14
कोलंबो के जिस मैदान में आज का मुकाबला खेला जा रहा है वहां भारत ने 46 वनडे में से 23 मैच जीते है जबकि पाक ने 24 में से 14 मैच जीते है।

श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से हराया
कोलम्बो। सदीरा समरविक्रमा की 93 रनों की शानदार पारी के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने शनिवार को यहां एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रनों से पराजित कर दिया। श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 257 रन बनाए। सदीरा समरविक्रमा मात्र 7 रन से शतक से चूक गए। जवाब में बांग्लादेश की पारी 48.1 ओवर में 236 रनों पर सिमट गई।  बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदया ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दसुन शनाका ने 28 रन देकर 3, मथीशा पथिराना ने 58 रन देकर 3 और महीश तीक्षणा ने 69 रन देकर 3 विकेट लिए।

लगातार 13वां वनडे जीता
श्रीलंका ने लगातार 13वां वनडे मुकाबला जीत। श्रीलंका ने लगातार सबसे ज्यादा वनडे जीतने के मामले में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को पीछे छोड़ा। इन दोनों ने लगातार 12-12 वनडे  जीते हैं। आस्ट्रेलिया के नाम लगातार 21 वनडे जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

सदीरा ने संभाली श्रीलंका पारी
मध्य क्रम की विफलता से मुश्किलों में आई श्रीलंका को भंवर से निकाल कर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सदीरा समरविक्रमा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कप्तान दसुन शनाका (24) के साथ 60 रन की साझेदारी की। समरविक्रमा पारी की आखिरी गेंद पर तस्कीन अहमद की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुवो के हाथों लपके गए। उन्होंने 72 गेंद खेल कर आठ चौके और दो छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने भी श्रीलंका के लिए 50 रनों की पारी खेली।

Asia Cup 2023: सुपर 4 चरण के लिए कार्यक्रम तय, भारत-पाक मैच 10 सितंबर को
लाहौर। श्रीलंका की अफगानिस्तान पर दो रन की रोमांचक जीत के साथ ही चार टीमें इस साल के एशिया कप के अगले चरण के लिए तय हो गई हैं।

श्रीलंका, पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश अब सुपर 4 चरण के दौरान तीन और मैच खेलेंगे ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि 17 सितंबर को कोलंबो में एकमात्र फाइनल में कौन खेलेगा।

आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान बुधवार छह सितंबर को सुपर 4 चरण की शुरुआत करने के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेश की मेजबानी करेगा, जबकि शाकिब अल हसन की टीम नौ सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक बार फिर एक्शन में नजर आएगी।

चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का दूसरा मैच 10 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। भारत दो दिन बाद इसी मैदान पर श्रीलंका से भिड़ेगा। श्रीलंका 13 सितंबर को कोलंबो में एक महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगा जबकि 15 सितंबर को बांग्लादेश और भारत के बीच मैच खेला जायेगा। सुपर 4 चरण की दो अग्रणी टीमें रविवार 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में फाइनल में भिड़ेंगी।

सुपर 4 शेड्यूल:

6 सितंबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, स्थानीय दोपहर 2:30 बजे

9 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, स्थानीय दोपहर 3 बजे

10 सितंबर: पाकिस्तान बनाम भारत, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, स्थानीय दोपहर 3 बजे

12 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, स्थानीय दोपहर 3 बजे

14 सितंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, स्थानीय दोपहर 3 बजे

15 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, स्थानीय दोपहर 3 बजे

17 सितंबर: टीबीसी बनाम टीबीसी, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, स्थानीय दोपहर 3 बजे।

Asia Cup: भारत आसान जीत के साथ सुपर-4 में
कैंडी। सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (अवि.74 ) और शुभमन गिल (अवि. 67)  के मध्य शतकीय साझेदारी की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर नेपाल को 10 विकेट से पराजित कर ग्रुप ए से एशिया कप के सुपर-4  के लिए क्वालीफाई  कर लिया। भारत और पाकिस्तान एक बार फिर 10 सितंबर को भिडे़गे। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान नेपाल को हरा पहले ही सुपर-4 में जगह बना चुकी है। भारत के साथ उसका मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। नेपाल ने आसिफ शेख (58) की अर्द्धशतकीय पारी और सोमपाल के उपयोगी 48 रन की मदद से 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। भारत की ओर से रविन्द्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।  बारिश के कारण मुकाबला दो बार रोका गया। बारिश आने से पहले भारत ने 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए थे। मैदान का निरीक्षण करने के बाद अम्पायर्स ने भारत को 23 ओवर में 145 रन का संशोधित लक्ष्य दिया। भारत ने 19 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 145 रन बना आसान जीत के साथ सुपर-4 में प्रवेश कर लिया।  रोहित ने वनडे करियर की अपनी 49 वीं फिफ्टी व जबकि गिल ने 7 वीं हॉफ सेंचुरी बनाई।

बुमराह के घर गूंजी अंगद की किलकारी
मुंबई। भारत के अग्रणी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन ने अपने परिवार में बेटे अंगद का स्वागत किया है।

बुमराह ने एक्स पर लिखा कि हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है। हमारे दिल इतने भर आये हैं जितना कभी सोचा भी नहीं था। आज सुबह हमने अपने नन्हे से बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह का इस दुनिया में स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि बुमराह भारत के साथ एशिया कप खेलने श्रीलंका गये थे लेकिन बेटे के जन्म के लिये वह रविवार को स्वदेश लौट आये। इस कारण वह भारत और नेपाल के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले में हिस्सा भी नहीं ले सके।

बुमराह ने कहा कि हम चांद के ऊपर हैं। हमारे जीवन का यह नया अध्याय जो कुछ अपने साथ लाया है, उसका इंतजार नहीं कर सकते।

बुमराह अब सुपर-चार चरण में हिस्सा लेने के लिये श्रीलंका लौटेंगे, जहां भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा।

कोलंबो से छिन सकती है मैचों की मेजबानी
नई दिल्ली। एशिया कप का आयोजन इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका में हो रहा है। हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जा रहे इस टूनार्मेंट के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। दरअसल, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) कोलंबो से फाइनल सहित वहां होने वाले सारे मैचों की मेजबानी वापस ले सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां होने वाले मैचों को दांबुला या कैंडी में मैचों को शिफ्ट किया जा सकता है। कोलंबो में सुपर-4 के अलावा फाइनल मैच होने हैं।

दरअसल, कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कैंडी में भी बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया था। अब भारत और नेपाल के मैच पर भी बारिश का साया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोलंबो में आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। ऐसे में वहां मैच पूरे नहीं हो पाएंगे। इस कारण एसीसी बड़े फैसले पर विचार कर रहा है।

कोलंबो में होने हैं छह मैच
एशिया कप के 13 में से चार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। वहीं, नौ मैचों की मेजबानी श्रीलंका को मिली है। वहां बारिश ने पहले ही एक मैच को बर्बाद कर दिया है। अगर टूनार्मेंट में ज्यादातर मैच बारिश की भेंट चढ़ गए तो क्रिकेट फैंस को रोमांच देखने को नहीं मिलेगा और एसीसी को टूनार्मेंट में मुनाफा नहीं होगा। अब तक ग्रुप राउंड में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। ग्रुप राउंड में कोई मुकाबला कोलंबो में नहीं होना है। वहां फाइनल सहित छह मुकाबले होने हैं।

एशिया कप आज से: एशियाई टीमों को विश्व कप की तैयारी का अच्छा मौका
मुल्तान। एक दिवसीय विश्व कप 2023 की तैयारी के एक अहम पड़ाव की शुरुआत करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को यहां एशिया कप के पहले मुकाबले में नेपाल से भिड़ेगी।  पाकिस्तान और नेपाल के अलावा 50 ओवर प्रारूप के इस टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका हिस्सा ले रहे हैं। नेपाल इस बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। एशिया कप की अन्य पांच टीमों के लिए यह टूर्नामेंट भारतीय सरजमीं पर होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। उद्घाटन मैच पर नजर डालें तो पाकिस्तान-नेपाल की भिड़ंत के लिए 30,000 दर्शकों की क्षमता वाले मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम के सभी टिकट बिक चुके हैं। यह मुकाबला मेजबान टीम की तरफ झुका हुआ होने की उम्मीद है, हालांकि इस विश्व कप चक्र में नेपाल ने पाकिस्तान से अधिक वनडे मैच खेले हैं और अप्रैल-मई में एसीसी पुरुष प्रीमियर कप जीतकर एशिया कप में पहुंची है। उसने विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे चरण में भी जगह बनाई थी, हालांकि शीर्ष आयोजन में पहुंचने के लिए टीम आखिरी बाधा पार नहीं कर सकी।

घरेलू मैदान पर सिर्फ दो मैच खेलेगी बाबर आजम की टीम
एशिया कप में बाबर आजम की टीम घरेलू मैदान में सिर्फ दो मैच खेलने वाली है और वह पहले मैच से अपना वर्चस्व कायम रखना चाहेगी। बीते कुछ मैचों में बाबर और फखर जमान अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं भी कर सके तो मध्यक्रम पारी संभालने में कामयाब रहा है, जो पाकिस्तान के लिये अच्छी खबर है।

भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से
भारत अपने अभियान का आगाज दो सितंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा, जबकि उसका दूसरा मुकाबला चार सितंबर को नेपाल के साथ होगा। नेपाल के हाथों कोई उलटफेर न होने पर भारत-पाकिस्तान का सुपर चार में पहुंचकर एक बार फिर भिड़ना तय है।

भारत ने 7 बार जीता
साल 1984 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत सर्वाधिक सात बार विजेता बना है, जबकि श्रीलंका ने छह बार जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। साल 2018 में यह टूर्नामेंट 50 ओवर प्रारूप में खेला गया था जब भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब हासिल किया था।

Asia Cup 2023: एशिया कप के पहले दो मैच नहीं खेलेंगे केएल राहुल
बेंगलुरु। भारत के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं हो पाने के कारण एशिया कप 2023 के शुरुआती दो मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को कोच राहुल द्रविड़ के हवाले से ट्वीट किया, केएल राहुल वास्तव में अच्छी प्रगति कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ एशिया कप 2023 के भारत के पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

उल्लेखनीय है कि राहुल जांघ की सर्जरी करवाने के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब प्रक्रिया पूरी कर भारत की 17 सदस्यीय टीम में शामिल हुए थे। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए बताया था कि राहुल एक अन्य छोटी चोट से जूझ रहे हैं।

भारत अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत दो सितंबर को चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। भारत और नेपाल चार सितंबर को आमने सामने होंगे। भारत के सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई करने पर राहुल के खेलने की उम्मीद है।