drinking water crisis - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बढ़ती गर्मी के साथ जयपुर में गहराया पेयजल संकट, बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के जुड़ने से जल दबाव
जयपुर। बढ़ती गर्मी के साथ जयपुर में गहराया पेयजल संकट, मांग-सप्लाई के बीच बढ़ी खाई जयपुर में गर्मी तेज होते ही पेयजल की मांग तेजी से बढ़ गई है, जबकि सप्लाई उसी अनुपात में नहीं बढ़ पाने से शहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। आंकड़ों के अनुसार शहर में वर्तमान जल मांग करीब 700 मिलियन लीटर प्रतिदिन (MLD) है, जबकि औसतन सप्लाई लगभग 600–630 MLD के आसपास ही रह पाती है। इससे रोजाना लगभग 70–100 MLD पानी की कमी बनी रहती है। शहर की जल आपूर्ति मुख्य रूप से बीसलपुर बांध पर निर्भर है, लेकिन बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के जुड़ने से जल दबाव बढ़ गया है।

कई इलाकों में कम प्रेशर के कारण अंतिम छोर के मकानों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। टैंकरों की मांग भी बढ़ गई है, जो उपलब्ध सप्लाई से लगभग 25% अधिक बताई जा रही है। गर्मी के महीनों में एयर कूलर और घरेलू उपयोग बढ़ने से जल खपत में अतिरिक्त वृद्धि होती है। वहीं पाइपलाइन लीकेज और अवैध बूस्टर पंपों के कारण भी पानी की हानि हो रही है। प्रशासन ने टैंकरों की संख्या बढ़ाने और निगरानी तेज करने की योजना बनाई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दीर्घकालिक जल प्रबंधन और वर्षा जल संचयन पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले वर्षों में यह संकट और गंभीर हो सकता है।

मध्य प्रदेश में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने फिर साधा सरकार पर निशाना, अब तक 29 लोगों की हो चुकी है मौत, जांच के आदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल मामले से जुड़ी एक और व्यक्ति की मौत के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर फिर से हमला बोला है। सिंघार ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 29वीं मौत हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार आज भी झूठे दावों और कागजी रिपोर्टों में उलझी है। नाले जैसे गंदे पानी को 'शुद्ध' बताकर जनता को ठगा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार तुरंत साफ पेयजल की ठोस व्यवस्था करे और इस 'जलहत्याकांड' की जिम्मेदारी ले। इसी बीच मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने इस संबंध में जारी किए गए अपने आदेश में कहा कि दूषित पेयजल के इस मामले में स्वतंत्र और निष्प्क्ष आयोग से जांच कराया जाना आवश्यक है। इस फैसले के बाद अब इस मामले में न्यायिक जांच होगी। न्यायिक जांच के लिए बनाए गए आयोग का नेतृत्व सेवानिवृत न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता करेंगे।

असर खबर का - डुंडी में पेयजल संकट से मिली राहत, नलों में पानी की सप्लाई हुई सुचारू
खानपुर। खानपुर क्षेत्र के डुंडी ग्राम में नल व्यवस्था को लेकर समस्या हो रही थी। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति टीम ने मुद्दा उठाया था  कि जल जीवन मिशन योजना के तहत नल लगवाए गए थे लेकिन उन नलों में पानी नहीं आ रहा था तो ग्रामीणों की दैनिक नवज्योति टीम से बात हुई नवज्योति टीम ने सहायक अभियंता मुश्ताक को अवगत कराया। मुस्ताक अली ने तुरंत समस्या का समाधान किया और डुंडी गाडरवाड़ा में नहीं आ रही नल सप्लाई को सुचारू रूप से चालू किया, इसके लिए ग्राम वासियों ने सहायक अभियंता मुश्ताक अली और नवज्योति टीम को धन्यवाद प्रेषित किया।

मुश्ताक अली खानपुर सहायक अभियंता ने बताया कि उपखण्ड खानपुर में 38 ग्राम पंचायत 1 नगर पालिका व 207 ग्राम है। उपखण्ड क्षेत्र में खानपुर कस्बे के अलावा लगभग 50 ग्रामो में  नल के माध्यम जल सप्लाई की जाती है।उपखण्ड क्षेत्र में 2020-21  से पहले  खानपुर कस्वे के अलावा केवल 7 ग्रामों में नल के माध्यम से जल सप्लाई की जाती थी। जल  जीवन मिशन आने बाद उपखण्ड खानपुर से  लगभग 50 ग्राम नल से जुड़े है । जलदाय विभाग में एक सहायक अभियंता दो कनिष्ठ अभियंता के पद स्वीकृत है, लेकिन कनिष्ठ अभियंता के दोनों पद खाली होने के कारण पूरा भार अकेले सहायक अभियन्ता के ऊपर है।

झोटोली गांव में पेयजल संकट : प्यास बुझाने के लिए लंबा सफर तय करते ग्रामीण, स्थाई समाधान नहीं होने से बढ़ी परेशानी
सुल्तानपुर। झोटोली गांव के ग्रामीणों को इन दिनों पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूरे गांव के लिए केवल एक ही हैंडपंप उपलब्ध है, जिसके लिए ग्रामीणों को लगभग एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इसके कारण कई बार घंटों लाइन में लगकर पानी भरना पड़ता है, खासकर गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का पानी फ्लोराइड युक्त होने के कारण पीने और खाना बनाने योग्य नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस समस्या के कारण ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था, और चुनावी वादों के बावजूद पांच वर्षों में स्थाई समाधान नहीं हुआ।

समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और आम जनता की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
- दीपक महावर, एसडीएम।

गांव में मुख्य समस्या पेयजल की है। फ्लोराइड युक्त पानी पीने योग्य नहीं है। पानी लेने के लिए बाबा मान शाह वली की दरगाह के समीप हैंडपंप तक जाना पड़ता है, जिससे समय की बबार्दी होती है।
- मायाराम गोचर, ग्रामीण।

महिलाओं को घर के कामों के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है, और पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बबार्दी होती है।
- रेनू गोचर, ग्रामीण महिला।

पुराने समय में गांव में कुएं और हैंडपंप से पानी पीने योग्य आता था। अब हैंडपंप का पानी खराब हो गया है और उसमें फ्लोराइड की मात्रा बढ़ गई है। गांव के एकमात्र कुएं का पानी भी गंदगी के कारण पीने योग्य नहीं है।
-  परमानंद गोचर, ग्रामीण।

अगर समय पर समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। एकमात्र हैंडपंप होने के कारण लाइन लंबी होती है और बाहर से आने वाले यात्रियों को भी परेशानी होती है।
- रामप्रताप गोस्वामी, ग्रामीण।

पेयजल संकट : दूषित जलापूर्ति बनी ग्रामीणों की आफत
झालावाड़। झालावाड़ शहर इन दिनों पेयजल समस्याओं की चपेट में है, कहीं कम दबाव से पेयजल आपूर्ति हो रही है तो कहीं गंदे पानी की समस्याएं सामने आ रही है। झालावाड़ शहर के नाला मोहल्ला हाउसिंग बोर्ड मास्टर कॉलोनी कालीदास कॉलोनी इत्यादि क्षेत्रों में बेहद कम दबाव से जलापूर्ति हो रही है, जिसके चलते लोग अपनी आवश्यकता का पानी भी नहीं भर पा रहे हैं। साथ ही शहर के निचले इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति भी हो रही है, जिसके चलते लोग बीमारियों की चपेट में है। गौरतलब है कि कालीसिंध नदी जो कि झालावाड़ का प्रमुख पेयजल स्रोत है, जहां पर बिंदु दह से झालावाड़ शहर में पानी की आपूर्ति होती है। इसके अतिरिक्त आधे शहर के लिए पानी छापी डेम से लिया जाता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार झालावाड़ शहर के लिए 60-60 लाख लीटर पानी दोनों जगहों से लिया जा रहा है।

शहर में इन दिनो जलदाय विभाग की लाइनें फूटना एक प्रमुख समस्या है जिसके कारण नलों में दूषित पानी आ रहा है जिसको लेकर इन दिनों खासतौर पर पेट से संबंधित बीमारियां शहर में तेजी से बढ़ रही हैं, शहर के निचले इलाकों में खासतौर पर नाला मोहल्ला और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिना मोटर लगाए पानी भरा ही नहीं जा सकता, क्योंकि वहां पर दबाव इतना कम होता है कि यदि मोटर सड़क पर नहीं लगाओ तो पानी घर तक भी नहीं पहुंचता है ऐसे में इन इलाकों में लोग मोटर लगाए बिना पानी नहीं भर पा रहे हैं हालांकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शहर में जलापूर्ति दुरुस्त होने के बड़े-बड़े दावे करते हैं किंतु जब बस्तियों में देखते हैं तो हालात उल्टे ही नजर आते हैं शहर में अभी भी कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां बारह ही महीने पेयजल की समस्या बनी रहती है।  बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ हो जाते हैं क्योंकि जैसे ही कालीसिंध नदी में बाढ़ आती है तो पेयजल लाइनें अस्त व्यस्त हो जाती हैं, कई बार पंपिंग स्टेशन डूब जाता है जिसके चलते शहर की जलापूर्ति बाधित रहती है। राजस्थान सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष में अमृत योजना के लिए बजट नहीं दिए जाने से भी झालावाड़ के लोगों को खासी निराशा हाथ लगी है, क्योंकि अमृत योजना के अंतर्गत झालावाड़ शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू किए जाने का प्रस्ताव है, किंतु सरकार से बजट नहीं आने के कारण काम आगे नहीं बढ़ रहा है और शहर में पेयजल की समस्या बनी रहती है।

आजकल नलों में गंदा पानी आ रहा है पानी मटमैला रंग का है जो छानने पर भी साफ नहीं होता है इससे कई तरह की बीमारियां हो रही है।
-  हरीश, गागरोंन रोड, झालावाड़

झालावाड़ क्षेत्र के कई मोहल्ले में नलों में प्रेशर बहुत कम आता है पानी घर के अंदर भी नहीं पहुंचता है। मोटर लगाकर पानी भरना पड़ता है ऐसे में यदि लाइट बंद हो जाती है तो लोग पानी नहीं भर पाते।
-  हुकुमचंद , निवासी झालावाड़

पानी की लाइनें जगह-जगह फूटी है जिससे जब सप्लाई बंद होती है तो पाइपों में गंदा पानी भर जाता है और वही पानी नल में आ रहा है।
-  अनुराग, निवासी झालावाड़

हमारे यहां कालिदास कॉलोनी में पानी की गंभीर समस्या हमेशा बनी रहती है ना तो सप्लाई टाइम पर आती है ना ही नियमित आती है ऐसे में पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है।
- नरेंद्र, निवासी झालावाड़

झालावाड़ में पानी का सिस्टम ठीक चल रहा है, तथा शहर की मांग के अनुरूप पानी दिया जा रहा है, गंदे पानी की समस्या को दूर कर दिया गया है।
- भावना, सहायक अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग झालावाड़

कैसे बुझेगी प्यास, वाटर कूलर में नहीं वाटर
कोटा। शहर की सबसे बड़ी थोक फलसब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इसके बाद भी मंडी परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। मंडी में आने वाले किसान, मजदूर, ग्राहक और व्यापारी ठंडे पानी के लिए तरस रहे हैं। मंडी परिसर में चार जगह वाटर कूलर लगाए गए हैं. लेकिन हालात यह हैं कि दो वाटर कूलर पूरी तरह से खराब पड़े है, जबकि बाकी दो से पानी तो आता है लेकिन वह ठंडा नहीं होता है। ऐसे में यह वाटर कूलर भी शोपीस बने हुए हैं। इसके अलावा मंडी परिसर में पेयजल का अन्य कोई स्रोत नहीं है। इस कारण लोगों को पानी के लिए मंडी परिसर के बाहर जाकर अन्य स्थानों से जुगाड़ करना पड़ता है।

पेयजल व्यवस्था के ये हाल
भीषण गर्मी के दौर में मंडी समिति में किसान, व्यापारी व मजदूर ठंडे पानी के लिए तरस रहे हैं। मंडी में चार वाटर कूलर लगे हुए हैं। एक चेकपोस्ट के पास, दूसरा शिव मंदिर के पास तथा तीसरा गेट और चौथा मंडी परिसर के कौने में लगा हुआ है। इसमें चेकपोस्ट और फल व सब्जी मंडी में लगे वाटर कूलर खराब पड़े है। काफी समय से इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा मंदिर के पास लगा वाटर कूलर सही है, लेकिन वह ठंडा पानी नहीं दे रहा है। ऐसे में गर्मी के मौसम में यह भी लोगों का हलक तर नहीं कर पा रहा है। मंडी प्रतिदिन काफी संख्या में किसान व व्यापारी दूर दराज क्षेत्रों से आते है। वाटर कूलर खराब होने से उन्हें ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है।

शीतल प्याऊ शुरू होने का इंतजार
मंडी परिसर में करोड़ों का कारोबार होने के बाद भी पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। अब भीषण गर्मी के दौर में मंडी परिसर में पेयजल संकट बना हुआ है। मंडी परिसर में हर साल विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी के लिए प्याऊ संचालित की जाती है। इन प्याऊ में बर्फ की व्यवस्था करने के लिए टैंडर निकाला जाता है। इसके बाद पूरे गर्मी के सीजन में प्याऊ के माध्यम से सभी को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन इस साल अभी तक भी  मंडी परिसर में प्याऊ शुरू नहीं की गई है। जिससे किसानों, ग्राहकों व सब्जी विक्रेताओं को पेयजज संकट का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हें कैम्परों से बुझानी पड़ रही प्यास
थोक फल सब्जी मंडी के व्यापारियों और विक्रेताओं को भी पानी की व्यवस्था के लिए कैम्पर मंगाने पड़ रहे हैं। व्यापारियों और विक्रेताओं का कहना है कि  उन्हें तीस रुपए का पानी का कैंपर मंगवाकर काम चलाना पड़ता है। यहां पर काफी समय से पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कैम्परों मंगवा कर रखना पड़ता है। इन्हीं कैम्परों से किसान और ग्राहक अपनी प्यास बुझाते हैं। वहीं मजदूरों का कहना है कि पानी की किल्लत के चलते उनकी रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

आढ़ती अपने निजी खर्च पर रोजाना ठंडे पानी के कैम्पर मंगाते है। इसके बाद आढ़त पर आने वालों को ठंडा पानी मिलता है, लेकिन यह हर कोई आढ़ती नहीं कर रहा है। यहां पर पानी की व्यवस्था होना जरूरी है।
- विपिन कुमार, आढ़तिया

मंडी प्रशासन को चाहिए कि वह सभी के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराए। इसके लिए मंडी में लगे वाटर कूलर को सही कराया जाए। जिससे ऐसी भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी मिल सके।
- मुरारीलाल, मजदूर

अभी भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इसके बावजूद मंडी परिसर में कहीं भी ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहक भी पानी के लिए भटकते रहते हैं। मंडी पानी की सुविधा जरूरी है।
- मनोरमा देवी, ग्राहक

अभी मैं अवकाश पर हूं। मंडी में चार में से दो वाटर कूलर चल रहे हैँ। खराब वाटर कूलरों को भी दिखवाया जाएगा। वहीं जल्द ही बर्फ का टैंडर करवा कर मंडी परिसर में प्याऊ संचालित कर दी जाएगी।
- विश्वजीत सिंह, सचिव, थोक फलसब्जी मंडी कोटा

गर्मी ने दी दस्तक, पेयजल संकट गहराया
उन्हैल। छोटी सुनेल क्षेत्र के कर्माखेड़ी गांव में गागरोन नल परियोजना में 1 महीने से पानी नहीं आने के कारण ग्रामवासियों को 3 किलोमीटर दुर दराज गांव से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल संकट का दंश झेलना पड़ रहा है।  ग्रामीण सुरज सिंह, दुर्गा सिंह, धापु बाईं, कैलाश चन्द्र, सुरेश चन्द्र आदि ने बताया कि पानी की समस्या के चलते कुओं व ट्यूबवेल से पानी लाना मजबूरी बना हुआ है। जल्द से जल्द पेयजल समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

गर्मी ने दस्तक दे दी है ऐसे में जब भीषण गर्मी होगी तो पानी की व्यवस्था कैसे हो पाएगी इसलिए पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
- प्रकाश चन्द्र,ग्रामीण

गर्मी के मौसम की शुरूआत में ही पेयजल व्यवस्था ठप हो गई है, समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
- जगन्नाथ, ग्रामीण

1 महीने से पानी की समस्या के चलते दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
- हरी सिंह, ग्रामीण

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है जिसको जल्द से जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
-जगदीश शर्मा, गागरिन नल अधिकारी

झालावाड़ डाक बंगला में पानी की समस्या को लेकर लिखित सूचना कर दी है।
- नरेंद्र सिंह, सरपंच कर्माखेड़ी

पेयजल संकट को लेकर वसुंधरा राजे ने अधिकारियों को लगाई फटकार : पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे; अफ़सर सो रहें है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगी
झालावाड़। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता वसुन्धरा राजे ने झालावाड़ जिले में पेयजल संकट को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा है कि पानी कागजों में ही नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचाना चाहिए। राजे रायपुर कस्बे में पेयजल संकट की शिकायत पर जनजीवन मिशन और जलदाय विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के बीच फटकार लगाते हुए कहा कि क्या जनता को प्यास नहीं लगती, केवल आप अफ़सरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त हैं। अफ़सर तृप्त है। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे। अफ़सर सो रहें है, लोग रो रहें हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 42 हजार करोड़ रुपए जल जीवन मिशन में दिए हैं। पाई-पाई का हिसाब दो कि झालावाड़ के हिस्से की राशि का आपने क्या किया। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट निवारण के लिए हमारी सरकार तो पैसा दे रही है लेकिन अफसर योजनाओं की सही क्रियान्विति नहीं कर रहे। इसलिए राजस्थान के लोग प्यास से व्याकुल है। यह तो अप्रैल महीने का हाल है। जून-जुलाई में क्या होगा।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक सिंह झा सहित वहां मौजूद कई अधिकारी संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाये, तो राजे ने कहा कि लोगों के धैर्य की परीक्षा मत लीजिए। यहां ऐसा हरगिज नहीं चलेगा। इस अवसर पर राजे के पुत्र एवं सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने कड़ोदिया गांव में सीएचसी भवन एऊ मथानिया में पीएचसी भवन का उद्घाटन किया।

गहराया पेयजल संकट, गंदे व बदबूदार पानी की आपूर्ति से जनता परेशान
चौमहला। गंगधार कस्बे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पुनर्गठित पेयजल योजना के अंतर्गत डग गंगधार रोड पर लगे फिल्टर प्लांट  से गंदे व बदबूदार पानी की एकांतर जलापूर्ति की जाती है। कस्बे में गर्मी की शुरूआत होने से पूर्व गंदे व बदबूदार पेयजल आपूर्ति होने से आम उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। गंदे पानी की आपूर्ति से घरों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। गढ़ मोहल्ला, मालपुरा बाजार, सैयदबाडी सहित अन्य मोहल्लों के कस्बेवासियों ने बताया कि कस्बे में एक दिन छोड़कर एक दिन जलापूर्ति की जाती है। जलापूर्ति के समय पानी गंदा, बदबूदार, मटमेला आता है। जो पीने योग्य भी नहीं होता है। जलापूर्ति के समय पानी कम दबाव आने से घरों में पीने के पानी की भी पूर्ति सही से नहीं होती हैं। कस्बे वासियों ने बताया कि ठेकदार द्वारा सिस्टम पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हे। गर्मी का मौसम आ गया हे प्लांट पर गंदगी का अंबार लगा है। एल्म स्टोर खराब, क्लोरीनेशन सिस्टम जंग खा गया है, क्लोरीन सिलेंडर जंग खा रहा है, मधुमक्खी द्वारा छत्ता बना लिया गया है। फिल्टर सिस्टम की मोटरें जंग खा रही है। कस्बे में की जाने वाली पेय जलापूर्ति के लिए नदी से फिल्टर प्लांट में जो पानी आ रहा उस पानी मे मन मुताबिक क्लोरीन या एलम के कट्टे डाल दिया जाता है।

गढ़ मोहल्ले में पानी गंदा व बदबूदार आता है। गर्मी का समय है प्रशासन को विशेष रूप ओर ध्यान देकर जलापूर्ति सिस्टम को सही करना चाहिए।
- नरेश निगम, अध्यक्ष चित्रांश वेलफेयर सोसाइट

गढ़ मोहल्ले पानी की पुरानी पाइप लाइन लीकेज हो चुकी है, जिसे भी पानी गंदा आ रहा है। गर्मी के समय में व्यवस्था को सुधारना चाहिए।
- मथरेश शर्मा (रिंकू)

सैय्यद बाडी में पुलिस चौकी के पीछे जलापूर्ति गंदगी व बदबूदार पानी की हो रही है। साथ ही एकांतर  पूर्ति होने से पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पा रहा है। जलापूर्ति के समय पानी का प्रेशर पर्याप्त नहीं रहता है जिसे भी रोजमर्रा में उपयोग होने वाला पानी भी नहीं भर पाते हैं।
- मंगल सेन, उपभोक्ता

मालपुरा बाजार में एक सप्ताह से कम दबाव से गंदा पानी आ रहा है। जिसके कारण घर में बीमार भी हो रहे हैं। विभाग को ध्यान देकर गर्मी के समय में जलापूर्ति सिस्टम को सही कर स्वच्छ पीने योग्य जलापूर्ति की व्यवस्था की जानी चाहिए।
- पवन शर्मा, ग्रामीण

फिल्टर प्लांट की सफाई अभी कुछ दिन पूर्वी करवाई थी। 48 घंटे में टंकी को वाश किया जाता है। सप्लाई सिस्टम सही यदि कोई समस्या आ रही है तो उसे भी सही करवाया जाएगा।
- वंदना शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग

नहीं बुझ रही प्यास, पानी की टंकी नकारा
उन्हैल। छोटी सुनेल ग्राम पंचायत उन्हैल गांव में सर्दी में भी ग्रामीणों पर पेयजल संकट छाया हुआ है। जानकारी अनुसार उन्हैल छोटी सुनेल क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए पानी की समस्या बनी हुई है। पानी की समस्या के चलते आमजन के सभी कार्य प्रभावित हो रहे है। एक तरफ तो घर घर पेयजल योजना की बाते की जा रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को पेयजल संकट का दंश झेलना पड़ रहा है। पानी की समस्या के चलते ग्रामीण हैण्डपम्प व बोरवेल, कुएं बावड़ी के भरोसे ग्रामीण है लेकिन उन्हैल छोटी सुनेल क्षेत्र में पानी की सुविधा के लिए पानी की टंकी लगा रखी है, जिसके जरीए ग्रामीणों को पानी समय समय पर पहुंचाया जाता है लेकिन फिलहाल इस पानी की टंकी में तकनीकी खराबी के चलते पानी नहीं भरा जा पा रहा है जिसके के कारण ग्रामीणों को पानी समय पर नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण ग्रामीणों को दूर दराज से पानी लाने की मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीण कारू लाल नागर, अरबाज लाला, कालू, अनिल, पंकज आदि ने बताया कि पिछले 3 दिनों से गांव की पेयजल टंकी में पानी नहीं भराने से ग्रामीणों को 2 किलोमीटर दूर दराज के गांव से कुओं व हैंडपंप से पानी लाने मजबूर होना पड़ रहा है।

इनका कहना है...
आगे से पानी सप्लाई नहीं आ रही है, जिसके कारण मैं पानी सप्लाई नहीं कर पा रहा हूं।
- नेन सिंह, नल सप्लायर कर्मचारी

पानी की समस्या ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है जिसके कारण ग्रामीणों के सभी कार्य प्रभावित हो रहे है जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
- पंकज ग्रामीण

3 दिन से नल नहीं आने के  कारण 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
- अनिल ग्रामीण

पानी की समस्या को लेकर जो भी मामला है इसको जल्द दिखाता हूं।
- कमल, प्रभारी  गागरिन पेयजल परियोजना

रामगंजमंडी में बार बार पेयजल संकट क्यों?
रामगंजमंडी। रामगंजमंडी नगर में पेयजल संकट वर्षों पुराना है। वर्षों से ही यहां लोग पेयजल के लिए त्राहि त्राहि करते रहे है। आज भी यही हाल है जबकि यहाँ अलग अलग योजनाओं पर करोड़ो की राशि खर्च हो चुकी है। रावतभाटा रामगंजमंडी पेयजल योजना, रावतभाटा पचपहाड़ पेयजल योजना, इसके बाद नगर में पुनर्गठित पेयजल योजना आदि पर करोड़ों की राशि खर्च हो चुकी है, किंतु रामगंजमंडी जैसे मुख्यालय जहां राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधित्व करते है, वहां आज भी पेयजल के लिए कभी 96 घण्टे तो कभी120 घण्टे तक पानी नहीं मिल पा रहा है। हाल ही में नगर में 5-6 दिनों बाद घरों पर पानी सप्लाई हुआ।

वर्षों से शहर के लोग पेयजल को तरसे
रामगंजमंडी के लोगो को वर्षो पहले भीषण गर्मी के मौसम में चार माह तक पेयजल उपलब्ध नहीं होता था, पूर्व शिक्षा मंत्री हरिकुमार औदीच्य रावतभाटा पेयजल योजना को लाए थे,यह योजना पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा के कार्यकाल मे शुरू हुई ,तब से यहाँ 24 घण्टे में एक बार पेयजल आपूर्ति होती है। विधायक प्रहलाद गुंजल के समय एक ओर पेयजल योजना रावतभाटा पचपहाड़ पेयजल योजना शुरू हुई जो रामगंजमंडी आस पास गांवों सहित रामगंजमंडी में भी पेयजल सप्लाई होते हुए भवानीमंडी जा रही थी, आजकल यह योजना भी सिर्फ रामगंजमंडी तक ही सीमित है। भवानीमंडी में अलग पेयजल योजना वहां शुरू कर दी है, 2015-16 में रामगंजमंडी शहर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा रामगंजमंडी शहर में प्रतिदिन नल आए इसके लिए 11.50करोड़ की पुनर्गठित पेयजल योजना में यहाँ 3 पानी टैंक बनाए व सारी पुरानी पाइप लाइन व नई कोलोनी की पाइप लाइन जोड़ी गई, विभाग का फिर यही वादा था कि यहां प्रतिदिन नल आएंगे। लेकिन आज भी लोग 48 घण्टे के बाद पानी सप्लाई होता है।

नवरात्र और दशहरे के त्योहार पर आया, यह जल संकट रामगंज मंडी के इतिहास का सबसे बड़ा जल संकट था। घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसलिए सारे मामले की जांच कर दोषी ठेकेदार और कर्मचारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। पाइपलाइन के रखरखाव रिपेरिंग के लिए विभाग ठेकेदार को प्रति माह मोटी राशि का भुगतान कर रहा है अभी घटित घटना लाइन टूटने फूटने दुर्घटनाग्रस्त होने जैसी आकस्मिक घटना नहीं थी बल्कि लाइन में एक लीकेज आया था, जिसे पूर्व तैयारी के साथ  सुधारा जाना था और इसके लिए 24 घंटे का समय पर्याप्त था पर विभाग ने अग्रिम सावधानी बरतते हुए 6 और 7 अक्टूबर दो दिन का सप्लाई ब्रेक ले लिया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते इसमें चार दिन लग गए और बड़ा जल संकट खड़ा हो गया। विद्युत लाइन में फ्यूज उड़ना एवं फॉल्ट आना एक सामान्य प्रक्रिया है पानी आपूर्ति पंप जेसी अति आवश्यक लाइन का फ्यूज फाल्ट ठीक करने में विद्युत विभाग को 10 घंटे का समय लगा जो अत्यधिक लापरवाही है। यह यह भी जांच का विषय है की विद्युत विभाग को फाल्ट के बारे में समय पर बताया गया या नहीं बताया गया और यदि समय पर बताया गया तो विद्युत विभाग ने तुरंत ठीक क्यों नहीं किया जो भी दोषी है उसे पर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो ।

जल संकट पर चला घटनाक्रम
5 और 6 अक्टूबर को रावतभाटा रामगंजमंडी पेयजल योजना की लाइन में आए, लीकेज को ठीक करने की योजना बनी। 7 और 8 अक्टूबर को पानी आपूर्ति का ब्रेक लिया गया, लेकिन  9 और 10 अक्टूबर को भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र जैन के साथ शहर के लोग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय पहुंचे और जवाब सवाल किए तो 11 अक्टूबर को सप्लाई चालू हुई और आधे से ज्यादा शहर में पानी पहुंचा, लेकिन रात को 9 बजे सप्लाई सेंटर अंबाकुई घाटे रावतभाटा में विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे 12 अक्टूबर को सुबह शेष आधे शहर में जो पानी की सप्लाई की जानी थी  वह नहीं  हुई, तो पालिका प्रतिपक्ष नेता महेंद्र समरिया और पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गौतम पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिन्हें समझाइश कर नीचे उतर गया और विद्युत फाल्ट से उपजे संकट से अवगत करवाया गया कुछ मोहल्ले में टैंकर से आपूर्ति कर संतुष्ठ किया गया। इधर भाजपा नेता वीरेंद्र जैन और नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश गोइन भी  दुबारा  कार्यालय पहुंचे और शनिवार शाम को 4 बजे बाद ही शहर में पानी की सप्लाई चालू करने के लिए अधिकारियों से चर्चा कर सप्लाई चालू करवाने की बात की। जिससे जनता को काफी राहत मिली। रविवार की जल आपूर्ति को जोड़कर समाचार लिखे जाने तक लगभग सभी मोहल्ले में व्यवधान आने के बाद दो-दो बार पानी की आपूर्ति हो चुकी है जो राहत की बात है। पर अब चिंता की बात यह है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो।

इनका कहना
कर्मचारियों की लापरवाही साफ दिख रही है।  समय पर लीकेज दुरुस्त नहीं करने वाले ठेकेदार और  विद्युत सप्लाई को समय पर चालू नहीं करने वाले दोषी कर्मचारियों पर सारे मामले की जांच कर  सख्त कार्यवाही होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति और लापरवाही फिर नहीं हो ।
- वीरेन्द्र जैन, भाजपा नेता

पाइप लाइन में फाल्ट सुधारने में हुई लेटलतीफी के मामले में ठेकेदार को नोटिस दिया जाएगा। जुर्माना भी लगाया जाएगा,भविष्य में लेटलतीफी न हो विभागीय कार्यवाही की जाएगी। विद्युत विभाग द्वारा भी फाल्ट सुधारने में की गई लेटलतीफी के मामले में भी विद्युत विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा,भविष्य में ऐसी गलती न हो विभाग के बड़े अधिकारियों को भी पत्र लिखा जाएगा,मामला ऊर्जा मंत्री के संज्ञान में डाल दिया है।विभाग नियमित पेयजल आपूर्ति के पूरे प्रयास कर रहा है।आज भी जिन वार्डो में सप्लाई नही हुई थी वहां भी सप्लाई की गई है शेष वार्डो में भी सप्लाई की जाएगी।
- अंकित सारस्वत अधिषासी अभियन्ता रामगंजमंडी

पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान, पेयजल संकट गहराया
जयपुर। विवेकानंद मार्ग, लक्ष्मी नगर, निवारू रोड, झोटवाड़ा, जयपुर के टेल एंड में (मकान के अंतिम छोर पर) 20-25 दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। बीसलपुर बांध में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद मकान के अंतिम छोर पर पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। कॉलोनीवासियों की ओर से जलदाय विभाग झोटवाड़ा (पीएचइडी) को लिखित व मौखिक शिकायत के बावजूद जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा पेयजल आपूर्ति समस्या का कोई समाधान व कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पेयजल संकट निराकरण के नाम पर जलदाय विभाग अधिकारी आश्वासन देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाडक़र इतिश्री कर रहे हैं जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनीं हुई है। पेयजल संकट के चलते कॉलोनीवासी महंगे निजी पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं।

कॉलोनीवासियों की मांग है कि जलदाय विभाग झोटवाड़ा के अधिशासी अभियंता व अधिकारी पेयजल संकट के प्रति उचित व सकारात्मक कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करें ताकि मकान के अंतिम छोर पर पेयजल आपूर्ति बहाल हो सके।