BJP candidate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर नगर निगम भाजपा प्रत्याशी : वर्तमान दोनों मेयर सौम्या-कुसुम को मौका नहीं, कांग्रेस छोड़कर आई पूर्व मेयर ज्योति को टिकट
जयपुर। भाजपा के जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो में अपने प्रत्याशी नामांकन के आखिरी दिन मैदान में उतारे हैं। सुबह 145 वार्डों के प्रत्याशी की घोषणा हुई। 5 वार्डों पर गतिरोध-विवाद-असहमति के चलते प्रदेश नेतृत्व के स्थानीय विधायक सहित अन्य से चर्चा कर प्रत्याशियों को सीधा सिंबल देकर नामांकन दाखिल करवाया। सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।

भाजपा ने अपने प्रत्याशियों में सीनियर कार्यकर्ताओं को भी मैदान में उतारा है। साथ ही आठ मुस्लिमों पर भी समीकरण मुताबिक उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस से मेयर और विधानसभा चुनावों में भाजपा में आई ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिया गया है। वहीं निवर्तमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट को वार्ड 76, पूर्व शहर अध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को हैरिटेज नगर निगम की निवर्तमान मेयर रही कुसुम यादव का नाम काटकर वार्ड 112 से टिकट दिया गया है।वहीं ग्रेटर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर को भी मौका नहीं मिला है।

ऐसे ही पूर्व शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र भार्गव को भी वार्ड नंबर 43 से प्रत्याशी बनाया है। सीएम भजनलाल शर्मा के मीडिया ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को भी वार्ड नंबर 87 से उम्मीदवार बनाया गया है। मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ के पीए नटवर कुमावत के साथ ही पूर्व में रिश्वत लेते ट्रैप हो चुके पूर्व पार्षद रामकिशोर सोयल की पत्नी पूनम को वार्ड 69 से मैदान में उतारा है।

पूर्व पार्षदों के साथ ही उनकी पत्नियों-पतियों-बच्चों को भी मौका :

निवर्तमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट, पूर्व पार्षद नरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व पार्षद कमलेश की बेटी पलक यादव को , निवर्तमान निगम चैयरमेन के पति राजेन्द्र सैनी,  पूर्व पार्षद दुर्गेश नंदीनी के पति दिग्विजय सिंह , पूर्व पार्षद सुमेर सिंह जोधा, पूर्व पार्षद व शहर उपाध्यक्ष अजय सिंह चौहान को , पूर्व पार्षद वीरेन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद व प्रदेश प्रवक्ता विकास बारेठ, निर्वतमान पार्षद के पति शक्ति सिंह मानपुरा, पूर्व पार्षद निशांत सुरोलिया की पत्नि श्वेता सुरोलिया, पूर्व पार्षद गणेश नारायण जाट, पूर्व पार्षद भंवरलाल लील, पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा काका, पूर्व पार्षद पूरण चंद माली, निवर्तमान पार्षद गिर्राज शर्मा, पूर्व पार्षद गिरिराज प्रसाद मीणा, पूर्व पार्षद रामावतार शर्मा, पूर्व पार्षद नारायण लाल नैनावत, पूर्व पार्षद अरुण शर्मा, पूर्व पार्षद रामकिशोर सोयल की पत्नी पूनम गोयल, पूर्व पार्षद जयश्री गर्ग, पूर्व पार्षद देवेन्द्र सिंह शंटी की पत्नी दलजीत कौर, पूर्व पार्षद ऊषा टाटीवाल, पूर्व पार्षद भवानी सिंह राजावत, पूर्व पार्षद ललिता जायसवाल के पति संजय जायसवाल, पूर्व पार्षद विकास कोठारी, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर सैनी, पूर्व पार्षद विमल अग्रवाल, पूर्व पार्षद रामकिशन शर्मा को ।

कांग्रेस छोड़ी, मिल गया टिकट :

पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110, वार्ड 24 से आनंद खेड़ी, वार्ड 29 से महादेव बागड़ा, मनोज पांडे की पत्नि शिवकांता पांडे को वार्ड 46, वार्ड 82 से ममता यादव, नीरज अग्रवाल को वार्ड 121 से, वार्ड 137 से रहीस मंसूरी को टिक। इसी तरह पूर्व निर्दलीय पार्षद गजेन्द्र सिंह शेखावत को वार्ड 36 से मौका।

निकाय चुनाव के चेहरों पर मंथन : भाजपा उम्मीदवारों को फोन पर सूचना, लिस्टें आज आएंगी, देर रात फाइनल हुए प्रत्याशी
जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की रविवार दोपहर तक जयपुर को छोड़कर सभी निकायों के वार्डवार दावेदारों के नामों पर चर्चा के बाद प्रत्याशी फाइनल कर दिए है। जिन निकायों में विधायको सहित अन्य नेताओं में वार्डवार चेहरों पर विवार या आपसी सहमति नहीं बनी थी, उन्हें दोपहर तक चर्चा के बाद चेहरों पर मुहर लगा दी गई।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो मे चेहरों को तय करने के लिए पहले दोपहर में बैठक बुलाई थी। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी व अन्य ने नाराजगी जताई। विधायको को वापस भेज दिया गया और बैठक स्थगित कर दी। रात आठ बजे विधायक तीन-तीन नामों का पैनल लेकर पहुंचे। रात तक जयपुर निगम के वार्डवार नामों पर विधायको सहित पार्टी के तैयार किए गए पैनलों पर चर्चा जारी रहीं। भाजपा ने वार्डवार सर्वे भी कराएं है।

न किसी ने चप्पल दिखाई, ना गला दबाया : परनामी

भरतपुर संभाग के चुनाव संचालन समिति के प्रभारी अशोक परनामी ने कहा है कि मेरे घर पर हुई बैठक में कोई विवाद नहीं हुआ। पता नहीं, किसने अफवाह फैला दी। न तो पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने कोई चप्पल दिखाई और न ही हमारे जिला अध्यक्ष गोर्वधन सिंह ने इस प्रकार का कोई गला दबाने का काम किया। जब हम डिस्कशन में बैठते हैं तो वाद विवाद होते ही हैं। आज मैं किसी नाम पर सहमत हूं, आप सहमत नहीं हो सकते हैं। लेकिन बाद में हमेशा हम एक मत हो जाते हैं।

उम्मीदवारों को फोन से सूचना :  सोमवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। लगभग सभी निकायों में चेहरे फाइनल हो चुके हैं। लेकिर लिस्ट जारी नहीं हुई। हालांकि फाइनल लिस्ट संभाग प्रभारियों को देकर रवाना कर दिया है। संभाग प्रभारी अपने स्तर पर देर रात फाइनल चेहरों को फोन कर नाम फाइनल होने की सूचना दे रहे हैं ताकि वे तैयारी के साथ सोमवार को नामांकन दाखिल कर दें।

सिविल लाइंस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन :

भाजपा ऑफिस पर दोपहर में सिविल लाइंस के कुछ भाजपाई विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने विधायक गोपाल शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने गुपचुप अपने चहेतों को सभी 16 वार्डो से नाम फाइनल कर दिए हैं। जबकि कार्यकर्ता महरूम रह गए हैं। ऐसे में निष्पक्ष रूप से नामों को तय किया जाए।

सर्वे और सहमति से उम्मीदवार भाजपा में गतिरोध नहीं : चतुर्वेदी

निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी गंभीरता और व्यापक विचार विमर्श के साथ हुई है। शनिवार को अलवर संभाग के दो जिलों के संबंध में चर्चा हुई थी जबकि आज जयपुर सहित पूरे जयपुर संभाग के जिलों के उम्मीदवारों पर एक-एक कर विचार विमर्श किया। भाजपा विभिन्न स्तरों पर प्राप्त सर्वे के परिणामों का अध्ययन के बाद टिकट जारी करती है। सभी की राय से सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों के चयन पर मुहर लगाई जाती है।

- अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व वित्त आयोग अध्यक्ष

जयपुर में भाजपा का बोर्ड बनेगा, कामों के साथ मैदान में : प्रभुलाल

‘व्यापक विचार विमर्श के बाद उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। जयपुर के विधायकों, मंत्रियों, पूर्व विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से नामों पर चर्चा की है। सभी की राय और सर्वे के आधार पर उम्मीदवारों के चयन हो रहा है। चुनावों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। शहर के सुनियोजित विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण के लिए भाजपा का स्पष्ट विजन है और जनता के आशीर्वाद से जयपुर में एक बार फिर भाजपा का बोर्ड बनेगा। भाजपा पूरी मजबूत और एकजुट है। भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है। ’                                               - प्रभुलाल सैनी, पूर्व मंत्री व जयपुर प्रभारी।

केरल: भाजपा उम्मीदवार गोपालकृष्णन के खिलाफ विवादित बयान को लेकर मामला दर्ज, चुनाव नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप
त्रिशूर। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं केरल में गुरुवायुर से पार्टी के उम्मीदवार बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ उनके विवाद बयान को लेकर एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवायुर मंदिर के सामने दिए गए उनके विवादित बयान "हिंदू विधायक" को लेकर की है। यह मामला गुरुवायुर मंदिर पुलिस ने त्रिशूर की ज़िला कलेक्टर शिखा सुरेंद्रन के निर्देश पर दर्ज किया। कलेक्टर ने मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू. केलकर के निर्देश पर यह कदम उठाया।

गोपालकृष्णन के खिलाफ यह कार्रवाई कई राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद की गई, जिनमें चुनाव नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। शिकायत में कहा गया था कि उम्मीदवारों को धर्म या समुदाय की भावनाओं के आधार पर वोट मांगने और चुनाव प्रचार के लिए पूजा स्थलों का उपयोग करने की मनाही है।

कलेक्टर के निर्देश के बाद गोपालकृष्णन द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया गया। यह विवादित बयान गोपालकृष्णन ने गुरुवायुर में चुनाव प्रचार के दौरान दिया था। उन्होंने कहा था कगि इस विधानसभा क्षेत्र की 48 प्रतिशत आबादी ने पिछले 50 वर्षों में किसी भी हिंदू विधायक को नहीं चुना है। गोपालकृष्णन शनिवार को भाजपा उम्मीदवार के तौर पर गुरुवायुर से अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। हालांकि, इस आदेश से उन्हें नामांकन दाखिल करने से नहीं रोका गया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए गुरुवार को राज्य विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार सहित कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किये। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो, कोयल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी ने सत्तारूढ़ दल के कई वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति में अपने दस्तावेज सौंपे। भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।

सत्तारूढ़ दल के चार उम्मीदवारों में से तीन सक्रिय राजनीतिक हलकों से बाहर के हैं। जहां पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार का प्रशासनिक अनुभव रहा है, वहीं अभिनेत्री कोयल मल्लिक और वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी चुनावी राजनीति से इतर अलग पेशेवर क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

नामांकन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तृणमूल उम्मीदवारों ने विधानसभा परिसर में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। अपना नामांकन दाखिल करने के बाद सुश्री गुरुस्वामी ने कहा कि वह उच्च सदन में सेवा करने के अवसर को बड़ी जिम्मेदारी मानती हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए, चाहे वह संसद हो या अदालत। मैं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे राज्यसभा में सेवा करने का यह अवसर दिया। संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देने की गारंटी देता है और यह मंच मुझे उस समानता के लिए काम करने का मौका देगा।"

अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने भी इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा लोगों के लिए काम करना चाहा है। मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को धन्यवाद देती हूं।" पश्चिम बंगाल के पूर्व पुलिस प्रमुख राजीव कुमार ने अपने नामांकन को सम्मान बताया और सवालों का जवाब देते हुए मदर टेरेसा के शब्दों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। जैसा मैंने पहले भी मदर टेरेसा को उद्धृत करते हुए कहा है, मुझे वह मिला है जिसका मैं हकदार हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का शुक्रिया अदा करता हूँ।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो बार के लोकसभा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वह राज्यसभा से भी लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। श्री सुप्रियो बाद में भाजपा छोड़कर तृणमूल में आ गये थे। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा, "चुनाव जीतना और फिर लोगों के लिए काम करना प्रीपेड व्यवस्था की तरह है। पहले लोग मुझसे गानों की फरमाइश करते थे और मैं प्रस्तुति देता था। लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद, मैंने उनकी समस्याओं का समाधान कर जनता के लिए 'परफॉर्म' करना शुरू किया। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर मुझ पर भरोसा जताया है, और मैं जनता के लिए अपना काम जारी रखूंगा।" विधानसभा में सत्तारूढ़ दल की संख्या बल के मद्देनजर पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव काफी हद तक सीधा और स्पष्ट रहने की उम्मीद है।

शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी और सहयोगियों की बढ़ी मुश्किलें, डकैती और रंगदारी का मामला दर्ज
नासिक।  महाराष्ट्र के नासिक नगर निगम चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट) के पदाधिकारी पवन पवार और उसके भाई विशाल सहित करीब 15-17 लोगों पर पुलिस ने जबरन वसूली और लोगों को धमकाने के दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। फिलहाल पवन पवार अन्य अपराधों के चलते फरार चल रहा है।

पवन पर अपनी मां आशा चंद्रकांत पवार का चुनाव खर्च वसूलने के लिए भाजपा और राकांपा के जीते और हारे उम्मीदवारों से रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। चुनाव नतीजों के बाद हुई इन घटनाओं से जीते हुए उम्मीदवारों में ङ्क्षचता बढ़ गयी है और वॉर्ड में दहशत व्याप्त हो गयी है।

शिकायत के मुताबिक, शिंदे गुट की हारी प्रत्याशी पवन पवार की मां आशा चंद्रकांत पवार का चुनाव खर्च वसूलने के लिए पवन और विशाल के कहने पर विजय अशोक सिंह और उसके साथियों ने भाजपा के जीते उम्मीदवार शरद मोरे के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और 50 लाख रुपये मांगे और डकैती डाली। खास बात यह है कि शुक्रवार को पता चला कि पवन के करीबी शिंग्या ने उसी वॉर्ड से राकांपा प्रत्याशी रोहित उर्फ शिवा गाड़े से चुनाव खर्च वसूलने के लिए तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर श्री गाड़े को गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस बीच शिवा गाड़े की शिकायत के मुताबिक, पवन के करीबी साथी शिंग्या ने मतदान की गिनती के दौरान समनगांव पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास उन्हें रोककर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने शिवा गाड़े को धमकाते हुए कहा, चुनाव में बहुत पैसा खर्च हुआ है, और हमें तुमसे वसूलना है। जब शिवा गाड़े ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। घटना से डरे शिवा गाड़े ने पुलिस से संपर्क किया और मामले की रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिंग्या को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: नागपुर में हुई झड़प में भाजपा उम्मीदवार घायल, पुलिस केस दर्ज
नागपुर। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से कुछ ही घंटे पहले बुधवार देर रात नागपुर में हुई हिंसक झड़प में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक उम्मीदवार घायल हो गया, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और मतदान से पहले शांति बनाए रखने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घायल उम्मीदवार की पहचान नागपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के भाजपा उम्मीदवार भूषण शिगणे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गोरेवाड़ा इलाके में कल देर रात हुई।

पार्टी नेताओं के अनुसार शिगणे ने इलाके का दौरा उस समय किया था जब उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व कथित रूप से चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने एवं मतदाताओं के बीच नकदी वितरित करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा के नगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने दावा किया कि शिगणे पर 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने हमला किया और झड़प के दौरान उन्हें चोटें आईं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि घटना के बाद शिगणे को चिकित्सा उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। अधिकारी इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और घटनाक्रम की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, यह घटना उस समय हुई जब नागपुर सहित पूरे महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार को मतदान शुरू होने के कुछ घंटे पहले हुई है, जहां शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

बृजभूषण सरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण सिंह के काफिले की कार ने तीन को रौंदा, 2 बच्चों की मौत
कैसरगंज। कैसरगंज से सांसद बृजभूषण सरण सिंह के बेटे और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करण सिंह के काफिले की कार ने 3 बच्चों को कुचल दिया। जिनमें से 2 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक और उनके साथी गाड़ी छोड़कर भाग गए।

हादसे होने के बाद स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी गुस्सा देखने को मिला और लोगों ने गाड़ी को आग लगाने का प्रयास किया।

CM Bhajanlal हरियाणा और कोलकाता के चुनावी दौरे पर
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हरियाणा के चुनावी दौरे पर है। अगले दो दिन कोलकाता के चुनावी दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर 2 बजे  दिल्ली से बहादुरगढ़, जुलाना हैलिपेड, सोनीपत के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 से 4 बजे लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बाडोली के समर्थन ओल्ड ग्रेन मार्केट जुलाना, सोनीपत (जिंद) में कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 से 6 बजे लोकसभा प्रत्याशी डाॅ.अरविंद कुमार शर्मा के समर्थन राधे फ़ार्म हाउस जोरी नगर ,बहादुरगढ़ रोहतक में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े 6 बजे बहादुरगढ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अगले दिन 15 मई को सीएम दोपहर 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम पौने 6 बजे  लोकसभा प्रत्याशी डॉ. रथिन नाथ चक्रवर्ती के समर्थन में अवनि मॉल, जगत बनर्जी धर लेन में प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े 07 बजे लोकसभा क्षेत्र कोलकाता उत्तर के प्रत्याशी डॉ. तापस रॉय के समर्थन में ए जे बैकेंट, रबिन्द्र सारानी में प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम कोलकाता में ही करेंगे। अगले दिन गुरुवार को सुबह आठ बजे लोकसभा क्षेत्र हावड़ा के प्रत्याशी  डॉ. रथिन नाथ चक्रवर्ती के समर्थन में हावड़ा उत्तर, सुबरबन पार्क रोड़ में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा ट्रस्ट का अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे  सुभाष चन्द्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना के लिए रवाना होंगे।

हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के पास 221 करोड़ रुपए की संपत्ति, ओवैसी से हैं मुकाबला
हैदराबाद। हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी माधवी लता के परिवार के पास कुल 221 करोड़ रुपए की संपत्ति है। निर्वाचन आयोग को दिए हलफ़नामे में उनकी इस संपत्ति का ब्यौरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी माधवी लता का मुकाबला ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सुप्रीमों असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद वलीउल्लाह समीर से है।

नामांकन पत्र में दी जानकारी के अनुसार माधवी के परिवार के पास विरिंची लिमिटेड में 94.44 करोड़ रुपये की कीमत के 2.94 करोड़ शेयर है। और परिवार के पास कोई गाड़ी नहीं है। माधवी लता ने राजनीति विज्ञान में मास्टर्स हासिल की है।

विधानसभा चुनाव : भाजपा में तीसरे नंबर पर रहे 16 प्रत्याशी
जयपुर। प्रदेश में भाजपा भले ही पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है, लेकिन पार्टी के 199 में से 16 प्रत्याशियों की बुरी हार हुई। इनमें से 15 प्रत्याशी तीसरे और एक प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस, निर्दलीयों या अन्य दलों के बीच रहा। वहीं पाली के सांसद देवजी पटेल सहित कुल 6 पार्टी प्रत्याशियों की तो जमानत ही जब्त हो गई। जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशियों में सांचौर के प्रत्याशी बने पाली के सांसद देवजी पटेल सहित शाहपुरा से उपेन यादव, बयाना से बच्चू सिंह बंशीवाल, चित्तौड़गढ़ से नरपत सिंह राजवी, बाड़मेर से दीपक कडवासरा, शिव से स्वरूप सिंह खारा शामिल हैं।

ये प्रत्याशी रहे तीसरे और चौथे नंबर पर
1. सरदारशहर : भाजपा के राजकुमार रिणवां 52538 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
2. सादुलपुर : भाजपा की सुमित्रा पूनिया को मिले 58360 वोट।
3. शाहपुरा : जयपुर के शाहपुरा में उपेन यादव 11023 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
4. रामगढ़: जय आहूजा को मिले 34601 वोट।
5. बयाना: बच्चू सिंह बंशीवाल 14398 वोट ही लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
6. धौलपुर: शिवचरण कुशवाहा 45637 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
7. किशनगढ़ : सांसद भागीरथ चौधरी उतरे, 37534 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
8. डीडवाना : जितेंद्र सिंह जोधा 48814 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
9. भोपालगढ़ : कमसा मेघवाल 49540 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रही।
9. बागीदौरा : कृष्णा कटारा 45140 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रही।
10. घाटोल : मानशंकर निनामा 55537 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
11. डूंगरपुर :  बंशीलाल कटारा 45087 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
12. चित्तौड़गढ़ : नरपत सिंह राजवी 19913 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
13. भीलवाड़ा: विट्टलशंकर अवस्थी 55625 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
14. बाड़मेर : दीपक कडवासरा 5355 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
15. सांचौर : सांसद देवजी पटेल मैदान में उतरे थे, 30535 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
16. बायतू : बालाराम मूंड 51720 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।
17. शिव:  भाजपा के स्वरूप सिंह खारा 22820 वोट लेकर चौथे नंबर पर रहे।

Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी ने 70 सीटों पर उतारे नए चेहरे
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने 70 सीटों पर नए चेहरों को उतारा है।

फतेहपुर: श्रवण चौधरी
लक्ष्मणगढ़: सुभाष महरिया
दातारामगढ़: गजानंद कुमावत
झोटवाड़ा: जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड
विद्याधर नगर: राजसमंद की सांसद दीया कुमार
बस्सी: चन्द्रमोहन मीणा
तिजारा: अलवर के सांसद बाबा बालकनाथ
अलवर ग्रामीण: जयराम जाटव
नगर: पहले कामां से लड़े जवाहर सिंह बेडम
वैर: बहादुर सिंह कोली
हिन्डौन: राजकुमारी जाटव
सवाईमाधोपुर: राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा
देवली-उनियारा: विजय बैंसला
किशनगढ़: अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी
केकड़ी: शत्रुघ्न गौतम
बायतू: बालाराम मूंड
सांचौर: पाली के सांसद देवजी पेटल
डूंगरपुर: बंसीलाल कटारा
बागीदौरा: कृष्णा कटारा
बीकानेर पश्चिम: जेठानंद व्यास
चूरू: हरलाल सहारण
सूरजगढ़: संतोष अहलावत
सांगानेर: भजनलाल शर्मा
धौलपुर: शिवचरण कुशवाह
नागौर: ज्योति मिर्धा
मेडता: लक्ष्मणराम मेघवाल
मकराना: सुमिता भीचर
सूरसागर: देवेन्द्र जोशी
उदयपुर: ताराचंद जैन
धरियावद: कन्हैयालाल मीणा
घाटोल: मानशंकर मीणा
बड़ीसादड़ी: गौतम सिंह दक
नाथद्वारा: विश्वराज मेवाड़
कोलायत: अंशुमान सिंह भाटी
सादुलपुर: सुमित्रा पूनियां
पिलानी: राजेश दहिया
खंडेला: सुभाष मील
हवामहल: बालमुकन्दाचार्य
बहरोड़: जसवंत सिंह यादव
रामगढ़: जय आहूजा
कामां: नौक्षम चौधरी
नदबई: जगत सिंह
बयाना: बच्चू सिंह बंशीवाल
करौली: दर्शन सिंह गुर्जर
टोंक: अजीत सिंह मेहता
लाडनूं: करणी सिंह
खींवसर: रेवत राम डांगा
सरदारपुरा: महेन्द्र सिंह राठौड
जैसलमेर: छोटू सिंह भाटी
गुढ़ामलानी: केके विश्नोई
बांसवाड़ा: धन सिंह रावत
शाहपुरा: लालाराम बैरवा
हिंडौली: अंता से आए प्रभुलाल सैनी
अंता: कंवरलाल मीणा
बारां-अटरू: राधेश्याम बैरवा
टोडाभीम: रामनिवास मीणा
शिव: स्वरूप सिंह खारा
हनुमानगढ़: अमित चौधरी
सरदारशहर: राजकुमार रिणवां
शाहपुरा: उपेन यादव
बाड़ी: गिर्राज मलिंगा
सिविल लाइन: गोपाल शर्मा
किशनपोल: चन्द्र मनोहर बटवाड़ा
आदर्शनगर: रवि नय्यर
राजाखेड़ा: नीरजा अशोक शर्मा
मसूदा: वीरेद्र सिंह कानावत
मावली: केजी पालीवाल
पीपल्दा: प्रेमचंद गोचर
बाड़मेर: दीपक कड़वासरा
पचपदरा: अरुण अमराराम चौधरी

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भाजपा प्रत्याशी बनाने पर विरोध शुरू, युवाओं ने राज्यवर्धन Go Back के नारे
जयपुर। जयपुर ग्रामीण की विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बीजेपी से प्रत्याशी बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता नाराज है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार विधानसभा क्षेत्र में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विरोध करना शूरू हो रहे हैं।

दो दिन पहले ही जोबनेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राठौड़ को काले झंडे दिखाए थे। आज फिर से झोटवाड़ा के गोकुलपुरा में युवाओं ने राज्यवर्धन Go Back के नारे लगाते हुए उनके काफिले को काले झंडे दिखाये गए था।

इसके साथ ही कालवाड़ गांव के व्यापार मंडल ने सदस्यों ने भी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में रैली निकाली गई  थी। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से राजपाल सिंह टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा हाईकमान ने तीन बार के विधायक रहे राज्यपाल सिंह को टिकट नहीं देकर जयपुर ग्रामीण के सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही झोटवाड़ा में आशु सिंह सुरपुरा भी अपनी दावेदारी जता रहे थे उन्हें भी भाजपा ने नाखुश किया है जिसके बाद सुरपुरा  निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा की आपसी लड़ाई में क्या झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा इस बार कमल खिला पाएगी या एक बार फिर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को मौका मीलेगा।