mizoram - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उम्मीदों के साथ विकास की राह पर मिजोरम
कई दशकों तक उत्तर-पूर्व को एक दूरस्थ इलाका माना जाता था, जहां विकास की राह देखी जाती रही है। हमारे भाई-बहन उम्मीदों के साथ जीते थे, लेकिन उन्हें वह बुनियादी ढांचा और अवसर नहीं मिल पाए, जिसके वे हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह तस्वीर बदली है। जो इलाका कभी दूर का फ्रंटियर कहा जाता था,वह आज भारत की तरक्की का फ्रंट-रनर बनकर उभरा है।

शांति, समृद्धि और प्रगति :

यह बदलाव रेलवे, सड़कें, हवाई अड्डे और डिजिटल कनेक्टिविटी में रिकॉर्ड निवेश की वजह से संभव हुआ है। शांति समझौते स्थिरता ला रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। आजादी के बाद पहली बार उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को भारत की विकास यात्रा का केंद्र माना जा रहा है। रेलवे में किए गए निवेश को ही देख लीजिए। 2009 से 2014 की तुलना में क्षेत्र के लिए रेलवे बजट पांच गुना बढ़ा है। सिर्फ इस वित्तीय वर्ष में ही 10,440 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 2014 से 2025 तक कुल बजट आवंटन 62,477 करोड़ रुपये रहा है। आज यहां 77,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं। इससे पहले उत्तर-पूर्व ने इतना बड़ा निवेश कभी नहीं देखा था।

मिजोरम की पहली रेल लाइन :

मिजोरम भी इसी बदलाव का हिस्सा है। यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति,खेल प्रेम और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। फिर भी, दशकों तक यह संपर्क की मुख्यधारा से दूर रहा। सड़क और हवाई संपर्क सीमित था। रेलवे राजधानी तक नहीं पहुंच पाई थी। लोगों के सपने थे, लेकिन विकास की राहें अधूरी थीं। अब ऐसा नहीं है। अब हालात बदल चुके हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आज बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन मिजोरम के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। 51 किलोमीटर लंबी यह परियोजना 8,000 करोड़ से अधिक की लागत से बनी है और पहली बार आइजोल को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री सैरांग से दिल्ली,राजधानी एक्सप्रेस, कोलकाता ,मिजोरम एक्सप्रेस और गुवाहाटी ,आइजोल इंटरसिटी के लिए तीन नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह रेलवे लाइन कठिन पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरती है। रेल इंजीनियरों ने मिजोरम को जोड़ने के लिए 143 पुल और 45 सुरंगें बनाई हैं। इनमें से एक पुल कुतुब मीनार से भी ऊंचा है।

दरअसल, इस इलाके में, जैसे अन्य हिमालयी रेल परियोजनाओं में होता है, रेलवे लाइन लगभग पूरी तरह पुल और सुरंगों के क्रम से बनी है- एक पुल, फिर एक सुरंग, फिर दोबारा पुल, और इसी तरह आगे।

हिमालय सुरंग निर्माण विधि :

उत्तर-पूर्व हिमालय युवा और नाजुक पहाड़ हैं। यहां जमीन कठोर चट्टानों की जगह मुलायम मिट्टी और जैविक सामग्री से बनी है। ऐसी स्थिति में सुरंग और पुल बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। पारंपरिक तरीके यहां काम नहीं कर सकते थे, क्योंकि ढ़ीली मिट्टी निर्माण का भार सहन नहीं कर पाती। इस समस्या को दूर करने के लिए हमारे इंजीनियरों ने एक नया और अनोखा तरीका विकसित किया, जिसे अब हिमालयन टनलिंग मेथड कहा जाता है। इस तकनीक में पहले मिट्टी को स्थिर और मजबूत किया जाता है, फिर सुरंग और निर्माण का काम किया जाता है। इससे क्षेत्र की सबसे कठिन परियोजनाओं में से एक को पूरा करना संभव हुआ। एक और बड़ी चुनौती ऊंचाई पर पुलों को टिकाऊ बनाना था, क्योंकि यह क्षेत्र भूकंप प्रभावित है। इसके लिए भी विशेष डिजाइन और उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया गया, जिससे पुल सुरक्षित और मजबूत बन सके। यह स्वदेशी नवाचार दुनिया भर में ऐसे ही भौगोलिक इलाकों के लिए एक मॉडल है। हजारों इंजीनियरों, मजदूरों और स्थानीय लोगों ने मिलकर इसे संभव बनाया। भारत जब निर्माण करता है, तो दूरदृष्टि और समझदारी के साथ करता है।

क्षेत्र को लाभ :

रेलवे को विकास का इंजन माना जाता है। यह नए बाजारों को करीब लाता है और व्यापार के अवसर पैदा करता है। नई रेल लाइन मिजोरम के लोगों का जीवन स्तर सुधारेगी। राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत के साथ ही आइजोल और दिल्ली के बीच सफर का समय 8 घंटे कम हो जाएगा। नई एक्सप्रेस ट्रेनें आइजोल, कोलकाता और गुवाहाटी के बीच की यात्रा को भी तेज और आसान बनाएंगी। किसान, खासकर जो बांस की खेती और बागवानी से जुड़े हैं, वे अपनी उपज को तेजी से और कम लागत पर बड़े बाजारों तक पहुंचा पाएंगे। अनाज और खाद जैसे जरूरी सामान की ढुलाई भी आसान होगी। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि मिजोरम की प्राकृतिक सुंदरता तक पहुंचना और सुविधाजनक हो जाएगा। इससे स्थानीय कारोबार और युवाओं के लिए नए अवसर बनेंगे। यह परियोजना लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक बेहतर पहुंच भी देगी। मिजोरम के लिए यह कनेक्टिविटी सिर्फ सुविधाएं ही नहीं, उससे कहीं अधिक लेकर आएगी।

पूरे देश में विकास :

देशभर में रेलवे में रिकॉर्ड स्तर पर बदलाव हो रहा है। हाल ही में 100 से अधिक अमृत भारत स्टेशन का उद्घाटन किया गया। साथ ही 1200 और स्टेशन तैयार हो रहे हैं। ये स्टेशन यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देंगे और शहरों को नए विकास केंद्र बनाएंगे। 150 से ज्यादा चल रहीं हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनें यात्री सुविधा के नए मानक स्थापित कर रही हैं। साथ ही, लगभग पूरे नेटवर्क का विद्युतीकरण रेलवे को और हरित बना रहा है। 2014 से अब तक 35,000 किलोमीटर नई पटरियां बिछाई जा चुकी हैं। यह उपलब्धि पिछले छह दशकों के कुल काम से भी अधिक है। सिर्फ पिछले साल ही 3,200 किलोमीटर नई रेल लाइनें जोड़ी गईं। विकास की यह गति और बदलाव उत्तर-पूर्व में भी साफ दिखाई दे रहा है।

पूर्वोत्तर का विकास विजन :

प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमारे लिए पूर्व का मतलब है- एम्पॉवर, सशक्त बनाना एक्ट, कार्य करना, स्ट्रेंथन,मजबूत बनाना एंड ट्रांसफॉर्म,बदलना। ये शब्द पूर्वोत्तर के प्रति उनके दृष्टिकोण का सार प्रस्तुत करते हैं। कई क्षेत्रों में निर्णायक कदमों ने इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव सुनिश्चित किया है। असम में टाटा का सेमीकंडक्टर प्लांट, अरुणाचल प्रदेश में टाटो जैसी जलविद्युत परियोजनाएं और बोगीबील रेल-सह-सड़क पुल जैसी ऐतिहासिक संरचनाएं इस क्षेत्र का रूप बदल रही हैं। इसके साथ ही, गुवाहाटी में एम्स की स्थापना और 10 नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों ने स्वास्थ्य सुविधाओं और संपर्क को मजबूत किया है।

फ्रंटियर से फ्रंट-रनर :

कई दशकों तक मिजोरम के लोगों ने सड़कों, स्कूलों और रेलवे के लिए इंतजार किया है। अब वह इंतजार खत्म हुआ है। ये परियोजनाएं हमारे प्रधानमंत्री की पूर्वोत्तर के प्रति विजन का प्रमाण हैं-एक ऐसा क्षेत्र जिसे कभी फ्रंटियर माना गया परन्तु अब फ्रंट-रनर के रूप में उभरा है।

-अश्विनी वैष्णव
केन्द्रीय रेल, सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री।

पहली बार रेलवे मैप पर जुड़ा मिजोरम,142 पुल, 48 सुरंगों से होकर गुजरेगी ट्रेन
आइजोल। मिजोरम अब भारतीय रेलवे के नक्शे पर आधिकारिक तौर पर जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम की राजधानी आइजोल में बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह ऐतिहासिक अवसर होगा क्योंकि पहली बार आइजोल रेलवे नेटवर्क से जुड़ेगा और पूरे देश से रेल मार्ग से सीधा संपर्क स्थापित करेगा।

51 किलोमीटर का मेगा प्रोजेक्ट:करीब 51.38 किलोमीटर लंबी इस ब्रॉड गेज रेल परियोजना को पूवार्ेत्तर भारत की इंजीनियरिंग उपलब्धि माना जा रहा है। रूट के निर्माण में 48 सुरंगें और 142 पुल शामिल हैं। इनमें 55 बड़े और 87 छोटे पुल बनाए गए हैं। खास बात यह है कि पुल नंबर 196 की ऊंचाई 104 मीटर है, जो दिल्ली की कुतुबमीनार से भी ज्यादा है। पूरी परियोजना को पहाड़ी इलाके में जटिल इंजीनियरिंग तकनीक से तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री का दौरा: प्रधानमंत्री मोदी 12 सितंबर को आइजोल पहुंचेंगे और रात वहीं बिताएंगे। अगले दिन यानी 13 सितंबर को वे इस रेल परियोजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री लालदूहोमा ने बताया कि पीएम के दौरे को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से विस्तृत चर्चा की जा चुकी है। इस लाइन से आइजोल पहले असम के सिलचर से जुड़ेगा और फि र वहां से पूरे देश के रेल नेटवर्क से सीधा संबंध स्थापित होगा।

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: रेल परियोजना से मिजोरम को देशभर से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी बल्कि पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले मिजोरम में सामान और यात्रियों की आवाजाही अब कहीं अधिक सरल और तेज होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित होगा।
एक्ट ईस्ट पॉलिसी का हिस्सा: परियोजना केंद्र सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का अहम हिस्सा है, जिसका मकसद पूवार्ेत्तर राज्यों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ना और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई दिशा देना है।

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन
सैरांग रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। उद्घाटन के बाद यहां से राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम सेवाओं का संचालन भी शुरू किया जाएगा।

Landslide In Mizoram खदान ढही, 17 की मौत
आइजोल। पश्चिम बंगाल में रेमल तूफान का असर अब नॉर्थ-ईस्ट में दिखने लगा है। मिजोरम में तूफान के कारण लगातार हो रही बारिश की वजह से आइजोल में एक पत्थर की खदान ढह गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है। इनमें 4 साल का लड़का और 6 साल की लड़की शामिल है।  खदान से निकाले गए शवों में से 8 स्थानीय लोगों के हैं, जबकि 4 दूसरे राज्यों के हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है। खदान पर मौजूद लोगों ने बताया कि अभी मलबे में 6-7 लोग दबे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तेज बारिश के कारण इसमें परेशानी आ रही है।

असम में दो की मौत
उधर, असम में भी मंगलवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मोरीगांव जिले में ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से एक कॉलेज स्टूडेंट की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। जबकि, लखीमपुर में लैंडस्लाइड के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई। सोनितपुर जिले में एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया।

बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
राज्य में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। जब खदान ढही तब बहुत से मजदूर इसमें काम कर रहे थे। कुछ तो बाहर निकल आए लेकिन कुछ लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद खदान के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। राज्य सरकार ने बारिश के चलते मजदूरों को खदान में नहीं जाने की चेतावनी जारी की है। मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है। राय में कई और जगह भी लैंडस्लाइड हुए हैं। आइजोल के सलेम वेंग में लैंडस्लाइड के बाद एक इमारत पानी के साथ बह गई, जिसके बाद तीन लोग लापता हैं। लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। नदी के किनारे के इलाकों में रहने वाले कई लोगों को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने बारिश के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वालों के परिवार को 4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

मिजोरम में 74.82 फीसदी मतदान
एजेंसी/आइजोल। मिजोरम में 40 सीटों वाले विधानसभा के चुनाव के लिए मंगलवार को शाम चार बजे तक 74.82 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव हुआ। हालांकि मतदान केंद्र शाम चार बजे तक बंद हो जाने चाहिए थे, लेकिन मतदान केंद्र  बंद होने के समय के बाद भी कई मतदान केंद्रों के अंदर मतदाताओं की कतारें लगी हुई थीं, इसलिए यह प्रतिशत बढेÞगा। प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Assembly Election: भाजपा ने मिजोरम के लिए 21 और छतीसगढ़ में 1 उम्मीदवार की सूची जारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए आज 21 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कीं।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इन सूचियों को जारी करते हुए कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। पहली सूची में 12 और दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार हैं। इन 21 उम्मीदवारों में चार महिलाएं हैं।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की। भाजपा ने पंडरिया विधानसभा सीट के लिए भावना बोहरा को उम्मीदवार बनाया है।

मिजोरम में सात नवंबर को तथा छत्तीसगढ़ में 07 एवं 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

मिजोरम में रेलवे ओवर ब्रिज ढहने से 17 लोगों की मौत
आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास सैरांग में एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक्स पर यह जानकारी दी। जोरमथांगा ने एक्स पर कहा कि आइजोल के पास सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज आज ढह गया जिसमें कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस त्रासदी से बहुत दुखी हैं। उन्होंने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।