ram mandir - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोले- तेलंगाना में नहीं है भाजपा का कोई भविष्य, जानें क्यों ?
हैदराबाद। तेलंगाना में नागरकुर्नूल के कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तेलंगाना में पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। रवि ने भाजपा पर बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में ऐसी राजनीति सफल नहीं होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हालिया तीन दिवसीय दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रवि ने उनके दौरे को पूरी तरह से 'फ्लाप' बताया। उन्होंने भाजपा के कांग्रेस-मुक्त तेलंगाना के नारे को अव्यावहारिक करार देते हुए कहा कि न तो भाजपा और न ही कोई अन्य पार्टी तेलंगाना से कांग्रेस को खत्म कर सकती है। भाजपा राज्य में सत्ता में आने का सिर्फ सपना देख रही है।

कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोगों से किए गए वादों को पूरा करते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रशासन भगवान राम के रास्ते पर चल रहा है, जबकि भाजपा रावण के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में तेलंगाना में कांग्रेस सरकार को चुनौती देने की ताकत नहीं है।

रवि ने भाजपा पर राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार और तानाशाहीपूर्ण शासन का आरोप भी लगाया और कहा कि पार्टी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले फंड का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने दावा किया कि देश भर में भाजपा का जनसमर्थन घट रहा है और भविष्यवाणी की कि भविष्य में केंद्र में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: रामगोपाल यादव का गंभीर आरोप, बोले- 20 हजार करोड़ का घोटाला, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा मामले में कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और अब तक की कार्रवाई केवल सतही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो यादव ने सैफई स्थित आवास के बाहर 53 अमलतास के पौधों का रोपण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़े लोगों की संलिप्तता है और वास्तविक जिम्मेदारों तक जांच नहीं पहुंच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोना, चांदी, हीरे के हार तथा अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का पूरा हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया है। उनका दावा था कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

सपा महासचिव ने कहा कि केवल कुछ लोगों पर कार्रवाई कर मामले को समाप्त नहीं किया जा सकता। इस प्रकरण में बड़े स्तर पर जांच कर वास्तविक दोषियों को सामने लाया जाना चाहिए। प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए प्रो. यादव ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार, महंगाई, दमन और अत्याचार से परेशान है तथा मौजूदा सरकार की नीतियों से ऊब चुकी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में बदलाव लाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत 53 अमलतास के पौधे रोपे गए, जो उनके 53वें जन्मदिन का प्रतीक बने। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा पौधारोपण से हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था। समाजवादी आंदोलन के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का चित्र प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जबकि अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ "53 के अखिलेश" लिखे विशेष होर्डिंग आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि पौधारोपण केवल जन्मदिन मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। समारोह में सांसद अक्षय यादव, विधायक प्रदीप यादव, राघवेंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, वीरू भदौरिया, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, केपी सिंह शाक्य, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार: कांग्रेस ने की मांग, सुप्रिया ने कहा- राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी 'महापाप'
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में बड़े और जिम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट से इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी 'महापाप' है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट जमा होने के बावजूद उसे सार्वजनिक नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ दान दिया था लेकिन उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ। उनका कहना था कि सीसीटीवी फुटेज में 40 दिनों के भीतर 70 चोरियों का पता चला है। ऐसे में पिछले साढ़े पांच वर्षों में हुई कथित चोरियों का पूरा हिसाब जनता को बताया जाना चाहिए। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि मामले में केवल छोटे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का इस्तीफा इस बात का संकेत है कि मामला गंभीर है और इससे पूरे ट्रस्ट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस ने एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है।

रामलला दर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई: सांसद ने लगाया नजरबंदी का आरोप, बढ़ा सियासी तापमान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह अयोध्या रवाना होने से पहले उन्हे उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। कांग्रेस के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था। इसी बीच अयोध्या में अजय राय को नजरबंद किए जाने की सूचना के बाद प्रयागराज सहित अन्य जिलों में भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार सुबह लखनऊ से रवाना होकर पूर्वाह्न करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचना था। कार्यक्रम के तहत नेताओं को श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश के जनकल्याण की कामना करनी थी। कांग्रेस ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में सांसद किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमण सिंह और तनुज पुनिया के अलावा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, पूर्व सांसद पी.एल. गौतम, पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह तथा पूर्व विधायक मीता गौतम शामिल थे।

पार्टी का कहना है कि यह पूरी तरह धार्मिक कार्यक्रम था और प्रतिनिधिमंडल केवल रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा था। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में कड़े शब्दों में कहा, रामलला का मंदिर वहीं बना है तथा वहीं स्थायी रहेगा और बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कयामत तक नहीं होगा। इसके आगे सीएम योगी ने कहा कि देश में रहना है तो कानून का पालन करना होगा नहीं तो कुछ भी हो सकता है, क्योंकि कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। योगी ने स्पष्ट किया कि जो लोग बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने साल 2017 से पहले और अब की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में बार-बार कर्फ्यू लगता था और पर्व-त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब हमारी सरकार में सबकुछ बदल चुका है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि करोड़ों लोगों को पेंशन, मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड का लाभ मिल रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ टिकैतनगर में आयोजित दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ में शामिल हुए, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को सजग रहने का संदेश दिया।

राममंदिर में ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर कांग्रेस ने जताया विरोध, कहा-अयोध्या हमारे आस्था, सम्मान और सांस्कृतिक गर्व का केंद्र
अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर हुए धार्मिक ध्वजारोहण के संदर्भ में पाकिस्तान द्वारा दी गई टिप्पणी गहरी आपत्तिजनक, अवांछनीय और भारत के आंतरिक धार्मिक-सांस्कृतिक मामलों में अनावश्यक दखल है। भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और उसके धार्मिक आयोजनों पर किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा टिप्पणी करना न केवल कूटनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता का भी अपमान है। कांग्रेस स्पष्ट रूप से इस हस्तक्षेप का कड़े शब्दों में विरोध करती है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा, अयोध्या हमारे आस्था, सम्मान और सांस्कृतिक गर्व का केंद्र है। पाकिस्तान को भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा भारत की एकता, अखंडता एवं धार्मिक स्वतंत्रता के साथ खड़ी रही है और आगे भी दृढ़ता से खड़ी रहेगी। पाकिस्तान की यह टिप्पणी अनुचित है।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, पाकिस्तान जैसे देश का भारत के आंतरिक धार्मिक समारोहों पर बयान देना उसकी आदतों के अनुरूप तो है, पर इस तरह की टिप्पणियाँ किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं। कांग्रेस पार्टी भारत की संप्रभुता और धार्मिक परंपराओं पर सवाल उठाने वालों का डटकर विरोध करती है। पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं पर ध्यान दे, भारत की आस्था में दखल देना बंद करें।

बाराबंकी में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस सरकार में आईं तो राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस आई तो राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देगी और राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी।

जैदपुर मार्ग के समीप विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने इंडिया गठबंधन को नसीहत भी दी कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं।

उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आपके एक वोट की ताकत ने 500 साल के इंतजार को खत्म करके भव्य राममंदिर में श्रीरामलला को विराजमान कराया। पहले जब लोग रामलला को टेंट में देखते थे तो सरकार को भद्दी भद्दी गालियां देते थे। योगी जी के ओडीओपी मिशन से अब मुझे विदेश जाते वक्त गिफ्ट लेने के लिए चिंता नहीं करनी पड़ती। यूपी में जो सफाई अभियान योगी जी ने चलाया है, उसके कारण यहां निवेश का माहौल बना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने रातों-रात कर्नाटक में ठप्पा मारकर मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण दे दिया है। मोदी कभी हिन्दू-मुसलमान नहीं करता, बल्कि इंडी गठबंधन के पापों को इतिहास बताता है।

अवधी में अपने भाषण की शुरुआत करते हुये उन्होने कहा कि हम आपके कर्जा मा डूब गयन और इस कर्ज को और ज्यादा मेहनत करके चुकाउंगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मोदी हैट्रिक लगाने जा रहा है।

उन्होने इंडिया गठबंधन को ऊटपटांग खिचड़ी बताते हुए कहा कि ये लोग ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गये हैं। मोदी ने कहा कि समाजवादी शहजादे की नई बुआ बंगाल में बनी हैं, जो अब कह रही हैं वो इंडिया गठबंधन को बाहर से समर्थन देंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सरकार में मुझे गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बहुत सारे बड़े फैसले लेने हैं। इसलिए मैं बाराबंकी और मोहनलालगंज के लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज आपके सामने एक तरफ देशहित के लिए समर्पित बीजेपी एनडीए का गठबंधन है। दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन मैदान में है। इनके सपनों की इंतहा देखिए, कांग्रेस के नेता ने कह दिया कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल टूट गया, बस आंसू नहीं निकले, मगर दिल के सारे अरमां बह गये।

मोदी ने कहा कि इस ऊटपटांग खिचड़ी को आप लोग वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें। भाजपा का सांसद होगा तो दिल्ली और लखनऊ से योजनाएं लेकर आएगा। अगर इंडी गठबंधन का सांसद होगा तो उसका मापदंड होगा कि उसने मोदी को कितनी गाली दी। 5 साल मोदी को गाली नहीं, क्षेत्र का विकास करने वाला सांसद चाहिए। इसके लिए आपके पास एक ही विकल्प है ओनली कमल। बाराबंकी से राजरानी रावत और मोहनलालगंज से कौशल किशोर को हर बूथ पर विजयी बनाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश में दमदार सरकार होती है तो फर्क भी साफ साफ दिखता है। कमजोर सरकार आज है कल नहीं है। कमजोर सरकार का पूरा फोकस इस बात पर होता है कि किसी तरह उनकी गाड़ी चलती रहे। भाजपा की दमदार सरकार का मतलब क्या होता है, ये हमारा अवध क्षेत्र बेहतर जानता है। जो पहली बार वोट डाल रहे हैं, जो युवा हैं उन्हें पता ही नहीं होगा कि 500 साल से पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे पूर्वज संघर्ष करते रहे, बलिदान देते रहे, त्याग की पराकाष्ठा करते रहे। आज रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं जो कि इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। ये मोदी के कारण नहीं, बल्कि आपके एक वोट के कारण हुआ है। कमल के निशान पर बटन दबाकर आगे भी ये दमदार सरकार बनानी है और दमदार फैसले भी लेने हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये कांग्रेस और सपा वालों ने पहले रामलला को टेंट में पहुंचाया, फिर वोटबैंक को खुश करने के लिए कहा कि वहां मंदिर की जगह धर्मशाला, स्कूल या अस्पताल बना दो। कांग्रेस तो राममंदिर पर कोर्ट का निर्णय पलटना चाहती है। भ्रम में मत रहिए, यही इनका ट्रैक रिकॉर्ड है। सपा और कांग्रेस सत्ता में आए तो फिर रामलला को टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। इन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि बुलडोजर कहां चलाना है कहां नहीं। यही इनकी साजिश है। ऐसे लोगों को वोट छोड़िए, ऐसी सजा देनी चाहिए कि इनकी जमानत जब्त हो जाए। सपा और कांग्रेस के लिए अपने वोटबैंक से बड़ा कुछ नहीं है। जब इनकी पोल खोलता हूं तो बेचैन हो जाते हैं।

उन्होने कहा कि जब संविधान बन रहा था तो बाबा साहब धर्म के आधार पर आरक्षण के सबसे बड़े विरोधी थे। यहां तक कि इनके परनाना ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था। कर्नाटक में जितने मुसलमान थे उन सभी को रातों रात ओबीसी बना दिया। क्या एससी, एसटी, ओबीसी का हक आप इन्हें छीनने देंगे। पीएम ने कहा कि बिहार में चारा घोटाला के जो चैंपियन हैं, जिन्हें अदालत ने सजा दी है और तबियत के बहाने बाहर घूम रहे हैं, वो कहते हैं कि पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके अधिकारों की रक्षा के लिए 400 पार मांगता हूं। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि आपकी कमाई का एक्स-रे करेंगे। मतलब आपके लॉकर में क्या है, जमीन कितनी है, गहने कितने हैं, सोना कितना है, चांदी कितनी है, आपके मंगलसूत्र कहां है। वो लूट चलाना चाहते हैं। कहते हैं कि आपके पास जो है आपसे लेकर जिसके पास नहीं है उसको दे दिया जाएगा। मतलब जो वोट जिहाद करेगा उसे दे दिया जाएगा। सपा, कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी है। मोदी जब ये सच्चाई देश को बता रहा है, उनकी बेइमानी, सांप्रदायिकता, हिन्दू मुसलमान करने को बेनकाब कर रहा है तो कहते हैं कि मोदी हिन्दू मुसलमान करता है। मोदी तो उनके पापों का इतिहास देश को बताने के लिए ऐसा करता है।

उन्होने कहा कि ये लोग संविधान विरोधी, दलित और पिछड़े विरोधी हैं। मोदी ने कश्मीर से अनुच्छे 370 हटाया तो जम्मू कश्मीर में संविधान लागू हुआ। वहां दलितों को उनके अधिकार मिले। दो दिन पहले सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता मिलनी शुरू हो गई है। वो खुशी मना रहे हैं। उन्हें कोई पूछने वाला नहीं था। इनमें जो लाभार्थी हैं उनमें ज्यादातर मेरे दलित और पिछड़े समाज के लोग हैं। सपा और कांग्रेस इसका भी विरोध करते हैं। सपा और कांग्रेस ने यूपी में दलितों का जितना अपमान किया है वो देश देखता है। मोदी देश के संविधान को सशक्त कर रहा है तो अफवाहें फैलाते हैं। भाजपा सरकार ने बाराबंकी के किसान रामशरण वर्मा जी को गर्व के साथ पद्म सम्मान देती है, उनके योगदान को नमन करती है। वहीं ये कांग्रेसी बेनीबाबू जैसे नेता का अपमान करते हैं, सपा चुप रहती है। बेनीबाबू ने देश और समाज की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया। उनको कांग्रेस और सपा ने अपमानित किया है।

मोदी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास के पवित्र मंत्र पर चलती है। बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ सबको दिया जाता है। सपा के शासन में क्या होता था, उस समय बिजली भी वोट जिहाद करने वालों के लिए रिजर्व रहती थी। वोट बैंक की सच्चाई को जनता समझ चुकी है। रामकाज से आगे अब राष्ट्रकाज के लिए समय आ गया है। रामकाज से राष्ट्रकाज की प्रेरणा मिलती है। पीएम ने कहा कि यहां का गमछा मुझे भेंट दिया गया। जो बहुत प्रसिद्ध हो रहा है। हमारे योगी जी ने यूपी में ओडीओपी मिशन चलाया है। अब मैं विदेश जाता हूं तो गिफ्ट क्या लेकर जाउंगा इसके लिए बहुत मेहनत नहीं करना होता। ओडीओपी की वेबसाइट पर जाकर सामान देख लेता हूं, उसमें से 6-7 चीजें बुक कर लेता हूं। योगी जी ने इसे जीआई टैग दिला दिया है।

पीएम ने कहा कि मैं 2014 से काम में लगा हूं। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर रहा हूं। सफाई होने के कारण ही यूपी में निवेश का माहौल बना है। लोग विश्वास के साथ यूपी में रुपये लगाने के लिए तैयार हुए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

सीएम भजनलाल ने पार्टी नेताओं के साथ किए रामलला के दर्शन
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। पार्टी के कुछ विधायक और भाजपा के सभी पदाधिकारी भी उनके साथ अयोध्या में मौजूद रहे। मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने भी रामलला के दर्शन किए। सीएम भजनलाल पार्टी नेताओं के साथ सुबह सात बजे प्लेन से जयपुर से रवाना हुए थे और सुबह 8:30 बजे अयोध्या पहुंचे थे।

शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर निर्माण के लिए PM मोदी का जताया आभार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। शिल्पा शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। शिल्पा शेट्टी ने पत्र में लिखा है,'आदरणीय मोदी जी, कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं। कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं। आपने राम जन्मभूमि के पांच सौ वर्षों का इतिहास बदल के दिखा दिया। आपको हृदय से धन्यवाद इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्री राम के नाम के साथ, हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया है. नमो राम! जय श्री राम।'

'हवन में हड्डी न डालें' राममंदिर के विरोधी, बहुसंख्यकों की भावनाओं का ख्याल कर स्वागत करें : अमित शाह
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण का विरोध करने वालों को 'नसीहत' दी कि वे 'हवन में हड्डी' न डालें और भारत के बहुसंख्यक समाज की भावनाओं का ख्याल कर इसका स्वागत करें एवं जुड़ें, उसी में देश का भला है।

शाह ने लोकसभा में नियम 193 के तहत राम जन्मभूमि मंदिर पर चर्चा में भाग लेते हुए ये नसीहत दी और कहा कि भारत में पहली बार एक संन्यासी शासक ने 11 दिन की कठोर तपश्चर्या करके रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा की तथा आध्यात्मिक, भक्ति की चेतना जागृत करके भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शुभारंभ किया है।

गृह मंत्री ने कहा कि वह आज अपने मन की बात और देश की जनता की आवाज को इस सदन के सामने रखना चाहते हैं। जो वर्षों से अदालत के कागजों में दबी हुई थी। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उसे आवाज भी मिली और अभिव्यक्ति भी मिली।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन सहस्त्रों वर्षों के लिए ऐतिहासिक बन गया है, जो इतिहास और ऐतिहासिक पलों को नहीं पहचानते, वह अपने अस्तित्व को खो देते हैं। 22 जनवरी का दिन 1528 में शुरू हुये एक संघर्ष और एक आंदोलन के अंत का दिन है। साल 1528 से शुरू हुई न्याय की लड़ाई इस दिन समाप्त हुई। 22 जनवरी का दिन करोड़ों भक्तों की आशा, आकांक्षा और सिद्धि का दिन है। ये दिन समग्र भारत की आध्यात्मिक चेतना का दिन बन चुका है। 22 जनवरी का दिन महान भारत की यात्रा की शुरुआत का दिन है। ये दिन मां भारती विश्व गुरु के मार्ग पर ले जाने को प्रशस्त करने वाला दिन है।

शाह ने कहा कि इस देश की कल्पना राम और रामचरितमानस के बिना नहीं की जा सकती। राम का चरित्र और राम इस देश के जनमानस का प्राण है। जो राम के बिना भारत की कल्पना करते हैं, वो भारत को नहीं जानते। राम प्रतीक हैं कि करोड़ों लोगों के लिए आदर्श जीवन कैसे जीना चाहिए, इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और रामायण को अलग करके देखा ही नहीं जा सकता। कई भाषाओं, कई प्रदेशों और कई प्रकार के धर्मों में भी रामायण का जिक्र, रामायण का अनुवाद और रामायण की परंपराओं को आधार बनाने का काम हुआ है।

गृह मंत्री ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन से अनभिज्ञ होकर कोई भी इस देश के इतिहास को पढ़ ही नहीं सकता। 1528 से हर पीढ़ी ने इस आंदोलन को किसी न किसी रूप में देखा है। ये मामला लंबे समय तक अटका रहा, भटका रहा। 330 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ाई के बाद यह क्षण आया है। देश की आध्यात्मिक चेतना जागृत हुई है। मोदी के समय में ही इस स्वप्न को सिद्ध होना था और आज देश ये सिद्ध होता देख रहा है।

उन्होंने कहा, ''अनेक राजाओं, संतों, निहंगों, अलग-अलग संगठनों और कानून विशेषज्ञों ने इस लड़ाई में योगदान दिया है। मैं आज 1528 से 22 जनवरी, 2024 तक इस लड़ाई में भाग लेने वाले सभी योद्धाओं को विनम्रता के साथ स्मरण करता हूं।"

उन्होंने कहा कि 1990 में जब ये आंदोलन ने गति पकड़ी, उससे पहले से ही ये भाजपा का देश के लोगों से वादा था। यह कोई छिपी बात नहीं है, 1986 से कह रहे हैं कि राममंदिर संविधान सम्मत कानूनी प्रक्रिया से बनना चाहिये। हमने पालमपुर कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित करके कहा था कि राम मंदिर निर्माण को धर्म के साथ नहीं जोडऩा चाहिए, ये देश की चेतना के पुनर्जागरण का आंदोलन है। इसलिये हम राम जन्मभूमि को कानूनी रूप से मुक्त कराकर वहां पर राम मंदिर की स्थापना करेंगे।

शाह ने कहा कि संविधान के तहत पूरी कानूनी प्रक्रिया से सर्वोच्च अदालत के आदेश से यह काम हुआ है, लेकिन यदि निर्णय पसंद हो तो सर्वोच्च अदालत की दुहाई देना और निर्णय पसंद नहीं हो तो बुरा भला कहना, यह कहां तक उचित है। उच्चतम न्यायालय ने भारत की आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण को प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा, ''हमारे यहां कहावत है कि हवन में हड्डी नहीं डालना चाहिए। स्वागत कर लो, जुड़ जाओ। इसी में देश का भला है।"

उन्होंने कहा कि साल 2014 से 2019 तक राम जन्मभूमि केस के दस्तावेजों के लाखों पेज का अनुवाद हुआ। साल 2020 से 2024 तक की यात्रा रामजन्म भूमि आंदोलन लाखों गांवों में गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पत्थर ले कर गांव गांव गये, पत्थर की पूजा के बाद वे रामशिला के रूप में लेकर आये।

उन्होंने कहा, ''आडवाणी जी ने सोमनाथ से अयोध्या तक यात्रा की, डॉ. मुरलीमनोहर जोशी ने जनजागृति की। कोई एक देश के बहुसंख्यक समाज ने राममंदिर के निर्माण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए दशकों तक धैर्यपूर्वक उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा की। जब राम मंदिर निर्माण के लिए अदालत का निर्णय आया तब कई लोग अनुमान लगा रहे थे कि इस देश में रक्तपात हो जाएगा, दंगे हो जाएंगे। मगर मैं आज इस सदन में कहना चाहता हूं कि ये भाजपा की सरकार है, नरेन्द्र मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री हैं। अदालत के निर्णय को भी जय-पराजय की जगह, सबके मान्य न्यायालय के आदेश में परिवर्तित करने का काम मोदी जी के दूरदर्शी विचार ने किया।"

शाह ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आचार्य गोङ्क्षवददेव गिरी जी महाराज के वक्तव्य का उल्लेख करते हुये कहा कि संतों की ओर से जो सुझाया गया, उससे भी अधिक कठोर व्रत यम नियम का पालन करते हुए 11 दिन शैय्या त्याग कर भूमि पर सोना, केवल नारियल पानी पर 11 दिन तक व्रत में रहना, इसके बाद गिलहरी, वानर भालू, जटायु से जुड़े सभी स्थानों पर जाकर श्रद्धापूर्वक दर्शन आदि करना, राजनीति दूर से भक्ति का आंदोलन था।

उन्होंने कहा कि देश में अब तक हुए भक्ति आंदोलनों ने समय समय पर देश को मजबूत किया है। इस बार एक जनता के प्रतिनिधि शासक ने यम नियम तप से भक्ति चेतना जागृत की है। उन्होंने कहा कि रामायण में जय राम का नारा राम रावण युद्ध का नारा था। राममंदिर आंदोलन में इसी नारे को लगाया जाता था। मोदी ने बड़ी शालीनता से इस नारे को बदल दिया और जय राम की जगह जयसियाराम कहा।

उन्होंने कहा कि विभाजन की बात करने वाले लोग समय को पहचानें और पुरानी बातों को भूल कर देश को आगे ले जाने वाली बात करें। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में स्वतंत्र भारत के शासन की कल्पना रामराज्य के साथ की गयी है। रामराज्य में सभी के साथ न्याय की बात है। संविधान में पहले पृष्ठ में राम दरबार का चित्र लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जो राम को नकारेगा, वह गुलामी की मानसिकता का प्रतीक है। राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से समाज में राम एवं राम के चरित्र को प्रस्थापित करने का काम हुआ है।

पांच साल के बच्चे में राम को ढूंढ़ने की चुनौती थी रामलला ने खुद तय किया मुझसे क्या बनवाना है
नई दिल्ली। राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। चारों तरफ प्रतिमा की चर्चा है। ऐसे में इस प्रतिमा को बनाने वाले कर्नाटक के मूर्तिकार मूर्तिकार अरुण योगीराज ने इसे बनाने के दौरान के अपने अनुभव साझा किए।  योगीराज ने बताया कि उनके लिए पांच साल के बच्चे में राम को ढूंढ़ना सबसे बड़ी चुनौती थी। उन्होने बताया कि कैसे एक कलाकार भक्त के हृदय में भगवान उतरते हैं और मतिष्क तक जाते हैं। फिर पत्थर में समाहित होते और मूर्ति भगवान का आकार लेती है। योगीराज ने बताया कि मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। सात महीने से मूर्ति को तराशने के काम में लगे थे दिन-रात सिर्फ यही सोचते थे कि देश को भगवान के दर्शन कैसे करवाएंगे। सबसे पहले हमने पांच साल के बच्चों की जानकारी जुटाई। अरुण कहते हैं कि मैं सात महीने तक ठीक से सो नहीं पाया। सोने के बाद भी दर्शन होते थे।

बच्चों के साथ वक्त गुजारा
योगीराज कहते हैं कि मैंने एक हजार से ज्यादा फोटो सेव करके रखी थीं। बच्चों के साथ ज्यादा वक्त बिताता था। बच्चों के चेहरे को दिमाग में रखना है किसी बच्चे के मुस्कुराने पर चेहरे में क्या-क्या बदलाव होते हैं, वो सब समझना होता था। मेरे रामलला ने मुझे आदेश दिया और मैंने फॉलो किया।

बच्चों को दिवाली मनाते देखा तो मनोभाव समझ में आए
अरुण कहते हैं कि दीपावली के दिन अयोध्या में मुझे बहुत जानकारी मिली।  दीपावली मनाने के बाद रात में मैंने दो तीन फोटो देखीं। इसमें बच्चे अपने माता- पिता के साथ दीपावली सेलिब्रेट कर रहे थे। बच्चों की मनोभावना देखने और समझने का मौका मिल गया था। अरुण ने बताया कि मूर्ति निर्माण होते समय अलग दिखती थी। लेकिन प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद अलग ही फीलिंग आ रही थी। मुझे लग रहा था कि ये मेरा काम नहीं है। ये तो बहुत अलग दिख रही है। जैसे भगवान ने अलग ही रूप ले लिया है। जिस रामलला को सात महीने तक गढ़ा, उसे प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मैं खुद नहीं पहचान पाया। गर्भगृह में जाते ही बहुत बदलाव हो गया।

रोज बंदर आकर करता था दर्शन
योगीराज कहते हैं कि जब वो मूर्ति तराशने का काम करते थे, तब हर दिन शाम 5 बजे एक बंदर आ जाता था। सर्दी में हमने कार्यशाला के तिरपाल को ढक दिया तो वो बंदर बाहर आया और जोर-जोर से खटखटाने लगता था। मैंने ये बात चंपत राय जी को भी बताई थी। शायद हनुमान जी का भी देखने को मन हो।

श्रीराम मंदिर से सवा लाख करोड़ का व्यापार
ब्यूरो/नवज्योति, नई दिल्ली,जयपुर। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से देश की अर्थव्यवस्था में सनातन इकॉनमी का एक नया अध्याय बहुत मजबूती से जुड़ा है और जिसके तेजी से देश भर में विस्तार होने की बड़ी संभावनाए दिखाई दे रही है। कनफेडरेशन आॅफ  आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि एक मोटे अनुमान के अनुसार श्री राम मंदिर के कारण से देश में लगभग 1.25 लाख करोड़ का बड़ा कारोबार हुआ जिसमें अकेले दिल्ली में लगभग 25 हजार करोड़, उत्तर प्रदेश में लगभग 40 हजार करोड़ और राजस्थान में 15 हजार करोड़ का सामान एवं सेवाओं के जरिए व्यापार हुआ।

आस्था और भक्ति से पैसा आया
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह पहली बार हुआ जब आस्था एवं भक्ति के कारण इतने बड़ा पैसा व्यापार के जरिए देश के बाजारों में आया और विशेष बात यह है कि यह सारा व्यापार छोटे व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों द्वारा किया गया जिसके कारण यह पैसा व्यापार में आर्थिक तरलता को बढ़ाएगा।

व्यापार और रोजगार बढ़ेगा
कैट के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट सुरेश पाटोदिया ने कहा कि नए व्यापार के अनेक अवसर मिले हैं वहीं बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। अब समय आ गया है जब एंट्रेप्रेन्यूर्स एवं स्टार्ट ऐप्स को व्यापार में नए आयाम जोड़ने की कवायद करनी चाहिए।

बिक्री का नया रिकॉर्ड
कैट राजस्थान के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया की ‘हर शहर अयोध्या-हर घर अयोध्या’ राष्टÑीय अभियान के अंतर्गत 30 हजार से ज़्यादा व्यापारिक संगठनों ने देश भर में डेढ़  लाख से ज़्यादा कार्यक्रम आयोजित हुए। करोड़ों की संख्या में श्री राम मंदिर के मॉडल, माला, लटकन, चूड़ी, बिंदी, कड़े, राम ध्वज, राम पटके, राम टोपी, राम पेंटिंग, राम दरबार के चित्र, श्री राम मंदिर के चित्र आदि की भी जबरदस्त बिक्री हुई। करोड़ों किलों मिठाई एवं ड्राई फ्रूट की प्रसाद के रूप में बिक्री की गई। करोड़ों के पटाखे, मिट्टी के दीपक, पीतल एवं अन्य वस्तुओं से बने दीपक की भी खूब बिक्री हुई।