gajendra singh shekhawat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गजेन्द्र सिंह शेखावत का राहुल गांधी पर निशाना: बोले-अर्थव्यवस्था संबंधी समझ पर ही है प्रश्नचिह्न, पहले अपने गिरेबां में झांक करके देखों फिर कहना...
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनको अर्थव्यवस्था की कितनी समझ है, इस पर ही प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। शेखावत रविवार को यहां अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जब उनसे श्री राहुल गांधी के रुपया के डॉलर के मुकाबले कमजोर होने और महंगाई बढ़ने से जुड़े ट्वीट के विषय में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि जिस तरह की परिस्थितियां हैं। ग्लोबल सिनेरियो है। अभी जिस तरह का जिओ टर्बुलेंस विश्व में है। जिस तरह की उथल-पुथल वर्तमान परिस्थिति में मिडिल ईस्ट युद्ध से बनी है, उससे सोना की कीमतें लगातार कम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि थोड़े से दिन पहले श्री गांधी सोने को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे। अभी रुपया को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। उनको पहले अपने गिरेबां में झांक करके देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत में थोक महंगाई की दर दुनिया में सबसे कम है। राहुल गांधी के अदृश्य नेतृत्व में जब सरकार काम करती थी, जब वो कैबिनेट के फैसलों को फाड़कर फेंका करते थे। संवैधानिक व्यवस्थाओं का अपमान करते थे। उस 10 साल के कालखंड में सात साल महंगाई की दर डबल डिजिट में थी। श्री शेखावत ने कहा कि जब डबल डिजिट वाले दो प्रतिशत की महंगाई पर प्रश्न चिह्न खड़े करें, तब उनकी बुद्धिमता पर प्रश्नचिह्न जनता खड़ा करेगी।

लोगों की समस्याएं सुनने से संबंधित सवाल पर श्री शेखावत ने कहा, "मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि मुझमें विश्वास रखते हुए, मुझ पर भरोसा करके इतने सारे लोग अपने छोटे-बड़े विषयों को लेकर चर्चा करते हैं। यदि आप किसी मुकाम पर पहुंचने के बाद धरातल से जुड़े रहें तो लोग आपके साथ जुड़ते हैं। जब लोग आपके साथ में जुड़ते हैं, आपके पास आते हैं, आप उनके किसी विषय का समाधान करके उनको राहत प्रदान कर सकें, इससे उनके दिल को बहुत प्रसन्नता और सुकून मिलता है।" शेखावत ने कहा "कार्यकर्ताओं ने मुझे बनाया है। मैंने उनको थोड़ा बनाया है।"

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बोला राज्य सरकार हमला, बोले-सरकारी कार्मिकों को धमकाना भाजपा की प्रवृति
जयपुर: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा नेताओं के अफसर-कार्मिकों को धमकाने की घटनाओं पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को डराना, धमकाना, उनसे बदतमीजी से बात करना यह भाजपा की प्रवृति है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जिस प्रकार से अधिकारियों को धमकी दी है वो लहजा स्तरहीन है।

संभवतः वे खुद को मुख्यमंत्री न बनाए जाने और प्रथम बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने से हताश हैं और इसलिए गाहे बगाहे ऐसा बर्ताव करते हैं। उन्होंने कुछ समय पूर्व , उन्होंने  मुख्यमंत्री जी को जोधपुर ग्रामीण के तत्कालीन एसपी के खिलाफ भी चिट्ठी लिखी थी। कुछ दिन पूर्व ही भाजपा विचारधारा के विधायक आक्या ने एक आरटीओ अधिकारी को धमकाया था। ये लोग प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाना चाहते हैं। इनकी सरकार तो क्या हुआ, काम तो नियम कायदों से ही होने चाहिए। मैं समस्त कर्मचारियों से अपील करता हूं कि बगैर दबाव में आए अपना काम कानून के अनुसार करें।

पटेल के अटल इरादे से हुआ सोमनाथ का पुनर्निर्माण : यह भारत की अदम्य जिजीविषा और शाश्वत स्वाभिमान का प्रतीक, शेखावत ने कहा- आक्रांताओं ने संस्कृति को कुचलने का रचा था षड्यंत्र
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमनाथ मंदिर को धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की अदम्य जिजीविषा और शाश्वत स्वाभिमान का प्रतीक बताया है और कहा है कि हजार साल पहले आक्रांताओं ने भारत की संस्कृति को कुचलने का षड्यंत्र रचा था, लेकिन भारत हर बार पूरी ताकत के साथ उठ खड़ा हुआ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमें अपनी ऐतिहासिक विजय एवं संघर्ष की बात बताता है।

शेखावत ने हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज से ठीक हजार साल पहले गजनी के सुल्तान महमूद ने सोमनाथ पर आक्रमण किया था। तीन दिनों के कड़े संघर्ष के बाद 11 जनवरी 1026 को मंदिर को ध्वस्त किया गया था। हजार साल की इस यात्रा में आक्रांताओं ने बार-बार इस प्रतीक को खंडित करने का प्रयास किया लेकिन भारत की चेतना को समाप्त नहीं कर सके। स्वतंत्रता के बाद के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए शेखावत ने कहा कि आजादी के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण को रोकने की पूरी चेष्टा की थी। उनके कड़े विरोध के बावजूद लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अटल इरादे और सामाजिक सहयोग से इस गौरव का पुनरुद्धार हुआ। संयोग से इस वर्ष जहां गजनवी के आक्रमण के हजार वर्ष हो रहे हैं, वहीं मंदिर के पुनर्निर्माण के भी 75 वर्ष पूरे हुए हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि सोमनाथ की यह पावन स्मृति हमारे मन में 2047 तक भारत को एक 'विकसित राष्ट्र' बनाने के संकल्प को और अधिक गहरा करे। उन्होंने भगवान सोमनाथ और द्वारकाधीश से प्रार्थना करते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की संकल्प शक्ति से भारत पुन: विश्व पटल पर अपनी सांस्कृतिक और आर्थिक संप्रभुता स्थापित करेगा।

शेखावत ने राजस्थान और विशेष रूप से माहेश्वरी समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि इस समाज ने न केवल व्यापारिक द्दष्टिकोण से भारत को समृद्ध किया, बल्कि जहां भी प्रवासी के रूप में गए, वहां राष्ट्रवाद के विचार को परिपुष्ट किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण से लेकर देश के विभिन्न लोक कल्याणकारी प्रकल्पों को खड़ा करने में माहेश्वरी समाज सदैव अग्रणी रहा है। जोधपुर वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमें ऐसे प्रखर राष्ट्रवादी समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करने का अवसर मिला।

यूनेस्को की विरासत की सूची में शामिल हुई दीपावली, PM Modi ने दी देशवासियों को बधाई, कहा-ये पर्व हमारी सभ्यता की आत्मा
नई दिल्ली। भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है। दीपावली महापर्व के शिलालेख को संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, मंत्रालय में सचिव विवेक अग्रवाल, वरिष्ठ अधिकारियों और 194 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और यूनेस्को के वैश्विक नेटवर्क के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बुधवार को यहां लाल किला में आयोजित यूनेस्को अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र के दौरान मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में अंकित किया गया।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिलालेख भारत और विश्वभर के उन समुदायों के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है, जो दीपावली की शाश्वत भावना को जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' के सार्वभौमिक संदेश का प्रतीक है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की भावना को दर्शाता है और आशा, नवजीवन तथा सद्भाव का प्रतिनिधित्व करता है।

इस महापर्व की जीवंतता और जन-केंद्रित प्रकृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दीपावली उत्सव के पीछे लाखों लोगों का योगदान होता है, जिनमें दीये बनाने वाले कुम्हार, उत्सव की सजावट करने वाले कारीगर, किसान, मिठाई बनाने वाले, पुजारी और सदियों पुरानी परंपराओं को निभाने वाले परिवार शामिल हैं।

इस पर्व की महत्ता में प्रवासी भारतीयों की जीवंत भूमिका को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका, खाड़ी देशों, यूरोप और कैरेबियन में मनाए जाने वाले दीपावली समारोहों ने दीपावली के संदेश को महाद्वीपों में फैलाया और सांस्कृतिक सेतुओं को मजबूत किया है। यह शिलालेख विरासत की रक्षा करने और इसे भावी पीढिय़ों तक पहुंचाने की नयी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से दीपावली की एकता की भावना को अपनाने और भारत की समृद्ध अमूर्त सांस्कृतिक परंपराओं का समर्थन जारी रखने का आग्रह किया।

इसके आगे संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि दीपावली का शिलालेख भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ावा देगा तथा भावी पीढिय़ों के लिए समुदाय-आधारित परंपराओं की रक्षा के प्रयासों को सुदृढ़ करेगा। दीपावली विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों तथा वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय में मनाए जाने वाले जन त्योहार के रूप में मान्यता प्राप्त एकता, नवीनीकरण और सामाजिक सामंजस्य के सिद्धांतों के प्रतीक का त्योहार है। दीये जलाना, रंगोली बनाना, पारंपरिक शिल्पकला, अनुष्ठान, सामुदायिक समारोह और पीढ़ी दर पीढ़ी ज्ञान का हस्तांतरण इसकी जीवंतता और भौगोलिकता की सीमाओं के अनुकूलन की क्षमता को दर्शाता हैं।

शेखावत के बयान पर गहलोत का पलटवार, याद दिलाया अपना पुराना बयान
जयपुर। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के "मैं माफी नहीं दे सकता" बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा है कि शेखावत की बात का जवाब मैं 26 सितंबर 2024 को दे चुका हूं। गहलोत ने 26 सितम्बर के ट्वीट को रिट्वीट भी किया है। जिसमें लिखा है कि संजीवनी प्रकरण को लेकर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा दायर एक मुकदमे में हाईकोर्ट का फैसला वर्तमान में अदालत के सामने एसओजी द्वारा रखे गए तथ्यों के आधार पर आया है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद एसओजी ने हाईकोर्ट में यू-टर्न ले लिया। इस केस के जांच अधिकारी (आईओ) को भी हटा दिया गया एवं भाजपा सरकार द्वारा नामित सरकारी वकीलों ने भी केन्द्रीय मंत्री का ही पक्ष लिया। इस सबके बावजूद हाईकोर्ट ने मंत्री की याचिका के अनुरूप एफआईआर को रद्द नहीं किया है।

हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट की इजाजत लेकर आगे कार्रवाई की जा सकती है। एसओजी द्वारा 12 अप्रेल 2023 को राजकीय अधिवक्ता को लिखे गए पत्र  में इस केस की तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजी जिसके पेज नंबर 7 पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत एवं उनके परिजनों की अपराध में संलिप्तता होने की बात लिखी और आरोपी माना। इस रिपोर्ट में लिखा गया कि जिन कंपनियों की संलिप्तता संजीवनी घोटाले में है उनसे गजेन्द्र सिंह शेखावत का सीधा संबंध है। इस केस के सैकड़ों पीड़ितों ने मुझसे मुलाकात की तब मैंने एसओजी से इस मामले की जानकारी मांगी। तब एसओजी ने गृहमंत्री के रूप में मुझे इन तथ्यों एवं इस प्रकरण की प्रगति से अवगत करवाया। मेरा गजेन्द्र शेखावत के प्रति कोई व्यक्ति द्वेष नहीं था। एसओजी की इस ब्रीफिंग के आधार पर ही मैंने मीडिया के सामने शेखावत एवं उनके परिजनों पर लगे आरोपों की जानकारी सामने रखी। शेखावत ने कल भी अपने बयानों में अपनी माताजी पर लगे आरोपों का जिक्र किया। मेरा उनकी माताजी के प्रति पूरा सम्मान है परन्तु राज्य के गृहमंत्री के रूप में मेरे सामने लाए गए तथ्यों को पीड़ितों एवं जनता के सामने रखा जाना मेरा कर्तव्य था। अब राज्य में सरकार बदलने के बाद एसओजी पर भाजपा सरकार ने दबाव बनाया जिसके कारण एसओजी ने कोर्ट में यू-टर्न लिया और इन्हें आरोपी नहीं माना है। मेरी मांग है कि निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटार्यड न्यायाधीश की अध्यक्षता में एसआईटी बनाकर इस प्रकरण की जांच की जाए जिससे पता चले कि कांग्रेस शासन में एसओजी द्वारा गलत जांच की गई या अभी दबाव में एसओजी ने गलत रिपोर्ट तैयार की है। कांग्रेस सरकार के समय इस केस में एसओजी ने फॉरेंसिक ऑडिट तक करवाकर भी जांच की थी। मेरा उद्देश्य लाखों पीड़ितों के साथ न्याय सुनिश्चित कर उनके जीवन की मेहनत की कमाई वापस उनको दिलवाने का है।

सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम से भारत की सैन्‍य क्षमता की विश्‍व पटल पर बनी नई पहचान : शेखावत
जयपुर। केंद्रीय संस्‍कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम से विश्‍व पटल पर भारत की सैन्‍य क्षमता की एक नई पहचान बनी। उन्‍होंने कहा कि देश की 140 करोड़ की जनता की अपेक्षा के अनुरुप हमारी सेना ने पाकिस्‍तान के हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ और माकूल जवाब दिया, जिससे पाकिस्‍तान को घुटनों पर आना पड़ा।

जोधपुर मीडिया से बातचीत में शेखावत ने दो टूक कहा कि भारत का आतंकवाद के विरुद्ध जो युद्ध है, आतंकवाद को समाप्‍त करने का जो कमिटमेंट है, उसमें एक प्रतिशत का समझौता किए बिना भारत की सेना ने पाकिस्‍तान के हर नापाक इरादे को ध्‍वस्‍त किया। ऑपरेशन सिंदूर के पांच दिन के कालखंड में भारत के डिफेंस सिस्‍टम की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्‍तान का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर बहुत बुरी तरह डैमेज हुआ। उन्‍होंने कहा कि भारत ने 12 मई तक के लिए बिना किसी शर्त के सीजफायर को स्‍वीकार किया था, लेकिन शनिवार रात में इस तरह की सूचनाएं आईं कि पाकिस्‍तान की तरफ से सीजफायर का उल्‍लंघन हुआ, जिस पर भारत की सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक : ब्लैकआउट, मेडिकल, एवं आपदा प्रतिक्रिया के संबंध में दिए निर्देश
जोधपुर। आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की जिला स्तरीय तैयारियों की गहन समीक्षा के लिए शुक्रवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सभागार में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोधपुर जिले में किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और व्यवस्थित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।

फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अस्पताल व्यवस्थाएं हों सुदृढ़
शेखावत ने आपदा प्रबंधन के लिए विभागवार दायित्वों को स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं को विकेन्द्रीकृत किया जाए। प्रत्येक चिन्हित क्षेत्र में कम से कम दो एम्बुलेंस अनिवार्य रूप से तैनात हों और यह सुनिश्चित किया जाए कि आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया समय 15 मिनट से अधिक न हो।

केंद्रीय मंत्री ने सभी अस्पतालों में पर्याप्‍त बिस्‍तर, मेडिकल स्टाफ और ब्लड यूनिट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से निर्देशित किया कि ब्लैकआउट की स्थिति में भी अस्पतालों में कार्य सुचारू रूप से जारी रहे और जीवनरक्षक सेवाएं किसी भी स्थिति में बाधित न हों। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिन-रात पूर्ण रूप से क्रियाशील रखा जाए और इनकी नियमित निगरानी भी की जाए। शेखावत ने कहा कि आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए स्कूलों व अन्य सुरक्षित भवनों को शेल्टर होम के रूप में चिन्हित किया जाए।

गलत सूचनाएं रोकें, सेना की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा न करें
केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से संवाद करते हुए कहा की कोई भी व्यक्ति सेना की गतिविधियों या मूवमेंट से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करे। उन्होंने कहा कि वर्चुअल दुनिया में सभी को सभी सूचनाओं तक पहुँच है, इसलिए केवल प्रमाणिक सूचना को ही सोशल मीडिया पर शेयर करे । इस समय जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाकर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाएं।

इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, ज़िला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, आईजी रेंज विकास कुमार, पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर निगम के आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (द्वितीय) सुरेंद्र सिंह पुरोहित सहित सभी विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव का उदघाटन, कहा- कश्मीर के पहलगाम पर हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का असर पर्यटन पर पड़ेगा
जयपुर। सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह 10 बजे मीट इन इंडिया का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया। इस कॉन्क्लेव में कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पहलगाम पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम पर हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का असर पर्यटन पर पड़ेगा। लेकिन मैं अभिनंदन करना चाहता हूं भारत के लोगों का और उनके साहस का। जिन्होंने सरकार पर अपना विश्वाश दिखाया है। इसी का नतीजा है कि तीन दिन बाद ही पर्यटकों ने कश्मीर में अपनी बुकिंग फिर से की है।

मैं ये विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में जिस तरह का कमिटमेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। जिस तरह से सशक्त आवाज में उन्होंने भारत की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया हैं। हम इस नुकसान की भरपाई इसी साल में कर लेंगे। वहीं दूसरी ओर आज शाम 6:45 बजे होटल अनंत तारा में जीआईटीबी 2025 का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।

रक्त और पानी एक साथ नहीं बहेंगे, मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति : शेखावत
जयपुर। केंद्रीय संस्‍कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने पहलगाम की आतंकी घटना के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब रक्त और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। इसलिए भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित किया है।

शेखावत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नीरज उधवानी के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने जयपुर आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि चाहे 1965 या 1971 का युद्ध हो या कारगिल संघर्ष, भारत ने हमेशा सिंधु जल संधि का सम्मान किया, लेकिन पाकिस्तान द्वारा बार-बार की जा रही आतंकी हरकतों के बाद सरकार ने यह सख्त फैसला लिया है। यह केवल एक जल नीति का परिवर्तन नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए बड़ा संदेश है। इससे उसकी आर्थिक कमर टूटेगी।  पहलगाम का कार्यपूर्ण आतंकी हमला सीमा पार से प्रायोजित था। इस हमले के बाद देश इस समय गमगीन भी है और आक्रोशित भी, इसलिए हर संभव पाकिस्‍तान को करारा जवाब देने के लिए केंद्र सरकार कड़े फैसले ले रही है। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उनके नेतृत्व में सरकार ने उरी और पुलवामा हमलों के जवाब में जिस तरह स्‍ट्राइक की, उससे पूरी दुनिया को यह कड़ा संदेश गया था कि भारत किसी भी भारत विरोधी गतिविधि को स्वीकार नहीं करेगा और उसका कड़ा जवाब देगा।

रॉबर्ट वाड्रा का बयान दुर्भाग्‍यपूर्ण :

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने रॉबर्ट वाड्रा के बयान की निंदा की है, जिसमें वाड्रा ने कहा था कि देश में हिंदू-मुस्लिम हो रहा है, इससे मुसलमान असहज महसूस कर रहे हैं, यही कारण है कि पहचान पूछकर आतंकवादी हत्याएं कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाड्रा ने अपने बयान में जिस तरह आतंकियों और ऐसी घटनाओं को समर्थन देने वाली मानसिकता के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है, वह कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है।

पर्यटन विकास के लिए राजस्थान सरकार जो प्रस्ताव भेजेगी, उस पर होगा काम : शेखावत
फलौदी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि पर्यटन के विकास को लेकर राजस्थान सरकार जो प्रस्ताव भेजेगी, उस पर काम होगा। शेखावत रविवार को यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप पर्यटन राज्य सरकार का विषय है। राजस्थान सरकार फलौदी के पर्यटन, यहां आने वाली ऊर्जाओं, माता के मंदिर, भौगोलिक विविधता, पुराने किले, आस्था केंद्रों और यहां के पास के रामदेवरा मंदिर को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजेगी तो उस पर निश्चित रूप से काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि अभी राजस्थान सरकार ने बीकानेर में देशनोक के लिए प्रस्ताव भेजा था, हमने 22 करोड़ की धनराशि मंजूर की है । पूर्वी राजस्थान में गुर्जर समाज के आस्था के केंद्र मालासेरी डूंगरी के लिए प्रस्ताव भेजा था, उसके लिए 50 करोड़ तथा तलोट माता जी के मंदिर के लिए 18 करोड़ रुपए मंजूर किए। जयपुर में टूरिज्म इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 200 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं। पैलेस ऑन व्हील्स के ऑपरेशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कार्य राजस्थान सरकार करती है।

फलौदी के विकास से संबंधित सवाल पर शेखावत ने कहा कि फलौदी अभी नया जिला है। इसकी एक जिले के रूप में नींव रखी जाएगी। हम सबकी जिम्मेदारी है कि यह नींव इतनी मजबूत हो कि आने वाली सदियों तक फलौदी जिले का विकास और विकास की व्यवस्था इस नींव की ईंट पर पूरी मजबूती के साथ में खड़ी रह सके। जिले में पेयजल, बिजली व्यवस्था आदि को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है। आने वाले समय में देश विकसित होगा और राजस्थान उस विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा। उसका प्रभाव आपको फलौदी में भी दिखाई देने लगेगा। उन्होंने कहा कि फलौदी का हमारा पुराना ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन नए भव्य इमारत के रूप में बन रहा है। फलौदी में हॉस्पिटल का डेवलपमेंट हो सके, उसके बारे में हमने आज विस्तार से चर्चा की है।

वक्फ संपत्तियों का पात्रों को नहीं मिल रहा था लाभ : सरकार ने इसलिए किया हस्तक्षेप, शेखावत ने कहा- पात्र लोगों के उपयोग में आएगी संपत्ति
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर स्पष्ट करते हुए कहा कि वक्फ को दान की संपत्तियों को तथाकथित धर्म के पैरोकारों ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए दुरुपयोग किया, इसलिए सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। शेखावत ने कहा कि वक्फ के दुरुपयोग के कारण साधारण मुसलमान, जिसके कल्याण के लिए, जिस संपत्ति का नियोजन किया गया था, वो नहीं हो पाया। वक्फ संशोधन कानून से अब वक्फ की संपत्ति, जो उसके पात्र हैं, उन्हीं के लिए उपयोग में आएगी।

शेखावत ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा संपत्ति अगर किसी के पास है, तो वो वक्फ बोर्ड के पास में है, जिसका ठीक लाभ पात्रों को मिलना चाहिए, लेकिन वो नहीं मिल पा रहा था। इसलिए सरकार कानून लेकर आई। एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि भारत का संविधान जहां एक तरफ यह कहता है कि सभी नागरिक समान हैं, वहीं उसी संविधान में अल्पसंख्यकों और कुछ सजातीय समूहों के लिए अलग-अलग प्रबंध भी किए गए हैं। वक्फ उसी का हिस्सा है, लेकिन बाबा साहेब ने संविधान को जीवंत रूप में बनाया ताकि बदलते हुए समय के परिपेक्ष्य में उसमें बदलाव किए जा सकें।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा की अभी शुरुआत हुई है। वक्फ के कानून में संशोधन हुआ है। ट्रिपल तलाक समाप्त हुआ है। देखते जाइए, थोड़े दिन बाद में देश के सभी लोगों की आशा के अनुरूप ऐसे बदलाव देखने को मिलेंगे। मंदिरों की संपत्ति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकांश मंदिर राज्य सरकारों की संपत्ति और संपदा हैं। विभिन्न राज्य सरकारों ने मंदिरों के प्रबंधन के लिए देवस्थान बोर्ड की व्यवस्था की है। अपने राजस्थान में भी लगभग सभी मंदिरों का प्रबंध मोटे तौर पर देवस्थान विभाग के पास है। केवल कुछ मंदिर, जो या तो पारिवारिक ट्रस्ट का मंदिर है या रामदेवरा का मंदिर एकदम अलग है, क्योंकि वह मंदिर नहीं है, समाधि स्थल है। उच्चत्तम न्यायालय में उसके ऊपर निर्णय हुआ है।

सभी राज्यों में इस तरह की व्यवस्थाएं की गई, लेकिन दक्षिण भारत के मंदिर आज भी प्रबंध न्यास के पास में हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जब तक देश के बहुसंख्यक समाज की तरफ से इस तरह का कोई विषय न उठे, तब तक इससे छेड़छाड़ करने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकारें प्रबंध करें। पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले से देश की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम को सरकार के हस्तक्षेप से मुक्त कर दिया था। इनके दाम तय करना शुद्ध रूप से पेट्रोलियम कंपनी और रिफाइनरी के अधीन है। वह मार्केट संचालित है। इसमें सरकार का न्यूनतम हस्तक्षेप हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा से सिद्धांत रहा है कि मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस हो। राज्य का न्यूनतम हस्तक्षेप हो, इस सिद्धांत पर हम काम कर रहे हैं।

शेखावत ने गुजरात के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : सूरत मार्केट अग्निकांड प्रभावित राजस्थान व्यवसायियों को मिले विशेष पैकेज, बोले-आशावान हूं कि भूपेंद्र भाई मेरी सलाह पर विचार करेंगे
जयपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सूरत के शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में विगत दिनों हुई भीषण आगजनी से राजस्थान के व्यवसायियों को हुए आर्थिक नुकसान के संदर्भ में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को पत्र लिखा। उन्होंने मुख्यमंत्री का व्यापारी बंधुओं की सहायता के लिए विशेष पैकेज जारी करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा की मार्केट में 25 से 27 फरवरी को भीषण आग लगने की दुःखद घटना हुई।

लगभग 400 से ज्यादा दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। राजस्थानी व्यापारियों को तकरीबन 700-800 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उनके जीवनभर की मेहनत जलकर राख हो गई, जिससे वे गहरे संकट में हैं।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि आपसे आग्रह है कि राज्य सरकार द्वारा एक विशेष सहायता पैकेज की घोषणा की जाए, ताकि इस भीषण अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों को राहत मिल सकें। वे पुनः अपने व्यापार को स्थापित कर सकें। मैं आशावान हूं कि भूपेंद्र भाई हमारे व्यापारी भाइयों को आर्थिक सहायता देने की मेरी सलाह पर गंभीरता से विचार करेंगे।