shobhayatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शोभायात्रा : गुलाबी नगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे; पौराणिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, सबसे आगे प्रथम पूज्य की झांकी
जयपुर। गुलाबी नगरी का परकोटा इलाका गुरुवार को भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। अवसर था राजस्थान ब्राह्मण महासभा की जलेब चौक से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा का। उत्सवी माहौल में बैंडबाजे की स्वर लहरियों के बीच निकली शोभायात्रा में दो दर्जन झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। शोभायात्रा को ब्रह्मपीठाधीश्वर काठिया परिवाराचार्य स्वामी रामरतन देवाचार्य महाराज के सान्निध्य में रवाना किया। केसरिया साफे में विप्रगणों के काफि ले के साथ शोभायात्रा बड़ी चौपड़ पहुंचीं। शोभायात्रा संयोजक हनुमान सहाय शर्मा और महासभा महामंत्री शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा में 1100 महिलाएं एक समान गणवेश में मंगल गीत गाती चल रही थीं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और आरती कर स्वागत किया गया। छोटी चौपड़ पर प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

इन झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा में विविध धार्मिक एवं पौराणिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं। सबसे आगे प्रथम पूज्य गणपति की झांकी थी। उसके बाद शिव परिवार, ताण्डव करते भगवान शिव, त्रिमुखी शिव, श्रीराधा गोविन्द, भगवान परशुराम की झांकी सहित शेरावाली मां, हनुमान जी के कंधे पर राम-लक्ष्मण, शिव जी की हथेली पर विराजित गणेशजी की झांकियों सहित भगवान परशुरामजी का मुख्य रथ की झांकी आकर्षक रही।

जनप्रतिनिधियों व संगठनों ने किया स्वागत

बड़ी चौपड़ पर सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोभायात्रा की आरती उतारकर स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सांसद मंजू शर्मा, राज्य देवस्थान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसडी शर्मा, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

सावन के आखिरी सोमवार को छोटी काशी में गूंजेंगा हर हर महादेव
जयपुर। श्री शिव शंकर सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को प्रातः 7 बजे बड़ी चौपड़ से भव्य कावड़ व कलश यात्रा रवाना होगी। यात्रा के संयोजक संजय जायसवाल व पार्षद ललिता जायसवाल ने बताया कि यात्रा बड़ी चौपड़ से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व संगठन महामंत्री भाजपा चंद्रशेखर जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, जयपुर शहर अध्यक्ष भाजपा राघव शर्मा शोभायात्रा व कावड़ व कलश यात्रा को पूजा अर्चना के बाद रवाना करेंगे। वहां से शोभायात्रा त्रिपोलिया बाज़ार ,छोटी चौपड़ होते हुए किशनपोल बाज़ार में स्थित निहालेश्वर महादेव व फासी काट महादेव मन्दिर पहुंचेगी जहां गलता तीर्थ के पवित्र जल व मंत्रोचार से महादेव जी का जलाभिषेक होगा।

यात्रा संयोजक संजय जायसवाल ने बताया कि संस्था की ओर से इस तीसरी विशाल कावड़ यात्रा में शोभायात्रा में भव्य लवाजमे में पचरंगा ध्वज लिए हाथी,घोड़े व सजे धजे ऊँट के साथ स्थानीय बैंड स्वर लहरिया बिखेरेंगे। ललिता जायसवाल ने बताया कि कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से कांवड़ यात्रा पर फूल वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा।