dabok airport - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सचिन पायलट ने डबोक एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान कहा- गांवों में क्या काम होंगे, यह भी दिल्ली से थोपा जा रहा
उदयपुर। बजट केवल गुणा-भाग का खाता नहीं होता, बल्कि यह किसी भी सरकार की मंशा जाहिर करने का जरिया होता है। इतने सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा का ध्यान उन मुद्दों पर केंद्रित है, जो धरातल पर प्रभावी ही नहीं हैं। अब तक गांवों में क्या काम होंगे, यह भी दिल्ली से थोपा जा रहा है। यह बात प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रविवार को डबोक एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान कही। ऐसे में यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार निर्णय लेने की शक्ति खत्म कर राज्य सरकारों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। केंद्र सरकार ने जिद के साथ तीन काले कानून बनाए थे, जिन्हें आखिरकार वापस लेना पड़ा। अब मनरेगा से भी महात्मा गांधी जी का नाम हटाया गया है।

जोधपुर में 3 दिन पहले हुई साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी पाया जाए या जिसके खिलाफ भी प्रमाण मिलें, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डबोक एयरपोर्ट से पायलट भुवाणा क्षेत्र में पीसीसी मेंबर दुर्गासिंह राठौड़ के पिता के निधन पर शोक जताने के लिए उनके घर पहुंचे। वहां से नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने गए। बाद में कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर के घर शोक जताने पहुंचे।

उदयपुर एयरपोर्ट का होगा विकास एवं विस्तार
जयपुर। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने उदयपुर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार के लिए अतिरिक्त 145 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध करवाये जाने की मंजूरी दी है। इस भूमि के अधिग्रहण पर लगभग 83.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जो उदयपुर नगर विकास न्यास द्वारा वहन की जाएगी।

गहलोत द्वारा दी गई इस स्वीकृति से उदयपुर एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा, जिससे यात्रियों को सुगमता होगी। उक्त भूमि उदयपुर के वर्तमान एयरपोर्ट से संलग्न 4 गांवों डबोक, घणोली, दुस डांगीयान एवं भदेसर में स्थित है। निजी खातेदारी की यह भूमि अधिकांश रूप से नगर विकास न्यास, उदयपुर के पेराफेरी क्षेत्र में है।