Udaipur airport - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान पहुंचे अमित शाह: CM भजनलाल शर्मा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत, रविवार को देंगे 12 हजार करोड़ की सौगात
उदयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शनिवार को राजस्थान पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अमित शाह रविवार को चित्तौड़गढ़ जिले में निम्बाहेड़ा एवं अलवर से राज्य को 12 हजार करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण- शिलान्यास सहित अन्य कई सौगातें देंगे।

कम दृश्यता के कारण उदयपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग प्रभावित, कई फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट
जयपुर। उदयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कम दृश्यता के चलते विमानों की लैंडिंग में भारी परेशानी देखने को मिली। जयपुर से उदयपुर जाने वाले यात्रियों को खासा इंतजार करना पड़ा। इंडिगो की जयपुर–उदयपुर फ्लाइट सुबह 6:55 बजे जयपुर से रवाना हुई थी, जिसे सुबह 7:55 बजे उदयपुर में लैंड होना था, लेकिन खराब दृश्यता के कारण विमान उदयपुर में उतर नहीं सका। इसके बाद फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। अहमदाबाद से यह फ्लाइट बाद में सुबह करीब 11:30 बजे उदयपुर पहुंची। इस तरह यात्रियों को लगभग साढ़े चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।

उदयपुर जाने वाली कुल पांच फ्लाइट्स को आज अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। इनमें इंडिगो की दिल्ली से उदयपुर आने वाली फ्लाइट, एयर इंडिया की मुंबई–उदयपुर फ्लाइट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली–उदयपुर फ्लाइट और इंडिगो की मुंबई–उदयपुर फ्लाइट शामिल हैं। लगातार डायवर्जन के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों में असुविधा और नाराजगी देखने को मिली। इसी बीच उदयपुर एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विमान की लैंडिंग में भी देरी हुई। दिल्ली से सेना के विशेष विमान से उदयपुर पहुंचे रक्षा मंत्री का विमान करीब 20 मिनट तक आसमान में होल्ड पर रहा। हालांकि, बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

डबोक एयरपोर्ट पर हादसा : निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, तीन मजदूर घायल
उदयपुर। शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर डबोक के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर निमार्णाधीन भवन की छत की शटरिंग अचानक गिर गई, जिससे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ, जब छत की भराई से पहले लोहे के सरिए और पाइप लगाए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान लोहे के झूलते सरिए और पाइप असंतुलित होकर नीचे खड़े मजदूरों पर गिर गए, जिससे अब्दुल्ला, कन्हैयालाल और रहीम नामक मजदूरों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे होते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन की टीम और डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह तकनीकी लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला लग रहा है। बताया गया है कि डबोक एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मानकों को पूरा करने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। यह कार्य न्याति इंजीनियरिंग कंपनी को ठेके पर सौंपा गया है। ऐसे में निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब एयरपोर्ट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

क्या हैं मुख्य तथ्य
हादसा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे हुआ।
निमार्णाधीन भवन की छत की शटरिंग गिरने से 3 मजदूर घायल।
घायलों में अब्दुल्ला, कन्हैयालाल और रहीम शामिल, सभी खतरे से बाहर।
निर्माण कार्य का ठेका न्याति इंजीनियरिंग कंपनी के पास।
हादसे के समय छत की भराई से पहले लोहे की पाइप और सरिए लगाए जा रहे थे।
मौके पर कोई सुरक्षात्मक इंतजाम नहीं थे, जिससे हादसा हुआ।

उदयपुर एयरपोर्ट पर मौसम खराब, विमान जयपुर डाइवर्ट
जयपुर। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के चलते विमान लैंड नहीं हो पा रहे। इसके चलते विमान को जयपुर और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट जयपुर से सुबह 6:45 बजे उदयपुर के लिए रवाना होती है। आज यह फ्लाइट सुबह जयपुर से 7:45 बजे रवाना होकर उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची, लेकिन उदयपुर में मौसम खराब होने के कारण एटीसी ने विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं दी। इसके चलते विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।

इसी प्रकार इंडिगो की दिल्ली से उदयपुर फ्लाइट को भी जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया जहां पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया। मौसम सही होने के बाद यह दोनों विमान उदयपुर पहुंचे।

उदयपुर एयरपोर्ट का होगा विकास एवं विस्तार
जयपुर। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने उदयपुर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार के लिए अतिरिक्त 145 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध करवाये जाने की मंजूरी दी है। इस भूमि के अधिग्रहण पर लगभग 83.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जो उदयपुर नगर विकास न्यास द्वारा वहन की जाएगी।

गहलोत द्वारा दी गई इस स्वीकृति से उदयपुर एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा, जिससे यात्रियों को सुगमता होगी। उक्त भूमि उदयपुर के वर्तमान एयरपोर्ट से संलग्न 4 गांवों डबोक, घणोली, दुस डांगीयान एवं भदेसर में स्थित है। निजी खातेदारी की यह भूमि अधिकांश रूप से नगर विकास न्यास, उदयपुर के पेराफेरी क्षेत्र में है।