Asian Games 2023 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुकाबले से पहले काफी नर्वस थी लेकिन डेनिश घोड़े एड्रेनालाइन ने साथ दिया और हमने रच दिया इतिहास
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। घुड़सवारी के खेल में पदक जीतना कोई आसान नहीं है। अपने कौशल के साथ खिलाड़ी को घोड़े के साथ भी आपसी समझ और तालमेल बनाना पड़ता है। हांगझाऊ में मुकाबले से पहले मैं काफी नर्वस थी लेकिन मेरे पसंदीदा डेनिस घोड़े एड्रेनालाइन ने मेरा खूब साथ दिया और हमारी टीम ने गोल्ड जीतकर नया इतिहास रच दिया। यह कहना है एशियाई खेलों में घुड़सवारी की ड्रेसाज स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता दिव्यकृति सिंह राठौड़ का। दिव्यकृति बुधवार को ही चीन से जयपुर लौटी हैं। दिव्यकृति का एयरपोर्ट पर उनके परिजनों, शुभचिन्तकों और खेल प्रेमियों ने शानदार स्वागत किया। भारत ने घुड़सवारी की ड्रेसाज स्पर्धा में पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। घुड़सवारी में भारत का यह 40 साल बाद पहला स्वर्ण है। इससे पहले 1982 के एशियाई खेलों की इवेंटिंग स्पर्धा में राजस्थान के रघुवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता था। दिव्यकृति ने कहा कि अपने घोड़े के साथ आपसी समझ बनाना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि घोड़े के पास अपना दिमाग और अपना व्यक्तित्व होता है। दिव्यकृति कहा कि घोड़े के साथ ऐसी बांडिंग बनाना बड़ी मेहनत का काम है। उनके दिन की शुरुआत घोड़ों को चारा खिलाने और साफ-सफाई से होती थी और रात में चाहे मैं कितनी भी थकी हुई क्यों न हूं, अपने घोड़े की निगरानी करना जरूरी रहता है।

भारत में बढ़ी हैं खेल की सुविधाएं
दिव्यकृति ने कहा कि स्कूल और कालेज स्तर पर घुड़सवारी भारत में ही सीखी। लगातार दो साल जूनियर चैंपियन बनी। इसके बाद ट्रेनिंग के लिए तीन साल विदेश में रही। इस दौरान भारत में भी इस खेल की सुविधाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है और बहुत घोड़े इम्पोर्ट किए गए हैं। यह काफी महंगा खेल है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए काफी खर्च करना पड़ता है। ऐसे में इस खेल को सरकारी और निजी स्पांसर की बड़ी जरूरत है।

तीन साल परिवार से दूर ट्रेनिंग एक मुश्किल काम था
एशियन गेम्स के लिए अपनी तैयारियों के संबंध में दिव्यकृति ने कहा कि चीन में भारतीय घोड़ों को इजाजत नहीं मिल रही थी। ऐसे में डेनमार्क से घोड़ा खरीदा। अपने घर-परिवार से दूर तीन साल विदेश में बिलकुल नये शहर में ट्रेनिंग की, जो एक कठिन काम था। उन्होंने कहा कि इस दौरान हमने यूरोप की मजबूत टीमों के साथ मुकाबले खेले, जिससे हमें एक्सपोजर मिला और आत्मविश्वास बढ़ा। जब हम एशियन गेम्स के लिए चीन पहुंचे तो पूरी तरह कान्फिडेंट थे कि गोल्ड हमारा ही होगा, हालांकि अन्दर ही अन्दर एक डर था, जिसकी वजह से कुछ बोल नहीं पा रहे थे। दिव्यकृति ने कहा कि यह स्वर्ण पदक उनका अकेले नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास का नतीजा है।

Asian Games 2023: क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को बिना खेले ही हराया, भारत के खाते में एक और गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए इसी बीच बारिश के चलते खेल पूरा नहीं हो सका और बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया। अफगानिस्तान की टीम 18.2 ओवर ही खेल पाई थी।

इस जीत के साथ भारत ने कुल 28 गोल्ड, 35 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मैडल जीत लिए है। भारत की झोली में कुल 104 पदक है।

डीजीपी ने दी एशियाड पदक विजेता पुलिस खिलाड़ियों को बधाई
जयपुर। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने एशियाड में अब तक राजस्थान पुलिस के 5 खिलाड़ियों सहित राजस्थान के 11 पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने शेष प्रतियोगिताओं में भी भाग ले रहे राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।

मिश्रा ने खिलाड़ियों के साथ ही उनके प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों और टीम प्रबन्धकों को भी इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के एशियाड पदक विजेता राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों ने पुलिस के साथ ही प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि एशियाड में अब तक राजस्थान पुलिस के 5 खिलाड़ियों सहित प्रदेश के कल 11 खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं। एशियाड में महिला कबड्डी स्वर्ण पदक जीतने वाली 12 खिलाड़ियों की टीम में 4 खिलाड़ी उपनिरीक्षक निधी शर्मा व सुषमा शर्मा और प्लाटून कमांडर साक्षी कुमारी व मुस्कान मलिक राजस्थान पुलिस की हैं। उपाधीक्षक शालिनी पाठक इनकी कोच है।
राजस्थान पुलिस की ही उपनिरीक्षक किरण बालियान ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता है।

Asian Games2023: भारत ने 100वां पदक जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई
हांगझू। भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर पदकों का आंकड़ा सौ पहुंचा दिया।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने आज यहां जियाओशान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर में एशियाई खेलों 2023 के फाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 26-25 से स्वर्ण पदक जीत लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के एशियाई खेलों में 100वां पदक जीतने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।

मोदी ने एक्स पर कहा कि भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं।

मोदी ने कहा मैं अपने एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।

उन्होंने कहा प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है।

श्री मोदी कहा''मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।''

महाद्वीपीय प्रतियोगिता के इतिहास में महिला कबड्डी में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 2010 गुआंगजौ और 2014 इंचियोन महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते थे तथा 2018 जकार्ता खेलों में उपविजेता रही थी।

चीनी ताइपे ने हांगझू में कबड्डी में 2018 जकार्ता के कांस्य को रजत में बदला है।

Asian Games 2023: जापान को 5-1 से हराकर भारत ने एशियन गेम्स में जीता हॉकी का गोल्ड
हांगझोउ। भारत ने एशियन गेम्स 2023 हॉकी के फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया।

गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट में), हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट में), अमित रोहिदास (36वें मिनट में) और अभिषेक (48वें मिनट में) ने गोल किया। वहीं, जापान की टीम की ओर से तनाका (51वें मिनट में) ने स्कोरशीट में एक गोल जोड़ा।

पुरुषों की एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और मैच शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही भारत ने पहला मौका बनाया, लेकिन वे इसे गोल में नहीं बदल सके।

पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने इसके बाद भी कई बार मौके बनाए लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो सकी। दूसरी तरफ जापान की टीम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

Asian Games: मुक्केबाजी में लवलीना को सिल्वर, प्रवीण को कांस्य मिला
हांगझोउ। भारत की लवलीना बोरगोहेन को बुधवार को महिलाओं की 75 किलोग्राम वर्ग में रजत और प्रवीण हुड्डा को 57 किलोग्राम वर्ग में मुक्केबाजी मुकाबले में कांस्य पदक मिला है।

चीन में चल रहे एशियाई खेलों में आज फाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज लवलीना को चीन की ली कियान के खिलाफ 5-0 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चीनी मुक्केबाज पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता रह चुकी हैं।

भारतीय मुक्केबाज और चीनी बॉक्सर ने इस फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही रिंग में आक्रामक रुख इख्तियार किया। लवलीना बोरगोहेन पहले राउंड में थोड़ी रक्षात्मक नजर आई। हालांकि, उन्होंने कुछ अच्छे पंच लगाकर जजों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा।

वहीं, दूसरे और आखिरी राउंड में भारत की लवलीना ने अपने फुटवर्क का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए राइंड हैंड से कई पंच जड़े, लेकिन चीनी मुक्केबाज थोड़ी ज्यादा आक्रामकर नजर आईं और उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

लवलीना बोरगोहेन ने इस साल की शुरुआत में विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में ली कियान का सामना किया था और उन्हें 4:1 के स्प्लिट डिसीजन से हराया था।

ओलंपिक पदक विजेता और विश्व चैंपियन लवलीना बोरगोहेन ने अपनी इस वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया था।

वहीं महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में मुकाबले में भारत की प्रवीण हुड्डा ने कांस्य पदक जीता है। आज यहां हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाजी में प्रवीण हुड्डा को चीनी ताइपे की लिन के खिलाफ हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।

Asian Games 2023: ज्योति और ओजस ने तीरंदाजी में कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता गोल्ड
हांगझोउ। भारत के ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज ज्योति और ओजस की जोड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के सो चायवान और जू जायेहून के हराकर स्वर्ण पदक जीता। मुकाबले में ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने 159 का स्कोर किया। जबकि कोरियाई जोड़ी ने 158 का स्कोर किया। भारतीय जोड़ी के सामने कोरियाई जोड़ी टिक नहीं सकी और मुकाबला हार गई। इस पदक जीतने के साथ ही भारत ने एशियाई में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

इससे पहले भारतीय तीरंदाज ज्योति और ओजस ने सेमीफाइनल में कजाखस्तान की आदेल झेशेनबिनोवा और आंद्रे त्युत्युन की जोड़ी को को 159-154 से हराते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया था। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में मलेशिया की जोड़ी मोहम्मद जुवैदी बिन माजुकी और फातिन नूरफतेहाह मेट सालेह को मात दी थी।

Asian Games 2023: भारत नेपाल को 23 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा
होगझोउ। भारत बनाम नेपाल क्वार्टरफाइनल क्रिकेट मुकाबले में मंगलवार को भारत ने यशस्वी जायसवाल के 49 गेंदों में 100 रन की आतिशी पारी की और आवेश खान तथा रवि बिश्नोई की घातक गेंदबाजी की बदौलत नेपाल को 23 रन से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 179रन बना सकी और उसे 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। यशस्वी 49 गेंदों में सात छक्के और आठ चौकों की मदद से 100 रन ठोक डाले। भारत का पहला विकेट कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के रूप में गिरा वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रोहित कुमार को कैच दे बैठे और 23 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके कुछ ही देर बाद तिलक वर्मा 10 गेंदों में दो रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। उनकी जगह बल्लेबाजी करने आये जितेश शर्मा और चार गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल का साथ देने के लिए मैदान पर शिवम दुबे आए हैं। दोनों बल्लेबाजों तेजी से रन बटोरे, हालांकि 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी ऐरी की गेंद पर बोहरा को कैच थमा बैठे। उस समय टीम का स्कोर 150 रन था। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रिंकू सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 37 रन ठोकते हुए टीम के स्कोर को 20 ओवर में 202 रन पहुंचा। शिवम दुबे 19 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे।

नेपाल की ओर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 31 रन देकर दो विकेट लिये। जबकि सोमपाल कामी और संदीप लामिछाने को एक-एक विकेट मिला।

नेपाल ने 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संभल करते हुए पहले विकेट के 29 रन जोड़े। नेपाल का पहला विकेट चौथे ओवर में आसिफ शेख 10 रन के रूप में गिरा। शेख को आवेश ने जीतेश के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आये कुशल मल्ला के साथ कुशल भुर्तेल ने 33 रन जोड़े। दूसरे विकेट के रूप में कुशल भुर्तेल 28रन को आवेश खान की गेंद पर साई किशोर ने कैच आउट किया। रोहित पॉडेल तीन रन को बिश्नोई ने पगबाधा आउट किया। दीपेंद्र सिंह ऐरी 32 रन को बिश्नोई ने साई किशोर के हाथों कैच करवा दिया। संदीप जोरा 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप ने जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। सोमपाल कामी को आवेश ने साई किशोर के हाथों सात रन पर कैच आउट कराकर नेपाल को सातवां झटका दिया। उस समय टीम का स्कोर 15.4 ओवर में 156 रन था। गुलशन झा छह रन के रूप में अर्शदीप का शिकार बने उनका कैच जायसवाल ने पकड़ा। नेपाल के नौवें विकेट के रूप में संदीप लामिछाने पांच रन बनाकर आउट हुये। उन्हें आवेश ने साई किशोर के हाथों कैच आउट कराया। करण के सी 18 रन बनाकर और अबिनाश बोहरा शून्य पर नाबाद रहे।

भारत की ओर से आवेश खान और रवि बिश्नोई सबसे सफलतम गेंदबाज रहे। इन दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिले और साई किशोर एक सफलता हासिल की।

Asian Games 2023: पारुल-सोजन की चांदी
हांगझोऊ। एशियाई खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत की पारुल चौधरी और एंसी सोजन की 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने सोमवार रजत पदक अपने नाम किया जबकि प्रीति लांबा ने कांस्य पदक हासिल किया। एथलेटिक्स में भारत ने दो अक्टूबर को चार पदक जीते।

विथ्या ने की उषा की बराबरी
इन चार पदकों के साथ एशियाई खेल 2023 में एथलेटिक्स में भारत के कुल पदकों की संख्या 16 हो गई है, जिसमें दो स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में पीटी उषा के 39 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की।

रिले टीम ने जीता रजत
दिन के अन्य मुकाबले में, भारत की 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम में राजेश रमेश, विथ्या रामराज, मुहम्मद अजमल और सुभा वेंकटेशन ने 3:14.34 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर रजत पदक जीता। पिछला रिकॉर्ड 3:14.70 का था, जो 2023 एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक जीत में आया था।

कांस्य बदला रजत में
भारतीय चौकड़ी ने शुरू में रेस को तीसरे स्थान पर समाप्त किया था, लेकिन दूसरे स्थान पर रही श्रीलंकाई टीम को अपनी लेन इंफ्रिंजमेंट (अपनी लेन से हटने) के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप टीम इंडिया का पदक अपग्रेड हो गया। बहरीन ने 3:14.02 के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान ने 3:24.85 के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

Asian Games 2023: भारत ने टेबल टेनिस महिला युगल में जीता कांस्य
हांगझोउ। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने खेले गये महिला युगल मुकाबले में कांस्य पदक जीता है।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी की जोड़ी को सेमीफाइनल 60 मिनट तक चले मुकाबले में उत्तर कोरिया की सुयोंग चा और सुगयोंग पाक से 4-3 (11-7, 8-11, 11-7, 8-11, 9-11, 11-5, 2-11) से हार मिली। इसके साथ ही उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। एशियन खेल में टेबल टेनिस में सेमीफाइनल में हारने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाता है।

सेमीफाइनल में मुखर्जी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए कोरियाई जोड़ी के खिलाफ पहला गेम 11-7 से जीत लिया। हालांकि, दूसरे गेम में दोनों टीमों के बीच काफी संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में सुयोंग चा और सुगयोंग पाक ने दूसरा गेम 11-8 से जीत लिया।

सुयोंग चा और सुगयोंग पाक ने पांचवें गेम में शुरुआती बढ़त हासिल करते हुए आखिर में कोरियाई खिलाड़ी मैच में 3-2 से आगे हो गईं।

सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी ने छठे गेम में खेल का रुख बदला और बेहतरीन तालमेल के साथ अपने विरोधियों पर अटैक किया। उन्होंने 6-1 की बढ़त बना ली और 11-5 से गेम खत्म करने से पहले शानदार स्पीड हासिल कर ली।

हालांकि, भारतीय टेबल टेनिस जोड़ी निर्णायक गेम में लडख़ड़ा गई। सुयोंग चा और सुगयोंग पाक ने भारतीय खिलाड़ियों की गलतियों का फायदा उठाया और अंतिम गेम 11-2 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

Asian Games 2023: स्केटिंग में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जीते कांस्य पदक
हांगझोउ। भारत की महिला और पुरूष 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में कांस्य पदक जीते। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारत की संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपनी रेस 4:34:861 मिनट में पूरी की। यहां इस स्पर्धा में देश का यह पहला रोलर स्केटिंग पदक था। एशियाई खेल के इतिहास में यह भारत का तीसरा रोलर स्पोर्ट्स पदक है।

वहीं एक अन्य मुकाबले में भारत के आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले फाइनल में 4:10.128 का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता। इसी के साथ एशियाई खेलों में रोलर स्केटिंग में भारत ने दूसरा पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में चीनी ताइपे ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता।

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में
हांगझोउ। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफाइलन में पहुंच गई है।

भारत ने की आक्रामक शुरुआत
भारत बनाम दक्षिण कोरिया मैच में आज सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने आक्रामक अंदाज में मुकाबले की शुरुआत की और पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने एक फील्ड शॉट को गोल में तब्दील करने का मौका बनाया, लेकिन वो गोल करने में असफल रहे।

द. कोरिया ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल ठोका
इसके अगले मिनट में दक्षिण कोरिया ने एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया और  चो ह्येजिन ने 12वें मिनट में इसे गोल में तब्दील कर अपना खाता खोला। इस तरह भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में पहला गोल खाया।   मुकाबले के 22वें मिनट में भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में असफल रही। इस तरह पहले हाफ की समाप्ति तक दक्षिण कोरिया ने 1-0 से अपनी बढ़त बनाए रखी ।

नवनीत ने किया बराबरी का गोल
भारत ने 44वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर 1-1 से स्कोर को बराबर कर दिया। भारत की ओर से यह गोल नवनीत कौर ने किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने बड़ी सूझबूझ के साथ तीसरे क्वार्टर का समापन किया और अपने डिफेंस को बड़ी मजबूती के साथ बनाए रखा। चौथे क्वार्टर में किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। इस तरह भारत बनाम दक्षिण कोरिया मुकाबला 1-1 के साथ ड्रॉ रहा। भारत महिला टीम तीन मैचों के बाद पूल ए में शीर्ष स्थान पर है। उसके तीन मैचों में सात अंक हैं। भारतीय महिला टीम मंगलवार को अब अपना अगला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ खेलेगी।