honor ceremony - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री निवास पर लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह आयोजित, भजनलाल शर्मा ने कहा- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के त्याग, संघर्ष और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने विपरीत परिस्थितियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए जिस साहस और प्रतिबद्धता का परिचय दिया, वह आज की और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, स्वतंत्रता और सम्मान से जुड़ी व्यवस्था है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया और कठिन परिस्थितियों का सामना किया, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र सेनानियों का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देता है कि देश और समाज के हित में कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना चाहिए। उनके त्याग और समर्पण से युवा पीढ़ी को लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों के महत्व को समझने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के योगदान को सम्मान की दृष्टि से देखती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह केवल सम्मान देने के अवसर नहीं हैं।

एक हजार से ज्यादा शिक्षक सम्मान की दौड़ से बाहर
कोटा। शिक्षक सम्मान समारोह से पहले शिक्षक सम्मान के नियम बदल गए।  जिससे हाड़ौती के करीब एक हजार से अधिक शिक्षक सम्मान पाने की दौड़ से बाहर हो गए। हाल ही में शिक्षक सम्मान-2023 की गाइडलाइन जारी की गई थी। जिसमें शिक्षण कार्य के अनुभव की शर्त को बदल दिया गया है। पहले 3 साल तक शिक्षण कार्य का अनुभव रखने वाले आवेदक आवेदन कर सकते थे, लेकिन इस बार इसको बदलकर 5 साल कर दिया गया है। अनुभव की गणना 30 जून 2023 के आधार पर होगी। ऐसे में वर्ष 2018 की अधिकांश भतियों में चयनित शिक्षकों को वर्ष 2019 में पोस्टिंग मिली थी। ऐसे में उनका सेवाकाल अभी सवा 4 साल का ही हुआ है। जिसकी वजह से 2019 की भर्तियों में चयनित करीब शिक्षक सम्मान पाने की रेस से बाहर हो गए, क्योंकि वे आवेदन के लिए पात्र नहीं होने से वंचित हो गए।

फैक्ट फाइल
03 केटेगरियों में सम्मान
105 कुल शिक्षकों को हाड़ौती में किया जाएगा सम्मानित
09 राज्य स्तर, 09 जिला और 57 ब्लॉक स्तर पर

यह मिलेगा पुरस्कार
21 हजार राज्य स्तर पर
11 हजार जिला स्तर पर
51 सौ ब्लॉक स्तर पर

तीन केटेगरी
कक्षा : 1 से 5वीं,
कक्षा : 6 से 8वीं,
कक्षा : 9 से 12वीं

1381 शिक्षक सम्मान से बाहर
शिक्षक सम्मान समारोह के नियम बदलने से हाड़ौती में करीब 1 हजार 381 शिक्षक सम्मान पाने की दौड़ से बाहर हो गए। यह वो शिक्षक हैं, जिन्हें वर्ष 2019 में पोस्टिंग मिली थी। इनमें कोटा जिले के 207, बूंदी के 525 तथा झालावाड़ के 649 शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सम्मान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी निकल चुकी है। जबकि, 3 साल का अनुभव रखने वाले कई शिक्षक आवेदन की तैयारी कर रहे थे। नियम बदले जाने से उनके सपनों पर पानी फिर गया।

यह है 100 अंकों की कार्य योजना
शैक्षिक रिकॉर्ड के 5 अंक, 5 साल के परीक्षा परिणाम के 60, कार्य मूल्यांकन के 5, जनसहयोग के 10, प्रकाशन कार्य वार्ता प्रतियोगिताओं के 5, राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान के 5 और ग्राउंड एसेसमेंट के अधिकतम 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।

इन केटेगरियों में मिलेगा सम्मान
हाड़ौती से कुल 105 शिक्षकों को 5 सितम्बर को राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मान से नवाजा जाएगा। जिसमें कोटा, बूंदी और झालावाड़ को मिलाकर राज्य स्तर पर 9, जिले स्तर पर भी 9 तथा ब्लॉक स्तर पर 57 शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पुरस्कार मिलेगा।

100 अंकों के आधार पर होगा चयन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 से पहले पोस्टिंग पाने वाले शिक्षक सम्मान योजना में भाग लेने के लिए 15 अगस्त तक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर चुके हैं। मुख्य जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से प्रत्येक कक्षा वर्ग के उच्चतम वरिष्ठता प्राप्त 3-3 प्रस्तावों की हार्डकॉपी निदेशालय को भिजवा दी गई है। उच्चतम वरिष्ठता का निर्धारण 100 अंकों की अंकविन्यास में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

इनका कहना है
सरकार की गाइड लाइन है, इसके अनुसार ही आगामी 5 सितम्बर को समारोह आयोजित किए जाएंगे। आवेदन भी आॅनलाइन लिए गए हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
- सुरेंद्र सिंह गौड़, अतिरिक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा कोटा संभाग