Mewar University - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाईकोर्ट ने मेवाड़ विश्वविद्यालय से अतिरिक्त बीए पाठ्यक्रम को माना उचित, विभाग के आदेश को किया निरस्त
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने मेवाड़ विश्वविद्यालय से प्राप्त अतिरिक्त बीए डिग्री कोर्स को वैध मानते हुए याचिकाकर्ताओं को वरिष्ठ अध्यापक पद पर पदोन्नत करने के आदेश को उचित करार देते हुए 14-4-2025 के आदेश को निरस्त कर दिया है। न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर की एकल पीठ में याचिकाकर्ता अशोक कुमार व अन्य की ओर से याचिकाए पेश की गई। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता पीआर मेहता, धीरेन्द्रसिंह सोढ़ा व कैलाश जांगिड़ ने 14-4-2025 के उस आदेश को चुनौती दी जिसके तहत याचिकाकर्ताओं द्वारा किए गए सर्टिफिकेट/अवकाश पाठ्यक्रम को किसी विषय में डिग्री पाठ्यक्रम के समकक्ष नहीं माना गया था।

इसलिए याचिकाकर्ताओं को वरिष्ठ शिक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए अयोग्य माना जाता है। याचिकाकर्ताओं को प्रतिवादी विभाग में शिक्षक ग्रेड के पद पर नियुक्त किया गया था। जब याचिकाकर्ता शिक्षक ग्रेड के रूप में कार्यरत थे तब उन्होंने अतिरिक्त विषय में बीए पाठ्यक्रम किया था। अतिरिक्त पाठ्यक्रम में स्नातक डिग्री पूरी करने के बाद प्रतिवादियों द्वारा याचिकाकर्ताओं को वरिष्ठ शिक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए विचार किया गया और उन्हें उनके संबंधित विषयों में वरिष्ठ शिक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। प्रतिवादियों को शिकायतें मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया।

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों ने लगाए विवादित नारे, मारपीट, पथराव और हंगामा
चित्तौड़गढ़। गंगरार स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय में शुक्रवार रात मैस में खाना खाते समय दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद बाहरी छात्रों ने मैस में तोड़फोड़ कर दी एवं दो स्थानीय छात्रों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया है। कश्मीरी छात्रों ने इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में जमकर धार्मिक एवं विवादित नारे लगाए। विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे जब छात्र मैस में खाना खा रहे थे, तब विश्वविद्यालय में अध्ययनरत राहुल की एक कश्मीरी छात्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में गाली-गलौज में बदल हो गई। घटना के समय मैस में बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्र मौजूद थे, जिन्होंने विश्वविद्यालय में मौजूद अन्य छात्रों को मैस में बुला लिया। उससे पहले ही हाथापाई की नौबत आ गई। हाथों में हथियार लेकर मैस पहुंचे कश्मीरी छात्रों ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। उन्होंने स्थानीय छात्रों पर तलवार, चाकू आदि से हमला कर दिया।
हिन्दू संगठनों के लोग पहुंचे तो भागना पड़ा हॉस्टल में
इधर, गंभीर रूप से घायल हुए दोनों छात्रों को जान बचाकर विश्वविद्यालय से बाहर भागना पड़ा। कश्मीरी छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित एक धार्मिक स्थल पर भी पथराव किया। इस बीच, किसी ने गंगरार कस्बे में इस घटना की जानकारी दी, तो हिंदू संगठन के कई पदाधिकारी एवं अन्य लोग भी विश्वविद्यालय पहुंच गए। तब कश्मीरी छात्र भागते हुए अपने-अपने हॉस्टल पहुंच गए और उन्होंने हॉस्टल से पथराव करना शुरू कर दिया।