us army - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत-अमेरिका ने रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दोहराई प्रतिबद्धता, जनरल द्विवेदी ने कहा-दोनों सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय स्थिरता, उन्नत क्षमता विकास और प्रगाढ़ सैन्य सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। सेना ने बुधवार को बताया कि भारत–अमेरिका सैन्य साझेदारी को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने पिछले सप्ताह अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन का दौरा किया। चार दिन की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने दोनों सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा की।

जनरल द्विवेदी ने अमेरिका के सेना सचिव डेनियल पी. ड्रिस्कॉल के साथ बातचीत की। साथ ही उन्होंने अमेरिकी सेना के कार्यवाहक स्टाफ प्रमुख जनरल क्रिस्टोफर ला नेव से भी मुलाकात की। उनकी बातचीत द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विस्तार, सेना-से-सेना संबंधों को सुदृढ़ करने तथा प्रशिक्षण, क्षमता विकास और संयुक्त अभियानों में सहयोग के नये क्षेत्रों का पता लगाने पर केंद्रित रहीं। दोनों पक्षों ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में पारस्परिक संचालन क्षमता और संयुक्तता के महत्व पर जोर दिया।

जनरल द्विवेदी ने रक्षा नीति के अवर सचिव एल्ब्रिज कोल्बी और नेशनल गार्ड ब्यूरो के प्रमुख जनरल स्टीवन एस. नॉर्डहॉस के साथ भी बातचीत की। इन बैठकों ने रक्षा नीति समन्वय, संस्थागत संबंधों और भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों को शामिल करते हुए एक व्यापक रणनीतिक आयाम जोड़ा। पेंटागन में हुई ये बैठकें इस यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा थीं, जो एक गतिशील वैश्विक सुरक्षा वातावरण के बीच दोनों देशों द्वारा रक्षा साझेदारी को दिये जा रहे बढ़ते महत्व को दर्शाती हैं। इन संवादों ने आपसी विश्वास को मजबूत करने में मदद की और प्रमुख रणनीतिक प्राथमिकताओं पर समानता को उजागर किया। जनरल द्विवेदी की यात्रा भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है, जिसमें दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय स्थिरता, उन्नत क्षमता विकास और गहरे सैन्य सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अमेरिकी नौसेना युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली पहुंचे: अमेरिका कर रहा ईरान में ज़मीनी अभियान की बड़ी तैयारी, क्या ट्रंप देंगे पेंटागन की योजनाओं को मंजूरी ?
वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग ईरान में कई हफ़्तों तक चलने वाले ज़मीनी अभियान की तैयारी कर रहा है। वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।' अख़बार के अनुसार किसी भी संभावित ज़मीनी अभियान में विशेष ऑपरेशन बलों और पारंपरिक पैदल सेना इकाइयों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई शामिल होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पेंटागन की उन योजनाओं में से किसी को मंज़ूरी देंगे।

इससे पहले, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने पश्विम एशिया में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली के पहुंचने की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किए, जिससे काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान इज़रायली क्षेत्र के साथ ही पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य लक्ष्यों पर जवाबी हमले कर रहा है।

अमेरिकी सेना ने लाल सागर के पास पांच ड्रोनों को मार गिराया
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने अमेरिका और उसके सहयोगी जहाजों के लिए खतरा करार देते हुए लाल सागर के पास पांच ड्रोन नष्ट कर दिए।

यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सेंटकॉम ने एक्स पर कहा कि यूएस सेंट्रल कमांड (यूएससेंटकॉम) ने रविवार को सना के स्थानीय समयानुसार 1:48 और 2:27 बजे के बीच लाल सागर के पास पांच मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को सफलतापूर्वक मार गिराया।''

यमन का विद्रोही अंसार अल्लाह आंदोलन (हूती) गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य अभियान के जवाब में महीनों से क्षेत्र में वाणिज्यिक और सैन्य जहाजों पर हमले कर रहा है। हमलों के कारण अमेरिका को क्षेत्र में नौवहन की सुरक्षा के लिये एक बहुराष्ट्रीय गठबंधन बनाना पड़ा। साथ ही जमीन पर हूती ठिकानों पर हमला भी करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी विमान से तीन शव बरामद
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी तट पर एक अमेरिकी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मलबे से तीन अमेरिकी नौसैनिकों के शवों को बरामद किया गया और तलाश अभियान मिशन जारी है।

आस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र (एनटी) के तट पर रविवार को एक नियमित सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अमेरिकी एमवी -22बी ऑस्प्रे विमान पर 23 कर्मी सवार थे।

डार्विन में मरीन रोटेशनल फोर्स ने तीन नौसैनिकों की मौत और अन्य 20 के घायल होने की पुष्टि की, जिनमें से पांच को इलाज के लिए रॉयल डार्विन अस्पताल ले जाया गया।

इस दुर्घटना के बारे में नवीनतम जानकारी देते हुए एनटी पुलिस आयुक्त माइकल मर्फी ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) रेडियो को बताया कि आपातकालीन सेवाओं के बाद तीन अमेरिकी नौसैनिकों के शवब बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान टीम ने डार्विन से लगभग 60 किमी उत्तर में मेलविले द्वीप पर उबड़-खाबड़ इलाके से शवों को निकालने के लिए रात भर अभियान चलाया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने आज एबीसी टीवी को बताया कि सरकार ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद करने के लिए अमेरिकी राजदूत कैरोलिन कैनेडी के संपर्क में है।