mid-day meal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूलों में जहरीला भोजन खिलाए जाने की घटना बेहद शर्मनाक और आपराधिक, उच्चस्तरीय जांच की मांग : भाकपा माले
पटना। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) के राज्य सचिव कुणाल ने सहरसा जिले महिषी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में मध्याह्न भोजन खाने से सैकड़ों बच्चों के बीमार होने की घटना को बेहद शर्मनाक और आपराधिक बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा दोषी एनजीओ संचालकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। कुणाल ने आज बयान जारी कर कहा कि भोजन में जहरीले सांप के अवशेष मिलने की खबर भयावह और गंभीर लापरवाही का मामला है। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिंदगी के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

कुणाल ने आरोप लगाया कि बिहार की डबल इंजन सरकार ने मिड डे मील जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना को निजी एनजीओ और ठेकेदारों के हवाले कर दिया है, जिसका नतीजा आज बच्चों की जान पर बन आया है। उन्होंने कहा कि निजीकरण और लागत कम करने की नीति के कारण सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बदहाल हो गई है।उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी एनजीओ संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी बीमार बच्चों के निशुल्क और समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

माले नेता कुणाल ने कहा कि पूर्व की व्यवस्था के तहत स्कूलों में स्थानीय रसोइयों द्वारा ताजा भोजन तैयार कर बच्चों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिससे भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और मिड डे मील व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भाकपा माले राज्यव्यापी आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।

अब विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार के साथ मिलेगा न्यूट्रिशियन
कोटा। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ सब्जियां उगाना भी सीखेंगे। शिक्षा के साथ बागवानी से जहां सहयोग की भावना बढ़ेगी वहीं, मिड डे मील में पौष्ठिक आहार से न्यूट्रिशियन भी मिलेगा। जिससे मन व शरीर स्वस्थ रहेगा और दीमाग तेज होने से पढ़ाई में अव्वल होंगे। साथ ही सब्जियों की पोषण क्षमता और जंक फूड के नुकसान से रुबरू होंगे। इसी उद्देश्य के साथ सरकार जिले के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के सहयोग से न्यूट्रिशियन गार्डन विकसित करवाने के आदेश जारी किए हैं। जिसकी पालना में जिला शिक्षाधिकारी ने सभी शाला प्रधानों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

1154 स्कूलों में बनेंगे न्यूट्रिशियन गार्डन
कोटा जिले में कुल 1154 सरकारी स्कूल व मदरसे हैं, जहां बच्चों को मिड-डे-मील दिया जाता है। इन सभी स्कूलों में कीचन गार्डन विकसित किए जाएंगे। वहीं, गार्डन में उगाई सब्जियों को मिड डे मील भोजन की थाली में बच्चों को परोसा जाएगा। ताकि, ताजी व स्वादिष्ट सब्जियां मिलने से उनमें पोषण का स्तर बढ़ सकेगा। ये न्यूट्रिशियन गार्डन स्कूलों के खेल मैदान या विद्यालय की भूमि पर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक स्कूल ईको बजट की निर्धारित राशि से खाद, बीज, पौधे व जरूरत का सामान खरीद सकेंगे।

मौसमी सब्जियां उगाई जाएगी
स्कूलों में बनाए जाने वाले न्यूट्रिशियन गार्डन में लौकी, गिल्की, मैथी, पालक, मूली, पोदीना, धनिया, टमाटर, आलू, भिंडी सहित अन्य मौसमी सब्जियां उगाई जा सकेंगी। जिन स्कूलों में खेल मैदान या जगह नहीं है वहां गमलों में पौधे लगाए जाएंगे। इसमें शिक्षक विद्यार्थियों की सहायता लेंगे। साथ ही इसकी तस्वीरें शिक्षा विभाग कार्यालय को भेजनी होगी। गार्डन के रखरखाव में विद्यार्थियों का सहयोग लेकर उनका जुड़ाव सुनिश्चित करेंगे

फोर्टिफाइड नमक तेल का उपयोग होगा
न्यूट्रिशियन गार्डन बनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को शुद्ध साग सब्जी उपलब्ध कराना है।
इतना ही नहीं मिड-डे-मील योजना में यह भी तय किया गया है कि विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन में डबल फोर्टिफाइड नमक तेल प्रयुक्त होना चाहिए। इससे बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इससे भोजन में माइक्रो-न्यूट्रिशियन्स की उपलब्धता होने से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

इनका रखना होगा ध्यान
-कैमिकल खाद नहीं डाल सकेंगे केवल जैविक खाद का ही उपयोग करना होगा।
-ईको क्लब, स्काउट, एनसीसी गाइड्स विद्यालय विकास समिति के सदस्यों की ले सकेंगे मदद।
- छात्रों के योगदान की तस्वीरें विभाग को भेजनी होगी।
- गार्डन से प्राप्त सब्जियों का उपयोग मिड डे मील में किया जाएगा।

यह मिलेगा फायदा
-स्कूल की भूमि का सही उपयोग हो सकेगा।
-ताजी सब्जियों के उपयोग से बच्चों में पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति हो सकेगी।
-विद्यार्थियों को हरी सब्जियों की पोषण क्षमता व जंक फूड के नुकसान की जानकारी मिल सकेगी।
-बच्चों में आपस में सहयोग की भावना विकसित होगी।
-न्यूट्रिशियन गार्डन से ताजा और स्वादिष्ठ सब्जियां मिलेंगी।
-विद्यार्थियों को बागवानी व सब्जियां उगाने का अनुभव होगा, जिससे वे प्रकृति के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा।
-उद्यानिकी को आजीविका का माध्यम बनाने की सोच विकसित हो सकेगी।

1 लाख से ज्यादा बच्चे ले रहे मिड-डे-मिल
जिले में 1154 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें मदरसे, संस्कृत विद्यालय भी शामिल हैं। कक्षा एक से आठवीं तक करीब 1 लाख से अधिक बच्चों को मिड-डे मील मिल रहा है। वहीं, जुलाई माह में सभी स्कूलों में 1.36 लाख किलो मिल्क पाउडर पहुंचाया है। भोजन करने के लिए शाला में पांच वर्ष से अधिक पुराने बर्तनों को बदलकर नए लाए जाने हैं।

सरकारी स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन के साथ बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत करने की दिशा में सरकार की ओर से सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में जिले के 1154 स्कूलों व मदरसों में विभाग की ओर से न्यूट्रिशियन गार्डन बनाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूल में उगाई ताजा सब्जियों को मिड-डे मील में बच्चों को परोसी जाएगी। पोषण मिलने से बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत हो सकेंगे। वहीं, गार्डन डवलपमेंट में स्टूडेंट्स की सहभागिता सुनिश्चित होने से उनमें सहयोग की भावना विकसित होगी।
-यतीश विजय, अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी कोटा