creativity - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आत्म-प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संगम: एफबीएस सोलफुल नेटवर्किंग मीट ने छोड़ी खास छाप
जयपुर। हाल ही में एफबीएस जयपुर द्वारा सी-स्कीम स्थित नुरोह में आयोजित “सोलफुल नेटवर्किंग मीट” आत्म-प्रेम, सकारात्मक सोच और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने वाला एक यादगार आयोजन साबित हुआ। कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियों का अनुभव किया।

फाउंडर मेघा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत परिचय और नेटवर्किंग सत्र से हुई, जहां प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा कर नए रिश्तों की शुरुआत की। इसके बाद तापसी वाधवा द्वारा मैनिफेस्टेशन कैंडल मेकिंग गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें सभी ने अपने लक्ष्यों और इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष कैंडल्स बनाई।

वैशाली मोदी, मुनमुन पोद्दार और रखी खंडेलवाल के गाइडेड मैनिफेस्टेशन सेशन ने प्रतिभागियों को अपने सपनों के प्रति स्पष्टता और आत्मविश्वास प्रदान किया। वहीं प्रीति सचदेवा के फ्लो डांस सेशन ने सभी को ऊर्जा, आनंद और आत्म-जुड़ाव का अनूठा अनुभव दिया। मनोरंजक गेम्स, पुरस्कार वितरण और सामूहिक नृत्य के साथ यह आयोजन आत्म-प्रेम, प्रेरणा और सकारात्मकता का खूबसूरत उत्सव बन गया।

जयपुर में ‘टेन फोल्ड’ कला प्रदर्शनी का आगाज, तीन दिन तक सजेगी रचनात्मकता की दुनिया
जयपुर। गुलाबी नगरी में कला और संस्कृति का रंगीन संगम देखने को मिल रहा है। ‘टेन फोल्ड (TEN FOLD)’ ग्रुप आर्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ निर्माण नगर स्थित तिलक गीताई आर्ट गैलरी में हुआ। लिखंदरा आर्ट सोसाइटी द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 15 फरवरी तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों से जुड़े प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें समकालीन अभिव्यक्तियों की विविधता और नवीन प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और समाज में कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संयोजन के तहत पिछले कुछ वर्षों में देश के विभिन्न शहरों में सफल आयोजन किए जा चुके हैं, जिससे यह पहल कला प्रेमियों के बीच खास पहचान बना रही है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।

मॉडल्स के माध्यम से छात्राओं ने प्रस्तुत की अद्भुत सृजनशीलता
कोटा। वल्लभ नगर स्थित सोफिया गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में शनिवार को छात्राओं द्वारा तैयार मॉडल्स की प्रदर्शनी आयोजित की गई। सोशल साइंस, मैथ्स एवं आर्ट एंड क्राफ्ट पर आधरित इस प्रदर्शनी में रखे मॉडल्स में छात्राओं की अद्भुत  सृजनशीलता नजर आई।  प्रदर्शनी में स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था। प्रिंसिपल सिस्टर लीना ने बताया कि स्कूल में इंटर हाउस कॉम्पटीशन हुए थे। उसमें स्टूडेंट्स की बनाई चीजें देखी तो बहुत अच्छा लगा । उन्हीं सब चीजों को प्रदर्शनी के रूप में  प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में स्कूल के शिक्षकों का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करना, उनके टेलेन्ट को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करना,बच्चे की क्रिएटिविटी को एक सकारात्मक दिशा देना है। आजकल बच्चे सोशल मीडिया पर इन्वॉल्व रहते हैं,ऐसे में  शिक्षा के साथ-साथ उनकी क्रिएटिविटी को विकसित किया जाए जिससे नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में बदल सकें।

इन विषयों पर तैयार किए  मॉडल
थैलेस थ्योरम, मैथ्स म्यूजियम, ट्रिगनोमैटीÑ, पाइथोगोरस थ्यौरी, प्रोबेबिलिटी सर्किल, ट्राएंगल्स, पैरालियोग्राम 3डी, पॉलिनॉमियल, रियल नंबर, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, वॉलकेनो, सोलर सिस्टम, ह्यूमन बॉडी, कंजरवेशन आफॅ सॉइल, थर्मल पावर प्लांट, वॉटर प्यूरीफायर, ग्लोब, वायु प्रदूषण, एसिड रेन फॉल, आदि के मॉडल प्रदर्शित किए। आर्ट एंड क्राफ्ट में पेंटिंग, पोर्टेट, स्टोन पेंटिंग, न्यूज पेपर आर्ट, बॉटल आर्ट, क्ले वर्क, स्केचिंग आदि प्रस्तुत की। प्रदर्शनी के दौरान स्कूल की नवीं व दसवीं कक्षा की छात्रा मीनाक्षी सोनी, अरषी, प्रांजल खींची, सान्वी नंदवाना, अविशि श्रृंगी, ऋशा मित्तल प्रत्येक मॉडल को अच्छी तरह समझा रही थी। प्रदर्शनी में छात्राओं का टीमवर्क और सहयोग देखने लायक था।

क्रिएविटी को एक्सप्लेन करने का मौका
दसवीं की छात्रा ऋशा मित्तल का कहना है बहुत खुशी की बात है। खुद की क्रिएविटी को एक्सप्लेन करने के लिए हमारे स्कूल ने प्लेटफॉर्म दिया। स्कूल ने स्वयं को प्रूव करने का अवसर दिया। दसवीं की छात्रा अविशी श्रृंगी ने कहा स्कूल में नई चीजें सीखते हैं। एक्जीबिशन में अच्छा लगा।  पढ़ाई से ज्यादा रू चि क्रिएटिव चीजों में है।

यह कहा टीचर्स ने मैथ्स टीचर अमित मंगल, सोशल साइंस टीचर मंजू दलावत, साइंस टीचर नीलू नगरवाल, व आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर सीमा ने बताया कि छात्राएं मोबाइल को छोड़कर कंस्ट्रक्टिव साइड पर फोकस करती हैं।  क्रिएटिविटी और स्किल बढञती है। स्टूडेन्ट्स की क्रिएटिविटी सीमित नहीं रहती बल्कि प्रदर्शनी के माध्यम से बाहर भी जाती है।