Bihar News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजीव रंजन का तंज, बोलें-चुनाव परिणाम से पहले ही सीएम पद के शपथ की तारीख तय करने वाले तेजस्वी को जनता ने सिखाया सबक
पटना। केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह, उर्फ ललन सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया और कहा कि, चुनाव से पहले उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर ली थी, लेकिन जनता ने उनको ऐसा सबक सिखाया कि वह अपनी नेतागिरी भूल गये।

राजीव रंजन सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, यह हास्यास्पद है कि परिणाम आने से पहले ही श्री यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण की तारीख तय कर ली थी, लेकिन अंतत: जनता ने उन्हें सिर्फ इस लायक छोड़ा कि बमुश्किल वह नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचा पाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि, बिहार में विपक्ष की भूमिका अब जनता के बीच भ्रम फैलाने की रह गई है और सकारात्मक राजनीति से उसका कोई लेना देना नही है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद के 15 वर्षों के जंगल राज को भूली नहीं है और उसे याद कर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा कि जनता को मालूम है कि नीतीश कुमार जो कहते हैं, उसे पूरा कर के दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार ने इस बार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है और सरकार उसे पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इसके आगे राजीव रंजन सिंह ने कहा कि देश में विपक्ष अपनी खराब हालत के लिए खुद जिम्मेदार है और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का वजूद धीरे धीरे खत्म हो रहा है।

पूर्वी चंपारण में विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर का निर्माण जारी, विशाल शिवलिंग की होगी स्थापना
पूर्वी चंपारण। इतिहास में पूर्वी चंपारण नाम दर्ज कराने की तैयारी में है। यहां विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसमें विशाल शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर में भगवान शंकर के शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। शिवलिंग की स्थापना विराट रामायण मंदिर में की जाएगी, जो कि निमार्णाधीन है। मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी। शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु में किया गया है। शिवलिंग वहां से पूर्वी चंपारण के कैथवलिया के लिए रवाना किया गया है। विराट रामायण मंदिर चकिया केसरिया पथ में चकिया से 12 किलोमीटर की दूरी पर और केसरिया से 9 किलोमीटर की दूरी पर कैथवलिया गांव में बन रहा है।

मंदिर का निर्माण वर्ष 2022 से जारी

विराट रामायण मंदिर का वर्ष 2022 में धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल की मौजूदगी में भूमि पूजन हुआ था और आधारशिला रखी गई थी। यह निर्माण इसके साथ ही शुरू हो गया था। विश्व में ऊंचे मंदिर में से कंबोडिया में 210 फीट ऊंचा मंदिर है। राजराजेश्वर में 216 फीट और काशी हिंदू विश्वविद्यालय में निर्मित मंदिर की ऊंचाई 252 फीट है।  जबकि विराट रामायण मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी और इसे 90 से 95 एकड़ क्षेत्र में स्थिपित किया जाएगा। मंदिर परिसर 120 एकड़ में फैला हुआ है। मंदिर की चौड़ाई 540 फीट और लंबाई 1080 फीट होगी।

पूरा होने में लगेंगे आठ साल

मंदिर के निर्माण में करीब आठ वर्ष लग जाएंगे। इस अनोखे और भव्य मंदिर में भगवान श्री राम, माता सीता, लव कुश, महर्षि वाल्मीकि सहित सभी देवी देवताओं की प्रतिमाएं होंगी। मंदिर का अभी तक करीब 25% निर्माण पूरा किया जा चुका है। कारीगर निर्माण में दिन रात लगे हुए हैं। स्फटिक शिवलिंग के स्थापित होने के बाद ही मंदिर परिसर में छत और ऊपरी हिसेसा का निर्माण संभव होगा। यदि छत का निर्माण पहले होता तो शिवलिंग स्थापित करने में परेशानी होती।

मंदिर का निर्माण संतोष झा के नेतृत्व में चल रहा है।  उन्होंने बताया कि मंदिर को अगले दो साल में भव्य और विशालकाय स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि महाबली मंदिर से 34 फीट ऊंचा और 34 फीट मोटा शिवलिंग, जिसका वजन 200 मीट्रिक टन की है, विगत 21 नवबंर को चल चुकी है। इसको विराट रामायण मंदिर में पहुंचने में करीब दो महीने लग जाएंगे।

सम्राट चौधरी ने बताया एनडीए का प्लान, कहा-मोदी और नीतीश की इच्छा बिहार में सुशासन को और मजबूत करने की
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा बिहार में सुशासन को और मजबूत करने की है। सम्राट चौधरी ने आज यहां 'आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहा कि, कुम्हरार का नाम भारत के इतिहास के पन्नों में रहा है। यही वह कुम्हरार है जहां सम्राट अशोक ने अखंड भारत का सपना देखा। उन्होंने कहा कि कुम्हरार के गौरवशाली इतिहास को वापस लाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि राजग सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कुम्हरार के मतदाताओं के अलावा बिहार के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि, उन्होंने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के बिहार प्रेम को जनता भी जानती है। पीएम मोदी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में लगातार बिहार का दौरा किया और सौगात दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है और अब और आगे बढ़ेगा। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की जोड़ी में बिहार विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचेगा।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की भी तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने पटना के गंगा तट पर मैरीन ड्राइव का निर्माण कराया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नव निर्वाचित विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में कुम्हरार और तरक्की करेगा और यह विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में नंबर एक बनेगा। उन्होंने सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वे कर्मठ और ईमानदार हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में अपराध कम होगा और अपराधियों पर अंकुश लगेगा।

सिवान लूटकांड : मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, बोलें-''घबराइए नहीं, अगर कानून के साथ खिलवाड़ करेंगे तो...''
सिवान। सिवान लूट की घटना पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कड़ा रूख अपनाते हुए बयान दिया है और खुले शब्दों में अपराधियों को चुनौती दी है। दरअसल, दिलीप जायसवाल ने अपने बयान में कहा है कि, ''घबराइए मत, अगर कोई भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, तो उन अपराधियों को ओर उनका साथ देने वालों को उपर भेज दिया जाएगा''। इसके साथ ही दिलीप जायवाल ने कांग्रेस की बैठक में हुए हंगामें पर निशाना साधते हुए कहा कि, '' ये तो होना ही था अब कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं बचा है जिससे वो अपनी इज्जत बचा सके''क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता के साथ है ये तो उन्होंने देख ही लिया होगा।

इसके आगे दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने ''वोट चोर गद्दी छोड़'' का आरोप लगाकर बिहार का माहौल खराब किया था, जिसका जवाब हमने नहीं ​बल्कि जनता ने दिया और उनको इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव के मीडिया के सामने नहीं आने के मुद्दे पर कहा कि, आरजेडी की ये बहुत ही शर्मनाक हार है जिसके कारण आरजेडी अपना मुंह नहीं दिखा पा रही है तो वो अब मीडिया के सामने कैसे आएंगे।

सीएम नीतीश ने किया हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण, सामने आई ये बड़ी वजह
हाजीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर औद्योगिक इकाइयों, न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड, कॉम्पीटें एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड एवं ब्रिटानिया इंडस्ट्रीयल लिमिटेड का निरीक्षण किया। श्री कुमार ने भ्रमण के क्रम में न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर वहां तैयार किये जा रहे विभिन्न प्रकार के वस्त्रों एवं कार्यरत कर्मियों की संख्या के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टेलरिंग के काम में लगे कर्मियों से बातचीत कर औद्योगिक इकाई द्वारा दी जा रही सुविधाओं आदि के संबंध में जानकारी ली।

सीएम नीतीश कुमार ने इसके बाद हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में बनाये जा रहे विभिन्न प्रकार के जूतों से संबंधित बाजार, कच्चे माल के संबंध में प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली।

सीएम नीतीश कुमार ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्रिटानिया इंडस्ट्रीयल लिमिटेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि, यहां मुख्य रूप से बिस्कुट और कुकीज का निर्माण होता है, जो पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी भेजे जाते हैं। यह कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का हिस्सा है, जो बिस्कुट, ब्रेड और डेयरी उत्पादों के निर्माण के लिए जानी जाती है।

मुख्यमंत्री ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र के इन औद्योगिक इकाइयों में चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने के लिये आवश्यक निर्देश भी दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार का सृजन हो सके ।

गौरतलब है कि, हाजीपुर कलस्टर बिहार का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जिसमें हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र और निर्यात प्रोत्साहन औद्योगिक पार्क सहित कुल नौ औद्योगिक क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस क्लस्टर में अब तक 289 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। क्लस्टर में 291.83 एकड़ भूमि आवंटित है तथा 304. 11 एकड़ भूमि आवंटन के लिये उपलब्ध है। यहां उद्योगों के संचालन के लिये  11 के.वी एवं 33 के.वी विद्युत आपूर्ति, विकसित सड़क नेटवर्क, सोलर स्ट्रीट लाइट, जल निकासी प्रणाली, बाउंड्री वॉल, क्लस्टर की भौगोलिक स्थिति और बेहतर कनेक्टिविटी इसे एक सशक्त औद्योगिक केंद्र बनाती है।

वर्ष 2024-25 के दौरान इस क्लस्टर में निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिएकई उल्लेखनीय कदम उठाए गए। यहां कॉम्फेड सुधा डेयरी, सोन बिस्कुट लिमिटेड, अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड, एस.एल.एम.जी बेवरेजेज प्रा. लि और एवोन साइकिल लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा निवेश किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

RJD का बड़ा एक्शन: बिहार चुनाव में हार के बाद आरजेडी ने 32 गायकों को भेजा नोटिस
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिली थी और महागठबंध को हार। अब हार के बाद आरजेडी ने बड़ा एक्शन लिया है अज्ञैर करीब 32 गायकों को नोटिस भेजा है। RJD के वरिष्ठ प्रवक्ता चितरंजन गगन ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा है कि, पार्टी की ओर से चुनाव के दौरान RJD और पार्टी नेताओं का नाम लेकर गाना गाने वाले करीब 32 गायकों को नोटिस भेजा गया है। पार्टी ने पूछा है कि, क्यों नहीं आप लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी। इसके आगे वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि, राजद ऐसे सिंगर्स को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी में है जो पार्टी के बिना अधिकारिक अनुमति के राजद संबंधित गाना को बिहार चुनाव के वक्त रिलीज किया। इस मामले पर रोशनी डालते हुए राजद के एक नेता ने बताया कि, पार्टी की छवि को जानबूझकर धूमिल करने को लेकर नोटिस भेजा जायेगा।

साजिश के तहत लॉन्च किए गए थे गाने

RJD के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मामले में जानकारी देते हुए कहा है कि, इन गायकों ने पार्टी और सामाजिक न्याय की विचारधारा को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश के तहत आरजेडी और तेजस्वी यादव की छवि खराब करने के मानसे से इन गानों को बिना पार्टी की जानकारी के रिलीज किया गया, जिसका नतीजा हुआ कि, बिहार विधानसभा में पार्टी का नाम खराब हुआ और पार्टी चुनाव हार गई। इसके आगे शक्ति सिंह ने कहा कि, जिन गानों में ‘जंगलराज’, ‘रंगदारी’ और ‘अराजकता’ जैसे शब्दों का उपयोग हुआ है उन गायकों का सीधा संबंध भाजपा और एनडीए गठबंधन से है, जिसके लिए गायकों ने इन लोगों से मोटी रकम हासिल की।

तेजस्वी-लालू का नाम किया इस्तेमाल

इस मामले में आजेडी नेता ने कहा ​है कि, इन गीतों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव आदि का नाम उपयोग लिया गया है जिसके लिए उनसे इजाजत भी नहीं ली गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन गानों की मदद से चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस छिड़ी रही।

PM मोदी ने उठाए थे सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने भी विवादित गीतों का जिक्र किया था। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कैमूर की चुनावी रैली में भी इन गानों का जिक्र किया था और जनसभा के दौरान गानों की पंक्तियां भी सुनाई थी। अंत में राजद नेता ने स्पष्ट किया है कि, यदि गायकों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पार्टी इन गायकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा सकती है और मानहानी का मामला भी दर्ज करवा सकती है।

थके सीएम और रिटायर्ड पदाधिकारी चला रहे बिहार : तेजस्वी
मधेपुरा। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि थके मुख्यमंत्री और रिटायर्ड पदाधिकारी राज्य को चला रहे हैं। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के चौथे चरण में मधेपुरा पहुंचे तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीति आयोग के रिपोर्ट में बिहार का नाम सबसे गरीब राज्य में दर्ज है। बेरोजगारी और गरीबी के साथ पलायन सबसे बड़ी समस्या है। इसे दूर करने में नीतीश सरकार असफल रही है। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य की दर्जा नहीं देने पर सीएम और पीएम से हिसाब मांगा।
यादव ने माय बहन सम्मान योजना को लेकर जनता दल यूनाईटेड (जदयू) सांसद ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए उनसे मुख्यमंत्री के 15 दिन के बिहार यात्रा के खर्च का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले ललन सिंह को जवाब देना चाहिए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 दिनों के लिए बिहार यात्रा पर दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए का जो खर्च है वह कहां से आ रहा है। इसका हिसाब उन्हें जनता को देना चाहिए। वहीं इस दौरान उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) का कानून देश में लागू करना चाहते हैं। चुनाव आयोग समय पर चुनाव नहीं करा सकते हैं।

एक साथ कई राज्यों में चुनाव नहीं हो सकता है। एक राज्य में भी एक चरण में चुनाव नहीं संपन्न हो सका है तो पूरे देश में एक साथ चुनाव कैसे संपन्न हो सकता है। यदि खर्च बचाने की बात है तो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पिछले 11 सालों में अब तक विज्ञापन पर कितना खर्च किया गया है, इसका हिसाब उन्हें जनता को देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज कह रहे हैं वन नेशन वन इलेक्शन फिर कल कहेंगे वन नेशन, वन पार्टी कहेंगे और वन नेशन वन लीडर होगा। इन सबका कोई मतलब नही है बस ये लोग आरएसएस का एजेंडा सेट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि थके सीएम और रिटायर्ड पदाधिकारी से बिहार का विकास नहीं हो सकता। इस दौरान पूर्व मंत्री सह सदर विधायक प्रोफेसर चन्द्रशेखर, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर चंद्र दीप, जिला अध्यक्ष जयकांत यादव, शक्ति सिंह विधायक चंद्रहास चौपाल समेत कई लोग मौजद रहे।

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म , 4 गिरफ्तार
बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र में एक युवती के सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम वैष्णवी कॉलोनी में सुनसान जगह पर एक लड़की और लड़का साथ बैठे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे चार व्यक्तियों ने लड़के के साथ मारपीट की और लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल के थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता को इलाज के लिये जीएमसीएच बेतिया भेजा।

कुमार ने बताया महिला थानाध्यक्ष द्वारा लड़की का बयान लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है।

सुपौल में शिक्षक समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थान क्षेत्र में अपराधियों ने एक शिक्षक समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि दीनापट्टी गांव निवासी शिक्षक मोहम्मद नूरूल्ला (38) और उसका साथी सिकन्दर दास (35) भोजन के बाद गांव के पान की दुकान पर पान खाने जा रहे थे। इस बीच एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अपराधियों ने दोनों को गोली मारकर घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

समस्तीपुर में एक करोड़ रूपये की कफ-सिरप बरामद
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक करोड़ रूपये मूल्य का कफ-सिरप बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के ढेपुरा गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 28 पर गुरूवार की देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में कफ- सिरप बरामद किया गया। बरामद कफ-सिरप की कीमत करीब एक करोड़ रूपये है। सूत्रों ने बताया कि बरामद कफ- सिरप उतरप्रदेश के बनारस से सिल्लीगुड़ी ले जाया जा रहा था। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है।

बिहार में ओवैसी की एआईएमआईएम में टूट, 4 विधायक राजद में शामिल
पटना। बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 5 में से चार विधायक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। एआईएमआईएम के पांच में से चारों विधायकों को प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव साथ लेकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद चारों विधायकों के साथ उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार यादव ने सिन्हा को एआईएमआईएम के चार विधायकों के पार्टी छोड़कर राजद में शामिल होने की जानकारी दी है। यादव इस संबंध में शाम में संवाददाता सम्मेलन कर औपचारिक घोषणा करेंगे। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान को छोड़कर कोचाधामन से विधायक मुहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट से विधायक शाहनवाज आलम, बायसी से विधायक रुकनुद्दीन अहमद और बहादुरगंज से विधायक अनजार नईमी राजद में शामिल हुए है।

स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग
पटना। निजी विमानन सेवा कंपनी स्पाइस जेट के बिहार में पटना से दिल्ली जाने वाले एसजी-725 विमान के एक इंजन में उड़ान भरने के साथ ही आग लग गई, लेकिन पायलट की सझबूझ से फ्लाइट की जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सूत्रों ने बताया कि स्पाइस जेट के एसजी-725 विमान के एक इंजन में जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के साथ ही आग लग गई। फुलवारी इलाके में लोगों ने उड़ते विमान से धुआं उठता देखा और इसकी सूचना पटना के जिलाधिकारी को दी। इसकी जानकारी हवाईअड्डा प्रशासन को दी गई।

इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कराई गई। विमान में 185 यात्री सवार थे। विमान के लैंड करने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।