RSRTC - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रोडवेज की ऑनलाइन बुकिंग मतलब परेशानी, कई बसें ऑनलाइन की वेवसाइट पर नहीं दिखती
कोटा। रोडवेज ने यात्रियों को टिकट लंबी लाइनों और सीट की मारमारी से बचने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की आॅनलाइन टिकट बुकिंग सेवा शुरू की थी, जिससे यात्रियों को बस में सीट के लिए झगड़ा नहीं करना पड़े । शुरुआत में इस सेवा से यात्रियों को परेशानी कम हुई लेकिन अब यही सेवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। ा यह सेवा अब आॅन लाइन टिकट कराने वालों के लिए जी का जंजाल बन रही है। रोडवेज की आरएसआरटीसी अधिकृत वेवसाइड अधिकांश समय तो काम ही नहीं करती है। अगर इस साइट से टिकट बुक होने और सीट नंबर मिलने के बाद भी यात्री को बस में उसकी आवंटन सीट नहीं मिलती है। कई बार नेटवर्क इश्यू के चलते चालक की मशीन में बुकिंग का संदेश नहीं जाता है तो वो यात्री को बस में बिठाने से ही इन्कार कर देता है। ऐसे में कई बार यात्री को बुक टिकट होने के बाद भी फिर से टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ती है। कई बसे आॅनलाइन वेवसाइड पर शो ही नहीं करती है। जबकि यह बसे बस स्टैंड से संचालित होती है ऐसे में यात्री को टिकट के लिए पहले लंबी लाइन और सीट रोकने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। रोडवेज की आरएसआरटीसी अधिकृत वेवसाइड नहीं खुलने पर लोगों को रेड बस और अन्य एप से टिकट आॅनलाइन बुक कराने पड़ते है। जिसमें सेवा शुल्क और जीएसटी देना पड़ता है। जिससे टिकट की लागत बढ़ जाती है। कोटा से चित्तौड़गढ के लिए आरएसआरटीसी से टिकट बुक करने पर एक्सप्रेस में 184 रुपए ही देने पड़ते वहीं यही टिकट रेड बस एप से बुक करने पर यात्री को 203 रुपए चुकाने पड़ते है। उसके बाद भी बस में यात्री को सीट के लिए कंडक्टर से सीट खाली कराने के लिए बार बार कहना पड़ता है। कारण आॅनलाइन बुकिंग सीट को खाली देखकर अन्य यात्री बैठ जाते उन्हें उठाने के लिए कई बार बहस तक हो जाती है।

इनका कहना है
यात्रियों की सुविधा के लिए आॅनलाइन बुकिंग सेवा शुरू की है। कई बार नेटवर्क इश्यू की वजह से टिकट आॅनलाइन चढ़ने से छूट जाता है। जिससे परिचालक मशीन में शो नहीं करता है। ऐसे में यात्री को दूसरी बस में भेजा जाता है। यात्री चाहे तो टिकट केंसल करके रिफंड भी ले सकता है।
- कमलेश कुमार, यातायात प्रबंधक रोडवेज डिपो चितौड़गढ़

यात्रियों को रोडवेज की अधिकृत वेबसाइट से टिकट बुकिंग करनी चाहिए। कोटा डिपो की लंबे रूट की सभी बसे आॅनलाइन सेवा से जुड़ी हुई है। शीघ्र ही लंबी दूरी के लिए सेमी डिलक्स और एक्सप्रेस बसे आने वाली है। जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
-अजय कुमार मीणा, मुख्य आगार प्रबंधक कोटा।

दो दिन पूर्व की बुकिंग के बाद भी बस में नहीं बिठाया
चित्तौड़गढ से कोटा के लिए गुरुवार को 14 जून के लिए आॅन लाइन टिकट सुबह 8.15 बजे की बस के लिए बुक कराया। सीट नंबर 11 आॅनलाइन में अलोट हुई। जब बस उदयपुर से चित्तौड़गढ पहुंची तो चालक आॅनलाइन टिकट दिखाया तो उसने कहा उनकी बुकिंग उनकी मशीन के डीएसओ में दिखाई नहीं दे रहा है। आपको बस में नहीं बिठा सकता आप विंडो से संपर्क करें मैने जब विंडो से संपर्क किया तो उन्हें कहा हमारे हाथ में नहीं डिपो मैनेजर से संपर्क करें इतने में बस रवाना हो गई। 9.30 बजे की दूसरी बस में टिकट लेकर चित्तौड से कोटा पहुंचा। आॅनलाइन बुकिंग का रिफंड भी डाला लेकिन चार से पांच दिन आने और आधा ही मिलने की बात कहीं।
- दीपक शर्मा, यात्री निवासी कोटा।

सेमी डिलक्स बसें बंद होने से हो रही परेशानी
कोटा डिपो में लगातार बसे कम हो रही है। कोटा उदयपुर मार्ग पर सुबह 5 बजे व सुबह 5.30 बजे चलने वाली सेमी डीलक्स बसे सितंबर 2024 से ही बंद हो गई है। उसके स्थान पर एक्सप्रेस बसे लगा रखी है। 300 किमी का सफर तीन बायी टू सीट वाली बस में करना सजा से कम नहीं है। पहले दो बायी दो बसे आरामदायक थी जिससे सफर में थकान नहीं होती थी। नई बसों में सीटे इतनी छोटी के ही तीन लोग एक साथ बड़ी मुश्किल से बैठ पाते है। उस पर इस रूट एक्सप्रेस बसे चलाने से रास्ते से लोकल सवारी भी परिचालक बिठा लेते जिससे बस ओवर क्राउड हो जाती है। रोडवेज को लंबी दूरी सेमी डीलक्स बसे फिर से शुरू करनी चाहिए। सेमी डिलक्से में आॅनलाइन बुकिंग वालों को परेशानी नहीं होती है।
- अनिल गोस्वामी यात्री, निवासी नांता

सभी एक्सप्रेस बसों को आॅनलाइन करना चाहिए
रोडवेज के बेड में सेमी डिलक्स बसों की जगह एक्सप्रेस बसे लगा दी है। लेकिन अधिकांश लंबी दूरी की एक्सप्रेस बसों को आॅनलाइन टिकट वेबसाइड पर नहीं चढाया गया है। जिससे लोगों को सीट के लिए परेशानी होती है। कोटा से उदयपुर मार्ग की चुनिंदा बसे ही आॅनलाइन टिकट बुकिंग के लिए उपलब्ध है। वहीं जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा की ओर जाने वाली बसे भी आॅनलाइन नहीं है। ऐसे में  लोगों को कई बार खड़े खड़े सफर करना पड़ता है।
- विक्रम सिंह राजावत यात्री, निवासी पंचवटी

आॅनलाइन नहीं दिखती बसें
कोटा आगार में पहले बसों की कमी उस पर अनुबंध की चार बसे बंद होने से लंबे रूट पर सफर अब एक्सप्रेस बसों में करना पड़ रहा है। कोटा से उदयपुर के लिए पहले दो सेमी डिलक्स बसे चल रही थी दोनों ही बंद हो गई है। वहीं जयपुर के लिए भी दो बसे चल रही वो भी बंद हो गई उनके स्थान पर एक्सप्रेस बसे लगा दी वो आए दिन आॅनलाइन बुकिंग में वेवसाइट पर नहीं दिखाई देती है। जिससे परेशानी हो रही है।
- अनीता वर्मा, निवासी महावीर नगर

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
जयपुर। राजस्थान रोडवेज में अब सुस्ती और लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के निर्देश पर सुधार की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी कर संचालन लक्ष्य में पिछड़ने, संचालन परिणामों की मॉनिटरिंग नहीं करने और लक्ष्य के अनुरूप आय अर्जित नहीं करने पर जवाब मांगा है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित प्रबंधकों को चार्जशीट जारी की जाएगी।

पंजीयन निलंबन के बावजूद चल रही थी बस, आरटीओ टीम ने किया सीज
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम के उड़नदस्तों ने निलंबित पंजीयन के बावजूद सवारियां भरकर चल रही बस को सीज किया है। यह कार्रवाई आरटीओ प्रथम राजेश चौहान के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार, 24 जून को डीटीओ (यात्री वाहन) ने बस संख्या RJ14-पीई-7171 को पंजीयन परमिट शर्तों के उल्लंघन, तेज गति से चलाने और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के कारण निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद, निलंबन अवधि में भी यह बस लवाण से जयपुर यात्रियों से भरकर चल रही थी।

उड़नदस्ते के परिवहन निरीक्षक रजत माथुर और भूपेंद्र डाबल ने बस को गुरुवार को सीज किया। इस कार्रवाई की मॉनिटरिंग डीटीओ प्रवर्तन रमेश पांडे ने की। अधिकारियों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बस स्टैंड की बजाय बाईपास से ही बस ले जाने वाले चालकों पर होगी कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान रोडवेज सीएमडी श्रेया गुहा ने सोमवार को रोडवेज मुख्यालय में समीक्षा बैठक ली। जिसमें सभी अधिकारी मौजूद रहे।

सीएमडी ने चालकों के बस स्टैंड अंदर जाने की बजाय बस को बाईपास से ही ले जाने के मामले में गहरी नाराजगी जताई। आगे से यदि ऐसा होता है तो मुख्य प्रबंधक को चार्जशीट दी जाएगी। सीएमडी ने राजस्व बढ़ाने, डीजल औसत बढ़ाने, सहित अन्य के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने कम राजस्व प्राप्त करने वाले डिपो प्रबंधक को पूर्व में दिए गए नोटिस का समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बस स्टैंड पर विकास कार्य करने को लेकर जनप्रतिनिधि और जिला कलेक्टर से समन्वय करने के निर्देश दिए।

रोडवेज कर्मचारी प्रदेशभर में किया विरोध प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के सभी डिपो, यूनिट और मुख्यालय पर सोमवार को बीएमएस यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन ने विधायक यूनुस खान के 20 जुलाई के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया है।

फेडरेशन के महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि यूनस खान ने रोडवेज की बजाय लोक परिवहन और प्राइवेट बसों को बढ़ावा देने की बात कही थी। खान का यह बयान प्राइवेट बस संचालकों से गठजोड़ को दर्शाता है। इसको लेकर रोडवेज मुख्यालय पर आज भोजन अवकाश पर विरोध-प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। इसके बाद रोडवेज सीएमडी को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

रोडवेज के पास केवल 2600 बसें हैं, जबकि 22000 बसें निजी परमिट से चल रही हैं : यूनुस खान
जयपुर। राज्य विधानसभा में उच्च शिक्षा और परिवहन विभाग की डिमांड पर चर्चा के दौरान विधायक यूनुस खान ने कहा कि राजस्थान में 3 लाख 9 हजार किलोमीटर सड़कों की लंबाई है, लेकिन रोडवेज की बसें रोजाना 3500  किलोमीटर ही चल पाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता को रोडवेज का कितना फायदा मिल रहा है। डीजल महंगा हो गया, रोडवेज की बस में घट गई, लेकिन रोडवेज का आय का स्रोत नया विकसित नहीं हो पाया, जब तक इसका राजस्व स्रोत विकसित नहीं हो पाएगा, तब तक इसे घाटे से उभर पाना मुश्किल है। रोडवेज के पास केवल 2600 बसे हैं, जबकि 22000 बसें निजी परमिट से चल रही है। इन्हीं हालातों के चलते लोक परिवहन बस सेवा शुरू की गई थी ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। राजस्थान से दो एक्सप्रेसवे हाई निकल रहे हैं, लेकिन इन एक्सप्रेस हाईवे पर एक भी सिंगल परमिट जारी नहीं किया गया, जबकि यह राजस्थान को पूरा पार करते हुए निकलते हैं। बजट में 500 नई बसें देने की बात कही गई है, लेकिन इतनी बसें तो 1 साल बाद कंडम हो जाएगी। ऐसे में रोडवेज का बेड़ा बढ़ना मुश्किल है। इसके लिए आपको निजी परमिट की ओर जाना ही पड़ेगा। आप ने सिरे से सर्वे करवाकर राजस्थान लोक परिवहन बस सेवा को फिर से जिंदा करने की जरूरत है। जयपुर शहर के चारों तरफ पहले भी बस स्टैंड की योजना तैयार की गई थी, क्योंकि सिंधी कैंप शहर के बीच में आ गया है, इसलिए इस समस्या का समाधान करने के लिए हर तरफ के स्टैंड को विकसित करना जरूरी है।

रोडवेज बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने की तैयारी शुरू
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए कार्य स्वरूप कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार रोडवेज के पास वर्तमान में करीब 2900 बसे हैं। इन बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम और पैनिक बटन लगाने पर कवायद की जा रही हैं। इसको लेकर रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान ने मुख्य प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं। इसकी चालक -परिचालकों को जानकारी देनी होगी। यदि किसी यात्री द्वारा आपात स्थिति में पैनिक बटन दबाया जाता है  तो उसकी सूचना मुख्यालय कंट्रोल रूम को प्राप्त होगी। कंट्रोल रूम से संबंधित चालक-परिचालक को फोन पर जानकारी दी जाएगी। इसके लिए प्रबंधक संचालन और प्रबंधक यातायात की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

आखिर चेता रोडवेज प्रशासन; जांच कमेटी गठित, 3 दिन में सौपेंगी रिपोर्ट
जयपुर। प्रदेश में रोडवेज के सबसे बड़े सिंधीकैंप बस स्टैंड पर लगातार हो रही टेंडरों में गड़बड़ियों को लेकर रोडवेज प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित की है। यह कमेटी तीन में दिन मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बस स्टैंड पर सुलभ शौचालयों एवं बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई से संबंधित कार्यों में वित्तीय अनियमिताओं की शिकायत मिली थी। इसके साथ ही कई टेंडर में गड़बड़ी व कंपनियों से मिलीभगत के भी आरोप लगे थे। इनकी जांच को लेकर संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त) की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें जोनल मैनेजर जयपुर जोन एवं कार्यकारी प्रबंधक (केयर टेकर) शामिल है। गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सीएस सुधांश पंत और एसीएस श्रेया गुहा ने अलग-अलग सिंधीकैंप बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था। यहां गंदगी व सुलभ शौचालयों में गंदगी देख कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद दो दिन पहले यातायात प्रबंधक हितेश जांगिड़ को एपीओ कर दिया गया, लेकिन मुख्य प्रबंधक राधिका पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

60 से 80 उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट
जयपुर। राज्य सरकार ने 60 से 80 उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को राहत देते हुए रोडवेज बसों के किराए में जारी 30 प्रतिशत छूट को बढाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। परिवहन विभाग ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए।

परिवहन उप सचिव सोहनलाल मीना ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में 60 से 80 वर्ष उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में किराए में 50 फीसदी छूट मिल सकेगी। पहले 30 फीसदी छूट का प्रावधान था। बजट में इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने की घोषणा हुई थी। अब राज्य सरकार ने दी इसकी वित्तीय स्वीकृति जारी कर किराए में छूट को 50 फीसदी करने की स्वीकृति प्रदान की है।

रोडवेज को राष्ट्रीय सार्वजनिक बस परिवहन उत्कृष्टता पुरस्कार अवार्ड
जयपुर। राज्य सड़क परिवहन उपक्रम संघ की ओर से नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 64वें वार्षिक सम्मेलन में राजस्थान रोडवेज को राष्ट्रीय सार्वजनिक बस परिवहन उत्कृष्टता पुरस्कार अवार्ड के लिए नामित किया गया है। रोडवेज अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्रेया गुहा ने बताया कि रोडवेज को यह पुरस्कार सीमित संसाधनों में भी कार्मिकों की बेहतर  उत्पादकता देने और रोड़वेज के यांत्रिक शाखा द्वारा बेहतर डीजल एवरेज देने के लिए दिया जा रहा है।

रोडवेज की ओर से कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक) रवि सोनी यह अवार्ड ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सड़क परिवहन उपक्रम संघ की ओर से 15 मार्च को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटैट सेंटर में 64वां वार्षिक सम्मेलन  आयोजित किया जा रहा है जहाँ पर देश भर के सार्वजनिक बस परिवहन उपक्रम भाग लेगे। इनमें विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले उपक्रमों को पुरुस्कृत किया जाएगा। रोडवेज को यह अवार्ड “ईधन दक्षता” श्रेणी और “कर्मचारियों की उत्पादकता”  श्रेणी में दिये जायेगे।

रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 140 अनुबंध बसे
जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बेड़े में जल्द ही 140 अनुबंध पर बसें शामिल होगी इससे यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

राजस्थान रोडवेज के पास वर्तमान में 2800 बसे खुद की और 831 बसें अनुबंध पर है। रोडवेज की 2800 बसों में से 1400 बसें कंडम हो चुकी है। बसों की संख्या कम होने के कारण 140 नई बीएस-6 मॉडल की बसें अनुबंध पर ली जा रही है। इन बसों को रोडवेज प्रति किलोमीटर 11.50 रुपए का भुगतान करेगा। इनके लिए आज टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

फिटनेस सेंटरों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा
जयपुर। नियमों के विरुद्ध कार्य कर रहे फिटनेस सेंटरों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत टीम ने चित्तौड़गढ़ में तीन फिटनेस सेंटरों को निलंबित किया है। वहीं कुछ स्थानों पर नोटिस भी जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार फिटनेस सेंटर्स पर गड़बड़ियों को लेकर कई दिनों से शिकायतें मिल रही है। इसके बाद परिवहन विभाग की टीम ने इनकी जांच शुरू की, जिसमें कई गड़बड़ियां पाई गई। वहीं कुछ फिटनेस सेंटरों में तो बिना वाहनों के ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी होना पाया गया। इस पर कार्रवाईक की गई। टीम ने चित्तौड़गढ़ में मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर, नवकार श्री फिटनेस सेंटर और अरावली फिटनेस टेस्टिंग सेंटर को तीन माह के लिए निलंबित किया। इसी प्रकार जयपुर के शांति व्हीकल फिटनेस सेंटर, जयपुर व्हीकल फिटनेस पर भी कार्रवाई हुई। वहीं सीकर के 3 फिटनेस केन्द्रों को नोटिस भी जारी किए गए। वहीं मुख्यालय की ओर से कई डीटीओ से फिटनेस सेंटरों की जांच रिपोर्ट मांगी है।

वाहन मालिक को नोटिस

जेएलएन मार्ग पर चलती कार में खिड़की से बाहर झांकते हुए स्टंट करने के मामले में आरटीओ प्रथम ने वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित करने की अनुशंषा करते हुए वाहन मालिक को नोटिस जारी किया है। वाहन मालिक की ओर से स्पष्टीकरण देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार भगवानपुरी मालवीय नगर निवासी मधुकर वर्मा के नाम से रजिस्टर्ड है।