Rajasthan Roadways - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम डिवाइस से ओवर स्पीड पर कसेेगी लगाम : रफ्तार पर तकनीकी पहरा, सड़क सुरक्षा के साथ डीजल की खपत होगी कम
अजमेर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम अपनी बसों की रफ्तार पर तकनीकी पहरा लगा रहा है। रोडवेज प्रशासन बसों में ओवर स्पीड  पर लगाम कसने के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) डिवाइस लगा रहा है। सूत्रों के अनुसार रोडवेज प्रशासन सड़क सुरक्षा के साथ डीजल की खपत को कम करने के लिए बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) डिवाइस लगा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए जयपुर मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है।

इस तरह करेगा काम: नई व्यवस्था के अंतर्गत रोडवेज की एक्सप्रेस बसों के लिए अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। जैसे ही कोई बस का ड्राइवर इस सीमा को पार करेगा, कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट बजेगा। अलर्ट मिलते ही संबंधित डिपो के यातायात प्रबंधक को कंट्रोल रूम से फोन किया जाएगा और उसको  बस नंबर, रूट व मौजूदा स्पीड की जानकारी दी जाएगी।

बस में 42 यात्री बिना टिकट पकड़े, जयपुर की टीम ने श्योपुर में की कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कोटा डिपो की एक बस में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। चेयरमैन शुभ्रा सिंह और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर जयपुर आगार की टीम कोटा डिपो की बसों की जांच कर रही है। इसी क्रम में प्रबंधक यातायात वीरेंद्र सिंह और टीआई राधा किशन राणा ने श्योपुर में कोटा डिपो की एक बस को रोका और चेकिंग की।

जांच में बस में कुल 51 यात्री पाए गए, जिनमें से 42 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। टीम ने तुरंत बस सारथी के पास विवरण मांगा, जिसके बाद खुलासा हुआ कि बस सारथी नईम खान ने इन 42 यात्रियों से 2520 रुपए तो ले लिए थे, लेकिन उन्हें टिकट जारी नहीं किया। यह सीधे-सीधे राजस्व हानि और गंभीर लापरवाही का मामला माना गया।

जयपुर आगार की टीम ने मौके पर ही बस सारथी के खिलाफ रिमार्क लगाकर कार्रवाई की और संपूर्ण मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। रोडवेज प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यात्रियों को सही सेवा मिले और राजस्व की हानि न हो।

यात्री का सिर फोड़ने वाले चालक पर होगा मुकदमा दर्ज, एमडी ने दिए निर्देश
जयपुर। बूंदी से जयपुर आ रहे एक यात्री के साथ राजस्थान रोडवेज बस चालक ने सिर फोड़ दिया। इस मामले को लेकर रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने कार्यकारी निदेशक प्रशासन चांदमल वर्मा को चालक पर मुकदमा दर्ज करने और मुख्य प्रबंधक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार मत्स्य नगर डिपो की यह बस झालावाड़ से अलवर जा रही थी। बस में अनुबंधित चालक विनोद कुमार और परिचालक प्रदीप कुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। बूंदी से सवार हुए यात्री दिमांशु सैन को दुर्गापुरा (जयपुर) उतरना था। जैसे ही बस सांगानेर पुलिया के पास पहुंची, दिमांशु अपनी सीट से उठकर गेट पर आया और चालक से बस रोकने को कहा। आरोप है कि चालक ने बस नहीं रोकी। जब यात्री ने दूसरी बार आग्रह किया तो चालक विनोद ने अचानक चिल्लाते हुए पाइप से उस पर हमला कर दिया, जिससे दिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया।

घायल होने के बाद भी चालक ने मानवीय संवेदना नहीं दिखाई और एसएमएस अस्पताल के सामने बस नहीं रोकी। बाद में बस को सीधे सिंधी कैंप लाया गया, जहां ड्यूटी ऑफिसर ने यात्री को तुरंत इलाज दिलवाया। घटना ने राजस्थान रोडवेज की कार्यप्रणाली और उसके अनुबंधित स्टाफ की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार इस बस में मत्स्य नगर के मुख्य प्रबंधक भी सवार थे, उन्होंने भी बीच बचाव नहीं किया इस पर एमडी ने मुख्य प्रबंधक पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान रोडवेज की नई ग्रामीण बस सेवा मॉडल हिट, यात्रियों को मिल रहा बड़ा फायदा
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की नई ग्रामीण बस सेवा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। पहले ग्रामीण बसों के संचालन पर रोडवेज प्रशासन को 9 से 13 रुपये प्रति किलोमीटर तक निजी कंपनी को भुगतान करना पड़ता था, लेकिन नए मॉडल ने तस्वीर बदल दी है। अब बसें, चालक और परिचालक निजी कंपनी के होंगे, जबकि संचालन रोडवेज बस स्टैंड से ही किया जाएगा। सबसे बड़ी बात—निजी बस संचालक अब रोडवेज को 5 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करेंगे। यात्रियों को पहले की तरह महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों सहित अन्य श्रेणियों में रोडवेज की रियायती किराया सुविधा मिलेगी।

रियायत की राशि रोडवेज प्रशासन निजी कंपनी को चुका रहा है, जिससे बस संचालन का आर्थिक भार रोडवेज पर नहीं आ रहा। 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा लॉन्च की गई यह सेवा अभी 7 रूटों पर चल रही है। डूंगरपुर- लालपुरा, सरदारशहर- सुजानगढ़, जोधपुर- बालेसर वाया पोपावास, जोधपुर-चाबा, जोधपुर-बालेसर वाया खुडियाला, जोधपुर-चामू और जोधपुर-चेराई रूट। 14 से 24 अक्टूबर के बीच शुरू हुए इन रूटों पर बसों को 70 से 90 प्रतिशत तक यात्रीभार मिल रहा है। आने वाले समय में 350 रूटों पर ग्रामीण सेवा की बसें शुरू करने की तैयारी है।

ऑफिस में बैठे परिचालकों की लगाई बसों पर ड्यूटी, प्रति माह 3 हजार किलोमीटर पद के अनुरूप काम करने के निर्देश
जयपुर। राजस्थन रोडवेज प्रशासन की ओर से हाल ही में जारी किए गए आदेश के बाद ऑफिसों में बैठे चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाना शुरू कर दिया। रविवार को रोडवेज मुख्यालय में तैनात 10 परिचालकों को वैशाली नगर, जयपुर आगार और डीलक्स डिपो की बसों पर ड्यूटी लगाई गई। इससे पहले सीबीएस जयपुर, सीबीएस अजमेर व अन्य डिपो में लंबे समय से बैठे परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में रोडवेज प्रशासन ने एक आदेश जारी किए हैं। जिसमें चालक-परिचालक को प्रति माह तीन हजार किलोमीटर पद के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने वाले चालक-परिचालकों को वेतन नहीं मिलेगा।

55 यात्रियों से भरी चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सतर्कता आई काम
कोटा। शहर के नांता थाना क्षेत्र में कोटा-बूंदी रोड पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। अजमेर डिपो की रोडवेज अनुबंधित बस में अचानक आग लग गई। गियर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से उठे धुएं ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की लपटों से घिर गई।  बस में उस समय करीब 55 यात्री सवार थे। बस में आग लगने की सूचना बस डिपो तथा अग्निशमन को दी गई। जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचा तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। सुबह करीब 10:50 बजे बस अजमेर से कोटा की ओर आ रही थी।

नयापुरा बस स्टैंड से कुछ दूर अचानक गियर बॉक्स से धुआं उठने लगा। ड्राइवर को कुछ असामान्य लगा तो उसने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। तभी गियर बॉक्स से चिंगारियां निकलीं और आग ने बस को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। बस में सवार यात्री अचानक धुएं और आग देखकर घबरा गए। लोग गेट की ओर भागने लगे। लेकिन चालक रईस और कंडक्टर रतनलाल ने यात्रियों को शांत कराया और सावधानीपूर्वक सभी को नीचे उतारा। यात्रियों को वहां से गुजर रही दूसरी रोडवेज और निजी बसों में बैठाकर आगे भेजा गया।

जयपुर से सुबह कोटा के लिए रवाना हुई
अजमेर डिपो की गाड़ी जयपुर से सुबह कोटा के लिए रवाना हुई थी। नांता थाना क्षेत्र के बूंदी रोड पर बस में अचानक आग लग गई थी। बस में करीब 55 सवारियां मौजूद थी। इस दौरान सवारियों को सुरक्षित बस से उतार दिया था। ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। इस संबंध में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
-नवल किशोर शर्मा,
नांता थाना, कोटा शहर।

रोडवेज बस में चढ़ने को लेकर परीक्षार्थियों और चालक में हाथापाई, पुलिस ने लठ्ठ भांजकर परीक्षार्थियों को उतारा बस से नीचे
अजमेर। कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को भी केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। परीक्षार्थी बस में पहले सीट रोकने के लिए जो भी बस स्टैण्ड पर आती उसके रुकने का इंतजार करने से पहले ही खिड़कियों से अंदर घुसते रहे। इसको लेकर कुचामन से आई बस में बैठने को लेकर परीक्षार्थियों एवं बस चालक के बीच हाथापाई हो गई। बस स्टैण्ड पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बस को वहीं पर स्थित अजमेर डिपो की कार्यशाला में ले गए और वहां पर लठ्ठ भांजकर परीक्षार्थियों को नीचे उतारा।  सूत्रों के अनुसार अजमेर-कुचामन की बस यात्रियों को लेकर स्टैण्ड पर आई।

बस को देखते ही कई परीक्षार्थी उसमें चढ़ने लगे। वहां पर बस में पहले चढ़ने को लेकर सभी परीक्षार्थियों में आपस में धक्का मुक्की होने लगी। बस के चालक ने परीक्षार्थियों को बस में चढ़ने से रोका और बोला की यह बस अभी नहीं जाएगी। इसको पहले कार्यशाला में ले जाना है। उसकी बात सुनने की बजाय कई परीक्षार्थी उसको झूठ बोलने की बात कहकर उलझ गए। इसके बावजूद परीक्षार्थी नहीं माने तो चालक ने बस में से रॉड उठा ली और कई परीक्षार्थियों के साथ उसकी मारपीट हो गई। इस दौरान वहां पर तैनात पुलिसकर्मी भी वहां आ गए और बस को वहीं पर स्थित अजमेर डिपो की कार्यशाला में ले गए और वहां पर परीक्षार्थियों को लाठियां भांजकर नीचे उतारा।

रोडवेज बंद किए गए रूट्स पर वापस शुरू करेगा बसें : बेडे़ में शामिल 288 नई बसें, डिपो को आवंटित
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन बसों की कमी के चलते बंद किए गए रूट्स पर वापस बसों का संचालन करेगा। रोडवेज बेड़े में शामिल 288 नई बसों को डिपो को आवंटित की गई है। अब डिपो स्तर पर बसों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रोडवेज के पास करीब 2800 बसें खुद की और करीब 800 अनुबंधित बसें है। इनमें से करीब 400 बसें ऑफ रूट किया गया है। अब बेड़े में शामिल 288 एक्सप्रेस बसों को डिपो को आवंटित किया गया है। जिससे कई रूट्स पर बंद की गई बसें फिर से शुरू की जाएगी।

मुख्य प्रबंधक बना रहे सूची
रोडवेज चेयरमैन शुभ्रा सिंह और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी मुख्य प्रबंधकों को इन बसों के लिए रूट्स निर्धारित करने के निर्देश दिए है। इसके बाद इन बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं जिस रूट्स पर यात्रीभार कम है, वहां बसें बंद भी की जा सकती हैं।

दो माह से अधिक समय के बाद हो रहा पेंशन का भुगतान, राजस्थान रोडवेज में कुल 10 हजार 20 पेंशनर्स
जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन पेंशनर्स को दो माह से अधिक समय के बाद पेंशन का भुगतान कर रहा है। इसका खुलासा रोडवेज प्रशासन ने विधानसभा में एक विधायक के सवाल के जवाब में दिए दस्तावेजों से हुआ हैं। रोडवेज में कुल 10 हजार 20 पेंशनर्स है। रोडवेज पिछले पांच साल वर्ष, 2020 से 2024, दिसंबर तक इन्हें कभी भी (कुछ माह छोड़कर) समय पर पेंशन का भुगतान नहीं किया। इसके चलते इन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पेंशन-वेतन का समय पर भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज की कर्मचारी यूनियनों ने प्रदेशभर में कई बार हड़ताल तक कर चुकी है। इसके बावजूद भी समय पर पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

कब-कब देरी से जारी हुई पेंशन : रोडवेज वर्ष-2020 में सितंबर में 33 दिन, दिसंबर में 26 दिन, जनवरी-2021 में 25 दिन, अप्रैल में 28 दिन, मई में 30 दिन, मई-2022 में 30 दिन, जून में 53 दिन, जुलाई में 45 दिन, अगस्त में 49 दिन, सितंबर में 37 दिन, अक्टूबर में 35 दिन, नवंबर में 40 दिन, दिसंबर में 39 दिन देरी से पेंशन का भुगतान किया गया। जनवरी-2023 में 62 दिन, फरवरी में 42 दिन, मार्च में 33 दिन, अप्रैल में 23 दिन, मई में 36 दिन, जून में 11 से 40 दिन, जुलाई में 23 दिन, अगस्त में 34 दिन, सितंबर में 37 दिन, अक्टूबर में 42 दिन, नवंबर में 49 दिन, दिसंबर में 49 दिन, जनवरी-2024 में 18 दिन, फरवरी में 21 दिन, मार्च में 22 दिन, अप्रैल में 27 दिन, मई में 32 दिन, जून में 36 दिन, जुलाई में 34 दिन, अगस्त में 38 दिन, सितंबर में 27 दिन, अक्टूबर में 33 दिन, नवंबर में 33 दिन और दिसंबर में 35 दिन देरी से पेंशन का भुगतान किया गया।

महाकुंभ के लिए रोडवेज ने 4 नई बसें लगाई अब सुपर लग्जरी वॉल्वों सहित 7 बसें जाएगी
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की ओर से प्रयागराज के लिए संचालित बसों की संख्या में बढ़ोतरी की है। रोडवेज प्रशासन ने एक साथ चार नई बसें बढ़ाई हैं। अब प्रयागराज के लिए रोज कुल 7 बसें संचालित होगी। रोडवेज चेयरमैन शुभ्रा सिंह के निर्देश पर जयपुर से दोपहर 3.30 से शाम 6.30 बजे तक हर आधे घंटे में बसें संचालित की जा रही है। इन 7 बसों में एक सुपर लग्जरी वोल्वो बस भी शामिल है।
बसें फुल : रोडवेज के जयपुर डिपो की 2 बसें दोपहर 3.30 बजे, शाम 4.30 बजे और शाहपुरा डिपो की बस शाम 5.30 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो रही है। वहीं वापसी में प्रयागराज से शाम 5 व 6 बजे जयपुर डिपो की 2 बसें व शाहपुरा डिपो की बस प्रयागराज से शाम 7 बजे रवाना होगी है। यह बसें पूरी तरह से फुल चल रही है। स्लीपर बस का प्रति यात्री किराया 1087 रुपए निर्धारित है।

यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधा
रोडवेज की जयपुर से प्रयागराज जा रही स्लीपर बस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है जिसमें एक यात्री ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक से बातचीत करते हुए सेवाओं से संतुष्ट होने की बात कह रहे हैं। स्लीपर बस की सुविधाओं की यात्रियों ने सराहना की। बस में चार्जिंग पॉइंट, स्लीपर सीट की व्यवस्था, बस में सीटों की गुणवत्ता को यात्रियों ने सराहा है।

नोडल और समन्वय अधिकारियों में बदलाव
रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने एक आदेश जारी कर राजस्थान के यात्रियों के आवागमन व्यवस्थाओं के लिए रोडवेज प्रशासन ने नोडल और समन्वय अधिकारी लगाए हैं। पूर्व में 4 अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। अब सहायक संभाग प्रबंधक अमितेश यादव को नोडल अधिकारी, संस्थापन अधिकारी विष्णु पारीक को समन्वयक अधिकारी लगाया और सहयोग के लिए अलग-अलग डिपो से 5 कार्मिक लगाए गए।

सुविधा के नाम पर रोडवेज ने खरीदी बीएस-6 मॉडल की बसें, यात्रियों को दे रही झटका
कोटा । राजस्थान रोडवेज में हाल ही खरीदी गई  बीएस-6 श्रेणी की नई बसें अब यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। सुविधा के बजाय असुविधा का कारण बन रही है। नई बसों में तकनीकी खराबी आने पर चालक के समझ में ही नहीं आ रहा है। वहीं लोकल मिस्त्री भी रास्ते खराब होने पर इन बसों को ठीक नहीं कर सकते है। कारण यह पूरी इलेक्ट्रॉनिक तकनीक आधारित है। जो इंजीरियर के अलावा कोई ठीक नहीं कर सकता है। वहीं दूसरी ओर रोडवेज की नई बसे आरामदाय भी नहीं है। रोडवेज की नई बसों में यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई सीटों के बीच में स्पेस कम कर दिया गया है।  इस कारण यात्रियों को लम्बी दूरी तक इन बसों में बैठने में परेशानी आ रही है। दरअसल, राजस्थान रोडवेज ने इसी साल 510 नई बसों की खरीद की है। ये बसें करीब 163 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गई हैं। वहीं कोटा को 5 बसे मिली है। वहीं कोटा डिपो में बीएस - 6 की करीब 2017 मॉडल की 17 बसे है।  इन अत्याधुनिक बसों को यात्रियों के लिए आरामदायक और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बताया जा रहा है। लेकिन इन बसों केबीएस-6 श्रेणी में होने से इनसे फैलने वाला प्रदूषण भी कम है।  रोडवेज प्रशासन ने सर्वाधिक बसें एनसीआर में शामिल जिलों को अलॉट की हैं।  जबकि कुछ-कुछ बसें लगभग सभी डिपो को आवंटित की गई हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बताई जा रही ये नई बसें अब यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। चूंकि बसों के अंदर सीटों के बीच में बैठने की जगह कम है, इस कारण यात्रियों को पैर फैलाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। इससे लम्बी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

इंजन का काम करने के दौरान आती है परेशानी
रोडवेज के तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार पुरानी रोडवेज बसों में ड्राइवर केबिन का साइज कम है। ऐसे में गाड़ियों में इंजन का काम या अन्य मैकेनिकल काम करने के दौरान परेशानी आती है। केबिन छोटा होने के कारण इन बसों में पूरे मैकेनिकल टूल भी नहीं रखे जा सके। नई बसों में इसलिए केबिन का साइज बड़ा किया गया है ताकि इंजन या अन्य खराबी के दौरान बसों में मरम्मत आदि काम करने में मैकेनिकों को परेशानी नहीं आए।

बस खराब होने पर बीच में नहीं होती ठीक
नई बसे ना तो सुविधा जनक है। यह बीच में खराब हो जाए तो इसको ना तो चालक ठीक कर सकता है। ना ही कोई लोकल मिस्त्री कारण इसका पूरा सिस्टम कंम्प्यूटर से आॅपरेट होता है। सारा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगे होने इसकी सर्विस कंपनी से प्रशिक्षण प्राप्त इंजीनियर मिस्त्री कर सकते है। रोडवेजन टाटा मोर्टस से अपने मैकेनिकों को इसकी ट्रैनिंग कराई लेकिन बस के बीच में खराब होने पर इसको लोकल स्तर पर ठीक नहीं कराया जा सकता है।इसके लिए वर्कशॉप या कंपनी में भेजना पड़ता है। ऐसे में बस खराब हो जाए तो यात्रियों को दूसरी बस में ही जाना विकल्प है। रविवार को भी उदयपुर से कोटा आ रही बीएस -6 बस पारसोली पास खराब हो गई। उसको लोकल मिस्त्री से ठीक कराकर डाबी तक लाया फिर बस खराब हो गई तो यात्रियों को आधा घंटा इंतजार करने के बाद दूसरे बस से कोटा लाया गया।
-रामसहाय वर्मा, यात्री

पुरानी के मुकाबले नई बस में सीट के बीच गैप कम
पुरानी बस के मुकाबले नई बसों में सीट के बीच का गैप कम कर दिया गया, जिससे 100 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा करने पर तो यात्रियों के पैर दर्द करने लग जाते हैं। राजस्थान रोडवेज ने हाल ही  नई बसें खरीद कर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का काम किया है, लेकिन नई बसों में लंबी दूरी की यात्रा से लोगों को दर्द मिल रहा है। दरअसल, नई बसों में सीटों के बीच जगह कम कर दी है, जिसकी वजह से पैर समेटकर बैठना पड़ रहा है। यही नहीं गैप कम होने की वजह से यात्रियों को अंदर की तरफ सीटों पर जाने में भी परेशानी हो रही है। जिससे सीट पर बैठने पर 5 फीट 8 या 9 इंच जैसी सामान्य लंबाई वाले व्यक्ति के अगली सीट पर घुटने टच होते हैं।
-ज्योति शर्मा, यात्री कोटा

बीएस-6 मॉडल की नई रोडवेज बसों में सेंसर बढ़ाए गए हैं तथा मैकेनिकल कारणों के चलते केबिन का साइज बढ़ाया गया है। इमरजेंसी विंडो के आस-पास भी स्पेस बढ़ाया गया है। जिस कारण सीटों के बीच करीब एक से डेढ़ इंच का गैप कम हुआ है। यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है। नई बसों के ठीक करने के लिए सभी मैकेनिकों को टाटा कंपनी से प्रशिक्षण दिलाया गया है। बड़ी खराबी होने पर कंपनी में भेजा जाता है।
-अजय कुमार मीणा, मुख्य आगार प्रबंधक

रोडवेज परिचालक हरविंद की सतर्कता से बची कई लोगों की जान
जयपुर। जयपुर से भीलवाड़ा जा रही अनुबंधित बस में मौजूद परिचालक हरविंद सिंह की सतर्कता से कई लोगों व बस के यात्रियों की जान बची। गैस का तेज रिसाव देख परिचालक हरविंद ने बस में बैठे यात्रियों को जगाकर बस से व अन्य लोगों ने उनके वाहनों से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घटना से थोड़ी दूर स्थित पेट्रोल पंप पर सो रहे कर्मचारियों को जगाया। इसके बाद नजदीकी विद्युत ग्रिड में पहुंचकर विद्युत आपूर्ति भी बंद कराई। घटना में रोडवेज बस के साथ परिचालक की टिकट मशीन और किराए के रुपए भी जले।

गैस के रिसाव से वाहन बंद
परिचालक हरविंद सिंह और चालक दशरथ सिंह ने बताया कि वे बस को लेकर सिंधीकैंप (जयपुर) से सुबह 5 बजे भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। भांकरोटा स्थित डीपीएस कट पर एक टैंकर यू-टर्न में घूम रहा था। इसी दौरान एक कंटेनर ने टैंकर में टक्कर मारी। गैस का रिसाव होने लगा तो वहां से निकल रहे वाहन व बसें बंद हो गई। इसके बाद उन्होंने बस व अन्य वाहनों से यात्रियों को बाहर निकाला और वहां से भागे।