Parliament Special Session - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Special Session of Parliament: महिला आरक्षण बिल पर बोले बेनीवाल- सर्वदलीय बैठक में विस्तार से विधेयक पर हो सकती थी चर्चा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अच्छा होता कि सर्वदलीय बैठक में इस विधेयक के बारे में विस्तार से बात हो जाती। बहुत से लोग तो विधेयक को पढ़ नहीं पाये। विधेयक में लिखा है कि पहली जनगणना के आंकड़ों के प्रकाशन के बाद परिसीमन होगा और तब इसे लागू किया जाएगा। इससे साबित हो गया है कि महिला आरक्षण एक जुमला मात्र है।

आज लोक सभा में महिला आरक्षण को लेकर लाए गए संविधान ( 128 वा संशोधन) विधेयक 2023 की चर्चा में भाग लेते हुए अपने विचार रखे ! सदन में दिया गया वक्तव्य आपके साथ साझा कर रहा हूं ! @RLPINDIAorg #महिलाआरक्षणबिल pic.twitter.com/jGi0doTKiP

— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) September 20, 2023

यदि सरकार वास्तव में आरक्षण दिलाना चाहती तो 2014 के बाद ही इसे लाती लेकिन वह महंगाई, अग्निपथ योजना समेत अपनी सभी विफलताओं को ढकने के लिए महिला आरक्षण का विधेयक लायी है। उन्होंने कहा कि हम विधेयक का समर्थन केवल इसलिए कर रहे हैं ताकि महिलाएं आगे आएं।

Parliament Special Session: नए संसद भवन में जाने से पहले पीएम मोदी ने गिनाए पुरानी संसद में हुए कामकाज
संसद के विशेष सत्र में सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी ने कहा कि हम सब मिलकर नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे हैं। ये भावुक करने वाला पल है। सेंट्रल हॉल हमारी भावनाओं से भरा हुआ है। साल 1947 में अंग्रेजी सरकार ने यहीं सत्ता का हस्तांतरण किया था। पीएम मोदी ने कहा कि मैं पूरे यकीन से कहता हूं कि भारत दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचेगा।

पीएम मोदी ने पुराने सदन में हुए काम काज को गिनाते हुए कहा कि इसी सदन में ट्रांसजेडंर बिल पास हुआ था, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आजादी मिली, अनुच्छेद-370 हटाया गया और पुरानी संसद में 4 हजार से ज्यादा बिल पास किए गए। पीएम मोदी ने कहा कि साल 1952 से अब तक दुनिया के करीब 41 राष्ट्राध्यक्षों ने सेंट्रल हॉल में सांसदों को संबोधित किया है।

नए भवन में जाने से पहले पुराने संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

Parliament Special Session: खड़गे ने सरकार को दी राजनीति का तरीका बदलने की सलाह
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के कार्यकाल को लेकर अक्सर 70 सालों पर पूछे जाने वाले सवालों के सदन में जवाब दिए और उन्होंने सरकार को राजनीति का तरीका बदलने की सलाह दी। संसद के विशेष सत्र की शुरूआत और नये संसद भवन में मंगलवार से कार्यवाही शुरू किये जाने से पहले आज वर्तमान संसद भवन में चर्चा के दौरान खड़गे ने कविता के माध्यम से अपने वक्तव्य की शुरूआत की। उन्होंने कविता पढ़ी:

बदलना है तो अब हालात बदलो,
ऐसे नाम बदलने से क्या होता है?
देना है तो युवाओं को रोजगार दो
सबको बेरोजगार करके क्या होता है?
दिल थोड़ा करके देखो
लोगों को मारने से क्या होता है?
कुछ कर नहीं सकते तो कुर्सी छोड़ दो
बात-बात पर डराने से क्या होता है?

खड़गे ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत को बहुत कम आंका था लेकिन देश लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में विजयी होकर उभरा। उन्होंने कहा ''जब हमने 1950 में लोकतंत्र को अपनाया तो कई विदेशी लोगों ने सोचा कि यहां लोकतंत्र असफल हो जायेगा क्योंकि यहां साक्षरता बहुत कम है।"

विपक्ष के नेता ने ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जिक्र किया और कहा, ''चर्चिल ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर अंग्रेज भारत से चले जायेंगे जो यहां न्यायपालिका, स्वास्थ्य सेवायें, रेलवे और उनके द्वारा शुरू किये गये काम पूरी तरह से तबाह हो जायेंगे। सिस्टम नष्ट हो जायेगा। उन्होंने हमें बहुत कम आंका। हमने लोकतंत्र को बरकरार रख उन लोगों को गलत साबित कर दिया। हमने इसे मजबूत किया और सुरक्षित भी रखा और आप पूछते हो हमने 70 सालों में क्या किया।"

उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य संजय सिंह और राघव चढ्ढा के निलंबन को समाप्त कर उन दोनों सदस्यों को सदन में आने की अनुमति देने की अपील करते हुए कहा कि यह भवन संविधान सभा के साथ ही आजाद भारत के सभी बड़े निर्णय लिये जाने का गवाह है। जब राष्ट्र की बुनियाद रखी गई थी तब ऐसी नींव रखी गयी ताकि उस पर मजबूत इमारत बन सके। पंडित जवाहरलाल नेहरू, बाबा साहब अंबेडकर सहित बड़े बड़े विद्वान इसी इमारत में बैठक कर संविधान बनाये थे। 140 खंभों वाली यह इमारत गुलामी के नहीं बल्कि भारतीय वस्तुकला का नमूना है।

उन्होंने मणिपुर मुद्दे को उठाते हुये कहा कि यह राज्य मई से जल रहा है। आज भी एक व्यक्ति की हत्या हुई है। उन्होंने सदन में नियम 267 के तहत चर्चा कराये जाने के मामले को भी उठाया और कहा कि इसके तहत सात बार चर्चा हो चुकी है और प्रश्नकाल स्थगित कर 10 बार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करायी जा चुकी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में 30 बार संसद में बयान दिये और अटल बिहारी वाजपेयी ने 21 बार बयान दिए, लेकिन मोदी ने कस्टमरी बयान को छोड़कर सिर्फ दो बार बयान दिए हैं।

खड़गे ने महत्वपूर्ण विधेयकों को बगैर किसी समिति के पास भेजे पारित कराये जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुये कहा कि 1952 से 57 के बीच संसद की 667 बैठकें हुयी, 319 विधेयक पारित कराये गये। संसद का मुख्य काम कानून बनाना और लोगों को सशक्त बनाना है। राज्यसभा और लोकसभा में एक से बढ़कर एक सदस्य आज भी हैं और पहले भी थे। सभी को बोलने की आजादी मिलनी चाहिए। कानून को स्थायी समिति को नहीं भेजा जाता है जबकि इसे भेजा जाना चाहिए। समितियों को भेजने जाने वाले विधेयकों का 2009-14 के दौरान 71 प्रतिशत था जो 2014-19 के दौरान 47 प्रतिशत और 2019 के बाद अब तक गिरकर यह 13 प्रतिशत पर आ गया है। बुलेट ट्रेन से तेज गति से कानून बना रहे हैं। कानून की गुणवत्ता कमतर होती जा रही है। तीन कृषि कानून को वापस लेना पड़ा। ऐसे करने से किसान भी नराज हैं।

उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती रही तो लोकतंत्र भी नहीं रहेगा। विपक्ष के नेता ने सभापति जगदीप धनखड़ पर भी टिप्पणी करते हुये कहा '' मेरी छोटी गलती की भी बहुत बड़ी सजा देते है। वे बड़ी गलतियां करते हैं तों भी आप माफ कर देते हैं।"

इस पर सभापति ने खड़गे से कहा कि आज आप मुझ पर ही आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने सदस्यों से अपील करते हुए कहा ''कब तक हम पूर्व प्रचलन को लेकर कहते रहें। आपकी भागीदारी हो सकती है लेकिन वहां आप होते नहीं हैं। अक्सर बहिष्कार कर जाते हैं। इस पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कुछ कहने की कोशिश की तो धनखड़ ने कहा कि जयराम रमेश आप क्यों सुपर एलओपी बन रहे हैं। यह ऐतिहासिक असवर है जब हम 75 वर्षाें के अनुभव पर चर्चा कर रहे हैं तो आप दूसरे मुद्दे उठा रहे हैं। जब भागीदारी का मौका होता है तो आप बहिष्कार कर जाते हैं। जब कुछ होता है तो दो दो सदस्य विपक्ष के नेता को बचाने आ जाते हैं। यह विपक्ष के नेता का अपमान नहीं है। वह अपने आप में सक्षम हैं।

इसके बाद खड़गे ने फिर से अपनी बात कहने से पहले सभापति को धन्यवाद कहा जिसपर धनखड़ ने कहा,  ''अच्छा हुआ आपने थैंक्यू तो कहा" इसके बाद खड़गे इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाये जाने की अपील करते हुये कहा कि अभी राज्यसभा में 10 प्रतिशत, लोकसभा में 14 प्रतिशत और विधानसभाओं में 10 प्रतिशत महिला प्रतिनिधि हैं। पहली सरकार में पांच प्रतिशत महिलायें थी। उन्होंने ब्रिटेन और अमेरिका का उदाहरण देते हुये कहा कि कभी वहां भी दो से तीन प्रतिशत महिलायें होती थी, लेकिन आज अमेरिका में 28 प्रतिशत और ब्रिटेन में 33 प्रतिशत महिलायें प्रतिनिधि हैं।

इसी बीच सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि खड़गे जी-20 की बैठक पर भी कुछ कहिये। इस पर खड़गे ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है। वे जी-20 की 10 बैठकों में श्रम मंत्री के तौर पर भाग ले चुके हैं। इसके बाद खड़गे ने अपने वक्तव्य का समापन भी एक कविता से ही किया।

इस पर धनखड़ ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 की बैठक ऐतिहासिक रही है क्योंकि इसमें अफ्रीका संघ को शामिल किया गया है। इसके साथ ही पूरी दुनिया के नेताओं ने इसे सफलतम बैठक बताया है।

सांसद, नए सदन में उत्तम से उत्तम अच्छाइयों को लेकर आए : PM मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी सांसदों का आज आह्वान किया कि वे इस सत्र में संसद के नये भवन में नयी उमंग, नये उत्साह से नये संकल्पों को पूरा करने के लिए नये विश्वास से आयें और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जुटें।

मोदी ने संसद के विशेष सत्र के पहले संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस समय सारे देश में उमंग का माहौल और एक नया आत्मविश्वास हम सभी महसूस कर रहे हैं। उसी समय संसद का ये सत्र हो रहा है। ये सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब ये बहुत बड़ा है। ऐतिहासिक निर्णयों के ये सत्र है। इस सत्र की एक विशेषता ये है कि 75 साल की यात्रा अब नए मुकाम से शुरू हो रही है। जिस मुकाम पर 75 साल की यात्रा हुई है, वे अत्यंत प्रेरक पल रही है।

उन्होंने कहा कि इस सत्र में नए स्थान पर उस यात्रा को आगे बढ़ाते समय, नए संकल्प, नई ऊर्जा और नए विश्वास से काम करना है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाना है। इसके लिए जितने भी निर्णय होने वाले हैं, वो सभी इस नए संसद भवन में होंगे।

उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र अनेक प्रकार से महत्वपूर्ण है। सभी सांसदों से अपील है कि यह सत्र छोटा है। इसलिए इसमें ज्यादा से ज्यादा समय सदस्यों को मिले, वे उमंग उत्साह से भाग लें। रोने धोने के लिए बहुत समय है। जीवन के कुछ पल ऐसे होते हैं जिनमें उत्साह, उमंग, उल्लास होना चाहिए। आशा करते हैं कि पुरानी बुराइयों को छोड़ करके उत्तम से उत्तम अच्छाइयों को लेकर हम नये सदन में प्रवेश करेंगे। नये सदन में अच्छाईयों को मूल्य वर्धन हो, ऐसा हमारा प्रयास होगा। वह सभी आदरणीय सांसदों से आग्रह करते हैं कि छोटा सत्र है। वो यहां उमंग और उत्साह के साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय यहां दें।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''कल गणेश चतुर्थी का पर्व है। गणेश जी विघ्नहर्ता देवता माने जाते हैं। अब भारत की विकास यात्रा में कोई विघ्न नहीं रहेगा, अब निर्विघ्न रूप से सारे संकल्प और सपनें भारत परिपूर्ण करेगा। इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन ये नव प्रस्थान नए भारत के सारे सपनों को चरितार्थ करने वाला बनेगा।"

मोदी ने यह भी कहा, '' चंद्र मिशन की सफलता और चंद्रयान-3 तिरंगा फहरा रहा है। शिवशक्ति प्वाइंट नई प्रेरणा का केंद्र बना है, हमें गर्व से भर रहा है। पूरे विश्व में इस प्रकार की उपलब्धि को आधुनिकता, विज्ञान और तकनीक से जोड़कर देखा जाता है और जब ये सामथ्र्य विश्व के सामने आता है, तो अनेक संभावना, अनेक अवसर हमारे दरवाजे पर आकर खड़े हो जाते हैं।"

उन्होंने कहा कि जी-20 की अभूतपूर्व सफलता, 60 से अधिक स्थानों पर विश्व भर के नेताओं का स्वागत, मंथन और सही भावना में संघीय ढांचे का एक जीवंत अनुभव भारत की विविधता, भारत की विशेषता के साथ जी-20 अपने आप में एक त्योहार बन गया। जी-20 में भारत हमेशा इस बात के लिए गर्व करेगा कि हम ग्लोबल साउथ की आवाज बने। अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता और सर्वसम्मति से जी-20 का घोषणापत्र, ये सारी बातें भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रही हैं।

मोदी ने कहा कि कल यशोभूमि एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र राष्ट्र को समर्पित हुआ। कल ही विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा समुदाय को ट्रेनिंग, आधुनिक टूल, आर्थिक प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई।

Parliament Special Session: 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर होगा नई संसद में कार्यवाही का श्रीगणेश
केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र की शुरुआत 18 सितंबर को पुराने संसद भवन में ही होगी। लेकिन चर्चा है कि अगले दिन से यानी 19 सितंबर से सदन की कार्यवाही नई संसद में की जाएगी। संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी भी है। इसी दिन नई संसद में कार्यवाही का श्रीगणेश होगा। नई संसद का उद्घाटन पीएम मोदी ने 28 मई 2023 को किया था।

देशभर में चर्चा है कि विशेष सत्र में केंद्र सरकार कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले ले सकती है। सरकार महिला आरक्षण विधेयक, एक देश एक चुनाव विधेयक और समान नागरिक संहिता विधेयक को संसद में पेश कर सकती है। भारत और इंडिया के विवाद के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि देश का नाम केवल भारत रखने वाला कोई विधेयक भी लाया जा सकता है।

नई संसद की क्या है खासियत
नई संसद में लोकसभा में 888 सासंदों और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। पुरानी संसद में लोकसभा के 543 और राज्यसभा के 250 सांसदों के बैठने की व्यवस्था है। नई संसद में कई अत्याधुनिक सुविधाएं है। इसमें प्रवेश के लिए तीन द्वारों को ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार एवं कर्म द्वार नाम दिए गए हैं।

नई संसद में इमारती लकड़ी महाराष्ट्र के नागपुर से, लाल और सफेद संगमरमर राजस्थान से लगाए गए हैं। इसमें उदयपुर से लाए गए हरे पत्थर लगे हैं। इसके अलावा लाल ग्रेनाइट अजमेर के लाखा की है। कुछ सफेद संगमरमर राजस्थान में ही अंबा जी से लाकर लगाया गया है। इसमें हवा की गुणवत्ता के लिए अल्ट्रावायलेट लैम्प जैसी सुविधाएं हैं। आर्द्रता नियंत्रण के लिए अल्ट्रासोनिक ह्यूमिडी फायर काम करेगा। बता दें कि पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नई संसद का शिलान्यास किया था।

65 हजार मजदूरों ने बनाई नई संसद
नई संसद को बनाने में करीब 65 हजार मजदूरों का श्रम लगा था। नई संसद को करीब 64500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया गया है। जो भूतल से चार मंजिला है। नए संसद भवन में करीब 1700 खिड़कियां हैं। इसे पूरी तरह से भूकंपरोधी बनाया गया है। इस भवन का जीवनकाल करीब 150 वर्ष आंका गया है। इस 20 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट का नाम सेंट्रल विस्टा परियोजना था।

Parliament Special Session: 18 से 22 सितंबर तक बुलाया गया संसद का एक विशेष सत्र, 5 बैठक होगी
नई दिल्ली। 18 से 22 सितंबर तक संसद का एक विशेष सत्र बुलाया गया है। इस दौरान 5 बैठक होगी। इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। कहा जा रहा है कि संसद के इस विशेष सत्र में 10 से ज्यादा बिल पेश किए जा सकते है।

Special Session of Parliament (13th Session of 17th Lok Sabha and 261st Session of Rajya Sabha) is being called from 18th to 22nd September having 5 sittings. Amid Amrit Kaal looking forward to have fruitful discussions and debate in Parliament. pic.twitter.com/b3PIRngpOs

— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) August 31, 2023

मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर लिखा कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक बुलाया जा रहा है जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत ​काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार है।

हंगामेदार रहा था मानसून सत्र
संसद के पिछले सत्र यानी मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा पर जोरदार बहस हुई थी। विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लेकर आया था। हालांकि ध्वनिमत से अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था। मानसून सत्र के दौरान ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुई थी। संसद लौटने के बाद उनके तेवर भी देखने को मिले थे। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमले किए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। विशेष सत्र में भी एक बार फिर से हंगामेदार बैठकें देखने को मिल सकती है।

क्या जल्दी हो जाएंगे लोकसभा के चुनाव ?
पिछले दिनों विपक्ष के बड़े नेताओं ने आशंका जताई थी कि सरकार समय से पहले लोकसभा के चुनाव करा सकती है। इस तरह की चर्चा करने वाले नेताओं में ममता बनर्जी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार शामिल थे। ऐसे में संसद के विशेष सत्र को इन नेताओं के बयानों से जोड़कर भी देखा जा रहा है और कयास लगाए जा रहे है कि केंद्र सरकार जनवरी या फरवरी में ही लोकसभा के चुनाव करा सकती है। यहां तक कहा जा रहा है कि लोकसभा के चुनाव आगामी 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ भी कराए जा सकते हैं। उधर बीजेपी जिस तरह से अपने 9 साल के काम काज को जनता के बीच जाकर पेश कर रही है उससे भी इस तरह की चर्चाओं को हवा मिल रही है।