MDSU Ajmer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एमडीएसयू अजमेर की नई विद्यार्थी केंद्रित वेबसाइट का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया लोकार्पण
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने बुधवार को लोकभवन में महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने बटन दबाकर वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और आधुनिक पहल बताया। राज्यपाल ने कहा कि नई वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को विश्वविद्यालय से जुड़ी प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और अन्य शैक्षणिक जानकारियां ऑनलाइन सरलता से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शिक्षण और तकनीक के समन्वय पर बल देते हुए कहा कि नवाचार इस प्रकार हों कि देश ही नहीं, बल्कि विदेशों के विद्यार्थी भी यहां अध्ययन के लिए आकर्षित हों।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु Suresh Agrawal ने बताया कि विश्वविद्यालय को जीरो कार्बन कैम्पस के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही भारतीय ज्ञान परम्परा और वैदिक वांग्मय को आधुनिक संदर्भों में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। नई वेबसाइट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि विश्वविद्यालय से संबंधित सभी प्रक्रियाएं और जानकारियां एक ही मंच पर आसानी से उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

कुलाधिपित ने शिक्षकों-अधिकारियों से किया संवाद : शिक्षा प्रणाली ऐसी विकसित करें, जिससे विद्यार्थी रोजगारोन्मुख बन सकें- बागड़े
अजमेर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े सोमवार को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय में शिक्षकों एवं अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह से पूर्व दीक्षांत समारोह करने पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों के लिए नैक एक्रेडिडिटेशन को अनिवार्य बताते स्पष्ट निर्देश दिए कि जो महाविद्यालय इस दिशा में प्रयास नहीं करें, उनकी संबद्धता समाप्त की जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को गुणवत्ता सुधार के लिए सभी संस्थानों को नैक प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रेरित करने को कहा।  विश्वविद्यालयों को अनुसंधान के माध्यम से समाज व राष्ट्र की आवश्यकताओं की पूर्ति करनी चाहिए। ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करनी चाहिए, जिससे विद्यार्थी रोजगारोन्मुख बन सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि शोध कार्यों में भारतीयता का समावेश अनिवार्य रूप से होना चाहिए। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कुलाधिपति ने पुस्तकों के निर्माण एवं यूजीसी दिशा-निर्देशों के पूर्ण पालन की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा एवं शोध की धारा को पुनर्जीवित करने में यह नीति प्रभावी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यापक शैक्षणिक सुधारों के माध्यम से ही भारत का बौद्धिक रूप से सशक्त निर्माण संभव है। कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों, नवाचारों तथा वर्तमान स्थिति का प्रस्तुतिकरण दिया और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए प्रयासों की जानकारी साझा की। बागड़े ने विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए आय-वृद्धि के उपाय सुझाए तथा वित्तीय लेन-देन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।

MDSU Ajmer: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने दी बी फार्मा व डी फार्मा की अनुमति
अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर को फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया द्वारा बी फार्मा डी फार्मा की अनुमति दे दी गई है। जिसमें दोनों कोर्सेज के लिए 60 -60 सीटों का आवंटन किया गया है l अब विश्वविद्यालय में दोनो कोर्स शुरू होंगे।

प्रो. अरविंद पारिक विभागाअध्यक्ष बॉटनी इस कार्य को देख रहे थे। प्रो. पारीक की मेहनत रंग लाई जिसके कारण विश्वविद्यालय को डी फार्मा और बी फार्मा कोर्स के संचालन के लिए फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया ने अनुमति जारी कर दी है  l इसके लिए विश्वविद्यालय में नया विभाग खुलेगा। सत्र 2023-24 से दोनों कोर्स शुरु होंगे। उक्त कोर्सेज का लाभ संभाग के विद्यार्थियों को मिल सकेगा। डी फार्मा व बी फार्मा के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ता था। अब इच्छुक विधार्थी विश्वविद्यालय में दोनों कोर्स कर सकेंगे।