vashundhara raje - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भविष्य को लेकर अटकलें
जयपुर। प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे के भविष्य को लेकर अटकलें चालू हो गई है। वसुंधरा समर्थकों का मानना है कि भाजपा में उनका बड़ा कद है। इस तथ्य से भाजपा के बड़े नेता भी वाकिफ हैं। पिछले दिनों हुए विधानसभा के चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके तीन दर्जन से ज्यादा समर्थक जीत कर भी आए हैं। वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री की प्रबल दावेदार थीं। दो बार मुख्यमंत्री, पांच बार सांसद और पांच बार विधायक रहीं वसुंधरा राजे, केन्द्र में मंत्री और भाजपा संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक के पद का सफर करने वाली वसुंधरा राजे को नजर अंदाज करना आसान नहीं है। नए मुख्यमंत्री के लिए उनको राजी करने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने उनको कोई न कोई संकेत जरूर दिए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि निकट भविष्य में उनको झालावाड़ लोकसभा सीट ने चुनाव लड़ाकर केन्द्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर वसुंधरा राजे लोकसभा का चुनाव लड़ाया जाता है, तो उनको झालरापाटन सीट से विधायक पद छोड़ना होगा, उनके स्थान पर उनके सांसद पुत्र दुष्यंत को वहां से विधायक बनने का मौका दिया सकता है। उनके समर्थकों का मानना है कि पार्टी के लिए जिस वफादारी से वह काम करती है, वह कतई घर में बैठने वाली नहीं है। चूंकि उन्होंने राजस्थान में 25 साल तक  पार्टी में अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। इस दौरान कई बार ऐसे मौके भी आए, जब वसुंधरा राजे ने पार्टी के हित में केन्द्रीय नेताओं के फैसलों का भी विरोध किया है, चाहे वह सन् 2008 में विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद राजस्थान में जिम्मेदार नेताओं से मांगे गए इस्तीफों का प्रकरण ही क्यों ना हो। उस समय राजे ने भाजपा के तत्कालीन राष्टÑीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की बात को खारिज करते हुए नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया था।

हाड़ौती की राजनीति में बहुओं से आगे रहीं बेटियां
कोटा। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का बिल संसद के दोनों सदनों में पारित हो गया है, जिससे महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का पहले से अधिक मौका मिलेगा। वहीं अभी तक महिलाएं राजनीति में आती रही हैं लेकिन उन्हें आगे बढ़ने के उतने अवसर नहीं मिले। हाड़ौती संभाग में अब तक करीब 12 महिला नेत्री ऐसी हैं जिन पर राजनीतिक दलों ने भरोसा जताया तो उन्होंने उसे साबित भी किया है। हाड़ौती की राजनीति में बेटियों ने बहुओं से आगे रहकर बाजी मारी है।

राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 25 नवम्बर को मतदान होना है। उसके बाद 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। कोटा जिले की 6 विधानसभा समेत हाड़ौती संभाग की कुल 17 विधानसभा सीटों के लिए भी 25 नवम्बर को मतदान होगा। अभी तक भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य किसी भी राजनैनिक दल ने संभाग में अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। सभी एक दूसरे की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बार  टिकट की दावेदारी जताने वालों में पुरुष नेताओं के साथ ही महिला नेत्रियां भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक संभाग की 17 विधानसभा सीटों में से मात्र 12 महिला नेत्रियों पर ही भाजपा और कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए उन्हें विधानसभा व लोकसभा का टिकट दिया है। जिनमें से 8 महिलाएं तो दोनों ही राजनीतिक दलों से विधायक बनी हैं। जबकि चार किसी कारण से विधायक व सांसद नहीं बन सकी लेकिन राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

हाड़ौती की राजनीति में आगे बढ़ने वाली 12 महिला नेत्रियों में से 9 कोटा की बेटी हैं और यहीं की बहू भी हैं। जबकि दो महिला नेत्री कल्पना देवी व उर्मिला जैन भाया बहुएं हैं।

नारी शक्ति का प्रवाह महिला विरोधी सरकार को बहा ले जाएगा-वसुन्धरा राजे
जयपुर। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि मातृशक्ति की भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र के नव निर्माण की कल्पना अधूरी है।

वे शनिवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश भर से आई महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधावा रही थी।उन्होंने कहा कि यहाँ मौजूद महिलाओं का जोश देख कर यह तय है कि नारी शक्ति का यह प्रवाह राजस्थान की महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को बहा कर ले जाएगा।
वे बोली रक्षासूत्र यूँ तो कच्चा धागा है,पर मज़बूत और अटूट है।मेरे लिए सुरक्षा कवच है।इसमें राजस्थान की संपूर्ण महिलाओं की शक्ति है जो मुझे हर मुश्किल को पार करने का हौसला देगा।प्रदेशवासियों की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।उन्होंने कहा कि महाभारत में कृष्ण की अंगुली कट गई तो द्रौपदी ने साड़ी फाड़ कर कृष्ण की उँगली पर बांधी।कृष्ण ने भी कोरवों से उसकी रक्षा की। मैं भी कृष्ण की प्रेरणा से आपकी सेवा करूँगी और हर राजस्थानी के हक़ के लिए लड़ती रहूँगी।

पूर्व सीएम ने कहा कि यह धागा उसे ही बांधे जो इस धागे का धर्म निभाये,जैसे भगवान कृष्ण।उन्होंने कहा कि समाज रूपी बगीचा तब ही खूबसूरत दिखेगा जब उसमें सभी किस्मों के फूल समान भाव से खिलेंगे।अब मिलकर एक ऐसा राजस्थान बनाएं,जहां हमारी बेटियां बेखौफ़ अपना बचपन जी सकें।हमारी बहनें बिना किसी बाधा के अपने सपने पूरे कर सकें।हमारी माताएं सम्मान के साथ सिर ऊँचा करके चल सके।

हनुमान बेनीवाल बोले- सचिन पायलट फौजमार कप्तान हो गए हैं, वसुंधरा का पति कहां है इतनी सी बात पर पार्टी से निकाल दिया
जयपुर। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने छात्र संघ हुंकार रैली में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन छात्र नेताओं की उम्र पूरी हो जाएगी वे अगली बार चुनाव कैसे लड़ेंगे। अशोक जी आप अपने बेटे को भी नेता बनाना चाहते हो। ये रैली रोजगार दिलाने के लिए भी है। हमारी मांग है कि खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाए। हर क्रांति के नायक नौजवान रहे है। मंगल पांडे और भगत सिंह जैसे नौजवानों ने लड़ाई लड़ी।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सीएम बताए कि चुनाव बंद क्यों करा रहे है। हमारे छोटे भाईयों को चुनाव लड़ने से क्यों रोका जा रहा है? अशोक गहलोत ने राजस्थान में पेपर लीक की नई दुकान खोल दी। जो छात्रनेता विधायक का चुनाव लड़ेगा उसकी जमानत जब्त हो जाएगी।

लाल डायरी के मामले पर बोलते हुए बेनीवाल ने कहा कि अब ये मामला कैसे थम गया। इस डायरी में बीजेपी के नेताओं के नाम थे इसलिेए लाल डायरी लाने वाले नेता को दूसरी पार्टी में भेज दिया गया। अबकी बार तीसरा मोर्चा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट फौजमार कप्तान हो गए है। वे अपनी ही सेना को नुकसान पहुंचा रहे है। मैंने उनकी दो बार मदद की। पायलट ने मुझे कहा था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कह दो कि अगर कांग्रेस मुझे सीएम बनाएगी तो आरएलपी के तीनों विधायक कांग्रेस का साथ देंगे। जब पायलट मानेसर गए तो मैंने कहा कि अगर पायलट को सीएम बनाया जाएगा तो मेरे विधायक साथ देंगे। बेनीवाल ने कहा कि मैं गहलोत को जानता हूं वो चाहते हैं कि उनके 5 साल आराम से निकल जाए। जनता भाड़ में जाए।

ये भूल गए हैं कि राजस्थान में तीसरा मोर्चा भी है। बीजेपी और कांग्रेस के अलावा भी एक और पार्टी है जिसे किसानोंं के बेटों ने अपने खून-पसीने से सींचा है। जो मेरे लोगों को जो परेशान करता है उसे मैं जरुर परेशान करता हूं। कभी क्लीन बोल्ड नहीं होता, सीधे छक्का लगाता हूं।

बेनीवाल ने बीजेपी से निकाले जाने के मामले पर कहा कि मैंने केवल इतना पूछा था कि वसुंधरा के पति कहां है। इसमें क्या गलत था। इतनी सी बात पर मुझे बीजेपी से निकाल दिया गया। कई लोग मुझ पर आरोप लगाते है कि मैंने कांग्रेस की मदद की। मैंने तो गहलोत के बेटे को चुनाव हरावाया था।

गहलोत सरकार को जनता के नहीं, ख़ुद के हितों की चिंता- वसुन्धरा राजे
सवाईमाधोपुर। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थान के हिस्से का एक बूँद भी पानी कम नहीं होने देंगे। चाहे उन्हें कितना ही खून-पसीना बहाना पड़े। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को जनता के हितों की नहीं ख़ुद के हितों की चिंता है। वे परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर सवाईमाधोपुर में बोल रही थी।

राजे ने कहा कि ईआरसीपी को जमीन पर लाने के लिये उनकी भाजपा सरकार ने 25 अगस्त,2005 को मध्यप्रदेश के साथ नदियो के पानी के बँटवारे को लेकर समझौता किया। लेकिन दुर्भाग्य से गहलोत सरकार आ गई और ईआरसीपी ठंडे बस्ते में डाल दी गई।

हमारी दुबारा सरकार आई तो हमने डीपीआर बना कर इसका काम आगे बढ़ाया। वर्ष 2017-18 व 2018-19 में बजट घोषणा कर नवनेरा बैराज व ईसरदा बांध का काम शुरू किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने ईआरसीपी को पूरा करने के लिये साढ़े 4 साल में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया। इसलिये 13 जिलों की जनता प्यासी रही। जबकि मध्यप्रदेश ने तो समझाते के अनुसार मोहनपुरा और कुंडालिया बांध बना लिये। जिनसे उस क्षेत्र को 2.25 लाख हैक्टेयर सिंचाई और पेयजल मिलेगा। तीसरे बांध पाटनपुर का काम भी निर्माणाधीन है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के हितों पर कठुराघात नहीं होने देंग, कमल खिलायेंगे, भाजपा को लायेंगे।