Madhya Pradesh Politics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर धार में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
धार। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर धार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उत्साह के साथ जश्न मनाया। शहर के मोहन टॉकीज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों की थाप पर नृत्य किया, आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। शहर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और जीत के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की जनता का संदेश है कि वह भ्रष्टाचार, पक्षपात, अन्याय और प्रतिशोध की राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की रणनीति की जीत है।

उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता के दुरुपयोग और अहंकार की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है तथा प्रदेश में बदलाव की दिशा में स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा चलाए गए आंदोलनों को जनता का समर्थन मिला, जिसका परिणाम उपचुनाव में देखने को मिला। जश्न में युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार, अजय सिंह ठाकुर, अभिनव बिंजवा, बंटी डोड, श्रीजीत तोमर, मनोज चौहान, मुफ्फू सैफी, भानू जहाजपुरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भोपाल: आज किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे खड़गे-राहुल, किसानों को देंगे समझौते के नफा-नुकसान की जानकारी; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ हल्ला बोल
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में पार्टी की ओर से आयोजित किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे। खड़गे और राहुल गांधी करीब एक बजे भोपाल के जवाहर चौक पहुंचेंगे जहां महाचौपाल का आयोजन किया गया है।

कांग्रेस प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को देश के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि इससे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। पार्टी ने इस समझौते के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजन कर किसानों को इससे होने वाले कथित नुकसान के बारे में किसानों को जानकारी देने की योजना बनाई है।

इसके तहत सबसे पहले भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन किया गया है। पार्टी ने घोषणा की है कि इस तरह के आयोजन कर किसानों को समझौते के नफा नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Madhya Pradesh BJP को बड़ा झटका दे गए कई नेताजी, कोलारस विधायक समेत कई बीजेपी नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी समेत भारतीय जनता पार्टी में रहे कई नेताओं ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

रघुवंशी ने दो दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया के साथ भाजपा में आए लोगों पर कई आरोप लगाते हुए भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र चंद्रभूषण सिंह बुंदेला भी कांग्रेस में गए
रघुवंशी के अलावा भाजपा के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, दो बार झांसी से सांसद रहे सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र चंद्रभूषण सिंह बुंदेला और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता के भतीजे डॉ आशीष अग्रवाल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

नौजवान कमीशन या ठेके नहीं, रोजगार चाहता है: कमलनाथ
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज का नौजवान कमीशन या ठेके नहीं, रोजगार चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोग मध्यप्रदेश के भविष्य के रक्षक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को घोटाला और भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 13 मंत्री हारे थे। इस बार इसका उल्टा होगा और सरकार के 31 मंत्री चुनाव हारेंगे।