Udhayanidhi Stalin - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री स्टालिन और उप मुख्यमंत्री उदयनिधि ने किया मतदान, राज्यवासियों से की लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने गुरुवार को पुत्र एवं उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शहर के एक मतदान केन्द्र पर वोट डाला। स्टालिन के साथ पत्नी दुर्गा स्टालिन भी थीं। श्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह कतार में खड़े हुए और अपने अलवरपेट आवास के पास स्थित एसआईईटी कॉलेज के मतदान केन्द्र पर वोट डाला। यह बूथ मायलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इन सभी लोगों ने मुस्कुराते हुए मीडिया के सामने अपनी बायीं तर्जनी उंगली दिखाई, जिस पर अमिट स्याही का निशान लगा हुआ था। उन्होंने अपनी भी तस्वीरें खिंचवाईं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के चारों उम्मीदवार स्टालिन, एडप्पादी के. पलानीस्वामी (अन्नाद्रमुक), टीवीके के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय और अभिनेता-निर्माता सीमान की पार्टी 'नाम तमिलर काची, ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया। सीएम स्टालिन ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जिस तरह मैंने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया है, उसी तरह तमिलनाडु के सभी लोगों को भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।”

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव-पूर्व के अनुमान वास्तव में बहुत अच्छे हैं। "मैं एक ही शब्द में कह रहा हूं—'तमिलनाडु वेल्लुम' (तमिलनाडु जीतेगा)।" सीएम स्टालिन के नेतृत्व में बहु-दलीय 'धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन' (एसपीए) ने 2019 से लगातार हुए सभी चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। वह शहर में अपने गढ़ माने जाने वाले कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से वह रिकॉर्ड चौथी बार लगातार चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने 2011, 2016 और 2021 के चुनावों में जीत हासिल करके 'हैट्रिक' पूरी कर ली है, और इस बार वह लगातार चौथी जीत पर अपनी नज़र जमाये हुये हैं। दरअसल, 2011 में परिसीमन के बाद जब यह सीट अस्तित्व में आयी, तब से विधानसभा के लिए इस सीट से चुने जाने वाले वह एकमात्र विधायक हैं।

सीएम स्टालिन चुनावी राजनीति में अपने चौथे दशक में प्रवेश करते हुए अपना लगातार 10वां विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और अपनी आठवीं जीत दर्ज करने के लिए उत्सुक हैं। वह पहले छह चुनाव 1984, 1989, 1991, 1996, 2001 और 2006 में शहर की 'थाउज़ेंड लाइट्स' सीट से लड़े थे। 1984 और 1991 को छोड़कर, वह बाकी चार चुनावों में विजयी रहे थे, इसके बाद उन्होंने 'कोलाथुर' सीट से चुनाव लड़ा और पिछले तीनों चुनाव जीते, और 2011, 2016 तथा 2021 में जीत की हैट्रिक लगायी, जिसमें हर चुनाव के साथ उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया। सीएम स्टालिन के मुकाबले में टीवीके के उम्मीदवार और द्रमुक के जाने-पहचाने चेहरे तथा पूर्व विधायक वी.एस. बाबू थे, जबकि विपक्षी अन्नाद्रमुक ने पी. संथानकृष्णन को और एनटीके ने सौंदरापांडियन को मैदान में उतारा था।

Udhayanidhi Stalin: सनातन के खात्में का बयान देने वाले उदयनिधि स्टालिन ने पीएम मोदी के कार्यकाल पर उठाए सवाल
सनातन धर्म पर बयान देकर विवादों में आए तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने अब पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान पीएम केयर्स फंड बनाया था जिसमें पैसा इकट्ठा किया गया था। पीएम ने ये जवाब नहीं दिया कि साढ़े सात करोड़ रुपये कहां से आए। इस भ्रष्टाचार के मामले से जनता का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी ने सनातन धर्म की चाल चली है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने नौ साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया है। उदयनिधि ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यदि कोई धर्म जाति के आधार पर लोगों को बांटने, छुआछूत करने और गुलामी करना सिखाता है तो मैं सबसे पहले धर्म का विरोध करूंगा।

स्टालिन ने एक और आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर हिंसा के मामले से बचने के लिए सनातन का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इलेक्शन जीतने के लिए इस तरह के मुद्दों का सहारा लेते हैं।

उदयनिधि के किस बयान पर मचा है बवाल
उदयनिधि स्टालिन ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है। सनातन भी ऐसा ही है। उदयनिधि के इस बयान पर बीजेपी के नेता लगातार हमला बोल रहे हैं।

उदयनिधि ने ये बयान 2 सितंबर को दिया था। इसके अगले दिन उन्होंने फिर एक बयान देते हुए कहा था कि वे अपने बयान पर कायम है। उन्होंने कहा था कि मैं लगातार कहूंगा कि सनातन धर्म का खात्मा कर देना चाहिए। कई लोग कह रहे हैं कि मैंने नरसंहार करने को कहा है लेकिन पीेएम मोदी भी भारत को कांग्रेस मुक्त करने की बात कहते हैं। क्या उनकी इस बात का भी ये मतलब है कि कांग्रेसियों को मार दिया जाए।

खरगे के बेटे ने मिलाए उदयनिधि स्टालिन के सुर में सुर, कहा- जो धर्म असमानता को बढ़ावा दें वो बीमारी जैसा
तमिलनाडु सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर चौतरफा हंगामा जारी है। बीजेपी उन पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस के नेता उनके बचाव में उतरे है। कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने उदयनिधि का साथ दिया है। प्रियांक मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे है। उन्होंने कहा कि जो धर्म असमानता को बढ़ावा देता है वो धर्म नहीं है। जो धर्म इंसानों से इंसानों जैसा बर्ताव नहीं करता है वह बीमारी की तरह है।

क्या था उदयनिधि का बयान
उदयनिधि ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है। सनातन भी ऐसा ही है। उदयनिधि के इस बयान पर बीजेपी के नेता लगातार हमला बोल रहे हैं। साथ ही साथ विपक्षी गठबंधन इंडिया पर भी निशाना साध रहे हैं।