Poster release - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' के पोस्टर का विमोचन, 28 से 30 मार्च तक सीतापुरा JECC में सजेगा तकनीक का मेला
जयपुर। राजधानी के सीतापुरा स्थित जेईसीसी (JECC) में आगामी 28 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' की तैयारियां परवान पर हैं। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक्सपो के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंटिंग और पैकेजिंग सेक्टर में आ रहे तकनीकी बदलावों को प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

प्रिंटर्स क्लब के डायरेक्टर नितिन नामदेव और ललित कुमावत ने बताया कि इस तीन दिवसीय नेशनल एक्सपो में देशभर की नामचीन कंपनियां शिरकत करेंगी। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें, डिजिटल समाधान और पैकेजिंग की नई तकनीकें होंगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों को ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर राजस्थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन (ROPA) के वाइस प्रेसिडेंट संदीप विजय, संयुक्त कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल और रोपा सदस्य आनंद नागर भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के प्रिंटिंग व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और प्रिंटर्स को लेटेस्ट मशीनों व सॉफ्टवेयर से रूबरू कराना है।

मुख्य आकर्षण :

टेक्नोलॉजी का महासंगम : एक्सपो में ऑफसेट, डिजिटल और स्क्रीन प्रिंटिंग की दुनिया की दिग्गज कंपनियां लाइव डेमो देंगी।
व्यापारिक नेटवर्किंग : देशभर से आने वाले विशेषज्ञों और वेंडर्स के साथ बी2बी (B2B) संवाद के विशेष सत्र आयोजित होंगे।
इको-फ्रेंडली समाधान : भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सस्टेनेबल और ग्रीन प्रिंटिंग तकनीकों पर विशेष फोकस रहेगा।

नवरात्रि के पहले दिन यशराज फिल्म्स ने जारी किया रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर, अच्छाई और बुराई के बीच फिर होने जा रहा महायुद्ध
मुंबई। यशराज फिल्म्स ने नवरात्रि की शुभ शुरुआत को खास बनाते हुए अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर रिलीज किया है। ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर अच्छाई और बुराई के बीच होने वाले महायुद्ध की तैयारी को दर्शाता है। रानी मुखर्जी एक बार फिर से अपने सर्वसम्मति से पसंद किए गए किरदार साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं। पोस्टर के साथ ‘ऐगिरी नंदिनी’ के शक्तिशाली मंत्र उच्चारण को जोड़ा गया है, जो माँ दुर्गा की उस शक्ति का उत्सव है, जब उन्होंने महिषासुर का वध किया था। यह संकेत देता है कि शिवानी को एक निर्दयी केस सुलझाने और न्याय दिलाने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हुए पूरी द्दढ़ता की आवश्यकता होगी।

मर्दानी सीरीज, भारत की सफल महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइजी है, लगातार अपने सशक्त कथानक से दर्शकों का दिल जीतती रही है। वर्ष 2014 में ‘मर्दानी’ और वर्ष 2019 में ‘मर्दानी 2’ प्रदर्शित हुई थी। इस प्रतिष्ठित महिला-पुलिस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म मर्दानी 3, 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का फस्र्ट लुक रिलीज, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर, जानें रिलीज डेट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर जल्द ही निर्देशक विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म ‘ओ रोमियो’ का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का फस्र्ट लुक शेयर किया है।

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर साझा किया। पोस्टर में शाहिद हैट पहने हुए हैं और अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ 14 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर की अहम भूमिका होगी। यह फिल्म शाहिद और निर्देशक विशाल भारद्वाज की चौथी साझेदारी है, जिन्होंने पहले ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में जान्हवी कपूर का चुलबुला अंदाज, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
मुंबई। फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें जान्हवी कपूर अपने चुलबुले अंदाज में ‘तुलसी’ के किरदार में नजर आ रही हैं। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर दर्शकों को फिल्म की मजेदार रोमांटिक जर्नी की पहली झलक दिखाते हुए ट्रेंड कर रहा है। पोस्टर में जान्हवी अपनी दिलकश मुस्कान और शरारती एनर्जी से स्क्रीन को रोशन करती नजर आती हैं, एक ऐसे किरदार को जीवंत करते हुए जो ताजगी और रिलेटेबल फील से भरा हुआ है।

यह मोशन पोस्टर ऐसे समय पर आया है, जब जान्हवी अपनी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो इस हफ़्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले से ही काफी सराहना बटोर चुके हैं और उनके किरदार सुंदरी को जड़ों से जुड़ा, लेकिन दमदार अंदाज के लिए सराहा जा रहा है। अब तुलसी के इस ताजा लुक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा और स्टार पॉवर को और मजबूत करता है।

‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’, ‘मिली’ और ‘देवरा : पार्ट 1’ में दमदार परफॉर्मेंस के बाद, जान्हवी कपूर ने अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। ‘परम सुंदरी’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लगातार बढ़ते बज़ ने उन्हें इस साल की सबसे चर्चित अदाकाराओं में ला खड़ा किया है।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। फिल्म में जान्हवी के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। यह फिल्म 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘बाहुबली : द एपिक’ का नया पोस्टर रिलीज, एस.एस. राजामौली एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर के साथ तैयार, घोषणा के बाद फैंस में उत्साह की लहर
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने फिल्मकार एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली : द एपिक’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। एस.एस. राजामौली ने भारत को अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर दिया है, वह है ‘बाहुबली फ्रैंचाइजी’। इसने पूरे देश में एक नई लहर पैदा की और दर्शकों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं दिया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया। जहां दर्शक अभी भी ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली : द कंक्लूजन’ को भूल नहीं पाए हैं, वहीं राजामौली ने सबको चौंका दिया है, जब उन्होंने घोषणा की कि यह दोनों आइकॉनिक फिल्में अब एक साथ ‘बाहुबली : द एपिक’ के रूप में सामने आएंगी।

इस घोषणा ने फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया है और उत्साह और भी बढ़ा दिया है कि एस.एस. राजामौली इस फिल्म के साथ क्या नया लेकर आएंगे। अब, इस इंतजार को और बढ़ाते हुए, ‘बाहुबली : द एपिक’ का नया पोस्टर भी सामने आ गया है।

प्रभास को बाहुबली के रूप में और राणा डग्गुबती को भल्लालदेव के रूप में दिखाते हुए यह पोस्टर एक ऐसा सफर है, जो पुरानी यादों को ताजा करता है। यह पोस्टर उत्साह को पूरी तरह जगाता है, साथ ही ‘बाहुबली : द एपिक’ का आधिकारिक लोगो भी सामने लाता है और इसकी रिलीज 31 अक्टूबर 2025 को होने की पुष्टि करता है।

‘बाहुबली’ बिना किसी शक भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाए हैं। अपनी दोनों फिल्मों की जबरदस्त लोकप्रियता के साथ, इसने एक कल्ट स्टेटस हासिल किया है, सफलता के नए स्टैंडर्ड सेट किए हैं और पूरे भारत में बॉक्स ऑफिस के स्तर को नया अर्थ दिया है।

ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला पोस्टर, फैंस एक्साइटेड
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर होम्बले फिल्म्स की फिल्म ‘कांतारा : चैप्टर 1’ का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है।

फिल्म ‘कांतारा’ के 2022 में रिलीज के साथ ही भारतीय सिनेमा में एक नया मोड़ देखने को मिला। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बनकर उभरी और सफलता के नए बेंचमार्क सेट करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। अब जब ‘कांतारा : चैप्टर 1’ की घोषणा हो चुकी है, जो इस ब्लॉकबस्टर का प्रीक्वल है। यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है।

ऋषभ शेट्टी के अब तक न देखे गए दमदार अवतार वाले पोस्टर ने पहले ही दर्शकों के बीच जोरदार चर्चा छेड़ दी थी। अब मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी करते हुए शूटिंग पूरी होने की घोषणा कर दी है। ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

होम्बले फिल्म्स 2022 की इस मास्टरपीस फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ‘कांतारा : चैप्टर 1’ के लिए मेकर्स ने एक जबरदस्त वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें देश और विदेश के विशेषज्ञों की मदद ली गई है। इस सीन के लिए 500 से ज्यादा ट्रेन्ड फाइटर्स और करीब 3000 लोगों को शामिल किया गया है। इसे पहाड़ी इलाकों में फैले 25 एकड़ के पूरे कस्बे में लगभग 45 से 50 दिनों तक शूट किया गया है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीन में से एक माना जा रहा है। ‘कांतारा : चैप्टर 1’, 02 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर रिलीज, विक्रांत और शनाया फिल्म के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार
मुंबई। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर, फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, जो दर्शकों के दिलों को निश्चित रूप से छू जाएगी। मानसी बागला द्वारा लिखित इस फिल्म से शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें विक्रांत और शनाया मेले में एक-दूसरे के साथ प्यार के खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। विशाल मिश्रा के संगीत से सजी यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक खूबसूरत एहसास है।

जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ को मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और कहानी मानसी बागला ने लिखी है। ‘आँखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म ‘नफरतें’ का पोस्टर रिलीज, आर्यन कुमार एक बेहद तीखे और रौबदार लुक में आ रहे नजर
मुंबई। अभिनेता आर्यन कुमार की डेब्यू फिल्म ‘नफरतें’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘नफरतें’ के पोस्टर में आर्यन कुमार एक बेहद तीखे और रौबदार लुक में नजर आ रहे हैं। कैमरे की तरफ उनकी उभरी हुई पीठ, मुंह में सुलगती सिगरेट और फ्रेम के आग जैसे रंगों में उभरता ग़ुस्सा, सब मिलकर एक जबरदस्त प्रभाव छोड़ते हैं। टैगलाइन ‘नफरत की राख से, मोहब्बत उठती है’ फिल्म के दिल में छिपे भावनात्मक संघर्ष की झलक देती है।

फिल्म ‘नफरतें’ से आर्यन कुमार बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं और उनके इस प्रभावशाली लुक ने पहले ही फैन्स और सिनेमाप्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म में आर्यन के अपोजिट तनिष्क तिवारी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन जॉय भट्टाचार्य और उनकी टीम ने किया है, जबकि निर्माण महेंद्र धारीवाल ने किया है। इस फिल्म का संगीत संजीव चतुर्वेदी ने दिया है और पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को एक यादगार सिनेमाई अनुभव बनाने की दिशा में काम कर रही है। ‘नफरतें’ इस गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म ‘छोरी 2’ का नया पोस्टर रिलीज, साक्षी के किरदार में नुसरत भरुचा की हुई वापसी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म ‘छोरी 2’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। टी-सीरीज, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, साइक और टैमारिस्क लेन प्रोडक्शन की हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’ का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है और इसमें नुसरत भरुचा ने साक्षी के किरदार में वापसी की है, उनके साथ सोहा अली खान ने अहम भूमिका निभाई है। काफी इंतजार के बाद, ‘छोरी 2’ का ट्रेलर और नए पोस्टर्स रिलीज हो गए हैं, जिसमें नुसरत भरुचा एक बार फिर साक्षी के किरदार में वापस लौटी हैं। यह सीक्वल वहीं से शुरू होता है जहाँ पहली फिल्म खत्म हुई थी और अब कहानी और भी गहरी और भयानक रहस्यों से भरी एक अलौकिक दुनिया में उतरती है। इस बार साक्षी को और भी खतरनाक चुनौतियों का सामना करना है, जहाँ वो अपनी अजन्मी संतान को शैतानी ताक़तों से बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

फिल्म ‘छोरी’ में नुसरत भरुचा की परफॉर्मेंस को इमोशनल गहराई और बेहतरीन इंटेंसिटी के लिए खूब सराहा गया था। ‘छोरी 2’ में वो इस किरदार को और भी उंचाई पर ले जाने वाली हैं।

फिल्म ‘छोरी 2’ में गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर ‘छोरी 2’ का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा।

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं-2’ का फस्ट लुक पोस्टर रिलीज
मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं-2’ का फस्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। कपिल शर्मा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं-2’ का फस्टलुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। कपिल शर्मा ने खुद इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा, ईद मुबारक। पोस्टर में कपिल शर्मा सफेद रंग के शेरवानी और सेहरा पहने खड़े नजर आ रहे हैं और उनके ठीक बगल में स्काय ब्लू कलर के आउटफिट में एक लड़की खड़ी है, जिसका चेहरा नहीं दिखाया गया है।

अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ के निर्माता रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान हैं। यह फिल्म कपिल शर्मा की हीं वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ की सीक्वल है। इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह की भी अहम भूमिका होगी।

फिल्म ‘कन्नप्पा’ से प्रभास का लुक रिलीज, दिव्य शक्ति और आकाशीय ऊर्जा का देता है संकेत
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘कन्नप्पा’ से उनका लुक रिलीज हो गया है। फिल्म कन्नप्पा के निर्माताओं ने इस फिल्म से प्रभास का लुक रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘कन्नप्पा’ में प्रभास के किरदार का नाम रूद्र है। पोस्टर में प्रभास को एक साधु के वेश में दिखाया गया है, उनके उलझे हुए बाल बेतरतीब ढंग से लहरा रहे हैं, उनके माथे पर पवित्र चंदन लगा हुआ है, और वे एक अर्धचंद्राकार छड़ी पकड़े हुए हैं, जो दिव्य शक्ति और आकाशीय ऊर्जा का संकेत देती है।

फिल्म ‘कन्नप्पा’ मुकेश कुमार सिंह निर्देशित और एम. मोहन बाबू निर्मित है। हाल ही में निर्माताओं ने भगवान शिव की भूमिका में अक्षय कुमार का एक आकर्षक पोस्टर जारी किया था। इस फिल्म से अक्षय तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर, कान फिल्म फेस्टिवल में विष्णु मांचू, मोहन बाबू और प्रभु देवा ने दिखाया था। फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू, मोहनलाल, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और प्रभास ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं। फिल्म ‘कन्नपा’ 25 अप्रैल 2025 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।

कहानी बहुत लंबी है...आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म जिगरा का शेयर किया पोस्टर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म जिगरा का पोस्टर रिलीज हो गया है। आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म 'जिगरा' में जोरदार एक्शन करती हुई नजर आएंगी। मेकर्स ने 'जिगरा' का दो पोस्टर रिलीज कर दिया है। आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है। पहले पोस्टर में 'द आर्चीज' के अभिनेता वेदांग रैना हैं, जिसमें आलिया भट्ट की सिर्फ बैक दिखाई गई है। दोनों कलाकार सिल्वर स्क्रीन पर भाई-बहन के रिश्ते को परिभाषित करते हुए नजर आएंगे।

आलिया द्वारा शेयर किए गए पहले पोस्टर में वेदांग सबसे आगे खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि आलिया हथौड़ा पकड़े हुए बैक शॉट देती नजर आ रही हैं। कैप्शन में लिखा कि तू मेरे प्रोटेक्शन में है, जिगरा सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को। इसके बाद मेकर्स ने आलिया भट्ट का फ्रंट पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। जिसमें पैंट-शर्ट और बुलेट प्रूफ जैकेट में आलिया भट्ट कार के बोनट पर खड़ी हुई हैं और उन्होंने एक हाथ में हथौड़ा और दूसरे हाथ में कई और हथियार पकड़े हैं।दूसरे पोस्टर के साथ मेकर्स ने बहुत ही दिलचस्प कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा कि कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास वक्त बहुत ही कम। फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। करण जौहर के साथ आलिया भट्ट भी फिल्म जिगरा को प्रोड्यूस कर रही हैं।