LOC - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सेना प्रमुख का दावा, बोलें-सीमा पार अभी भी आठ शिविरों में लगभग 150 आतंकवादी सक्रिय, तलाशी अभियान जारी
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार अभी भी आठ से 10 आतंकवादी शिविर सक्रिय है जिनमें 100 से 150 आतंकवादी हैं। जनरल द्विवेदी ने सेना दिवस से पहले वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर के  भीतरी इलाकों में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है लेकिन आतंकवादियों की भर्ती पिछले काफी समय से नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में अभी भी आतंकवादियों के आठ से 10 शिविर सक्रिय हैं जिनमें से छह नियंत्रण रेखा के पार और दो अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में हुर्रियत पूरी तरह सक्रिय है और इन आतंकवादियों को बढ़ावा तथा समर्थन दे रहा है। इन्हें पाकिस्तान की ओर से भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सेना को उनकी गतिविधियों की जानकारी है और अगर किसी तरह की हरकत की जाती है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हिटरलैंड में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी पहले से ही अलग-अलग जगह पर छिपे हुए हैं और पिछले काफी समय से कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी खत्म नहीं हुआ है और किसी भी आतंकवादी हरकत का सेना करारा जवाब देगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर है लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

गणतंत्र दिवस से पहले LoC पर नापाक पाकिस्तान फिर कर रहा ड्रोन से घुसपैठ, चौकस सेना ने मिनटों में पहुंचाया बैकफुट पर
जम्मू कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कई इलाकों में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन्स मंडराते देखे गए। इसके बाद भारतीय सेना ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई करते हुए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम को सक्रिय किया और देखते ही देखते सेना ने सभी ड्रोनों को सीमा पार वापस लौटा दिया। बता दें कि इस हादसा उस समय जबकि देश अपने 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों में लगा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, राजौरी जिले के तेरया इलाके में ब्लिंकिंग लाइट वाला एक ड्रोन देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया। ड्रोन की गतिविधि को घुसपैठ और आतंकी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। सेना ने संभावित खतरे को भांपते हुए एमएमजी (मीडियम मशीन गन) और एलएमजी (लाइट मशीन गन) से फायरिंग की, जिससे ड्रोन को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

बता दें कि ड्रोन की इस हरकत के बाद पूरी घाटी में सुरक्षाबलों के द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि ड्रोन के जरिए हथियार, विस्फोटक या मादक पदार्थ गिराने की कोशिश की जा सकती थी।

इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। नापाक पाकिस्तान की इस हरकत के बाद सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने साफ किया है कि सीमा पर किसी भी नापाक हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए तकनीकी निगरानी और जवाबी क्षमता को और मजबूत किया जा रहा है। घाटी में हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क बनी हुई हैं।

जम्मू के बारामूला में कई गुब्बारों से बंधा पाकिस्तानी झंडा बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सेना ने ऐसे लगभग दस गुब्बारे पकड़े हैं जिन पर पाकिस्तान का झंड़ा बंधा हुआ था। अधिकारियों ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार शाम बारामूला के खदिनायार क्षेत्र में एक पहाड़ी पर ये गुब्बारे पाए गए। इन्हें नियमित गश्त के दौरान सेना के जवानों ने देखा। सेना ने तत्काल गुब्बारों और झंडे को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की गहनता से जांच कर रही हैं कि क्या ये गुब्बारे नियंत्रण रेखा के पार से आए हैं जो बरामदगी स्थल से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है, या फिर इन्हें स्थानीय स्तर पर कहीं से उड़ाया गया था।

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की गोलीबारी
जम्मू। सतर्क भारतीय सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी ड्रोन को देखकर कुछ राउंड गोलीबारी की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीमा पार से आ रहे ड्रोन को एलओसी के करीब देखा गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए कुछ राउंड गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि ड्रोन से कुछ गिराए जाने का संदेह होने पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एक घुसपैठिया ढेर, एक अधिकारी समेत पांच जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के करीब माछिल सेक्टर के कुमकारी इलाके में शनिवार को सेना के सतर्क जवानों ने एक घुसपैठिया को मार गिराया, लेकिन दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सेना के एक अधिकारी सहित पांच जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माछिल सेक्टर के कुमकारी सेक्टर में आज सुबह सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) की कार्रवाई को नाकाम कर दिया है। जिसमें पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है।

सेना श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर के कुमकारी में एक अग्रिम चौकी पर गोलीबारी हुई है। एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है, जबकि हमारे पांच जवान घायल हो गए हैं और ऑपरेशन प्रगति पर है।

नियंत्रण रेखा पर मुठभेड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को करगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी जारी करने के एक दिन बाद हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिक पूरी ताकत से आतंकवाद को कुचल देंगे और दुश्मन को करारा जवाब दिया जाएगा।

पिछले एक पखवाड़े में कुपवाड़ा में यह चौथी मुठभेड़ है। इससे पहले हुई तीन मुठभेड़ों में छह संदिग्ध विदेशी आतंकवादी मारे गये है और एक सैनिक शहीद हो गया था।

गौरतलब है कि दो दिन पहले सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कुपवाड़ा में अग्रिम इलाकों का दौरा किया था और एलओसी पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।

मनोज पांडे ने ने किया एलओसी का दौरा
श्रीनगर। सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए अग्रिम इलाकों का दौरा किया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि जनरल पांडे ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थित इलाकों में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए दौरा किया।

जनरल पांडे को ऑन-ग्राउंड कमांडरों ने ऑपरेशनल तैयारियों और कश्मीर में एलओसी पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। सीओएएस ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर प्रभावी नियंत्रण और परिचालन तैयारियों की सराहना की।