wall collapse - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में भीषण हादसा: रिसॉर्ट की दीवार ढ़हने से 2 महिलाओं समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 12 से ज्यादा घायल
जयपुर। जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा हो गया। सीवरेज लाइन की मरम्मत के दौरान अचानक दीवार गिरने से दो महिला मजदूरों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए। प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन रिसॉर्ट में सोमवार को मजदूर सीवरेज के गड्ढे की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी और दीवार का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में दो महिला मजदूरों सहित तीन लोगों की जान चली गई। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फल-सब्जी मंडी में हादसा, दीवार ढहने से युवक की मौत
कोटा। गुमानपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को थोक फल-सब्जी मंडी में एक दीवार ढहने से एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को एमबीएस में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।  पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि एरोड्रम सर्किल के पास धानमंडी में पुरानी थोक फल-सब्जी मंडी है। जहां पर खुदरा व थोक व्यापारी फल-सब्जी का व्यापार करते आ रहे हैं। मंडी परिसर में मंदिर के पास गेट नंबर दो पर दीवार के सहारे कुछ सब्जी-फल विक्रेता रोज की तरह से ही दुकानें सजा कर बैठे थे। दीवार के पास ही रमेश सुबह आठ बजे लगभग आया और अपनी दुकान सजा रहा था। जबकि अन्य व्यापारी सड़क के पास थे, अचानक दीवार भरभराकर सकतपुरा निवासी रमेश चंद पुत्र बजरंगलाल सहित अन्य लोगों के ऊपर  गिर गई और उसके मलबे में वह दब गए। उस दौरान सब्जी खरीदने आए लोगों के वाहन भी मलबे में दब गए। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रमेश की हालत गंभीर होने से उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य को मामूली चोट लगने से उपचार किया गया।

हादसे के बाद सब्जी विक्रता एकत्रित
हादसे के बाद सब्जी मंडी में सब्जी-फल विक्रेता एकत्रित हो गए तथा मलबे में दबे लोगों को बचाने में जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस बल व बचाव राहत कर्मियों के साथ पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मीणा तथा डिप्टी एसपी राजेश कुमार टेलर पहुंचे तथा राहत कार्य में जुट गए।