Jyoti Mirdha Joined BJP - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ससुराल वालों को बचाने के लिए बीजेपी में गई है ज्योति मिर्धा: हनुमान बेनीवाल
भरतपुर। ज्योति मिर्धा के बीजेपी में शामिल होने पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि ईडी और सीबीआई के डर से वो बीजेपी मेें गई है। ज्योति के ससुराल वाले इंडिया बुल घोटाले के आरोप से घिरे है इसलिए उन्होंने बीजेपी में जाने का फैसला लिया है। अपने ससुराल वालों को जेल जाने से बचाने के लिए ज्योति ने ये कदम उठाया है। बेनीवाल ने मिर्धा परिवार पर भी आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि इस परिवार ने नागौर को बर्बाद किया है। न लोगों को शिक्षा दी, न उद्योग दिया और न ही नहर दी। यहां के लोग आज मिर्धाओं को ढूंढ रहे है। बेनीवाल ने कहा कि हमारे आने से नागौर में सड़कें बनी, शिक्षा का माहौल बना, नौकरियां लगने लगी।

गठबंधन के सवाल पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बीएसपी से इस बारें में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं भी हुआ तो भी हम 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वसुंधरा राजे को लेकर बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार को लेकर अभियान चलाती है लेकिन वसुंधरा ही भ्रष्टाचार की जननी है। गुढ़ा की लाल डायरी में बीजेपी भी है। इन आरोपों से बचने के लिए उन्होंने गुढ़ा को शिवसेना में शामिल कराया है। बीजेपी शिवसेना के लिए सीट खाली छोड़ देगी।

Jyoti Mirdha Joined BJP: नाथूराम मिर्धा की पोती ज्योति मिर्धा बीजेपी में शामिल, बीजेपी ने जाट वोटों को साधने के लिए चली बड़ी चाल
दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती ज्योति मिर्धा बीजेपी में शामिल हो गई है। ज्योति बीजेपी मुख्यालय में कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई। बीजेपी ज्योति मिर्धा के जरिए जाट वोटों को साधने की फिराक में है। नागौर जाट राजनीति का गढ़ है। इस इलाके से जाटों के बड़े चेहरे के रुप में ज्योति मिर्धा बीजेपी को फायदा पहुंचा सकती है।

बीजेपी में शामिल होते ही ज्योति मिर्धा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था सही नहीं है। मैं कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी से आहत हुई। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी की सच्चे सिपाही की तरह काम करुंगी। मैंने कांग्रेस सांसद रहते हुए अच्छे काम करने की कोशिश की थी।

नागौर से लड़ सकती है 2024 लोकसभा का चुनाव
ज्योति मिर्धा के बीजेपी में आते ही चर्चा शुरु हो गई है कि वो एक बार फिर से नागौर से चुनाव लड़ने जा रही है। हनुमान बेनीवाल और बीजेपी के रास्ते अब अलग-अलग हो चुके हैं। बेनीवाल की पार्टी आरएलपी 2019 के चुनाव में एनडीए का हिस्सा थी लेकिन बाद में उन्होंने इससे अपना नाता तोड़ लिया था। इसी नए सियायी घटनाक्रम से नागौर का चुनाव भी दिलचस्प हो गया।

नागौर की पूर्व सांसद है ज्योति
ज्योति मिर्धा ने नागौर से साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। फिर साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ज्योति को हार का मुंह देखना पड़ा था। वे बीजेपी के सीआर चौधरी से चुनाव हारी थी। ज्योति ने 2019 में भी इसी सीट से हनुमान बेनीवाल के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वो मुकाबला जीतने में नाकाम रही थी। ज्योति के भाई भानुप्रकाश मिर्धा भी नागौर से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। ज्योति के दादा नाथूराम मिर्धा की बात करें तो उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि उन्हें नागौर की जनता ने छह बार अपना सांसद चुना था।