Jyoti Mirdha - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नागौर लोकसभा क्षेत्र में रहा हैं मिर्धा परिवार का दबदबा लेकिन इस बार बेनीवाल देंगे कड़ी टक्कर
नागौर। राजस्थान में लोकसभा चुनावों में नागौर संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए चुनावों में मिर्धा परिवार का दबदबा रहा है और पिछले अठारह चुनावों में सबसे ज्यादा नौ बार इस परिवार के सदस्यों ने बाजी मारी और जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री नाथूराम मिर्धा सर्वाधिक छह बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

आगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मिर्धा परिवार की सदस्य एवं नाथूराम मिर्धा की पोती एवं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा फिर चुनाव लड़ रही हैं और उनका मुकाबला गत लोकसभा चुनाव में उन्हें शिकस्त देने वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रितक पार्टी (रालोपा) के संयोजक हनुमान बेनीवाल से है। हालांकि ज्योति मिर्धा पिछला चुनाव कांग्रेस से लड़ा था और इस बार वह कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आ गई और वह भाजपा प्रत्याशी के रुप में यहां से फिर चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था और इसके बाद चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे थे। लेकिन बाद में उन्होंने गठबंधन को तोड़ लिया और वह गत विधानसभा में खींवसर से फिर रालोपा उम्मीदवार के रुप में विधायक चुने गए और अब उनका विपक्ष के इंडिया गठबंधन के साथ गठबंधन हुआ हैं और कांग्रेस ने इसके लिए यह सीट  बेनीवाल के लिए छोड़ दी है।

नागौर में अब तक लोकसभा के एक उपचुनाव सहित अठारह चुनाव हो चुके हैं उनमें मिर्धा परिवार के नाथूराम मिर्धा वर्ष 1971 एवं 1977 में कांग्रेस एवं वर्ष 1980 में कांग्रेस यू उम्मीदवार के रुप में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। इसके बाद वह वर्ष 1984 में अपने ही परिवार के सदस्य एवं कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास मिर्धा से चुनाव हार गए थे। इसके बाद नाथूराम मिर्धा ने वर्ष 1989 में जनता दल प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा और फिर जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1991 में फिर कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़कर पांचवीं बार लोकसभा पहुंचे और इसके पश्चात वर्ष 1996 के चुनाव में उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी के रुप छठी बार सांसद बने।

उनके निधन के बाद वर्ष 1997 में हुए उपचुनाव में उनके पुत्र भानू प्रकाश मिर्धा ने भाजपा प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। यह मिर्धा परिवार की आठवीं जीत थी। इसके बाद वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में ज्योति मिर्धा चुनाव मैदान में उतरी और वह कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में जीत हासिल करके पहली बार लोकसभा पहुंची लेकिन मिर्धा परिवार की यह जीत नौवीं जीत थी।

नागौर संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए चुनाव में सर्वाधिक ग्यारह बार कांग्रेस ने जीत हासिल की अपना दबदबा बनाया जबकि भाजपा ने तीन बार, स्वतंत्र पार्टी ने दो बार, जनता दल एवं रालोपा ने एक-एक बार चुनाव जीता। इनमें वर्ष 1952 के पहले चुनाव में स्वतंत्र पार्टी के जी डी सोमानी, वर्ष 1957 कांग्रेस के मथुरादास माथुर, 1962 में कांगेस के एस के डे, 1967 में स्वतंत्र पार्टी के एन के सोमानी, 1998 एवं 1999 में कांग्रेस के रामरघुनाथ चौधरी, 2004 में भाजपा के भंवर सिंह डांगावास एवं 2014 सी आर चौधरी ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

उल्लेखनीय है कि इस बार चुनाव में ज्योति मिर्धा एवं बेनीवाल के अलावा बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के गजेन्द्र सिंह राठौड़, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (सेक्युलर) एवं अभिनव राजस्थान पार्टी के अशोक चौधरी एवं चार निर्दलीयों सहित नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। इस चुनाव में ज्योति और बेनीवाल के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार है।

Loksabha Election : चार महिलाओं को पहली बार टिकट ज्योति को कांग्रेस से लाकर उतारा
जयपुर। राजस्थान में भाजपा ने इस बार 25 में से 5 सीटों यानी की 20 फीसदी सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। पिछली बार से दो अधिक सीटों पर महिला प्रत्याशी बनाई गई हैं। इनमें से चार महिला उम्मीदवार जयपुर से मंजू शर्मा, राजसमंद से महिमा विश्वराज मेवाड़ा, करौली-धौलपुर से इंदु देवी जाटव और श्रीगंगानगर से प्रियंका बालान को मैदान में उतारा है। ये सभी महिला चेहरे ऐसे हैं, जिन्हें भाजपा ने पहली बार लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। इनमें से मंजू शर्मा पहले एक बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। महिमा विश्वराज, इंदु देवी जाट और प्रियंका बालान पहली बार चुनाव लड़ रहीं हैं। पांचवी महिला प्रत्याशी नागौर से ज्योति मिर्धा हैं, जो भाजपा से तो पहली बार लोकसभा चुनाव मैदान में है, लेकिन पूर्व में कांग्रेस से सांसद रह चुकी हैं।

महिला उम्मीदवार नागौर से ज्योति मिर्धा
जाट बेल्ट के दिग्गज जाट मिर्धा परिवार से आती हैं। हाल ही में उनके परिवार के रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए हैं। वे पूर्व में कांग्रेस से सांसद रहीं। पिछला चुनाव कांग्रेस के बैनर तले हार गर्इं थीं।

जयपुर से मंजू शर्मा
भाजपा के दिग्गज नेता स्व. भंवरलाल शर्मा की बेटी पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ी लेकिन हार गई थीं। इस बार भाजपा ने उन पर दांव खेला है। सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काटकर पहली बार जयपुर से महिला प्रत्याशी बनाया है।

करौली-धौलपुर से इंदु देवी जाट
पूर्व में पंचायत समिति सदस्य और प्रधान रहीं हैं। सांसद मनोज राजौरिया का टिकट काटकर भाजपा ने नए और महिला चेहरे पर दांव खेला है।

श्रीगंगानगर से प्रियंका
पांच बार के सांसद निहालचंद मेघवाल का टिकट काटकर नए, युवा और महिला चेहरे पर दांव खेला है। मेघवाल और पंजाबी बहुल क्षेत्र में मेघवाल की बेटी और पंजाबी परिवार की बहू होने का फायदा उठाने की तैयारी है।

राजसमंद से महिमा
पति विश्वराज सिंह मेवाड़ वर्तमान में नाथद्वारा से विधायक हैं। परिवार की पापुलेरिटी भुनाने के लिए महिला के चेहरे पर दांव खेला है। पहले दीया कुमारी यहां सांसद थीं। महिला की जगह महिला को टिकट दिया है।

पिछली बार तीन महिलाएं जीतकर सांसद बनीं थीं
भाजपा ने राजस्थान में पिछले चुनावों 2019 में तीन महिलाओं भरतपुर से रंजीता कोली, दौसा से जसकौर मीणा, राजसमंद से दीया कुमारी को टिकट दिया था। तीनों महिलाएं भाजपा की कसौटी पर खरी उतरीं और जीतकर सांसद बनी। इस बार राजसमंद से सांसद रहते दीया कुमारी को पिछले विधानसभा चुनावों में विद्याधर नगर से विधानसभा चुनाव लड़ाया गया। वे बड़ी जीत लेकर विधानसभा पहुंची। भाजपा की भजनलाल सरकार में वर्तमान में वे डिप्टी सीएम हैं। वहीं रंजीता कोली का टिकट स्थानीय गुटबाजी के चलते और जसकौर मीणा का टिकट उम्रदराज होने की वजह से काट दिया गया है।

2014 में एक, 2009 में दो महिलाएं उतारी थीं
भाजपा ने 2014 में राजस्थान में केवल एक महिला प्रत्याशी झुंझुनूं से संतोष अहलावत को टिकट दिया था और वे जीतकर सांसद बनी। इससे पूर्व 2008 में भाजपा ने दो महिलाओं नागौर से बिंदु चौधरी और अजमेर से किरण माहेश्वरी को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन दोनों महिलाएं चुनाव हार गई थीं।

भाजपा ने ज्योति मिर्धा पर खेला दांव कांग्रेस बार-बार बदलती रही है चेहरे
नागौर। विधानसभा चुनाव 2023 में नागौर विधानसभा सीट भाजपा व कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई हैं। भाजपा वर्ष 2003 से यह सीट लगातार चार बार जीत चुकी हैं वहीं कांग्रेस बार-बार उम्मीदवारों के चेहरे बदलने के बावजूद इस सीट पर काबिज नहीं हो पाई हैं। इस बार भाजपा के लिए सीट को बचाए रखना चुनौती बना हुआ हैं तो कांग्रेस हर कीमत पर जिला मुख्यालय की इस सीट को हथियाने में जुटी हुई हैं।

भाजपा ने पिछले चुनाव वर्ष 2018 में आरएसएस के नए चेहरे मोहनराम चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा था। नागौर सीट से वर्ष 2008 व 2013 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हबीबुर्रहमान विजयी हुए थे। वर्ष 2018 में भाजपा ने जब उनकी टिकट काट दी तो वे वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले चुनाव में उनके हाथ से बाजी निकल गई और भाजपा फिर से इस सीट पर काबिज हो गई। वर्ष 2003 में भाजपा के गजेंद्र सिंह खींवसर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र मिर्धा को चुनाव में हरा दिया था। पिछले चार चुनाव में भाजपा लगातार अपना परचम लहरा रही हैं। इस सीट को बरकरार रखना भाजपा के लिए चुनौती बना हुआ हैं। वहीं कांग्रेस जोड़-तोड़कर नागौर सीट को हासिल करने लिए रणनीति बना रही हैं। इस बार कांग्रेस से पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान व उनके चिर प्रतिद्वंदी रहे हरेंद्र मिर्धा, आईदानराम भाटी, ओमप्रकाश सेन टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

पांच साल यह रहे मुद्दे
नागौर विधानसभा क्षेत्र में जिला मुख्यालय पर पुराने राजकीय अस्पताल भवन में सेटेलाइट अस्पताल प्रारंभ किए जाने का मुद्दा पूरे पांच साल छाया रहा। भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 में बीकानेर रोड पर शहर से काफी दूर जेएलएन अस्पताल का नया भवन बनाकर उसे चालू कर दिया था। शहर के बीचो-बीच बने पुराना अस्पताल के भवन के खाली हो जाने के बाद शहर व आस-पास ग्रामीण अंचलों के लोग इसमें सेटेलाइट अस्पताल चालू करने की मांग लगातार कर रहे थे, मगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी प्रकार शहर में दो ओवरब्रिज का काम भी ठप्प हो जाने का मुद्दा भी छाया रहा। ग्रामीण अंचलों में सड़क, बिजली, पानी को लेकर भी समय-समय पर मांग उठती रही।

यह हैं जातीय समीकरण
नागौर विधानसभा सीट पर इस बार 2 लाख 69 हजार 093 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में एक अनुमान के मुताबिक अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाता सर्वाधिक बताए जा रहे हैं। उसके बाद जाट समाज, एससी समाज व ओबीसी वर्ग के मतदाता सर्वाधित संख्या में हैं। पिछले चार चुनाव में कांग्रेस व भाजपा की सियासत मुस्लिम व जाट जाति के इर्द-गिर्द घूमती रही हैं। एससी व माली समाज लंबे से निर्णायक की भूमिका निभा रहा हैं। वर्ष 2023 के चुनाव में भी इन दोनों प्रमुख जातियों पर भी दोनों दलों की नजर बनी हुई हैं।

मिर्धा को भाजपा का टिकट
नागौर विधानसभा सीट पर हाल ही में भाजपा में शामिल हुई पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की पोती डॉ. ज्योति मिर्धा को उम्मीदवार बनाया हैं। मिर्धा वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव जीती थी। पिछले 2 लोकसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी के चलते वे कुछ दिनों पहले की भाजपा में शामिल हो गई थी। पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए अपनी सबसे मजबूत नागौर सीट से उम्मीदवार बनाया हैं।

पिछले चुनाव का समीकरण

2018 के चुनाव में नागौर सीट के लिए 1,76,092 वोट पड़े थे, जो कुल मतदाताओं का 72 प्रतिशत था। भाजपा उम्मीदवार मोहनराम चौधरी को 86315 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार हबीबुर्रहमान को 73307 मत प्राप्त हुए थे। भाजपा ने 13008 मतों से विजयी हासिल की थी। आरएलपी ने मात्र 5 हजार वोटों का ही आंकड़ा पार किया था।

ज्योति मिर्धा के जाने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं और भाजपा को कोई फायदा नहीं: डूडी
जयपुर। कांग्रेस विधायक चेतन डूडी ने ज्योति मिर्धा पर जमकर निशाना साधा। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डूडी ने कहा कि ज्योति मिर्धा भाजपा में गई हैं, लेकिन उनके जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। भाजपा को भी मिर्धा से कोई फायदा नहीं होगा। डूडी ने कहा कि नागौर में सभी कांग्रेस नेता एकजुट हैं। ज्योति मिर्धा पहले भी पार्टी में सक्रिय नहीं रहीं। पार्टी ने उनको मौके दिए लेकिन वो चुनाव हार गईं। अब पार्टी के साथ ऐसा व्यवहार किया,जिसको उचित नहीं कहा जा सकता। उनके जाने से नागौर में अब गुटबाजी कम हो गयी है और हमें चुनाव जीतने में कोई परेशानी नहीं आएगी। हनुमान बेनीवाल से गठबंधन के सवाल पर कहा कि इस बारे में आलाकमान तय करेगा। हम तो पार्टी के फैसले के साथ खड़े रहेंगे।

ससुराल वालों को बचाने के लिए बीजेपी में गई है ज्योति मिर्धा: हनुमान बेनीवाल
भरतपुर। ज्योति मिर्धा के बीजेपी में शामिल होने पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि ईडी और सीबीआई के डर से वो बीजेपी मेें गई है। ज्योति के ससुराल वाले इंडिया बुल घोटाले के आरोप से घिरे है इसलिए उन्होंने बीजेपी में जाने का फैसला लिया है। अपने ससुराल वालों को जेल जाने से बचाने के लिए ज्योति ने ये कदम उठाया है। बेनीवाल ने मिर्धा परिवार पर भी आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि इस परिवार ने नागौर को बर्बाद किया है। न लोगों को शिक्षा दी, न उद्योग दिया और न ही नहर दी। यहां के लोग आज मिर्धाओं को ढूंढ रहे है। बेनीवाल ने कहा कि हमारे आने से नागौर में सड़कें बनी, शिक्षा का माहौल बना, नौकरियां लगने लगी।

गठबंधन के सवाल पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बीएसपी से इस बारें में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं भी हुआ तो भी हम 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वसुंधरा राजे को लेकर बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार को लेकर अभियान चलाती है लेकिन वसुंधरा ही भ्रष्टाचार की जननी है। गुढ़ा की लाल डायरी में बीजेपी भी है। इन आरोपों से बचने के लिए उन्होंने गुढ़ा को शिवसेना में शामिल कराया है। बीजेपी शिवसेना के लिए सीट खाली छोड़ देगी।

Jyoti Mirdha Joined BJP: नाथूराम मिर्धा की पोती ज्योति मिर्धा बीजेपी में शामिल, बीजेपी ने जाट वोटों को साधने के लिए चली बड़ी चाल
दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती ज्योति मिर्धा बीजेपी में शामिल हो गई है। ज्योति बीजेपी मुख्यालय में कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई। बीजेपी ज्योति मिर्धा के जरिए जाट वोटों को साधने की फिराक में है। नागौर जाट राजनीति का गढ़ है। इस इलाके से जाटों के बड़े चेहरे के रुप में ज्योति मिर्धा बीजेपी को फायदा पहुंचा सकती है।

बीजेपी में शामिल होते ही ज्योति मिर्धा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था सही नहीं है। मैं कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी से आहत हुई। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी की सच्चे सिपाही की तरह काम करुंगी। मैंने कांग्रेस सांसद रहते हुए अच्छे काम करने की कोशिश की थी।

नागौर से लड़ सकती है 2024 लोकसभा का चुनाव
ज्योति मिर्धा के बीजेपी में आते ही चर्चा शुरु हो गई है कि वो एक बार फिर से नागौर से चुनाव लड़ने जा रही है। हनुमान बेनीवाल और बीजेपी के रास्ते अब अलग-अलग हो चुके हैं। बेनीवाल की पार्टी आरएलपी 2019 के चुनाव में एनडीए का हिस्सा थी लेकिन बाद में उन्होंने इससे अपना नाता तोड़ लिया था। इसी नए सियायी घटनाक्रम से नागौर का चुनाव भी दिलचस्प हो गया।

नागौर की पूर्व सांसद है ज्योति
ज्योति मिर्धा ने नागौर से साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। फिर साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ज्योति को हार का मुंह देखना पड़ा था। वे बीजेपी के सीआर चौधरी से चुनाव हारी थी। ज्योति ने 2019 में भी इसी सीट से हनुमान बेनीवाल के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वो मुकाबला जीतने में नाकाम रही थी। ज्योति के भाई भानुप्रकाश मिर्धा भी नागौर से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। ज्योति के दादा नाथूराम मिर्धा की बात करें तो उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि उन्हें नागौर की जनता ने छह बार अपना सांसद चुना था।