supriya shrinate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस का केंद्र पर हमला: महिला आरक्षण के नाम पर बहा रहे हैं घड़ियाली आंसू, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा-सरकार महिलाओं को आरक्षण देना ही नहीं चाहती
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि केंद्र सरकार हमेशा महिलाओं को आरक्षण देने के खिलाफ रही है और यही वजह है कि इस बार उसने महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन लाने का षड्यंत्र किया, जिसके कारण संसद में पेश संविधान संशोधन विधेयक गिर गया और केंद्र को मुंह की खानी पड़ी। पार्टी ने कहा कि केंद्र शुरू से ही महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। यह हमेशा महिला आरक्षण के विरुद्ध रही है और यही कारण था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1990 में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन विधेयक लेकर आए थे, तो केंद्र ने इसका विरोध किया था, जिसके कारण वह विधेयक संसद में पारित नहीं हो सका था।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार डरी हुई हैं, इसलिए उन्होंने राष्ट्र के नाम शनिवार को 29 मिनट के संबोधन में 58 बार, यानी लगभग हर 30 सेकंड में कांग्रेस का नाम लिया। इससे साफ है कि महिला आरक्षण की आड़ में केंद्र परिसीमन के अपने कथित षड्यंत्र के विफल होने के कारण देश के नाम संबोधन के दौरान घड़ियाली आंसू बहा रहे थे।

उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर दुखी होने की बजाय 543 लोकसभा सीटों के आधार पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए और कांग्रेस इस व्यवस्था का पूरी तरह समर्थन करेगी। उनका कहना था कि मौजूदा 543 सीटों में से 181 सीटें महिलाओं को दे दीजिए और इसमें रोड़ा मत बनिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि देश में जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, वहां केंद्र सरकार कुछ नहीं बोलती। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के लिए 'कांग्रेस की विधवा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की बात करने वाली केंद्र सरकार को यह याद रखना चाहिए कि जब राजीव गांधी के शासनकाल में महिला आरक्षण विधेयक लाया गया था, तब उन्होंने ने इसके खिलाफ मतदान किया था।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पार्टी के अनुसार, ऐसे मामलों की संख्या 4 लाख से अधिक हो गई है और दुष्कर्म के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के 1600 से अधिक विधायकों में केवल 167 महिलाएं हैं। देश के कई राज्यों में केंद्र की सरकार होने के बावजूद केवल एक राज्य में ही महिला मुख्यमंत्री है। पार्टी का कहना है कि इससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और यही कारण है कि उसे संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने में संसद में असफलता का सामना करना पड़ा।

स्कूल तोड़ने पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के धाबा गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने का मामला अब राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा बनवाया जा रहा स्कूल ऊपर से दबाव बताकर गिरा दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर कहा कि अब्दुल नईम के पास निर्माण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज थे और उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि वे मुसलमान हैं और गरीब बच्चों के लिए स्कूल बनवा रहे थे। उन्होंने इसे धार्मिक आधार पर भेदभाव करार दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने अपने बयान में कहा कि जिस राज्य में दलित और आदिवासी बच्चों को केवल इसलिए शिक्षा से वंचित किया जा रहा हो क्योंकि एक मुसलमान है और उन्हें पढ़ाने की पहल कर रहा है, वहां की सरकार समाज को बर्बादी की ओर धकेल रही है। इधर, प्रशासन ने इस कार्रवाई को पूरी तरह वैधानिक बताया है। पंचायत के अनुसार स्कूल भवन बिना अनुमति के बनाया जा रहा था, जिस पर पंचायत अधिनियम की धारा 55 के तहत जेसीबी से तोडफ़ोड़ की गई। यह कार्रवाई एसडीएम अजीत मरावी के नेतृत्व में की गई।

बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। वहीं घटना के बाद अब्दुल नईम कथित तौर पर डरे हुए हैं और फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। ये मामला दो दिन पहले सामने आया था, जब प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए इस निर्माणाधीन स्कूल को ढहाने की कार्रवाई की थी। इसके बाद से  इसे धार्मिक एंगल दे दिया गया है।

कोडीन कफ सिरप मामला: कांग्रेस का आरोप, कारोबारियों के खिलाफ कब कार्रवाई करेगी यूपी सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों को नशे का आदी बनाने वाली कोडीन कफ सिरप धड़ल्ले से बिक रही है लेकिन राज्य सरकार ना इसकी बिक्री रोक पा रही है और ना ही इस धंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर पा रही है। कांग्रेस सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप धड़ल्ले से 40-45 रुपए में मिल रही है। इस कफ सिरप से लोग जबरदस्त नशे का शिकार हो रहे हैं।

प्रदेश के बच्चे भी इस नशे की लत में आ रहे हैं और उनके परिवार उजड़ रहे हैं। किसी भी तरह का नशा-देश के सामने एक गंभीर समस्या है, जिस पर चर्चा जरूरी है। हालात ऐसे हो गये हैं कि सड़कों से लेकर स्कूल-कॉलेज के कैंपस में बड़ी आसानी से हर तरह का नशा उपलब्ध है। पहले चरस-गांजे, अफीम जैसे नशे की बात होती थी लेकिन आज कफ सिरप का नशा उत्तर प्रदेश में फैल रहा है।

उन्होंने कहा, इस सिरप में कितना नशा है और इसके नशे की लत कितनी गहरी है इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के उन्नाव में आकाश नाम के एक लड़के को कफ सिरप के नशे की लत लग गई। उसकी लत छूटी नहीं और उसे यह सिरप आसानी से मिलता है। महज 17 साल के इस लड़के ने पहले पॉकेट मनी से कफ सिरप खरीदा और फिर घर का सामान और मां के जेवर बेचे। घरवालों ने डांट लगाई तो चेन झपटी करने लगा। अब आकाश की लीवर-किडनी खराब हो चुकी है। पेट में पानी भर गया है। इलाज में लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं, पर लत नहीं छूटती। ये कहानी सिर्फ आकाश की नहीं, बल्कि उन अनगिनत युवाओं की है, जो कफ सिरप के नशे का शिकार हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोडीन कफ सिरप का उत्तर प्रदेश किंगपिन शुभम जायसवाल है जो केंद्र सरकार के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का रहने वाला है और बीते पांच साल में इसने 500 करोड़ रुपये की कमाई इसी कफ सिरप से की है। उसका गोरखधंधा उत्तर प्रदेश में ही नहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, बंगलादेश और नेपाल तक फैला है। इस पूरे गोरखधंधे में शुभम जायसवाल अकेला नहीं है उसके इस खेल में धनंजय सिंह, अमित सिंह टाटा और उत्तर प्रदेश पुलिस का बर्खास्त सिपाही आलोक भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कोडनी कफ सिरप कारोबार रैकेट में शामिल धनंजय सिंह राजनीति से जुड़ा एक बड़ा नेता है। वह भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी जनता दल-यू के राष्ट्रीय महासचिव हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी उन पर कृपा बरसती है। धनंजय सिंह कोडीन कफ सिरप गोरखधंधे में शामिल लोगों को अपना छोटा भाई बताता है। सवाल है कि धनंजय सिंह पर बुलडोजर कब चलेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, कोडीन मामले में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ठोक ठोक कर ठोस कार्रवाई की जा रही है और अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। मतलब जब किसी की मौत होगी, तभी संगीन मामला बनेगा और बुलडोजर निकलेगा। लोगों की किडनी खराब हो या लोग नशे के शिकार हों-इनसे सरकार को मतलब नहीं है। इस मामले में सिर्फ लीपापोती की गई। कुछ छोटे-मोटे लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, कुछ ट्रक बरामद किये गये और कुछ गोदामों पर छापे पड़े।

उन्होंने सवाल किया कि सरकार को बताना चाहिए कि शुभम जायसवाल और धनंजय सिंह कहां है। क्या अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने वाली योगी सरकार का बुलडोजर इन पर भी चलेगा और सरकार बताए कि इन पर कार्रवाई कब होगी।

BJP वाले किस मुंह से महिला सम्मान की बात करते हैं, इन्होंने MP में बलात्कार पीड़िता को 1500 रुपए दिए थे: सुप्रिया श्रीनेत
जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ओपीएस पर मोदी सरकार को घेरते हुए चुनौती दी। कर्मचारियों की मांग मोदी ने पूरी नहीं की तो जनता इन चुनावों में सबक सिखा देगी। मोदी को तीन काले कानून की तरह एनपीएस भी वापस लेनी पड़ेगी।

पीसीसी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए श्रीनेत ने कहा कि भाजपा वाले किस मुंह से महिला सम्मान की बात करते हैं। एमपी में बलात्कार पीड़िता को 1500 रुपए देते हैं। हम हाथरस, उन्नाव या लखीमपुर की बात करते हैं तो ये राजस्थान पर आ जाते हैं। मोदी को ओपीएस पर चुनौती देती हूं। कर्मचारी पुरानी पेंशन लौटाने की मांग उनसे कर रहे हैं। पेंशन स्कीम पर एनपीएस इनको वापस लेना पड़ेगा। तीन काले कानून भी इनको वापस लेने पड़े थे। यूपी में भी ओपीएस की डिमांड है।

भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं तो ध्रुवीकरण से लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। मोदी यंहा 450 में सिलेंडर की बात करते हैं। उन्हें तो पूरे देश में 500 रुपए में सिलेंडर की घोषणा करनी चाहिए। राजस्थान में गहलोत सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, जिनके दम पर कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। उदयपुर कन्हैयालाल प्रकरण पर कहा कि भाजपा आतंकवाद पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। पकड़े गए आरोपी भाजपा अल्पसंख्यक सेल के सदस्य हैं। गहलोत सरकार ने 2 घण्टे में आरोपी पकड़े, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें आज तक सजा नहीं दिला पाई। भ्रष्टाचार में पकड़े गए अधिकतर कर्मचारियों के बच निकलने के भाजपा के आरोपों पर कहा कि गहलोत सरकार ने सबसे ज्यादा भृष्टाचारी पकड़े लेकिन भाजपा इसे गलत तरीके से पेश कर रही है। भृष्टाचार करने वाले कई अफसर जेल गए हैं। यूपी सीएम के बयानों पर कहा कि यूपी सीएम का शासन सब जानते हैं। उनका बुलडोजर बृजभूषण के घर पर नहीं चलता। भाजपा के खुद की योजनाओं के नाम बदलकर कांग्रेस के अपनाने के आरोप पर कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। आरोप गलत है। यह डर जरूर है कि उनकी सरकार आईं तो योजनाओं को बंद कर सकते हैं। चुनावी समय में योजनाएं लागू करने के सवाल पर कहा कि योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर लागू होती हैं। जब सिलेंडर 1200 तक पहुंच गया तो हमे 500 रुपए में करना पड़ा। कोरोना में लोगों की आर्थिक स्थिति बदली तो हमें अन्नपूर्णा जैसी योजनाएं लागू करनी पड़ी। भाजपा के आरोप इसलिए गलत है कि चिरंजीवी योजना हमने बहुत पहले लागू कर दी। जातिगत जनगणना के सवाल पर कहा कि कांग्रेस सरकार रिपीट होगी तो हम जातिगत जनगणना कराएंगे। देश में जातिगत जनगणना आज के समय में जरूरी है। लोगों की जातिवार अध्ययन होगा तो सभी की संख्या के अनुसार योजनाओ का लाभ देने के लिए सरकार को काम करने में आसानी होगी।

गहलोत पायलट की सभाओं में नेताओं के एक साथ नहीं जाने के सवाल पर कहा कि हमारे सभी नेता एकजुट हैं। राजस्थान बडा प्रदेश है, यंहा सभी नेताओं को अलग अलग चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दे रखी है। ऐसे में गहलोत, पायलट और अन्य नेता अलग अलग जगह जाकर चुनावी कैम्पेन सम्भाल रहे हैं।

सरकारी एजेंसियां कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नंगा नांच कर रही हैं: कांग्रेस
भोपाल। कांग्रेस प्रवक्ता एवं पार्टी की संचार विभाग की प्रमुख सुप्रिया नेत ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र सिंह तोमर से जुड़ा कथित वीडियो वायरल होने के मामले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए मांग की कि तोमर को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर इस मामले में निष्पक्ष जांच करायी जाए।

सुप्रिया ने केंद्रीय एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग (आईटी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भी कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी ने इन एजेंसियों को अपना घटक दल बना लिया है। इन एजेंसियों की भूमिका निष्पक्ष नहीं रह गयी है और ये सिर्फ विपक्षी नेताओं के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब हम देखना चाह रहे हैं कि कब ये एजेंसियां तोमर के घर पहुंचेंगी और उनसे सवाल करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये एजेंसियां कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नंगा नांच कर रही हैं।

राज्य विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश प्रवास पर आयीं सु नेत ने यहां पत्रकार (एजेंसी) को संबोधित किया। पत्रकार (एजेंसी) के दौरान ही सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुए कथित वीडियो को एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। उन्होंने कहा कि वे इस वीडियो का न तो खंडन करती हैं और न ही पुष्टि करती हैं, लेकिन संशय का समाधान निष्पक्ष जांच ही है और यह जांच तत्काल होना चाहिए।

काफी आक्रामक रुख अपनाते हुए सु नेत ने कहा कि वीडियो में दिखायी और सुनायी दे रहा है कि मंत्री तोमर के पुत्र देवेंद्र तोमर खनन कारोबारी से 100 करोड़ और 39 करोड़ रुपए के लेनदेन संबंधी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तोमर, मोदी सरकार में खनन एवं इस्पात मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में जिस ''कृष्ण मैननÓÓ मार्ग की चर्चा की जा रही है, वहां पर (दिल्ली में) तोमर का निवास है और पास में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आवास है। वीडियो में अप्रैल माह में लेनदेन संबंधी चर्चा भी है। जांच में यह भी साफ हो जाएगा कि यह किस वर्ष का अप्रैल माह है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इन सब बातों के मद्देनजर इस मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग से शिकायत की है, क्योंकि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। उन्होंने भाजपा और उसके नेताओं पर हमलावर होते हुए कहा कि इस मामले को लेकर क्यों भाजपा नेताओं के मुंह बंद हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में इस मामले की निष्पक्ष जांच तोमर के पद पर बने रहने तक संभव नहीं है। इसलिए उन्हें पद से बर्खास्त कर ईडी और अन्य एजेंसियों के माध्यम से निष्पक्ष जांच होना चाहिए।

सु नेता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उसने आज ही एक''वाङ्क्षशग पावडर'Óकी तर्ज पर गाना रिलीज किया है। उन्होंने कहा कि दरअसल यह''भाजपा का वाङ्क्षशग पावडर'Óऐसा है, जिसमें नहाते ही नेता पवित्र हो जाते हैं। उन्होंने अनेक भाजपा नेताओं के नाम भी लिए। उन्होंने कहा कि वीडियो में ''भाभीजीÓÓ का भी जिक्र आ रहा है। पार्सल पहुंचाने की बात भी है। इन सबका खुलासा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब सवाल उठता है कि खनन कारोबारी कौन है। वो ''देवेंद्र भैयाÓÓ को पैसा क्यों दे रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी को ''ईडी ईडीÓÓ खेलने का बहुत शौक है। इसलिए अब हम जानना चाहते हैं कि इस मामले में ईडी की कार्रवाई कब होगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के ''गोरख धंधेÓÓ का खेल एक अकेला लड़का नहीं खेल सकता है। इसमें कई बड़े बड़े लोगों के तार जुड़े होने की आशंका है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस मामले को ²ढ़ता से उठाएं। अभी हमने विधानसभा चुनाव होने के कारण निर्वाचन आयोग में शिकायत की है और हमारे पास आगे के विकल्प भी खुले हैं।

Ujjain Rape Case पर बोली कांग्रेस- मध्य प्रदेश में दलित, आदिवासी और महिला होना एक पाप हो गया है
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के लिए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उज्जैन की इस घटना को दबाने के लिए शिवराज सरकार ने कई तरह के प्रयास किए हैं और इस मामले में राज्य सरकार की भूमिका से साबित हो गया है कि यह प्रदेश महिलाओं और बच्चियों के लिए असुरक्षित है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार का जंगलराज चल रहा है जहां महिला होना अपराध बन चुका है। राज्य में कुछ साल में 13 लाख महिलाएं लापता हुई हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में महिलाओं, दलितों और आदिवासियों के लिए नर्क बन चुका है और वहां हर दो घंटे में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। नाबालिग दुष्कर्म के मामले में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर आ चुका है।

उन्होंने कहा कि उज्जैन की जिस बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है उसके साथ घटी इस घटना को छिपाने का प्रयास किया गया और बच्ची को भीख मांगने वाली तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताकर मामले की कोशिश हुई है। यह 12 साल की बच्ची मध्य प्रदेश के सतना की रहने वाली है और एक दलित परिवार से आती है। इस बच्ची को साजिशन लीपापोती कर उत्तर प्रदेश की मानसिक विक्षिप्त भिखारी बताया जा रहा था। जब वह बच्ची स्कूल से घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वाले सतना पुलिस स्टेशन गए। वहां बच्ची के परिवार वालों से कहा गया कि आप यहां से जाइए और अपनी बेटी को खुद ढूंढिए। हम प्राथमिकी दर्ज नहीं करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि बड़ा सवाल यह है कि यह बच्ची सतना से उज्जैन कैसे आई और उसके मामले में पुलिस ने तत्परता क्यों नहीं दिखाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से क्यों इनकार किया। अखबारों में इस बारे में खबरें आती रहीं तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उज्जैन पुलिस ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम को क्यों नहीं खंगाला। बच्ची की बोली बघेलखंड थी, तो उज्जैन पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश का क्यों बताया। आठ किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपना, अपने पिता, दादा और गांव का नाम सही बताने वाली बच्ची को मानसिक रुप से विक्षिप्त और भिखारी क्यों बताया गया। आखिर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री चुप क्यों हैं।

उन्होंने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि घटना को कई दिन बीत गए हैं लेकिन  बच्ची का हाल पूछने भाजपा का एक भी नेता अब तक नहीं गया है। एक दलित बच्ची का दुष्कर्म हुआ, उसे विक्षिप्त और भिखारी बताने की कोशिश की गई। लेकिन देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। इस मामले पर महिला बाल विकास मंत्री, महिला आयोग, बाल संरक्षण आयोग सब चुप हैं।

सुप्रिया श्रीनेत ने सलमान खान का डायलॉग बोलकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने के मामले पर मोदी सरकार को घेरा
काग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस वार्ता कर पीेएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सलमान खान की फिल्म Wanted का डायलॉग बोलते हुए कहा कि एक बार मोदी जी कमिटमेंट कर दें तो वो खुद की भी नहीं सुनते। लेकिन देश के मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों से, बेरोजगारों से नहीं बल्कि अडाणी और अमरीका से करते हैं। जब मोदी जी देश के प्रधानमंत्री नहीं थे तो कहते थे कि हिमाचल उनका दूसरा घर है और सेब पर 100% इंपोर्ट ड्यूटी लगा देंगे। लेक‍िन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि अमेर‍िका से आने वाले सेब पर केवल 15% की इंपोर्ट ड्यूटी लगेगी। पीएम मोदी ने ये कमिटमेंट अमेरिका से किया है। सुप्रिया ने बताया कि पहले 70% की इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी। सुप्रिया ने कहा कि मोदी अमेर‍िका के क‍िसानों को तोहफा दे रहे हैं और अपने देश के क‍िसानों पर चाबुक चला रहे हैं।

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल से गांधी सरनेम छोड़ने को कहा, कांग्रेस बोली- आप बहुत गिरे हुए हैं
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। इस बार उन्होंने राहुल गांधी को गांधी सरनेम छोड़ने के लिए कहा है। सरमा ने गांधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने गांधी सरनेम को हड़पा है। मैंने कई दिन तक इस बारें में रिसर्च किया कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सभी गांधी कैसे बने। उन्होंने कांग्रेस की बीजेपी के इंडिया नाम से डरने वाली बात पर कहा कि अगर कल को कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा तो क्या वह साधु बन जाएगा। सरमा ने ये बात 10 सितंबर को गुवाहाटी में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही थी।

सीएम हिमंता के बयान पर कांग्रेस की ओर से सुप्रिया श्रीनेत ने करारा जवाब देते हुए कहा कि आपका नाम आपके पिता श्री कैलाश नाथ सरमा जी से ही पड़ा ना? वैसे ही राजीव जी का अपने पिता फ़िरोज़ गांधी से पड़ा और वही उनके पोते का भी हुआ। उन्होंने सरमा के लिए कहा कि आप बहुत गिरे हुए हैं।

आपका नाम आपके पिता श्री कैलाश नाथ सरमा जी से ही पड़ा ना????

वैसे ही राजीव जी का अपने पिता फ़िरोज़ गांधी से पड़ा और वही उनके पोते का भी हुआ

गिरे हुए तो आप बहुत हैं - सड़ हुए भी काफ़ी हैं @himantabiswa

pic.twitter.com/oOKbTs3v6F

— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) September 10, 2023